भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग 2024- (Top 10 Tallest Building in India)

भारत की सबसे ऊंची इमारत, भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग, Bharat ki sabse unchi building, India ki sabse unchi building, Bharat ki sabse badi building

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग (Tallest building in India) के बारे में बताने जा रहे हैं, दोस्तों आज आप जानेंगे भारत की टॉप 10 सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन-कौन सी हैं।

यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है आपको बता दें की यह जानकारी बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं में भी पूछा जाता है तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

अक्सर जब विकसित देशों की बात होती है तब सबसे पहले वहां की ऊंची बिल्डिंग या ईमारत की ही बात की जाती है। क्योंकि इमारत या बिल्डिंग देखने के बाद हम उस देश की आधुनिकता तीव्रता, टेक्नोलॉजी और विकास के बारे में पता चलता है।

भारत भी धीरे धीरे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेज़ी से कार्य कर रहा है और विकसित हो रहा है। ऐसे में भारत में भी कई ऊंची बिल्डिंग या इमारतें देखने को मिल जाती है।

आपको बता दें की विश्व के सबसे ऊंची बिल्डिंग या इमारतों में केवल उन्ही बिल्डिंग या इमारतों को शामिल किया जाता है जहां रहने खाने की व्यवस्था अच्छी होती है।

वहां कुछ कार्यालय और म्यूज़ियम भी होते हैं। टेक्नोलॉजी की वजह से आज दुनिया के हर देश में कई गगनचुंबी बिल्डिंग्स या इमारतों का निर्माण किया जा रहा है।

भारत में गगनचुंबी इमारत की शुरुवात 1959 में चेन्नई की एलआईसी बिल्डिंग के बनने के बाद से हुई थी। यह भारत की पहली ऊंची इमारत थी, जिसमे 12 मंजिले बनाई गई थी।

तो चलिए अब जानते है वर्तमान में भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है।

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग (tallest building in india)

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग (Top 10 Tallest Building in India)

रैंकबिल्डिंग का नामशहरऊंचाई मीटर (फीट)
1पैलेस रॉयलमुंबई 320 मीटर (1,050 फीट)
2सुपरनोवा स्पाइरनॉएडा 300 मीटर (985 फीट)
3वर्ल्ड वन मुंबई 280.2 मीटर (919 फीट)
4विश्व दृश्यमुंबई 277.6 मीटर (911 फीट)
5लोढ़ा मार्क्विसेमुंबई 268 मीटर (879 फीट)
6ओंकार 1973 टावरमुंबई 267 मीटर (876 फीट)
7नथानी हाइट्समुंबई 262 मीटर (860 फीट)
8थ्री सिक्सटी वेस्ट टावरमुंबई 260 मीटर (853 फीट)
9वन अविघ्ना पार्कमुंबई 260 मीटर (853 फीट)
10द 42कोलकाता 260 मीटर (850 फीट)

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग के बारे में (About Tallest Building in India)

1. पैलेस रॉयल (Palace Royale)

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग पैलेस रॉयल (Palais Royale) है। यह मुंबई के उपनगर वर्ली में स्थित है। यह भारत की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है। जिसकी ऊंचाई 320 मीटर (1,050 फीट) है। इस बिल्डिंग में 88 मंजिल है।

यह बिल्डिंग पहले श्री राम मिल्स लिमिटेड के स्वामित्व वाली भूमि पर बैठता है। इसका निर्माण कार्य साल 2008 से शुरू हुआ।

लेकिन गैर सरकारी संगठनों जनहित मंच और यूएचआरएफ, दिल्ली द्वारा दायर कई जनहित याचिका मुकदमों के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया।

इसके बाद साल 2019 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इनका निपटारा किया गया और मई 2019 में इस बिल्डिंग की नीलामी की गई।

जिसके बाद अधूरी साइट को ईमानदार शेल्टर्स नाम की कंपनी ने खरीदा। इस ईमारत की कुल लागत 390 मिलियन डॉलर है यानि ₹3000 करोड़ है।

2. सुपरनोवा स्पाइर (Supernova Spira)

सुपरनोवा स्पाइर नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित है। यह भारत की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग है। नोएडा का सबसे लंबा टावर, स्पाइरा इस परियोजना का हिस्सा है और वर्तमान में निर्माणाधीन है।

इस इमारत में मॉल, होटल, आवासीय सबकी सुविधा होगी। सुपरनोवा स्पाइर की ऊंचाई 300 मीटर (985 फीट) है। जिसमें 600 स्टूडियो अपार्टमेंट और 250 आवास इकाइयों के साथ 80 मंजिल हैं।

3. वर्ल्ड वन (World One)

वर्ल्ड वन भारत की तीसरी सबसे बड़ी बिल्डिंग है। लोढ़ा ग्रुप द्वारा विकसित, मुंबई और भारत में सबसे ऊंची इमारत, वर्ल्ड वन, मृत श्रीनिवास मिल की 7.1-हेक्टेयर साइट पर बनाया गया है। साइट में दो अन्य निचले टावर भी हैं।

मूल विचार इस टावर को 442 मीटर ऊँचे पर बनाना था लेकिन इसकी कमी के कारण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की अनुमति से, टॉवर को इसकी वर्तमान ऊंचाई पर फिर से डिजाइन किया गया,

जिससे यह भारत में सबसे ऊंचा गगनचुंबी इमारत बन गया। इसकी ऊंचाई 280.2 मीटर (919 फीट) है। यह ईमारत में 76 मंजिल और 18 लिफ्ट है। इस ईमारत की कुल लागत 291 मिलियन डॉलर है।

4. विश्व दृश्य (World View)

मुंबई के वर्ली में स्थित विश्व दृश्य (World View) भारत की चौथी सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इसकी ऊंचाई 277.6 मीटर (911 फीट) है।

इस बिल्डिंग में 73 फ्लोर हैं, इस ईमारत का ओनर लोढ़ा ग्रुप है, इसकी स्थापना 2020 में हुई। इस ईमारत की कुल लागत 321 मिलियन डॉलर है।

5. लोढ़ा मार्क्विसे (Lodha Marquis)

लोढ़ा मार्क्विसे भारत की पांचवीं सबसे ऊंची बिल्डिंग है, यह बिल्डिंग मुंबई के वर्ली में स्थित है, इस बिल्डिंग के डेवलपर लोढ़ा ग्रुप है।

इस इमारत की ऊंचाई 268 मीटर (879 फीट) है। इस ईमारत में 78 मंजिल है। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2013 में शुरू हुआ और 2020 में यह कम्पलीट हो गई।

6. ओंकार 1973 टावर (Omkar 1973 Tower)

इस लिस्ट में भारत की सबसे बड़ी बिल्डिंग ओंकार 1973 टावर छटवें स्थान पर है। यह बिल्डिंग मुंबई के वर्ली में स्थित है

इस ईमारत के मालिक और डेवलपर ओंकार रियल्टर्स है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 267 मीटर (876 फीट) है। इस इमारत 73 मंजिला ईमारत है।

7. नथानी हाइट्स (Nathani Heights)

नथानी हाइट्स भारत की सातवीं सबसे बड़ी ईमारत में से एक है, यह ईमारत मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास स्थित है।

इस ईमारत की ऊंचाई 262 मीटर (860 फीट) हैं। इसका निर्माण कार्य 2012 में शुरू हुआ और 2020 में पूरा हो गया। इस ईमारत में 72 मंजिल है।

8. थ्री सिक्सटी वेस्ट टावर (Three Sixty West Tower)

थ्री सिक्सटी वेस्ट टावर भारत की आठवीं सबसे बड़ी बिल्डिंग है, यह बिल्डिंग मुंबई के वर्ली में स्थित है।

इस ईमारत का निर्माण कार्य 2011 से शुरू हुआ और 2021 में पूरा हो गया। इस ईमारत की ऊंचाई 260 मीटर (853 फीट) है।

9. वन अविघ्ना पार्क (Van Avighna Park)

इस लिस्ट में नौवें स्थान पर वन अविघ्ना पार्क है। यह बिल्डिंग करी रोड, मुंबई में स्थित है। इसकी ऊंचाई 260 मीटर (853 फीट) है। इस ईमारत में 64 मंजिल है।

10. 42 (The 42)

यह बिल्डिंग इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है। यह बिल्डिंग कोलकाता में स्थित है। इस ईमारत का निर्माण कार्य 2008 में शुरू हुआ और 2019 में पूरा हो गया।

इस बिल्डिंग में 65 मंजिल है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 260 मीटर (850 फीट) है।

FAQ

Q. भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग पैलेस रॉयल है।

Q. भारत की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. भारत की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा स्पाइर है, यह वर्तमान में निर्माणाधीन है।

Q. इंडिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?

Ans. इंडिया की सबसे ऊंची इमारत पैलेस रॉयल है।

Q. इंडिया में सबसे ज्यादा ऊंची बिल्डिंग कहाँ है?

Ans. इंडिया में सबसे ज्यादा ऊंची बिल्डिंग मुंबई, महाराष्ट्र में हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की भारत की सबसे ऊँची बिल्डिंग (Tallest building in India) कौन सी हैं, और साथ ही हमने आज आपको सभी बिल्डिंग्स के बारे में बताया है।

हम आशा करते हैं की, आज हमने आपको जो भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग जानकारी दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको भारत की सबसे ऊँची कौन बिल्डिंग सी है, इसके बारे में भी पता चल गया होगा। अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment