दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति 2024 (Tallest Statue in the World)

Tallest Statue in the world, Duniya ki sabse unchi murti, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, sabse badi murti in world, duniya mein sabse badi murti, विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियों (Tallest Statues in the World) के बारे में बताने वाले हैं, आज आप जानेंगे दुनिया की टॉप 10 सबसे ऊँची मूर्तियां कौन-कौन सी हैं?

वैसे तो दुनियाभर में बहुत सी मूर्तियां विद्यमान है। कला और संस्कृति के संदर्भ में, किसी भी रूप, मूर्ति या ठोस वस्तु को मूर्ति कहा जाता है, उदाहरण के लिए- देवताओं और मनुष्यों की मूर्तियां।

ये जो हम आप Tallest Statues की लिस्ट बताने वाले हैं। ये भारत की सबसे बड़ी मूर्तियां हैं। और ये दुनिया की 10 सबसे बड़ी मूर्तियों में भी शामिल हैं।

इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं की निशानी के प्रतीक के रूप में महान हस्तियां, महान व्यक्तित्वों और घटनाओं के सम्मान करने के लिए दुनिया भर में अनेक प्रभावशाली मूर्तियाँ खड़ी हैं।

Relatedभारत की सबसे ऊंची मूर्ति (Tallest Statue in India List)

इनमे से कुछ मूर्तियां इतनी आकर्षित है, कि वह दुनियाभर में प्रसिद्ध है। उन्हे देखने विश्वभर के लोग आते है। तो चलिए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे ऊंची मूर्तियां (Tallest Statue in the World) कौन सी है।

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति (Tallest Statue)

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति (Top 10 Tallest Statues in The World)

रैंक मूर्ति का नाम संबंधित स्थान देश ऊंचाई मीटर (फीट)
1स्टैच्यू ऑफ यूनिटीसरदार वल्लभ भाई पटेलसाधु शर्त, सरदार सरोवर बांध के पास, नर्मदा जिला, गुजरातभारत182 मीटर (597 फीट)
2स्प्रिंग टैम्पल बुद्धबुद्ध (वैरोचन)लुशान, हेनानचीन128 मीटर (420 फीट)
3लेक्यून सेक्टयारगौतम बुद्धखातकान तांग, मोनवा के पास, सागाईंग विभागम्यान्मार115.8 मीटर (380 फीट)
4विश्वास की मूर्तिभगवान शिव नाथद्वारा, राजस्थानभारत 106 मीटर (348 फीट)
5उशिकु दायबुत्सु बुद्ध प्रतिमाबुद्ध (अमिताभ बुद्ध)उशिकु, आईबराकी प्रीफेक्चरजापान100 मीटर (330 फीट)
6सेंदाई डाइकाननकानन (गुयानयिन)सेंदाई, मियागी प्रीफेक्चरजापान100 मीटर (330 फीट)
7गुईशान गुआनयिनगुआनयिनवेइशान, चांगशा, हुनान प्रांतचीन99 मीटर (325 फीट)
8थाईलैंड के महान बुद्धगौतम बुद्धआंग थोंग प्रान्तथाईलैण्ड92 मीटर (302 फीट)
9किता नो मियाको उद्यान के दाई काननकानन (गुआनयिन) – बायकु काननअशिबेत्सू, होक्काइदोजापान88 मीटर (289 फीट)
10मदर ऑफ ऑल एशिया-टॉवर ऑफ पीस मरियम, यीशु की माँपगकिलाटन, बटांगस सिटीफ़िलिपींस88 मीटर (289फीट)

दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियों के बारे में (About Tallest Statues in The World)

1. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)

यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों (Tallest Statues) की सूची में पहले स्थान पर है। दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति भारत के गुजरात में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी है। जो भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की है। सरदार वल्लभ भाई पटेल आजादी से पहले भारत के गृह मामलों के मंत्री और उप मंत्री थे।

यह मूर्ति वडोरा शहर के नर्मदा तट के पास सरदार सरोवर बांध में बनाई गई है। यह बेहद सुंदर, प्रतिमा और भव्य मूर्ति है। आधार सहित इस मूर्ति की कुल ऊँचाई 240 मीटर है जिसमे 58 मीटर का आधार है और सिर्फ मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है। यह मूर्ति इस्पात साँचे, प्रबलित कंक्रीट तथा कांस्य लेपन से युक्त है।

इसका निर्माण 31 अक्टूबर 2013 को शुरू हुआ था जो 2018 तक पूरा हो गया था। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 31 अक्टूबर 2018 को इस मूर्ति का उद्घाटन किया। इसकी कुल लागत ₹2,063 करोड़ (US$301.2 मिलियन) है। इसका कुल वजन 1700 टन है।

2. स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध (Spring Temple Buddha)

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध है। यह वैरोचन बुद्ध की एक सबसे विशालकाय बुद्ध प्रतिमा है। यह मूर्ति हेनान के जाओकुन कस्बे (लुशान काउन्टी) में, चीन में स्थित है।

यह मूर्ति तियनरुई नाम के गर्म पानी के झरने के पास खड़ी है। इसी वजह से इसका नाम स्प्रिंग टेंपल रखा गया है। इस झरने के पानी का तापमान लगभग 60 डिग्री सेल्सियस रहता है।

इस प्रतिमा को बनाने का कार्य 1997 में शुरू हुआ था, जो 2008 में पूरा हुआ। 19.3 मीटर (63 फीट) के कमल सिंहासन पर खड़े इस प्रतिमा को 25 मीटर (82 फीट) पैडस्टल/भवन पर रखा गया है।

इस प्रकार स्मारक की कुल ऊंचाई 153 मीटर (502 फीट) है। जिसमे एक तांबे की डाली के 1100 टुकड़े है। इस मूर्ति को बनाने में लगभग 55$ मिलियन लगे थे।

3. लेक्यून सेक्टयार (Lacune Sector)

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति (Tallest Statues) म्यांमार में मोनना के पास खाटकान तांग गांव में स्थित है। यह मूर्ति साल 2008 में बनाई गई थी। यह मूर्ति भगवान बुद्धा की प्रतिमा है।

इस मूर्ति का नाम लेक्युन सेटक्यार है। यह मूर्ति 13.41 मीटर (44 फीट) के कमल सिंहासन पर खड़े इस स्मारक की कुल ऊंचाई 12 9.2 मीटर (424 फीट) है।

यह गौतम बुद्ध की बड़ी मनोहारी सुंदर प्रतिमा है। इसका निर्माण 1996 से शुरू हुआ जो 21 फरवरी 2008 को पूरा हो गया। बुद्ध की यह मूर्ति बीस मंजिलों की है, जिसमें बौद्ध साहित्य जैसे 31 जीवन शैली की 31 जीवन शैलीएं हैं । प्रत्येक मंजिल पर चित्र प्रत्येक क्षेत्र के लिए बहुत ही रोचक और लोकप्रिय हैं।

4. विश्वास की मूर्ति (Statue of Belief)

इस लिस्ट में भगवान शिव की यह मूर्ति दुनिया की चौथी सबसे ऊँची मूर्ति है। इस मूर्ति की ऊंचाई 106 मीटर (348 फीट) है। शिव जी की यह मूर्ति इतनी ऊँची है की आप इसको 20 किलोमीटर दूर से भी देश सकते हैं। यह मूर्ति राजस्थान के नाथद्वार में गणेश टेकरी में स्थित है।

इस मूर्ति का निर्माण अमेरिका की कम्पनी ने किया है जो स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का निर्माण कर चुकी है जो अमेरिका में स्थित है। यह मूर्ति सरदार वल्लभ भाई पटेल के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के बाद देश कुतुब मीनार (240 फीट) से भी ऊंची यह शिव प्रतिमा है।

इस मूर्ति को स्टैच्यू ऑफ बिलिफ यानी भरोसे की मूर्ति कहा जाता है। यह मूर्ति को स्टील, लोहा, सीमेंट और कंक्रीट से बनाया गया है इस मूर्ति में चार लिफ्ट भी मौजूद है। इस मूर्ति की लागत लगभग 100 करोड़ है।

5. उशिकु दायबुत्सु बुद्ध प्रतिमा (Ushiku Daibutsu Buddha Statue)

यह मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी मूर्तियों (Tallest Statue) में चौथे स्थान पर है। उशीकू दायबुत्सु जापान के उशीकू शहर में स्थित है।

यह भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा है। इस मूर्ति की ऊंचाई 120 मीटर (390 फ़ुट) है। यह मुर्ति 10 मीटर (33 फ़ुट) आधार और 10 मीटर कमलमंच पर सामील है।

इस प्रतिमा में अमिताभ बुद्ध को दर्शाया गया है और यह पीतल से बनी है। यह भी उशुकी अर्काडिया (अमिदा की चमक और करुणा असल में विकास और रोशन क्षेत्र) के रूप में जाना जाता है।

इस मूर्ति के अंदर अलग अलग स्तर है। जिनपर लिफ्ट की सहायता से जा सकते है। कई संगीत और कई शास्त्र अध्यन कर सकते है। इसका निर्माण जोडो शिंशु के संस्थापक सिनरान के जन्म की याद में किया गया था।

6. सेंदाई डाइकानन (Sendai Daikanen)

दुनिया की पांचवीं सबसे ऊँची मूर्ति सेंदाई डाइकानन है। जो जापान में स्थित है। यह मूर्ति 100 मीटर लंबी है। इसका निर्माण कार्य 1991 से 1993 तक चला। यह जापानी बौद्ध बुधिस्त्व के प्रतीक है। मूर्ति सेंदाई के पर्वत पर खड़ी है।

जिसे शहर के कई हिस्सों से देखा जा सकता है। इस मूर्ति के दाहिने हाथ में एक गहना जो ज्ञान देने के लिए रखती है, वहीं बांए हाथ में ज्ञान का पानी डालने के लिए एक कटोरा है। लोग लिफ्ट की मदद से मूर्ति के शीर्ष तक जाते है।

7. गुईशान गुआनयिन (Guishan Guanyin)

यह मूर्ति दुनिया की छठवीं सबसे ऊंची मूर्ति है। यह करुणा की बौद्ध देवी गुआन यिन की मूर्ति है जो चीन के वेइशान, चांगशा, हुनान प्रांत में स्थित है, इसकी ऊंचाई 99 मीटर है।

इस मूर्ति के तीन अलग-अलग चेहरे हैं जो पूरी दुनिया में देवी के आशीर्वाद का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस मूर्ति का पहला चेहरा अपनी भूमि की ओर देखता है और अन्य दो चेहरे का रूख समुद्र की ओर इंगित करते हैं, इस विशाल प्रतिमा को पूरा होने में लगभग 6 साल का समय लगा था।

8. थाईलैंड के महान बुद्ध (Great Buddha of Thailand)

इस लिस्ट में सातवें स्थान पर दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति थाईलैंड के महान बुद्ध की है। यह प्रतिमा थाईलैंड के महान बुद्ध भगवान की है।

यह प्रतिमा महामींह शाक्यमूनि विसेजचाईचन्र के नाम से भी जानी जाती है। इसका निर्माण कार्य 1990 से 2008 तक हुआ है।

यह बुद्ध प्रतिमा थाईलैंड के आंग थोंग प्रान्त में वाट मंग बौद्ध विहार में स्थित है, यह मूर्ति 92 मीटर (300 फुट) ऊंची और 63 मीटर (210 फुट) चौड़ी है।

यह सीमेंट से बनाई गई सुनहरे रंग की छवि है और और यह कंक्रीट से बनी है। यह बुद्ध प्रतिमा बौद्ध धर्म के सिद्धांत का प्रतीक है।

9. किता नो मियाको उद्यान के दाई कानन (Dai Kanan of Kita no Miyako Garden)

यह दुनिया की आठवीं सबसे ऊँची (Tallest Statue) प्रतिमा है, इस मूर्ति को होक्काइडो कन्नन के नाम से भी जाना जाता है. ग्रैंड बुद्ध की यह प्रतिमा जापान के लिंग होक्काइडो में स्थित है।

इस प्रतिमा की शुरुवात साल 1975 में हुई और काम पूरा 1989 में हुआ। यह मूर्ति 88 मीटर ऊँची है, इसके अंदर 20 से ज्यादा मज़िल है और लिफ्ट भी है, इस मूर्ति ने 1991 तक दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम रखा था।

10. मदर ऑफ ऑल एशिया (Mother of All Asia-Tower of Peace)

यह मूर्ति इस लिस्ट में दसवें स्थान में है। इस मूर्ति का नाम मदर ऑफ ऑल एशिया-टॉवर ऑफ पीस है। यह इसाई धर्म के भगवान यीशु की माता मरियम की प्रतिमा है। यह मूर्ति फ़िलिपींस के पगकिलाटन, बटांगस सिटी में स्थित है। यह मूर्ति 88 मीटर (289फीट) ऊँची है।

FAQ

Q: दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है?

Ans: दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) है, जो भारत में स्थित है।

Q: दूसरे स्थान पर दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है?

Ans: दूसरे स्थान पर दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध (Spring Temple Buddha) है, जो चीन में स्थित है।

Q: एशिया की सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है?

Ans: एशिया की सबसे ऊँची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) है, जो भारत में स्थित है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियाँ (Tallest Statues in the World) कौन सी हैं, और साथ ही हमने आज आपको सभी मूर्तियों के बारे में बताया है।

हमने ये लिस्ट जो आपको बताई है, इसे विकिपीडिया के अनुसार बनाई है। जिसमे आपको दुनिया की सबसे मूर्तियों (Tallest Statue in the World) के बारे में बताया गया है।

हम आशा करते हैं की, आज हमने आपको जो कुछ भी जानकारी दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियाँ (Tallest Statues) कौन सी है, इसके बारे में भी पता चल गया होगा। अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment