Nykaa का मालिक कौन है? (Nykaa Company Owner)

क्या आप भी जानना चाहते हैं की Nykaa का मालिक कौन है? Owner of Nykaa Company तो आज आपको इस लेख में जानने को मिलेगा की Nykaa का मालिक कौन है, और साथ-साथ आपको नायका के बारे में भी और भी कई बाते जानने को मिलेंगी।

अपने भी Nykaa के बारे में सुना होगा। या फिर आप इसके बारे में जानते होंगे। Nykaa खास करके महिलाओ के लिए एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी है। जो महिलाओ के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनती है।

आज कल देखा जाए तो इन्टरनेट के सहारे चलने वाले इस व्यापार के माध्यम से बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे व्यापारी भी अच्छा ख़ासा व्यापार कर रहे हैं, ऐसे में साइट्स से शुरू करने वाले लोगों को भी बहुत आसानी से मौक़ा मिलता है, कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपने सामान को देश भर में ऑनलाइन बेच सकता है।

एसे में भारत में एसी बहोत सारी ऑनलाइन Website हैं, जहाँ पर सामन बेचे जाते हैं। जैसे की अपने फ्लिपकार्ट और अमेज़न का नाम तो सुना हे होगा, उसी तरह से नायका भी एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट हैं।

भारत में वैसे तो एसी ऑनलाइन शॉपिंग की बहोत सारी वेबसाइट हैं। लेकिन उनमे से कुछ हे वेबसाइट एसी हैं, जिनका भरोसा किआ जा सकता है। नहीं तो आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के बहोत सारे केस सुनने में आजाते हैं।

तो आइए आज आपको Nayka के बारे में बाबते हैं की, Nykaa का मालिक कौन है, Nykaa कहाँ की कंपनी है, और साथ-साथ Nykaa किस चीज़ का बिज़नेस करती है। Nykaa के साथ 1,200 Brand का करते हैं, जो Makeup, Skin Care, Health जैसे सामानो को बनाते हैं।

Nykaa का मालिक कौन है?

Nykaa का मालिक कौन है

Nykaa की मालिक फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) हैं। जिन्होंने नायका की शुरुआत 2012 में मुंबई से की थी।

Nykaa के भारत में 76 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर हैं, और साथ ही Nykaa में 2000 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

फाल्गुनी नायर एक बिजनेस विमेन हैं जिनकी कंपनी इन दिनों देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है। खुद फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं।

उनकी कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि फाल्गुनी शेल्फ मेड महिला अरबपति हैं। फाल्गुनी ने विरासत में मिली किसी कंपनी या माता पिता के पैसों के बलबूते अपना ये मुकाम नहीं बनाया बल्कि उन्होंने अपनी कामयाबी की कहानी खुद लिखी है।

नयका कंपनी के बारे में (About Nykaa)

स्थापना2012
मुख्यालयमुंबई
मालिकफाल्गुनी नायर
सीईओफाल्गुनी नायर
मूल कंपनीFSN E-Commerce Ventures Ltd
उत्पाद ब्यूटी प्रोडक्ट्स
वेबसाइट Nykaa.com

फाल्गुनी नायर की कहानी

About Nykaa in hindi

फाल्गुनी नायर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 19 फरवरी 1963 को हुआ था। फाल्गुनी नायर के पति का नाम संजय नायर है।

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने द न्यू एरा स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा करने के बाद मुंबई विश्वविद्यालय और फिर आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। फाल्गुनी ने बी काॅम और मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। उनके दो बच्चे हैं।

फाल्गुनी नायर मुंबई में जन्मीं और एक बिजनेस माहौल में पली बढ़ीं। उनके गुजराती पिता का बियरिंग का छोटा बिजनेस था और उनकी मां भी उसमें मदद करती थीं। स्कूली पढ़ाई के बाद फाल्गुनी ने IIM अहमदाबाद में एडमिशन लिया।

कॉलेज के बाद फाल्गुनी कोटक महिंद्रा कैपिटल में नौकरी करने लगीं। मेहनत के दम पर 2005 में उन्हें अपने डिवीजन का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया। एक अच्छी जॉब, पति और दो बच्चों के साथ उनकी जिंदगी सीधे रास्ते पर चल रही थी। बाहर से देखने पर भले सब कुछ शांत था, लेकिन उनके मन में उथल-पुथल मची हुई थी।

Also Read- पेटीएम का मालिक कौन है? Owner of Paytm company in Hindi

एक दिन उनकी बेटी अद्वैता ने उन्हें सीवी कवाफी की कविता ‘इथाका’ सुनाई। इससे फाल्गुनी इतनी प्रभावित हुईं कि नौकरी छोड़कर अपनी कंपनी शुरू करने का फैसला कर लिया। इस वक्त फाल्गुनी 49 साल की थीं।

नायका में फाल्गुनी 1600 से अधिक लोगों की टीम को लीड करती हैं। हाल ही में फर्म के शेयरों में शानदार तेजी आई, जिसके बाद फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ 6.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई।

फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं और उनकी कंपनी नायका स्टॉक एक्सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी बन चुकी है।

नायका की शुरुआत कैसे हुई?

यहां से फाल्गुनी नायर के जीवन का दूसरा अध्याय शुरू हुआ। फाल्गुनी ने साल 2012 में नायका की शुरुआत की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी कंपनी है।

जब उन्होंने नायका को लाॅन्च किया जो उस वक्त ब्यूटी केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स की शॉपिंग के लिए ऐसा कोई विकल्प महिलाओं के लिए नहीं था।

फाल्गुनी ने महिलाओं की इसी जरूरत को समझा और एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस के तौर इसे शुरू किया। उसके बाद उन्होंने अपना खुद का ब्यूटी एंड पर्सनल केयर ब्रांड खड़ा कर दिया।

उनके 35 स्टोर हैं। इतना ही नहीं उनके नायका फैशन में एपेरल, एसेसरीज़, फैशन से जुड़े प्रोडक्ट्स हैं और 4,000 से ज्यादा ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स शामिल हैं।

नायका एक ब्यूटी रिटेल कंपनी है जो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचती है। नायका की टैगलाइन है- योर ब्यूटी, ऑवर पैशन। महिलाओं पर फोकस करते हुए इसके लोगो का रंग भी बहुत सोच-समझकर पिंक रखा गया है।

शुरुआत में ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म था, लेकिन बाद में ऑफलाइन स्टोर्स भी खुले। फाल्गुनी का कहना है कि हमने ओम्नीचैनल रिटेलर बनने का फैसला किया, क्योंकि ब्यूटी ऐसी कैटेगरी है जहां फिजिकल ट्रायल जरूरी है। हमें एहसास हुआ कि अगर प्रीमियम प्रोडक्ट्स बेचना है तो कलर मैचिंग बहुत जरूरी है।

नायका के 55 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। 75 से ज्यादा स्टोर्स हैं। नायका पर 1200 से ज्यादा ब्रांड्स के 7 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।

नायका पहले सिर्फ दूसरे ब्रांड्स को फीचर करती थी, अब अपने ब्रांड्स के प्रोडक्ट भी लॉन्च कर रही है। फाल्गुनी का कहना है कि हम डिस्काउंट वाली फैशन वेबसाइट नहीं बल्कि स्टाइलिश क्यूरेटेड फैशन का प्लेटफॉर्म बनना चाहते हैं।

नायका के फ्यूचर प्लान्स

रीटेल कंसल्टेंसी कंपनी टेक्नोपाक एडवाइजर्स के मुताबिक ‘साल 2019 में भारत का ब्यूटी और पर्सनल केयर मार्केट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का था।

इसमें हर साल के हिसाब से 12-14% की बढ़ोतरी हो रही है।’ इसी को ध्यान में रखते हुए नायका ने 2018 में अपने चार प्रोडक्ट नायका मैन, नायका प्रो, नायका फैशन और नायका नेटवर्क शुरू किए थे।

नायका कंपनी से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब।

Q. Nykaa की शुरुआत कब हुई?

Ans. Nykaa की शुरुआत 2012 में मुंबई से हुई थी।

Q. Nykaa कहाँ की कंपनी है?

Ans. Nykaa भारत की कंपनी है।

Q. क्या Nykaa सिर्फ महिलाओं के लिए हैं?

Ans. नहीं Nykaa पुरुषों के लिए भी प्रोडक्ट्स बनता है।

Q. फाल्गुनी नायर कितने बच्चे हैं?

Ans. फाल्गुनी नायर की एक बेटी जिनका नाम अद्वैता नायर है, और एक बेटा हैं जिसका नाम अंचित नायर है।

इस तरह से अब आपको पता चल गया होगा की Nykaa का मालिक कौन है, और साथ ही आज आपको Nykaa के बारे में भी और भी बहौत सारी बाते जानने को मिली होगी। अगर आपको भी Nykaa के बारे में और कुछ पता हो, तो आप निचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। और HindiMeInfo के साथ एसे ही बने रहे, हम रोज़ आपके लिए नए-नए इनफार्मेशन वाले लेख लेकर आते रहते हैं।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment