JCB का मालिक कौन है? (Owner of JCB Company)

JCB का मालिक कौन है, जेसीबी कंपनी का मालिक कौन है, Owner of JCB Company, जेसीबी कहां की कंपनी है

आपने भी JCB का नाम सुना होगा। और कई बार तो जेसीबी की खुदाई भी देखी होगी। लेकिन क्या आपको पता है की JCB का मालिक कौन है? और जेसीबी कहां की कंपनी है।

आज इस पोस्ट में हम आपको जेसीबी कंपनी के बारे में बहौत साड़ी जानकारी देने वाले हैं। इस पोस्ट को आप पूरा और अच्छे से पढ़ें ताकि आपको JCB के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

आपने बहौत सारे जगह में जहाँ कही भी बड़े कंस्ट्रक्शन वाले काम होते हैं वहां पर JCB को जरूर देखा होगा। और ज्यादा तर आपको ये दिख भी जाती है।

आपने कई कंट्रक्शन साइट्स पर एक पीले रंग की मशीन से खुदाई या तोड़फोड़ जैसे काम होते हुए देखा होगा। इस मशीन की खास बात ये होती है कि इस दोनों तरफ से ऑपरेट किया जाता जा सकता है।

कहीं गड्ढा करने के लिए तो कहीं कुछ तोड़ने के लिए। इस मशीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में JCB ही लिखा होता है और आमतौर पर इसे लोग JCB मशीन ही कहते हैं। जो लोग इसे जेसीबी कहते हैं, वो गलत है।

क्योंकि, इसे जो जेसीबी कहा जाता है तो वो तो एक कंपनी का नाम है। लेकिन सवाल ये है कि अगर JCB इसकी कंपनी का नाम है तो इस मशीन वाहन का नाम क्या है? और JCB का मालिक कौन है। आइये इन सभी के बारे में आगे जानते हैं।

JCB का मालिक कौन है?

JCB का मालिक कौन है

JCB के मालिक जोसेफ बामफोर्ड (Joseph Bamford) हैं। इन्होने JCB की शुरुआत 23 अक्टूबर 1945 को इंग्लैंड में की थी।

उन्होंने अपनी कंपनी जेसीबी की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद की थी। जोसेफ ब्रिटेन के रहने वाले थे। उन्होंने 1945 में अपने गैराज में कृषि टिपिंग ट्रेलरों का विकास शुरू किया था।

जोसेफ साइरिल बामफोर्ड कृषि इंजीनियरिंग व्यवसाय बामफोर्ड्स लिमिटेड के संस्थापक के पोते थे। उनका जन्म 1916 में हुआ था।

उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमान उत्पादन और ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक मंत्रालय के साथ काम किया था।

जेसीबी के बारे में (About JCB Company)

स्थापना1945
मुख्यालयरोचेस्टर, इंग्लैंड
मालिकजोसेफ बामफोर्ड
मूल कंपनीJoseph Cyril Bamford Excavators Ltd
उत्पाद निर्माण, खेती, कचड़ा प्रबंधन, खुदाई और ढाना
वेबसाइट jcb.com

जेसीबी का फुल फॉर्म क्या है? JCB Full Form

JCB Full Form in EnglishJoseph Cyril Bamford
JCB Full Form in Hindiजोसेफ साइरिल बामफोर्ड

जेसीबी का इतिहास (History of JCB)

जेसीबी की शुरुआत 1945 में इंग्लैंड के एक गाँव रोचेस्टर से हुई थी। और जेसीबी का नाम इनके मालिक जोसेफ साइरिल बामफोर्ड (Joseph Cyril Bamford) के नाम से पड़ा।

विश्व युद्ध के बाद बामफोर्ड ने लॉक-अप गैराज में कृषि ट्रेलरों का निर्माण शुरू किया था। उन्होंने विश्वयुद्ध के प्रभाव से उभर रहे ब्रिटेन के कृषि बाजार को कैप्चर किया।

उन्होंने 1948 में हाइड्रोलिक में विविधता प्राप्त की, जिसने खेल को हमेशा के लिए बदल दिया। उनकी कंपनी यूरोप में हाइड्रोलिक लोडर लॉन्च करने वाली पहली कंपनी थी। यह जल्द ही बाजार में छा गई।

1953 में कंपनी ने पहली बार खुदाई करने वाली मशीन लॉन्च की थी, जोकि भारत में और सभी जगह जेसीबी यानि बुलडोज़र के नाम से बहौत फेमस है।

भारत में जेसीबी, JCB India Limited के नाम से काम करती है। यह कंपनी ब्रिटेन की है, भारतीय बाजार में इस कंपनी ने 1979 में एक जॉइंट वेंचर के तौर पर आई थी।

आज यह J.C Bamford Excavators के मालिकाना हक वाली कंपनी है, जिसका मुख्यालय United Kingdom में है। भारत में अब तक JCB की 5 कंपनियां थी, गुजरात के नए प्लांट के बाद ये संख्या 6 हो गई है।

कंपनी भारत में बनी मशीनें 110 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट भी करती है। JCB ने बैकहो लोडरर (बुलडोजर) को भारत में 4 दशक पहले अपनी एंट्री के साथ ही उतारा था, और तब से आज तक यह 9 कैटगिरी में 60 प्रोडक्ट उतार चुकी है।

जेसीबी कहां की कंपनी है?

जेसीबी ब्रिटेन की कंपनी है। इसका हेडक्‍वार्टर रोसेस्टर, स्टैफ़र्डशायर में हैं। यह कंपनी निर्माण, खेती, कचड़ा प्रबंधन, खुदाई और ढाना आदि जैसे काम के लिए मशीनें बनाती है।

कंपनी की एश‍िया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्ष‍िणी अमेरिका में 22 फैक्‍ट्र‍ियां हैं।

जेसीबी के बारे में रोचक तथ्य (Facts about JCB)

  • जेसीबी दुनिया के 150 देशों में अपना कारोबार फैला रखा है। यह कंपनी 300 तरह के मशीनों का निर्माण करती है।
  • ब्रिटेन, भारत और आयरलैंड में इन सभी मशीनों को लोग JCB नाम से ही बुलाते हैं।
  • 1945 में जेसीबी के फाउंडर जोसेफ ने कंपनी की शुरुआत एक छोटे से गराज से की थी।
  • एक सेकेंड हैंड वेल्‍ड‍िंग मशीन की मदद से उन्‍होंने सबसे पहले एक माल ढोने वाला ट्रेलर बनाया था।
  • 1948 आते-आते कंपनी में छह लोग काम करने लगे थे और जेसीबी ने पहला हाइड्रोलिक ट्रेलर बनाया।
  • जेसीबी मशीन निर्माण के अलावा 2010 से स्‍कूलिंग के क्षेत्र में भी है। जेसीबी एकेडमी के नाम से स्‍कूलों की स्‍थापना भी की गई है।
  • 1953 में बैकहोल लोडर पर पहली बार जेसीबी का लोगो दिखा। यह वही लोगो है, जो आज कंपनी की पहचान बन गया है।

भारत में जेसीबी कंपनी।

भारत में दिल्ली के पास कंपनी की Ballabgarh factory दुनिया में बुलडोजर बनाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। यहीं पर JCB इंडिया का हेडक्वॉर्टर भी है।

बुलडोजर के अलावा, कंपनी Skid Steer Loaders, Telehandlers, Diesel Generators और Diesel Engines भी बनाती है। JCB Company ने 2006 और 2007 में पुणे में दो फैक्ट्री शुरू की।

पुणे में 400 इंजीनियर वाली JCB की टीम, यूके से बाहर कंपनी का सबसे बड़ा डिजाइन सेंटर है. इसके बाद 2014 में कंपनी ने जयपुर में 114-acre का eco-friendly प्लांट खोला।

इसमें 34 फीसदी महिलाएं काम करती हैं। JCB, जयपुर की अपनी फैक्ट्री में ITI और डिप्लोमा ग्रेजुएट्स के लिए 16 हफ्ते का डिटेल्ड इंडक्शन प्रोग्राम चलाती है।

कंपनी भारत में CSR कार्यक्रम भी चलाती है. दिल्ली-NCR के पास एक स्कूल Lady Bamford Charitable Trust (LBCT) की मदद से चलता है।

Q: JCB कंपनी का पूरा नाम क्या है?

Ans: JCB कंपनी का पूरा नाम जे.सी.बाम्फोर्ड एक्सकेवेटर्स लिमिटेड (J.C. Bamford Excavators Limited) लेकिन दुनियाभर में इसे JCB के नाम से ही जाना जाता है।

Q: JCB कंपनी की शुरुआत कब हुई?

Ans: JCB कंपनी की शुरुआत सन 1945 में इंग्लैंड में जोसेफ बाम्फोर्ड द्वारा की गई।

Q: JCB का पहला हाईड्रोलिक प्रोडक्ट कौन सा था?

Ans: सन 1948 में कंपनी 6 व्यक्ति का समूह बन गया। इसी साल कंपनी ने यूरोप का सबसे पहला हाइड्रोलिक टीपिंग ट्रेलर निर्माण किया।

Q: JCB का फुल फॉर्म क्या है?

Ans: CB का फुल फॉर्म- जोसेफ साइरिल बाम्फोर्ड (Joseph Cyril Bamford)

निष्कर्ष-

इस तरह से आज आपने जाना की JCB का मालिक कौन है। और भी बहौत सारी बाते आज आपको कंपनी के बारे में पता चली होंगी। अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

अगर आपका कोई सुझाव या सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यबाद।

Read More-

Leave a Comment