Meesho का मालिक कौन है? (Meesho Company Owner)

आपने भी Meesho के बारे में सुना होगा, या फिर किसी को इसका इस्तेमाल करते देखा होगा, और अब आप जानना चाहते हैं की आखिर मीशो का मालिक कौन है? (Meesho App Owner) मीशो कहाँ की कंपनी है, और भी बहुत सारी बाते आपको मीशो एप के बारे में आज इस लेख में जानने को मिलेगा।

Meesho App भारत का नंबर 1 Reseller App है। अगर आपकी कोई दूकान हैं और आप उसे ऑनलाइन ले जाना चाहते हैं तो आप ज्वाइन कर सकते हैं। और उन्हें सोशल साइट्स पर शेयर करकर अच्छा खासा कमिशन भी कमा सकते हैं। जिससे आपको भी फायदा होता है।

आज Online Shopping करना आम-बात हो चुकी हैं और हर कोई ऑनलाइन ही समान खरीदता हैं जोकि बाजार की तुलना में सस्ता भी मिल जाता हैं और न ही किसी तरह का कोई मोल-भाव करना पड़ता हैं इसलिए लोगों ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ़ बढ़ते जा रहे हैं।

आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं की मीशो का ओनर कौन है (meesho ka owner kaun hai) और साथ हे आज इस लेख में आगे आपको मीशो के बारे में और भी बहुत सारी जानकारी मिलेगी, जिससे आपको कंपनी के बारे में और भी बाते पता चलेंगी। तो आइये आगे जानते हैं।

Meesho का मालिक कौन है?

Meesho का मालिक कौन है

Meesho के मालिक विदित आत्रे और संजीव बरनवाल हैं। इन्होने Meesho की शुरुआत 2015 में बैंगलोर से की थी।

Meesho App एक ऑनलाइन मार्केटिंग स्टोर है जिसके माध्यम से बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को लेकर आती हैं और App के माध्यम से ही प्रचार करती हैं और अपने प्रोडक्ट्स मीशो App पर बेचती हैं।

मीशो कंपनी के बारे में (About Meesho)

स्थापनाDecember 2015
मुख्यालयबैंगलोर, भारत
मालिकविदित आत्रे और संजीव बरनवाल
सीईओविदित आत्रे
मूल कंपनीMeesho Inc
उत्पाद ऑनलाइन शॉपिंग
वेबसाइट Meesho.com

कैसे हुई Meesho की शुरुआत?

बात है 2015 की, विदित इनमोबी कंपनी में और संजीव सोनी कंपनी में जॉब करते थे, जब उन्होंने कुछ अपना शुरू करने का फैसला किया।

जून 2015 में दोनों ने इस्तीफा देकर Fashnear ऐप बनाया। इस ऐप के जरिए लोग लोकल मार्केट के किसी स्टोर से कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकते थे। तमाम कोशिशों के बाद भी किसी ने इनके ऐप का इस्तेमाल नहीं किया।

मार्केट रिसर्च के दौरान इन्हें एक रोचक बात पता चली। कई ऐसी महिलाएं वॉट्सऐप के जरिए अपना खुद का फैशन ब्रांड चला रही हैं। इनमें ज्यादातर ऐसी महिलाएं थीं जिन्होंने शादी या बच्चा होने के बाद जॉब छोड़ दी थी, लेकिन उनका फैशन सेंस अच्छा था।

इनके रास्ते में पूंजी एक बड़ा रोड़ा थी। वो होलसेल मार्केट में जाकर प्रोडक्ट खरीदना चाहती थीं और उन्हें रीसेल करना चाहती थीं, लेकिन जब परिवार से पूंजी के लिए पूछतीं तो इनकार ही मिलता।

विदित और संजीव ने नोटिस किया कि कई दुकानदार भी अपने कस्टमर को वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड कर लेते हैं। कोई भी नया प्रोडक्ट आने पर वो कस्टमर को भेजते हैं और वहीं से ऑर्डर मिल जाता है।

उन्हें एहसास हुआ कि सोशल मीडिया पर भारत में 50 करोड़ लोग हैं। अगर इन्हें ई-कॉमर्स की तरफ मोड़ दिया जाए तो उनका काम बन सकता है। यहीं से Fashnear को बदलकर मीशो लॉन्च किया गया। मीशो यानी मेरी शॉप।

मीशो के जरिए रीसेलर्स को कमाई का एक जरिया मिल गया जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया जिसमें प्रोडक्ट, लॉजिस्टिक सर्विस, पेमेंट इंटिग्रेशन और मार्केटिंग टूल सब एक जगह आसानी से मिलने लगे।

मसलन कोई गृहणी है। मीशो के प्रोडक्ट का कैटलॉग वो अपने कस्टमर्स को वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम पर आसानी से दिखा सकती है।

वहां से ऑर्डर लेकर मीशो के थोक विक्रेता से ऑर्डर प्लेस कर सकती है। सामान सीधा कस्टमर के घर पहुंच जाएगा और बीच में गृहणी 10-15% का कमीशन आसानी से हासिल कर सकती है। छोटे शहरों, कस्बों, छोड़े बिजनेस और गृहणियों के बीच ये कॉन्सेप्ट बेहद पॉपुलर हो रहा है।

Meesho को पुरस्कार और सम्मान।

  • अगस्त 2016 में, वीसी-केंद्रित डेटा प्लेटफॉर्म मैटरमार्क ने 25 सबसे तेजी से बढ़ते वाई कॉम्बिनेटर इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप्स में मीशो 8 को स्थान दिया।
  • जुलाई 2017 में, डेक्कन क्रॉनिकल ने सोशल कॉमर्स के लिए टॉप 5 ऐप में मीशो का नाम दिया।
  • फरवरी 2018 में, फोर्ब्स इंडिया ने अपने 30 अंडर 30 यंग अचीवर्स की सूची में मीशो के संस्थापकों विदित आत्रे और संजीव बरनवाल को दिखाया। इसी वर्ष फोर्ब्स एशिया द्वारा प्रोफाइल किए जाने वाले बढ़ते भारतीय व्यवसायों में से एक स्टार्टअप भी था।
  • अप्रैल 2018 में, मेसो को अद्वितीय भारतीय चुनौतियों के लिए प्रौद्योगिकी समाधान बनाने के लिए Google लॉन्चपैड के ‘सॉल्व फॉर इंडिया’ कार्यक्रम के पहले बैच के एक भाग के रूप में चुना गया था।
  • सितंबर 2018 में, लिंक्डइन प्रतिभा पुल, कर्मचारी विकास, नौकरी खोजने वालों के हित और अपने कर्मचारियों के साथ पेशेवर सगाई के स्तर के आधार के लिए काम करने के लिए भारत के शीर्ष 25 स्टार्टअप के बीच मीशो एक नाम दिया है।

Messho FAQ

Q: Meesho कहाँ की कंपनी है?

Ans: Meesho भारत की कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2015 में बैंगलोर से हुई थी।

Q: मीशो की शुरुआत कब हुई?

Ans: Meesho की शुरुआत 2015 में हुई थी।

तो दोस्तों इस तरह से आपको पता चल गया होगा की Meesho का मालिक कौन है, मीशो कंपनी का मालिक कौन है, (Meesho Company Owner) और साथ ही आज आपको मीशो के बारे में और भी बहुत सारी जानकारी जानने को मिली होगी।

अगर आपको भी मीशो के बारे में और भी कुछ पता हो, तो आप हमारे साथ निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं। साथ हे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे, और उन्हें भी मीशो ऐप के बारे में बताएं।

Read More

Go to Homepage >

11 thoughts on “Meesho का मालिक कौन है? (Meesho Company Owner)”

    • Meesho ka product shi nhi hai or inke side se koi help bhi nhi mil pati Haji delivery boy khud oder cancel krke chle jate hai or coustomer ko gali dete hai bat krne ka dhang nhi hai kisi mahila ne oder kiya to right location pr nhi ate hai khi or bulate hai na jane pr oder cancell krne ki dhamki dete hai meesho me call kro to bolte hai ap fir se oder kro apki complaint aage bhej diya gya hai fir meesho ke coustomer help line pe pucho complaint ka to bolte hai apka koi complai nhi hai mere sath Kai bar yese isu face krna pra hai

      Reply
  1. Meesho fraud app Hai koi bhi shopping na kare Mera pesa mar liya h inhone return karne par refund nahi diya ye logo ka pesa kha rahe h inke khilaaf case hona chahiye India me hone ke babjud India ke logo ka pesa kha rahe h sarm aani chahiye

    Reply
  2. Customer k review pfehe hain but bat ye bhi sach h ki meesho seller ko bhi pagal bnata h. Customer care pe call krne k liye bhi credit plan pack hain. Customers ko itne achhe se product pack karke bheje hain main . Customer ne bola exchange product pahucha h unke paas jabki ye kaise possible h. Eska matlab ye h ki koi bech me hai jo customer or seller dono ko bevkoof bnata h

    Reply
  3. Ek no bakwas company hai mesho paise leny ka proper sarvice nahi denye ka paisa unhe denye ka aur ladai courier wale sey hume karna padta ha
    Rutrn pikup ko len aaya courier wala teen baar oto liya aur baad mey direct derss recive hua batya complaint ki to dono ghuma rahe tey mai to mesho aur shadowfax dono ko band karvaney ke liye aplye karugi

    Reply

Leave a Comment