दुनिया की सबसे महंगी कार 2024 (Most Expensive Cars in World)

Sabse Mehngi car in world 2024, Duniya ki sabse mehngi car, विश्व की सबसे महंगी कार, दुनिया की सबसे महंगी कार 2024, दुनिया में सबसे महंगी कार

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम जानेंगे दुनिया की टॉप 10 सबसे महंगी कार (Top 10 most expensive car in the world) कौन सी है? दुनिया के हर देश में कार के शौकीन और दीवाने होते है। आधुनिक काल में हर कोई अपनी ड्रीम कार खरीदना चाहता है।

ऐसे में कुछ लोग अपनी फैमिली बजट के चलते सस्ती कार तो कुछ अपना शौक पूरा करने के लिए महंगी से महंगी कार खरीदते हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। और महंगी कारें दुनिया के सबसे अमीर लोग ही खरीदते हैं।

आज कंपनियों ने छोटी कार नैनो से लेकर लग्जरी बड़ी कारे बनाई है ताकि हर आम इंसान भी कार खरीद सके जिसके कारण आज कारों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ रही है।

शहरों में तो लगभग सभी घरों में कार मिल जाएगी। आपको बता दे सबसे सस्ती कर नेनो 1.50 लाख में मिलती है और दूसरी और करोड़ो की फ्र्रारी भी आती है और आज कल कंपनियां ऐसी ऐसी गाड़ियां बना रही है जो 2 से 4 सेकंड में 60 से 70 की स्पीड पकड़ लेती है।

यह कंपनियां आम आदमी से लेकर VIP और सभी वर्ग के लोगों के लिए गाड़ियां बनाती है। ऐसे में हर कार का शौकीन व्यक्ति दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी के बारे में जानना चाहता है।

इसलिए आज हम आपको दुनिया की लग्जरी कारों की कीमत बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे महंगी कार कौन सी है।

दुनिया की सबसे महंगी कार

दुनिया की सबसे महंगी कार 2024 (Top 10 Most Expensive Car in The World)

रैंक कार का नाम कीमत
1Rolls-Royce Boat Tail₹205 करोड़
2Bugatti La Voiture Noire₹132 करोड़
3Pagani Zonda HP Barchetta₹125 करोड़
4Rolls Royce Sweptail₹92 करोड़
5Bugatti Centodieci₹64 करोड़
6Mercedes Benz Maybach Exelero₹60 करोड़
7Bugatti Divo₹43 करोड़
8Pagani Huayra Imola₹40 करोड़
9Koenigsegg CCXR Trevita₹35 करोड़
10Lamborghini Veneno Roadster₹34 करोड़

दुनिया की सबसे महंगी कारों के बारे में (About The World’s Most Expensive Car)

1. Rolls-Royce Boat Tail

दुनिया की सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस बोट टेल की कोई कीमत 20 मिलियन पाउंड यानी 205 करोड़ रुपए है। इस कार के केवल तीन ही मॉडल लांच किए गए हैं।

यह 4 सीटों वाली लग्जरी कार है। इसकी कुल लंबाई 19 फीट है। यह कार 5 सेकंड में 100 किलोमीटर की स्पीड से चलती है। कार में पिकनिक डिनर और साउंड सिस्टम जैसे सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

2. Bugatti La Voiture Noire

इस लिस्ट में दूसरी दुनिया की सबसे महंगी कार Bugatti La Voiture Noire है। इस कार को 2019 में लांच किया गया था। इसकी कीमत करीब 132 करोड़ रुपए है।

दो साल पहले इस कार को जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में पहली बार प्रदर्शित किया था। इस कार को ‘द ब्लैक कार’ के नाम से भी जाना जाता है। डिजाइन के मामले में यह बेहद सुंदर कार है। इस कार की टॉप स्पीड 420 किमी प्रतिघंटा है।

3. Pagani Zonda HP Barchetta

इस सूची में दुनिया की तीसरी सबसे महँगी कार Pagani Zonda HP Barchetta है। इसकी कुल कीमत ₹125 करोड़ है। इस कार का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और सुपर पावरफुल है।

इस कार का लुक बिल्कुल शाही लगता है। इस कार की टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं यह कार 2.8 सेकंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इसे 2017 में लांच किया गया था।

4. Rolls Royce Sweptail

Rolls Royce Sweptail दुनिया की चौथी सबसे महंगी कार है इसका प्रयोग आपने बॉलीवुड मूवी और सोंग्स में भी देखा होगा इस कार की कीमत 92 करोड़ रुपए है। यह कार मात्र 5.6 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। 

इस कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस कार के फीचर काफी लक्सरी हैं। बता दे इस कार के डिजाइन को बनाने में लगभग 5 साल लगे थे। यह केवल 2 सीटर कार है। इस कार को 2017 में लांच किया गया था।

5. Bugatti Centodieci

Bugatti Centodieci इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। इसकी कीमत करीब 64 करोड़ रुपए है। इस कार का डिजाइन और फीचर्स शानदार व अन्य कारों से काफी अलग है।

इसे दुनिया की सबसे तेज और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कार भी माना जाता है। इसकी टॉप स्पीड 420 किलोमीटर प्रति घंटा है।

6. Mercedes Benz Maybach Exelero

Mercedes Benz Maybach Exelero यह कार छठे स्थान पर है। दुनिया की सबसे महंगी कारों में शामिल Mercedes Benz Maybach Exelero को 2005 में लॉन्च किया गया था।

यह एकमात्र ऐसी कार है जो 2.4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा चलती है। इस कार की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस कार की कीमत 60 करोड़ रुपए है। इस कार का डिजाइन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है।

7. Bugatti Divo

दुनिया की सातवीं सबसे महंगी कार Bugatti Divo है। 2020 में इस कार को लॉन्च किया गया था। इस कार की बॉडी Slim आकार की है। यह 2 सीटर गाड़ी है। इसकी कीमत करीब 43 करोड़ रुपए है। इस कार की अधिकतम स्पीड 380 किलोमीटर प्रति घंटा है।

8. Pagani Huayra Imola

Pagani Huayra Imola दुनिया की सबसे महंगी कारों में आठवें स्थान में शामिल है। इसकी कीमत 40 करोड़ रुपए है।

यह कार मात्र 3.1 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है इस कार की अधिकतम स्पीड 383 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस कार का डिजाइन बिल्कुल रोबोटिक सेल देता है। इस कार को 2019 में लांच किया गया था।

9. Koenigsegg CCXR Trevita

यह कार नौवें स्थान में है। Koenigsegg CCXR Trevita दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है। दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में शामिल Koenigsegg CCXR Trevita की कुल कीमत 35 करोड़ रुपए है।

इस कार के एक्सटीरियर को कार्बन फाइबर्स को हीरे साथ डिज़ाइन किया गया है। ये मात्र 2.9 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम स्पीड 410 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

10. Lamborghini Veneno Roadster

दुनिया की 10वीं सबसे महंगी कार Lamborghini Veneno Roadster है। इस कार की कीमत 34 करोड़ रुपए है। इसे 2013 में रिलीज किया गया था।

ये मात्र 2.9 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटा है। डिजाइन के मामले में यह कार बेहद खूबसूरत है।

FAQ

Q. दुनिया की दूसरी सबसे महंगी कार कौन सी है?

Ans. दुनिया की दूसरी सबसे महँगी कार Bugatti La Voiture Noire है।

Q. बुगाटी की सबसे महंगी कार कौन सी है?

Ans. बुगाटी की सबसे महंगी कार Bugatti La Voiture Noire है।

Q. बीएमडब्ल्यू की सबसे महंगी कार कौन सी है?

Ans. बीएमडब्ल्यू की सबसे महंगी कार BMW Nazca है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की दुनिया की सबसे दुनिया की सबसे महंगी कार 2024 (World’s most expensive car in the world) कौन सी हैं और साथ ही हमने आज आपको महंगी कारों के बारे में बताया है।

हम आशा करते हैं की, आज हमने आपको जो कुछ भी जानकारी दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको दुनिया की सबसे महंगी कार कौन सी है, इसके बारे में भी पता चल गया होगा।

अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Read More-

Go to Homepage >

2 thoughts on “दुनिया की सबसे महंगी कार 2024 (Most Expensive Cars in World)”

Leave a Comment