आइसर कंपनी का मालिक कौन है और Eicher किस देश की कंपनी है?

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम जानेंगे कि Eicher Company का मालिक कौन है? (Eicher Company Owner) और यह किस देश की कंपनी है तो दोस्तों आज इस लेख में हम आपको हीरो कंपनी के बारे में बहुत सारी जानकारी देने वाले हैं। इसे अंत तक जरुर पढ़ें।

दोस्तों आइसर (Eicher) का नाम तो आपने सुना ही होगा इस कम्पनी को आइसर मोटर (Eicher Moter) के नाम से भी जाना जाता है, इसे आपने कई कमर्शियल वाहन (Commercial Vehicle) जैसे ट्रक, ट्रेक्टरों और बस पर देखा होगा। आइसर भारत में काफी फेमस मोटर कम्पनी है जो ट्रक, ट्रेक्टर, बस और काफी कमर्शियल व्हीकल बनाती है।

लेकिन क्या आप जानतें है Eicher Company का मालिक कौन है? यह कहाँ की कम्पनी है और आइसर मोटर भारत में कब और कैसे आई और आइसर कौन से प्रोडक्ट हैं तो चलिए दोस्तों अब हम जानेंगे आइसर (Eicher) कंपनी के बारे में.

Eicher Company का मालिक कौन है?

Eicher Company का मालिक कौन है

Eicher कंपनी के मालिक (Owner) विक्रम लाल थे, ये आइसर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी रह चुके हैं, विक्रम लाल का जन्म सन् 1942 में हुआ था, विक्रम लाल Doon School के Board Of Director के सदस्य भी रह चुके हैं, बताया जाता है कि Eicher का जो बिज़नेस शुरू किया गया था वो विक्रम लाल के पिता द्वारा शुरू किया गया था।

फिर कंपनी का कार्यभार विक्रम लाल ने संभाला फिर इन्होने Eicher Moter की स्थापना की। इनका नाम बड़े-बड़े बिज़नेस मैन की सूची में लिया जाता है।

अब इस कंपनी को इनके बेटे सिद्धार्थ लाल सम्भाल रहें हैं, वर्तमान में आइसर कंपनी के मालिक सिद्धार्थ लाल हैं और ये CEO के पद में भी कार्यरत हैं।

सिद्धार्थ लाल ने Eicher को सन 2009 में ज्वाइन किया था, उस समय में सिद्धार्थ ट्रेक्टर डिवीजन में काम किया करते थे अब उनके पास कई सारे कार्यभार हैं।

जैसे Eicher Moter में MD, Eicher Good Earth Limited में Director, VE कमर्शियल व्हीकल में चेयरमैन, आइसर गुडअर्थ होल्डिंग्स में डायरेक्टर, Eicher Investment में डायरेक्टर हैं।

आइसर किस देश की कंपनी है?

आइसर भारत की ही कंपनी है, आइसर की शुरुआत देश आजाद होने के एक साल बाद सन 1948 में हुई थी, तब ये कंपनी गुड अर्थ कम्पनी के नाम से जानी जाती थी, उस समय पर ये कंपनी जरुरी ट्रेक्टर की सर्विस और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती थी।

वर्ष साल 1959 में जर्मनी की ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी आइसर ट्रेक्टर ने के साथ गुड अर्थ कम्पनी के साथ मिलकर भारत में आइसर ट्रेक्टर कारपोरेशन ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।

आइसर ने साल 1982 में जापान की कंपनी Mitsubishi के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया जिसमें आइसर को Mitsubishi के लिए Light Commercial Vehicle बनाने थे, इस डील को साइन करने के बाद आइसर ट्रेक्टर बदल कर आइसर मोटर लिमिटेड हो गई।

आइसर के बारे में (About Eicher Motors)

स्थापनासन 1948
मुख्यालयनई दिल्ली
संस्थापकस्वर्गीय विक्रम लाल
मालिक और सीईओसिद्धार्थ लाल
कुल संपत्ति10,667 करोड़
वेबसाइटwww.eicher.in

आइसर का इतिहास

Eicher Company Malik

वैसे तो Eicher भारत की ही कंपनी है, भारत में ही शुरू हुई है और भारत में ही काम कर रही है लेकिन इसका कनैक्शन जर्मनी से जुड़ा हुआ है।

आइसर की शुरुवात भारत में देश आजाद होने के एक साल बाद 1948 में हुई, तब ये कंपनी Good Earth Company के नाम से जानी जाती थी।

उस समय ये कंपनी imported tractor की Service और Distribution का काम किया करती थी, साल 1959 में जर्मनी की ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी Eicher tractor ने Good Earth Company के साथ मिलकर भारत में Eicher Tractor Corporation of India Private Limited की स्थापना की।

उस समय इस कंपनी के कुछ शेयर जर्मन कंपनी के पास थे तो कुछ शेयर भारतीय कंपनी के पास थे, लेकिन साल 1965 में ये इस कंपनी के सारे शेयर भारतीयों के पास आ गए और ये कंपनी भारत की हो गई।

भारत के पास Eicher के शेयर तो आ गए थे लेकिन जर्मन कंपनी ने भी अपना हिस्सा ले लिया था, दरअसल जर्मन कंपनी भारत की कंपनी से अलग हो गई थी, भारत में ये कंपनी Eicher के नाम से पहचाने जाने लगी वहीं जो जर्मन कंपनी थी।

उसने अपने आप को 1970 में Massey Ferguson में बदल लिया, इस तरह भारत में आइसर कंपनी स्थापित हुई शुरू में आइसर ट्रैक्टर और उससे जुड़े पार्ट बनाया करती थी, ये देश की प्रमुख ट्रैक्टर कंपनी हुआ करती थी।

साल 1982 में आइसर ने जापान की कंपनी Mitsubishi के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया जिसमें आइसर को Mitsubishi के लिए Light Commercial Vehicle बनाने थे।

इस डील को साइन करने के बाद Eicher Tractor बदल कर Eicher Motors Limited हो गई थी, Eicher ने जो Light Commercial Vehical बनाए वो Eicher Mitsubishi ब्रांड के नाम से बिके।

आइसर अब Light Commercial Vehicle बना चुकी थी और Truck के मार्केट में आना चाहती थी, Eicher Motors ने अपने Truck के Business को आगे बढ़ाने के लिए एक नई कंपनी Volvo के साथ मिलकर बनाई, इसमें उस समय 50 प्रतिशत हिस्सेदारी Eicher के पास थी।

इस कंपनी का नाम Volvo Eicher Commercial Vehicle (VECV) रखा। Volvo ने इसे बनाने के काम शुरू किया और Eicher ने इन्हें Distribute करने का काम शुरू लिया और जल्द ही ये कंपनी भारत के बाजार में तेजी से पोपुलर हो गई।

FAQ

Q. आइसर कंपनी कहां की है?

Ans. यह भारत की ट्रेक्टर और कृषि यंत्र निर्माता कंपनी है।

Q. आइसर कंपनी का मुख्यालय कहां है?

Ans. कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।

Q. Eicher की स्थापना कब हुई?

Ans. आइसर कंपनी की स्थापना 1948 में विक्रम लाल ने की थी।

Q. Eicher के मालिक (Owner) कौन है?

Ans. इस कंपनी के ओनर सिद्धार्थ लाल हैं।

Q. आइसर का CEO कौन है?

Ans. Eicher Tractor कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ लाल है जो कंपनी के मालिक भी है और ये 1 मई 2006 से इस पद पर कार्य कर रहे हैं।

निष्कर्ष –

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की Eicher Company का मालिक कौन है? (owner of eicher company) साथ ही आइसर किस देश की कंपनी है, इसके अलावा और भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी Eicher कंपनी के बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Read More-

Go to Homepage >

1 thought on “आइसर कंपनी का मालिक कौन है और Eicher किस देश की कंपनी है?”

Leave a Comment