Hero कंपनी का मालिक कौन है? और हीरो कंपनी किस देश की हैं?

Hero Bike ka malik kaun hai, Hero कंपनी का मालिक कौन है, Hero Motocorp ka malik kaun hai, hero company ka malik kaun hai, hero bike ka owner kaun hai, हीरो कंपनी के मालिक कौन है, hero ka malik kaun hai, hero company ka malik kaun hai

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम जानेंगे कि हीरो कंपनी का मालिक कौन है (Hero Company Owner) और यह किस देश की कंपनी है तो दोस्तों आज इस लेख में हम आपको हीरो कंपनी के बारे में बहुत सारी जानकारी देने वाले हैं। इसे अंत तक जरुर पढ़ें।

हीरो कंपनी को लगभग हर भारतीय जानते हैं क्योंकि आज के समय में हर किसी के घर में मोटरसाईकिल देखने को मिल जातीं है और इसमें अधिकतर बाइक हीरो की ही देखने को मिलती है क्योंकि यह अपनी गुणवत्ता और एक अच्छे लुक के लिए पहचाना जाता है।

मार्केट में हीरो के बाइक बहुत ज्यादा डिमांड रहती है और भारत में सबसे ज्यादा इसी कम्पनी की बाइक सड़कों पर दौड़ती हुई नज़र आएंगी क्योंकि इनके हर बाइक की बनावट शानदार होती है और यह सड़क पर काफी स्मूथ और क्लीन चलती है।

आज के समय में हर किसी के घर में एक या दो मोटरसाईकिल देखने को मिल ही जातीं हैं क्योंकि कोई भी व्यक्ति हो पैदल नही चलना चाहता यदि थोड़ी ही दूर जाना हो तो वह बाइक पर ही जाना पसंद करता है। जिस समय हीरो की शुरुआत हुई थी।

उस समय पे बहुत कम कम्पनी इस क्षेत्र में काम करती थीं इसलिय इस कंपनी की बहुत सालों से मार्केट में एक अच्छी छवि बनी हुई है। काफी साल पहले प्रारम्भ हुई हीरो कंपनी आज भारत के साथ-साथ अन्य देशो में भी बहुत लोकप्रिय है।

Hero कंपनी का मालिक कौन है?

Hero कंपनी का मालिक कौन है

Hero बाइक कंपनी के मालिक बृजमोहन लाल मुंजाल है इनका जन्म 1 जुलाई 1923 को पाकिस्तान के कमालिया में हुआ था। इनकी माता जी का नाम ठाकुर देवी मुंजाल था और इनके पिता जी का नाम बहादुर चन्द्र मुंजाल था और इनके बेटी और बेटे का नाम सुमन कान्त मुंजाल, पवन मुंजाल, सुनील कान्त मुंजाल और रमन कान्त मुंजाल हैं।

हीरो कंपनी की पेरेंट्स कंपनी की बात किया जाए तो उसका नाम हीरो मोटर कंपनी (Hero MotoCorp) है। यह कंपनी बाइक और स्पेयर पार्ट्स बनाती है। हीरो कंपनी भारत की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो हीरो (Hero) के नाम से जानी जाती है।

यह कंपनी बाइक और स्कूटी बनाती है ये कंपनी पूरे विश्व में बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है। Hero की शुरुआत 19 जनवरी 1984 में जापान की हौंडा कंपनी के साथ मिलकर धारूहेड़ा, हरियाणा से की गई थी।

इस कंपनी की स्थापना बृजमोहन लाल मुंजाल के द्वारा किया गया था लेकिन अब यह इस दुनिया में नहीं हैं इनका देहांत 1 नवंबर 2015 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था।

इसके बाद इस कंपनी की देखरेख इनके बेटे डॉ पवन मुंजाल कर रहे हैं। वर्तमान में यही इस कंपनी के मालिक हैं।

Hero किस देश की कंपनी है?

हीरो कंपनी भारत की कंपनी है इस कंपनी का पूरा नाम हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero MotoCorp Limited) है। इस कंपनी की शुरुआत 19 जनवरी 1984 को हुई।

इसका मुख्यालय नई दिल्ली मे है। हीरो एक भारतीय कंपनी है और हौंडा एक जापानी कंपनी है। दोनों मिलकर हीरो होंडा कंपनी की शुरुआत की और बाद में यह दोनों कंपनी 2010 में अलग हो गई थीं।

हीरो (Hero) कंपनी के चेयरमैन (Chairman), मैनिजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पवन मुंजाल (Pawan Munjal) जी है। इसका जन्म 1965 में हुआ था। ये बृजमोहन लाल मुंजाल जी के बेटे हैं।

बृजमोहन लाल मुंजाल के निधन के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के पद बेटे पवन मुंजल को बनाया। हीरो कंपनी का मालिक बृजमोहन लाल मुंजाल का निधन 01 नवंबर 2015 को दिल्ली में हुआ।

Hero के बारे में (About Hero)

स्थापना19 जनवरी 1984
मुख्यालयनई दिल्ली
मालिकस्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल
कुल संपत्ति31,517 करोड़
वर्तमान मालिकपवन मुंजाल
वेबसाइटwww.heromotocorp.com
ग्राहक सेवा नंबर1800 266 0018

Hero की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

  1. Hero Splendor Plus
  2. Hero HF Deluxe
  3. Hero Glamour
  4. Hero Super Splendor
  5. Hero Passion Pro 110
  6. Hero Pleasure Plus
  7. Hero Destini 125
  8. Hero Maestro Edge 125
  9. Hero Duet
  10. Hero Xpulse 200T
  11. Hero Xtreme 200S
  12. Hero Xtreme 200R

Hero कंपनी का इतिहास

Hero कंपनी का मालिक कौन है

दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प यानी हीरो ग्रुप की जिसकी शुरुआत देश आजाद होने से पहले हुई थी। बृजमोहन लाल मुंजाल ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर कंपनी की शुरुआत की थी और उनका सपना था एक ऐसी सवारी बनाना जो गरीबों के लिए ट्रांसपोर्ट का सबसे सस्ता जरिया बन जाए।

लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए उनके पास इतनी पूंजी भी नहीं थी जिसकी वजह से उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत साइकिल के पार्टस बेचने से की और फिर पार्टस बेचने से हीरो ग्रुप को दुनिया का सबसे बड़ा टू व्हीलर कंपनी कैसे बनाया सब कुछ जानेंगे।

शुरुआत होती है 1 जुलाई 1923 से जब अविभाजित भारत के कमालिया नाम की जगह पर बृजमोहन लाल मुंजाल का जन्म हुआ।

भारत पाकिस्तान के अलग हो जाने के बाद कमालिया अब पाकिस्तान मे है, बृजमोहन लाल सिर्फ 20 साल की उम्र में अपने 3 भाइयों दयानंद सत्यानंद और ओमप्रकाश के साथ मिलकर कवालिया से अमृतसर आए।

और उन्होंने बहुत छोटे स्तर पर साइकिल के पुर्जों का कारोबार शुरू कर दिया। जैसे जैसे कारोबार बढ़ा तो उनके पास कुछ पैसे इकट्ठे हो गए और फिर 1954 में उन्होंने लुधियाना में हीरो साइकिल की स्थापना कि जहां वे साइकिल के लिए चेन हैंडल और भी कुछ पार्टस बनाते थे।

अगले 2 सालों बाद 1956 में पंजाब सरकार ने साइकिल बनाने वाली कंपनी के लिए टेंडर निकाला और उस में हीरो साइकल्स ने भी अपनी बीट लगा दी और सौभाग्य से Hero ग्रुप को सरकार द्वारा साइकिल बनाने का लाइसेंस मिल गया जिसके बाद उन्होंने अपनी पूंजी और सरकार से ₹600000 कि मदद लेकर साइकिल बनाने का कारोबार शुरू कर दिया।

हालांकि शुरुआत में उनके प्रोडक्शन कुछ खास नहीं थे लेकिन समय बीतने के साथ ही साथ अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने प्रोडक्शन को बढ़ाकर 7500 साइकिल हर साल की और फिर 1975 तक हीरो साइकिल भारत की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी बन गई।

जिसके बाद उन्होंने साइकल्स को बड़े स्तर पर विदेशों में भी भेजना शुरू कर दिया और इस तरह से 1986 तक यह कंपनी भारत कि ही नहीं बल्कि पुरे विश्व की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी बन गई और यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और अगर आज की बात करें तो कंपनी हर रोज 19000 साइकिल बनाती है।

साइकिल मैन्युफैक्चर के रूप में एक बड़ी कामयाबी के बाद Hero ग्रुप ने मोटर साइकिल बनाने की शुरुआत तरह/क्कीस्द्जूक्स्क्स पहली बार उन्होंने हीरो मैजेस्टिक मोपेड बनाया और फिर 1984 में उन्होंने मोटर साइकिल बनाने के लिए जापान की कंपनी Honda के साथ करार किया।

बस यहां से उन्होंने एक और कामयाबी की नींव चढ़ि और फिर हीरो ग्रुप ने Honda के साथ मिलकर मोटर साइकिल बनाने के लिए हरियाणा के धारूहेड़ा नाम की जगह पर प्लांट लगाया और फिर 13 अप्रैल 1985 को Hero Honda की पहेली बाइक CD 100 लांच की गई।

इस बाइक ने मानो अपनी लॉन्चिंग के बाद धूम ही मचा दी क्योंकि इस बाइक को खासकर के आम आदमियों के लिए बनाया गया था जिसकी जबरदस्त माइलेज और कंफर्ट की वजह से लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

यही वजह थी कि 1985 से 2002 तक Hero Honda की 86 लाख मोटरसाइकिल की बिक्री हुई उस समय हर दिन 16000 नई मोटरसाइकिल बनने लगी।

मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चर के रूप में Hero Honda ने कामयाबी के झंडे गाड़ने के बाद अगस्त 2011 में अलग होने का फैसला लिया लेकिन भारत में हीरो होंडा की मोटरसाइकिल बस 2013 तक बिकी।

हीरो ने Honda का नाम इस्तेमाल करने के लिए उन्हें रॉयल्टी दी थी और फिर जब दोनों कंपनियां अलग हो गई तो हीरो ने अपना कारोबार हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) नाम से आगे बढ़ाया और आज के समय में हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी मोटर साइकिल बनाने वाली कंपनी है।

भारत में भी 46 परसेंट लोग Hero की बाइक यूज़ करते हैं दोस्तों कामयाबी का एक अलग इतिहास रचने के बाद 1 नवंबर 2015 को 92 साल की उम्र में बृजमोहन लाल मुंजाल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अपनी लाइफ से हमें बहुत कुछ सिखा दिया है।

यदि हमारे हौसले बुलंद और इरादे नेक हो तो कभी ना कभी सफलता हमारे कदम जरूर चूमती है।

Hero और Honda अलग क्यों हुए?

हीरो और होंडा अलग क्यों हुए इसका क्या कारण है चलिए विस्तार से जानते हैं :-

सबसे पहले हीरो कंपनी साइकिल बनाने का काम करती थी भारत की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी से हीरो ने 1984 में मोटरसाइकिल का मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए हौंडा कंपनी जापान के साथ समझौता किया।

  • पहला कारण यह है कि भारत की सबसे बड़ी कंपनी साइकिल बनाने वाली हीरो कंपनी मोटरसाइकिल का बॉडी बनाती थी और इंजन जापान की कंपनी होंडा बनाती थी उसके बाद भारत में भेजा जाता था इसके बाद हीरो हौंडा बाइक को तैयार किया जाता था। इससे जापान की कंपनी शेयर का ज्यादातर हिस्सा लेता था और कम हिस्सा भारत के कंपनी हीरो को देता था। जिससे कि भारत को ज्यादा फायदा नहीं हो रहा था।
  • हीरो कंपनी मोटरसाइकिल को भारत के अलावा किसी दूसरे देशों में बेचना चाहती थी लेकिन उस समझोते के अनुसार दूसरे देशों में बेच नहीं पाती थी जिसकी वजह से भारत को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा था।
  • यही समस्याओं को देखते हुए हीरो कंपनी ने मोटरसाइकिल के इंजन को तैयार करना शुरू कर दिया था उस समय जापान की कंपनी होंडा की जरूरत नहीं थी इसी वजह से हीरो कंपनी जापान की कंपनी होंडा से अलग होने का निर्णय लिया।

FAQ

Q. हीरो कंपनी का मुख्यालय कहां है?

Ans. कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।

Q. हीरो किस देश की कंपनी है?

Ans. यह भारत की मोटर साइकिल निर्माता कंपनी है।

Q. Hero के मालिक (Owner) कौन है?

Ans. इस कंपनी के मालिक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल जी हैं।

Q. Hero की स्थापना कब हुई?

Ans. हीरो बाइक कंपनी की स्थापना 19 जनवरी 1984 को धारूहेड़ा, हरियाणा से की गई थी।

Q. हीरो कंपनी का मुख्यालय कहां है?

Ans. कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।

Q. Hero के वर्तमान मालिक कौन है?

Ans. इस कंपनी के वर्तमान मालिक पवन मुंजाल जी हैं।

निष्कर्स-

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की Hero कंपनी का मालिक कौन है (owner of hero company) साथ ही Hero किस देश की कंपनी है, इसके अलावा और भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी हीरो कंपनी के बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment