ISP क्या है? समझाइए कैसे काम करता है? ISP का Full Form

क्या आप जानना चाहते हैं की ISP क्या है? क्या आपने कभी ISP का नाम सुना है? आज हम आपको ISP के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आज हम आपको आईएसपी क्या है? और ISP का Full Form क्या है से लेकर इसके बारे में और भी बहौत साड़ी चीज़ें बताने वाले हैं।

आजकल इंटरनेट पर हमे सब कुछ मिल जाता है। हमारी कोई भी समस्या हो, आप बस उसे एक बार इंटरनेट पर खोजने की कोसिस करें, और आपको उसका जवाब जरूर मिलेगा।

इंटरनेट की मदद से हम आज घर बैठे काम कर पा रहे हैं, और पैसे कमा रहे हैं। इंटरनेट से हम जो चाहे वो शिख सकते हैं। इसी तरह से ISP का इंटरनेट से बहौत बड़ा कनेक्शन है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

आज हम आपको ISP Full Form क्या होता है? ISP क्या होता है और कैसे काम करता है? इसके साथ आपको ISP का इतिहास भी बताने वाले हैं, की आईएसपी की शुरुआत कब और कैसे हुई थी।

ISP क्या है?

ISP को Internet Service Provider कहा जाता है। ISP का मतलब है की वो कंपनी जो ग्राहकों या उपयोगकर्ताओं को Internet Service प्रदान करती हो वह ISP यानि Internet Service Provider कहलाती है।

जैसे की Jio, Airtel, Idea, और BSNL हमारे लिए Internet Service Provider हैं। जिनकी वजह से हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाते हैं।

आज इंटरनेट प्रत्येक व्यक्ति की जरुरत बन गया है। अगर थोड़ी देर के लिए भी इंटरनेट काम करना बंद कर दे तो हम कस्टमर केयर पर फ़ोन कर कर के उन्हें परेशान कर देते है जिन्हे आप फ़ोन करते है वह कंपनी ही ISP होती है क्योंकि वही आपको इंटरनेट प्रदान कर रही है, और उसकी वजह से ही आप इंटरनेट चला पाते हैं।

ISP कंपनी के पास आपका पूरा डाटा होता है की आपने पूरे महीने कोनसी कौनसी Website को विजिट किया है। और क्या क्या Download किया है।

यह कंपनी किसी भी वेबसाइट को block कर सकती है क्योंकि इनके पास ऐसा करने का कंट्रोल होता है, जिसे वो एक्सेस कर सकते हैं।

blue round concept internet 42

Internet Service Provider एक ऐसा संगठन है जो इंटरनेट तक पहुँचने, उपयोग करने या उसमें भाग लेने के लिए कई अलग-अलग सेवाएँ प्रदान करता है।

इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को विभिन्न रूपों में संगठित किया जा सकता है, जैसे वाणिज्यिक, समुदाय-स्वामित्व वाली, गैर-लाभकारी, या अन्यथा निजी स्वामित्व वाली कंपनी।

ISP का Full Form

ISP का Full-Form Internet Service Provider होता है।

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर इन इंडिया।

इंडिया में निचे दिए गए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर हैं।

RankInternet Service ProvidersTotal Users
1Jio418,145,365
2Airtel353,042,799
3Vi283,145,378
4BSNL30,907,876
5MTNL6,226,804

ISP का इतिहास क्या है?

ISP का इतिहास पुराना है, इंटरनेट गवर्नमेंट रिसर्च लैबोरेट्रीज और विश्वविद्यालयों के भाग लेने वाले डिपार्टमेंट्स के बीच एक नेटवर्क के रूप में विकसित किया गया था।

इसके बाद 1980 के दशक के अंत तक, इंटरनेट के सार्वजनिक, व्यावसायिक उपयोग की दिशा में एक प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। वर्ल्ड वाइड वेब की शुरुआत के तुरंत बाद शेष प्रतिबंध 1991 तक हटा दिए गए थे।

सन 1989 में, पहली इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी जो मासिक शुल्क पर इंटरनेट को सीधे सार्वजनिक एक्सेस करने के लिए पेशकश की थी।

वह कंपनी ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थापित की गई थीं। ब्रूकलिन में मैसाचुसेट्स द वर्ल्ड यूएस में पहला कमर्शल ISP बन गया। इसके पहले ग्राहक को नवंबर 1989 में सेवा दी गई थी।

ISP के प्रकार।

ये विभिन्न प्रकार के ISP विकल्प हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं।

1- Satellite

सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी एक विकल्प है जो अक्सर डायल-अप सेवा के स्थान पर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वालों को दिया जाता है।

हालाँकि, इसका एक नकारात्मक पहलू है, क्योंकि इसके लिए ISP की ओर से महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे के निवेश की आवश्यकता होती है।

2- DSL

डीएसएल कनेक्शन उपभोक्ताओं के घरों में मौजूदा लैंडलाइन फोन का उपयोग करता है। वे इंटरनेट से कनेक्ट रहते हुए भी फ़ोन कॉल कर और प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रकार की कनेक्टिविटी उपयोगकर्ताओं को उच्च उपकरण लागत के बिना औसत गति के इंटरनेट एक्सेस का आनंद लेने की अनुमति देती है। उपभोक्ताओं को केवल एक मॉडेम खरीदने की जरूरत है। गति इस बात पर निर्भर करती है कि उपभोक्ता निकटतम स्विचिंग स्टेशन से कितनी दूर है।

3- Broadband Cable

केबल टीवी सेवा प्रदाता आमतौर पर ब्रॉडबैंड केबल कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। कनेक्शन की गति अक्सर अलग-अलग होती है, जो किसी दिए गए समय में परोसे जाने वाले उपयोगकर्ताओं की मात्रा पर निर्भर करती है।

ध्यान दें कि पहुंच की गति उपभोक्ता के भौगोलिक क्षेत्र पर भी निर्भर करती है। एक विशिष्ट क्षेत्र में जितने अधिक उपयोगकर्ता होते हैं, कनेक्शन उतना ही धीमा होता है क्योंकि वे बैंडविड्थ साझा करते हैं।

4- Fiber Optic Cable

फाइबर-ऑप्टिक कनेक्टिविटी शायद सबसे तेज़ और अत्यधिक पसंदीदा इंटरनेट सेवा प्रकार है जो आईएसपी आज प्रदान करता है। चूंकि यह अपेक्षाकृत नया है, इसलिए ISP को पहले सेवा के लिए आधार तैयार करने की आवश्यकता है।

जैसे, सेवा योग्य क्षेत्र सीमित रहते हैं। कीमत के मामले में, हालांकि, मासिक फाइबर-ऑप्टिक सेवा सदस्यता के लिए डीएसएल और ब्रॉडबैंड केबल कनेक्शन दोनों की तुलना में बहुत अधिक खर्च नहीं होता है।

5- WiFi Broadband

वाई-फाई ब्रॉडबैंड एक अन्य प्रकार की कनेक्टिविटी पेशकश है। यह कई उपयोगकर्ताओं को अधिक लचीलेपन के साथ इंटरनेट का उपयोग करने की अनुमति देता है।

चूंकि उन्हें किसी मॉडेम से जुड़े रहने की आवश्यकता नहीं है, उपयोगकर्ता इधर-उधर जाने और जुड़े रहने के लिए स्वतंत्र हैं। अधिकांश उपयोगकर्ता पॉकेट वाई-फाई डिवाइस के साथ ऐसा करते हैं जो उन्हें कहीं भी जाने पर कनेक्टिविटी लाने की सुविधा देता है।

ISP Level’s

ISP के तीन स्तर होते हैं। ISP के तीनों स्तरों के बारे में बताया गया है। जिनमे क्रमशः Tier 1, Tier 2 और Tier 3 ISPs शामिल है।

Tier 1– ISP वह बड़ी बड़ी कंपनी होती है जो सबसे ज्यादा पैसा Invest करती है। इन कंपनियों ने समुन्द्र के अंदर बड़ी बड़ी fiber optic cable बिछा रखी है जो पूरी दुनिया में इंटरनेट को एक दूसरे से जोड़ती है।

आप कह सकते है की इंटरनेट की दुनिया में यह कंपनी सबसे ऊपर और सबसे बड़ी होती है क्योंकि इन्ही की वजह से एक एक देश से देश तक आसानी सा जा पता है।

इन्ही की वजह से आप इंडिया में बैठ कर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट को खोल पाते है। Tier 1 ISP कंपनी AT&T, Verizon, PacNet आदि।

Tier 2– ISP कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर काम करती है। यह देश की नेटवर्क ऑपरेटर कंपनी होती है जैसे Airtel, Vodafone, Jio, Idea आदि। Tier 2 ISP कंपनी Tier 2 ISP से इंटरनेट खरीदती है।

Tier 3– इसके बाद Tier 3 ISP कंपनी होती है। यह स्थानीय छोटी छोटी कंपनी होती है जो एक छोटे से क्षेत्र में ही इंटरनेट को मुहैया कराती है। आप इनके नाम जानते है जैसे Tikona, DEN, Hathway, Spectra आदि। यह छोटी छोटी कंपनी Tier 2 ISP कंपनी से इंटरनेट लेती है।

निष्कर्ष-

आप अब समझ गए होंगे की ISP क्या है? ISP का फुल फॉर्म क्या है, और साथ ही आपको और भी बहौत कुछ आज ISP के बारे में जानने को मिला होगा, और बहौत कुछ सीखने को भी मिला होगा।

अगर आपको ऊपर ISP के बारे में जो कुछ भी बताया गया है, उसमे से कोई चीज़ अगर समझ में न आई हो, तो आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। या फिर अगर आपको ISP के बारे में और भी कुछ पता हो तो हमे भी जरूर बताएं।

अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, तो इससे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। और उन्हें भी ISP के बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यबाद।

FAQ

Q. ISP का Full Form

Ans. ISP का Full-Form Internet Service Provider होता है।

Q. ISP का इतिहास क्या है?

Ans. ISP का इतिहास पुराना है, इंटरनेट गवर्नमेंट रिसर्च लैबोरेट्रीज और विश्वविद्यालयों के भाग लेने वाले डिपार्टमेंट्स के बीच एक नेटवर्क के रूप में विकसित किया गया था।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment