दुनिया की सबसे लम्बी नदी 2024 (Longest River in the World)

विश्व की सबसे लंबी नदी, duniya ki sabse lambi nadi, विश्व की सबसे बड़ी नदी, विश्व की सबसे लंबी नदी, duniya ki sabse badi nadi, दुनिया की सबसे लंबी नदी , sabse lambi nadi kaun si hai, sabse badi nadi kaun si hai

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों यदि हम भारत की सबसे लंबी नदी की बात करें तो हमारे जुबां पर गंगा नदी का नाम आता है लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व की 10 सबसे लंबी नदियों में गंगा का नाम शामिल ही नहीं है।

तो दोस्तों आज हम जानेंगे की टॉप 10 सबसे लंबी नदियों के बारे में (Top 10 Longest River in the world) तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, हम आपको इस लेख इससे जुडी हुई बहुत सी जानकारी देने वाले हैं।

नदी एक प्राकृतिक संसाधन है जिसकी उत्पति पर्वतीय बर्फ में बढ़ने वाली तापमान के कारण होती है। इतना ही नहीं दुनियाभर में पानी की पूर्ति भी काफी हद तक नदियों से की जाती है।

हमारे देश में नदी का एक अहम अस्तित्व है, क्योंकि इनसे लाखों किसान अपनी जीविका पूरी करते है। हमारे देश की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है। लेकिन क्या गंगा नदी दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियों में शामिल है या नही।

आपको बता दे दुनिया में हजारों नदियां है जिनका प्रारंभिक और अंतिम मार्ग निश्चित होता है। ये नदियां अंत में किसी न किसी समुद्र में जाकर मिल ही जाती है।

इनमे से कुछ नदियां सूखे के कारण सुख भी गई है। लेकिन हम आपको उन नदियों के बारे में बताएंगे जिनमे सबसे ज्यादा पानी है। तो चलिए जानते है विश्व की 10 सबसे लम्बी नदी कौन सी है।

Longest Rivers List

दुनिया की सबसे लंबी नदी (Longest River in The World)

रैंकनदी का नामदेशलम्बाई (किमी.)
1नीलअफ्रीका6,550 किलोमीटर
2अमेज़नदक्षिण अमेरिका6,400 किलोमीटर
3यांगत्जीचीन6,300 किलोमीटर
4मिसिसिपी-मिसौरीअमेरिका6,275 किलोमीटर
5येनिस-अंगारा-सेलेंगारूस और मंगोलिया5,539 किलोमीटर
6यलो नदी चीन5,464 किलोमीटर
7ओब-इरतिशरूस और कज़ाख़िस्तान5,410 किलोमीटर
8पराना साउथ अमेरिका4,880 किलोमीटर
9कांगो अफ्रीका4,700 किलोमीटर
10अमूर रूस और चीन4,444 किलोमीटर

दुनिया की सबसे लंबी नदी के बारे में जानकारी (About Longest Rivers in The World)

1. नील नदी (Nile River)

विश्व की सबसे लंबी नदी अफ्रीका की नील नदी है। यह अफ्रीका के नॉर्थ ईस्ट देशों में बहती है। इसकी लंबाई 4132 मील यानी 6650 किलोमीटर है।

नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलती है। जो विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करके उत्तर के भूमध्यसागर में जाती है।

नील नदी कि दो सहायक नदियां हैं सफेद नील और ब्लू नील। यह युगांडा, सूडान, मिस्र से होकर बहती है। नील नदी का जल संसाधन 11 देशों द्वारा तंजानिया, केन्या, मिस्र और सूडान सांझा किए जाते हैं। सफेद नील प्राथमिक स्रोत है, ब्लू नील नदी द्वितीयक स्तोत्र है।

2. अमेजन नदी (Amazon River)

साउथ अफ्रीका की अमेजन नदी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 6400 किलोमीटर है, जो नील नदी से थोड़ी सी ही छोटी है।

भले ही यह नदी दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है, लेकिन बारिश के महीनों में यह नदी 190 किलोमीटर तक चौड़ी हो जाती है। इसलिए यह दुनिया की सबसे चौड़ी नदी है।

यह नदी अटलांटिक महासागर में मिलती है। यह नदी दुनिया के आठ देशों से होकर बहती है। दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कम्पनी अमेजन का नाम इसी नदी के ऊपर पर रखा हुआ है।

3. यांगत्जी नदी (Yangtze river)

यांगत्जी नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी है, वहीं यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है। यह चीन देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश वुहान से गुजरती है।

इस नदी को चीन में चेन जियांग के नाम से जाना जाता है। वहीं चीन सरकार ने इस नदी पर वुहान के दो शहरों को जोड़ने के लिए मेट्रो ट्रेन का निर्माण भी कर दिया है।

इस नदी पर ‘थ्री ग्रोग्रेज डैम’ बनाया गया है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन है। यह नदी जो सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलती हुई पूर्वी चीन के सागर में मिलती है।

4. मिसिसिपी-मिसौरी नदी (Mississippi Missouri River)

दुनिया की चौथी सबसे लम्बी नदी मिसिसिपी-मिसौरी नदी है, यह नदी यूएस की सबसे लंबी नदी है इस नदी की लंबाई 6275 किलोमीटर है। इस नदी की उदगम स्थल उत्तरी मिनेसोटा में स्थित लटास्का झील है।

मिसिसिपी की सहायक नदी मिसौरी है और मिसौरी की सहायक नदी जेफरसन है। इसी वजह से इस नदी को मिसिसिपी मिसौरी नदी के नाम से जाना जाता है। यह नदी यूएस और कनाडा देश में बहती है।

5. येनिस-अंगारा-सेलेंगा नदी (Yenisey Angara River)

विश्व की पांचवी सबसे लंबी नदी येनिस-अंगारा-सेलेंगा रूस देश में बहती है। इसकी लंबाई 5539 किलोमीटर है। इस नदी का उद्गम स्थान मंगोलिया के मध्य में है, यह तीन नाड़ियां है जो एक दूसरे में जुड़ती है।

यह मंगोलिया के मध्य भाग से लेकर रूस के कई भागों से गुजरकर आर्कटिक महासागर में मिल जाती है। यह नदी मुख्यता रूस के कई भागों से होकर गुजरती है। येनिस नदी को “आर्कटिक” में गिरने वाली सबसे बड़ी नदी कहा जाता है, लेकिन इसका प्रमुख भाग कैरा सागर में गिरता है।

6. यलो नदी (Yellow River)

दुनिया की छठी सबसे लम्बी नदी यलो नदी है, चीन में इस नदी को हुआंग हे के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी की लंबाई 5464 किलोमीटर है, इस नदी को दुनिया कि सबसे गहरी नदी माना जाता है।

यह चीन के तिब्बत के दक्षिणी मे मानसरोवर के निकट चीमा यू दूंग नामक हे हिमा वाह से शुरू होती है, यह नदी चीन से होकर पूर्वी भारत और बांग्लादेश से होकर गुजरती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। इस नदी को भारत में पीली नदी के नाम से भी जाना जाता है।

7. ओब-इरतिश नदी (OB Irtysh River)

ओब नदी को दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी नदी के रूप में जाना जाता है, इसकी लम्बाई 5410 किलोमीटर है। जबकि एशिया की यह तीसरी सबसे बड़ी नदी है। ओब इरटीस नदी को ओबी नदी के नाम से भी जाना जाता है।

ओब-इरटिस नदी या ओबी नदी उत्तर एशिया के पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है, ओब नदी की शुरुआत रूस के अल्ताई क्राय प्रदेश के बियस्क शहर से 26 किमी किमी दक्षिण-पश्चिम में बिया नदी और कुतुन नदी के संगम से होती है, ये नदी रूस और कज़ाख़िस्तान में बहती है, यह साइबेरिया की तीसरी सबसे महान नदी मानी जाती है।

8. पराना नदी (Parana River)

दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी नदी पराना नदी है। यह नदी साउथ अमेरिका में बहती है। यह नदी दक्षिण-मध्य अमेरिका में बहती है, दक्षिण अमेरिका में बहने वाली नदियों में अमेजन नदी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी नदी है।

इस नदी की लम्बाई 4,880 किलोमीटर की है। पराना नदी का मतलब है- ‘समुद्र जैसी विशाल.’ यह ब्राजील, पैराग्वे और अर्जेंटीना में बहते हुए 4880 किमी का सफर तय करती है।

9. कांगो नदी (Congo River)

दुनिया में कांगो नदी नौवें पर है, यह नदी अफ्रीका के सबसे प्रमुख नदी है जिसकी लंबाई 4,700 किलोमीटर है। इस नदी को ज़ाइरे नदी के नाम से भी जाना जाता है।

अफ्रीका के नील नदी के बाद कांगो नदी अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमेज़न के बाद कांगो नदी दुनिया की दूसरी सबसे अधिक जलप्रवाह वाली नदी है, जबकि लम्बाई के मामले में यह दुनिया की नौवीं सबसे लम्बी नदी है।

10. अमूर नदी (Amur River)

विश्व कि दसवीं सबसे लंबी नदी अमूर नदी है। अमूर नदी को चीन में हेई लोंग जियांग या काला ड्रैगन नदी के नाम से जाना जाता है। अमूर नदी की कुल लंबाई 4,444 किलोमीटर है।

यह नदी रूस और चीन की सीमा पर बहती है। जिसकी वजह से यह दोनों देशों की झड़प का अहम कारण बनती है।

यह झड़प 17वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक चली है। इसका उद्गम स्थान पश्चिमी मंचूरिया की पहाड़ियों शिल्का नदी और अर्जुन नदी का मिलाप 303 मीटर की ऊंचाई पर माना जाता है।

FAQ

Q. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Ans. विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी है।

Q. विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Ans. विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी दक्षिण अमेरिका में स्थित अमेजन नदी है। दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कम्पनी अमेजन का नाम इसी नदी के ऊपर पर रखा हुआ है।

Q. विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Ans. विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी यांगत्जी है, जो चीन से बहती है।

Q. एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Ans. एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्त्ज़े नदी है, जो चीन देश में बहती है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है? (Longest river in World) साथ ही इसके अलावा और भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी इस बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment