दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग 2024 (Top 10 Tallest Buildings in World)

दुनिया की सबसे ऊँची इमारत, दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग, Duniya ki sabse unchi imarat, Tallest building in the world 2024

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग (Tallest building in the world) के बारे में बताने जा रहे हैं, दोस्तों आज आप जानेंगे दुनिया की टॉप 10 सबसे ऊँची बिल्डिंग कौन-कौन सी हैं।

यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है आपको बता दें की यह जानकारी बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं में भी पूछा जाता है तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

दुनियाभर में कई ऐसी ऊंची इमारतें है जो जबरदस्त आर्किटेक्चर का नायाब उदहारण पेश करती है, अधिकतर लोग यह सोचते होंगे कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग यानी भवन अमेरिका जैसे देशों में होगा, क्योंकि वो विश्व की सबसे अधिक अमीर और शक्तिशाली देशों में से एक हैं।

आपको बता दें की दुनिया में पहले अमेरिका ऐसा देश था जो दुनिया में सबसे बड़ी बिल्डिंग के लिए जाना जाता था, लेकिन यह रिकॉर्ड टूट चुका है, आज दुनिया में कई ऐसे शहर है।

जहां कई ऊंची ऊंची इमारतें है जो अपने आप में आज के इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना पेश करती है, तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये अब हम आपको दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी बिल्डिंग के बारे में बताते हैं।

दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग

Table of Contents

दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग (Top 10 Tallest Buildings in The World)

रैंकबिल्डिंग का नामशहरदेशऊंचाई मीटर (फीट)
1बुर्ज खलीफ़ादुबईसंयुक्त अरब अमीरात 828 मीटर (2717 फीट)
2मर्डेका 118कुआलालम्पुरमलेशिया678.9 मीटर (2227 फीट)
3शंघाई टॉवरशंघाईचीन632 मीटर (2073 फीट)
4अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवरमक्कासऊदी अरब601 मीटर (1972 फीट)
5पिंग एक अंतर्राष्ट्रीय वित्त केंद्रशेन्ज़ेनचीन599.1 मीटर (1966 फीट)
6लोटे वर्ल्ड टॉवरसोलदक्षिण कोरिया554.5 मीटर (1819 फीट)
7एक विश्व व्यापार केंद्रन्यूयॉर्क शहरसंयुक्त राज्य अमेरिका541.3 मीटर (1776 फीट)
8गुआंगज़ौ सीटीएफ वित्त केंद्रगुआंगज़ौचीन530 मीटर (1739 फीट)
9टियांजिन सीटीएफ वित्त केंद्रतियानजिनचीन530 मीटर (1739 फीट)
10चीन ज़ूनबीजिंगचीन527.7 मीटर (1731 फीट)

दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग के बारे में (About The Tallest Building in The World)

1. बुर्ज खलीफ़ा (Burj Khalifa)

बुर्ज खलीफ़ा दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग में पहले स्थान पर है, यह बिल्डिंग संयुक्त अरब अमीरात देश के दुबई शहर में स्थित है।

बुर्ज खलीफा को मूल रूप से पहले बुर्ज दुबई नाम दिया गया था फिर इसका नाम बदलकर बुर्ज खलीफा रख दिया गया जो संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति Khalifa Bin Zayed Al Nahyan के नाम पर रखा गया है।

ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जब इस ईमारत को बनाया जा रहा था, उस समय पैसों की कमी पड़ गई थी फिर खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने आर्थिक मदद की थी।

इमारत की ऊंचाई 828 मीटर (2717 फीट) है और इसमें 163 मंजिल है। बुर्ज खलीफा का निर्माण सन 2008 से शुरू किया गया था तथा इसका लोकार्पण 4 जनवरी 2010 में हुआ।

इसमें तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसे 96 किलोमीटर दूर से भी साफ़-साफ़ देखा जा सकता है।

इसमें लगायी गयी लिफ़्ट दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट है। इसके निर्माण में 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया था।

2. मर्डेका 118 (Merdeka 118)

बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बिल्डिंग मर्डेका 118 है, यह मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है, इसकी ऊंचाई 678.9 मीटर (2227 फीट) है। आपको बता दे की इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य अभी जारी है।

इमारत का निर्माण कार्य 2024 के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद है, यह 118 मंजिला ईमारत होगी है, मर्डेका 118 को जिस जगह बनाया गया है, वो जगह 1957 में मलेशिया की स्वतंत्रता की घोषणा की प्रतीक है।

मर्डेका (Merdeka) इंडोनेशियाई और मलय भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है आजादी। मर्डेका का फर्श 31 लाख वर्ग फुट का है।

इसमें से आधे से ज्यादा स्पेस कार्यालयों को दिया जायगा, टावर में एक मॉल, एक मस्जिद, एक पार्क हयात होटल और दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन डेक भी होंगे।

3. शंघाई टॉवर (Shanghai Tower)

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग शंघाई टॉवर है, शंघाई टावर चीन देश के शंघाई शहर में स्थित है।

इस इमारत को बनाने का काम 1 नवंबर 2008 से चालू किया गया था और 2 सितम्बर 2014 को बनकर तैयार हो गया था। वहीं इसे 2 फरवरी 2015 को आम लोगों के लिए ओपन कर दिया गया था।

इस इमारत की ऊंचाई 632 मीटर (2073 फीट) है। इस इमारत में कुल 128 मंजिल है, यह बिल्डिंग सर्कुलर कोर से 120 डिग्री का घुमावदार है। शंघाई टावर के लागत की बात करें तो इसे बनाने के लिए 2.4 अरब डॉलर खर्च आया।

यह इमारत दुनिया की सबसे स्थायी रूप से ऊंची इमारतों में से एक है, एक पारदर्शी परत पूरी इमारत के चारों ओर लपेटती है, जो अंदर और बाहर के बीच एक बफर बनाती है जो सर्दियों में ठंडी, बाहरी हवा को गर्म करती है और अंदर की गर्मी को खत्म करती है।

4. अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर (Abraj Al-Bait Clock Tower)

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर विश्व की सबसे बड़ी ईमारत में अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर का नाम आता है, अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित है।

मक्का रॉयल टावर की ऊंचाई 601 मीटर (1972 फीट) है और इसमें 120 मंजिलें हैं, इस बिल्डिंग को बनाने का काम साल 2004 में शुरू किया गया था और यह साल 2012 में बनकर तैयार हो गया था।

इसके शीर्ष चार मंजिलों पर क्लॉक टावर संग्रहालय है, जो हज में भाग लेने के लिए सालाना मक्का जाते है उनके लिए टावर में दो बड़े प्रार्थना कक्ष भी है।

एक कक्ष पुरषों के लिए और एक कक्ष महिलाओं के लिए और एक फेयरमोंट प्रबंधित होटल जो लाखों तीर्थयात्रियों के लिए आवास प्रदान करने में मदद करता है। इसके निर्माण में लगभग 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च हुआ है।

5. पिंग एक अंतर्राष्ट्रीय वित्त केंद्र (Ping An International Finance Center)

दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग में पांचवें स्थान पर Ping An International Finance Center है। यह चीन के शेन्ज़ेन शहर में स्थित है।

इस इमारत की ऊँचाई 599.1 मीटर (1966 फीट) है, यह इमारत 2017 में बनकर तैयार हुई थी, इस इमारत में 115 मजिलें हैं, यह चीन की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है।

पिंग एन फाइनेंस सेंटर में कार्यालय, होटल, सम्मलेन केंद्र, मॉल तथा खुदरा दुकानों की पांच मंजिल है। इसे बनाने में 1.5 बिलियन का डॉलर खर्च आया।

6. लोटे वर्ल्ड टॉवर (Lotte World Tower)

लोटे वर्ल्ड टॉवर दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग में छटवें स्थान पर है, यह इमारत साऊथ कोरिया के सियोल में स्थित है, यह इमारत साल 2016 में बनकर तैयार हुई है और इसकी ओपनिंग 2017 में की गई।

यह इमारत 554.5 मीटर (1819 फीट) ऊँची है और इसमें 123 मंजिल है, इस इमारत में लक्जरी होटल, ऑफिस, शॉपिंग मॉल, शास्त्रीय संगीत हॉल और एशिया का सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स है, इसके निर्माण में 3.4 बिलियन डॉलर का खर्च आया।

7. एक विश्व व्यापार केंद्र (One World Trade Center)

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर विश्व की सातवीं सबसे ऊंची बिल्डिंग है, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर इमारत अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है, इसे फ्रीडम टॉवर नाम से भी जाना जाता है, वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को बनाने का कार्य 27 अप्रैल 2006 को चालू किया गया था।

यह इमारत साल 2014 में बनकर तैयार हुई थी, इसकी ऊंचाई 541.3 मीटर (1776 फीट) है, इसमें 104 मंजिल है, इस इमारत में 9 सितंबर 2001 को आतंकी हमला हुआ था, जिससे यह पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। इसे तैयार करने में 3.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च हुए थे।

8. गुआंगज़ौ सीटीएफ वित्त केंद्र (Guangzhou CTF Finance Center)

यह बिल्डिंग दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी गगनचुम्बी इमारत है, यह ईमारत चीन के गुआंगज़ौ में स्थित है। गुआंगज़ौ चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर जो पूर्वी टॉवर के रूप में भी जाना जाता है।

इस इमारत की ऊंचाई 530 मीटर (1739 फीट) है और इसमें 111 मंजिल है, यह इमारत साल 2016 में बनकर तैयार हुई है, यह चीन की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है, इसमें होटल, अपार्टमेंट, ऑफिस स्पेस, रिटेल मॉल पोडियम सुविधाएं उपलब्ध है, इस बिल्डिंग के निर्माण में 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया।

9. टियांजिन सीटीएफ वित्त केंद्र (Tianjin CTF Finance Center)

इस लिस्ट में तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर दुनिया की नौवीं सबसे ऊंची इमारत है, यह ईमारत चीन के तियानजिन में स्थित है।

इस इमारत की ऊंचाई 530 मीटर (1739 फीट) है, इसमें 97 मंजिलें है, यह इमारत साल 2019 में बनकर तैयार हुई है, इस इमारत में ऑफिस, अपार्टमेंट और एक पांच सितारा 350 कमरों का एक होटल है।

10. चीन ज़ून (China Zun)

CITIC टॉवर दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची है, यह ईमारत चीन के बीजिंग शहर में स्थित है, इस इमारत की ऊंचाई 527.7 मीटर (1731 फीट) है, इस इमारत में 108 मंजिल है।

इस इमारत की खास बात ये है कि शीर्ष पर और आधार पर और बीच में पतला सा है, यह इमारत साल 2018 में बनकर तैयार हुई है, इसके निर्माण में 3.8 बिलियन डॉलर का खर्च आया।

FAQ

Q. दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग बुर्ज खलीफ़ा है जो दुबई में है।

Q. दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची बिल्डिंग मर्डेका 118 है जो मलेशिया में है, अभी इसका निर्माण कार्य जारी है।

Q. एशिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. एशिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग बुर्ज खलीफ़ा है।

Q. एशिया की दूसरी सबसे ऊँची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. एशिया की दूसरी सबसे ऊँची बिल्डिंग मर्डेका 118 है।

Q. इंडिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. इंडिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग पैलैस रॉयल (Palais Royale) है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग (Tallest building in The World) कौन सी हैं, और साथ ही हमने आज आपको सभी बिल्डिंग्स के बारे में बताया है।

हम आशा करते हैं की, आज हमने आपको जो कुछ भी जानकारी दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको दुनिया की सबसे ऊँची कौन बिल्डिंग सी है, इसके बारे में भी पता चल गया होगा। अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment