Nestle का मालिक कौन है? नेस्ले किस देश की कंपनी है?

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको Nestle का मालिक कौन है? और नेस्ले किस देश की कंपनी है? नेस्ले कंपनी के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं, आज के लेख में हम आपको बताएंगे की नेस्ले का मालिक कौन है? और नेस्ले कहां की कंपनी है?

इसके साथ ही आपको हम नेस्ले से जुड़ी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी भी इसी लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, जिससे की आपको नेस्ले से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।

नेस्ले भारत में बिकने वाले सबसे ज्यादा popular Brand में से एक है। हमारे देश में ऐसे कोई घर नहीं होंगें, जहाँ नेस्ले कंपनी का सामान ना इस्तेमाल किया गया हो। नेस्ले विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रसंस्करण Company है, इसके बाद Kraft Foods दूसरे स्थान पर है।

इतना प्रसिद्ध कंपनी होने बाद भी नेस्ले कंपनी के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। जैसे — नेस्ले किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है?

नेस्ले दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य [Food] और पेय [Drink] कंपनी है। दुनिया के लगभग हर देश में एक निर्माण सुविधा या कार्यालय के साथ, Nestle को बहुराष्ट्रीय कंपनी कहा जाता है।

तो चलिए दोस्तों अब हम जानेंगे की नेस्ले का मालिक कौन है? नेस्ले किस देश की कंपनी है? तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

नेस्ले का मालिक कौन है? [Nestle owner in Hindi]

Nestle का मालिक

Nestle कंपनी के संस्थापक हेनरी नेस्ले [Henri Nestlé] थे। इन्होंने ही इस कंपनी की शुरुआत सन् 1866 में की थी। वर्तमान में Nestle कंपनी के Chairman – पॉल बुल्के [Paul Bulcke], CEO – उल्फ मार्क श्नाइडर [Ulf Mark Schneider] और CFO – डेविड मैकडैनियल [David McDaniel] हैं। वहीं भारत में नेस्ले के Chairman और Managing director श्री सुरेश नारायण [Suresh Narayan] हैं।

आज के दौर में यह company विश्व की सबसे बड़ी food processing company है और इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे इसके संस्थापक Henri nestle का बहुत बड़ा योगदान है। Henri का जन्म Germany में हुआ था। यह एक हलवाई थे।

Henri नेस्ले ने ही शुष्क दूध (dry milk) को बनाया और उसे बेचना शुरू किया। बाद में इन्होंने George Page और Charles Page की Anglo-Swiss Milk कंपनी को अपने में विलय करके नेस्ले का विस्तार किया।

Nestle किस देश की कंपनी है?

नेस्ले स्विट्जरलैंड [Switzerland] देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। इस कम्पनी की स्थापना साल 1866 में हुई थी और नेस्ले कम्पनी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के वेवे (Vevey) शहर में स्थित है।

नेस्ले कम्पनी Food Processing के क्षेत्र में दुनिया को सबसे बड़ी company है जो दुनिया भर में अपने बनाए गए products को export करती है। यह कम्पनी baby food से लेकर बुजुर्गो और पालतू जानवरों के खाने तक के डिब्बाबंद खाना बनाती है।

नेस्ले कम्पनी के कई product इतने famous है की दुनिया भर में business करते हैं और लोग इसे काफी पसंद करते हैं।

नेस्ले कंपनी के बारे में [About Nestle Company]

स्थापना1866
मुख्यालयवेवे, वॉड, स्विट्ज़रलैंड
संस्थापकहेनरी नेस्ले
चेयरमैनपॉल बुल्के
सीईओउल्फ मार्क श्नाइडर
उत्पादBaby food, coffee, dairy products, breakfast cereals, confectionery, bottled water, ice cream, pet foods etc.
वेबसाइटnestle.com

Nestle कंपनी का इतिहास

Henry Nestle जो कि एक जर्मन हलवाई थे, उन्होंने नेस्ले कंपनी की स्थापना सन 1866 में Switzerland के vevay शहर में की थी। हालांकि इस कंपनी की नींव 1860 से ही पड़ गयी थी। यह कंपनी पहले baby food और डिब्बा बंद food products बनाती थी। 1867 में हेनरी नेस्ले ने शुष्क दुग्ध (dry milk) को विकसित किया और उसे बाजार में उतार दिया।

1879 में नेस्ले Company ने daniel peter को कंपनी के साथ जोड़ा जिन्होंने कोहलर और हेनरी के साथ मिलकर milk chocolate बनाई।

इस chocolate का नाम Milk Nestle रखा गया। समय के साथ nestle ने कई और brands को nestle में शामिल कर लिया जिसमे Maggi, KitKat, Nescafe जैसे बड़े brands थे।

नेस्ले ने धीरे धीरे अपना विस्तार किया। Advertisements और बेहतर Product Quality के दम पर नेस्ले ने बहुत से देशों में अपने business को बढ़ाया और कई देशों में अपनी manufacturing factories खोली।

अप्रैल 2007 में नेस्ले ने Baby Food Manufacturing Company – “Gerber” को 5.5 billion dollars में खरीद लिया।

नेस्ले लगातार अपनी कंपनी का विस्तार करती जा रही है। इसके प्रोडक्ट Maggie, KitKat, और Nescafe का इस्तेमाल शायद ही दुनिया का कोई देश न करता हो। नेस्ले दुनियां की सबसे बड़ी food manufacturing company है। 2021 में इस company की कमाई 602 करोड़ से भी ज्यादा हुई थी।

नेस्ले कंपनी के प्रोडक्ट्स

नेस्ले एक पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण कंपनी है, जो तैयार food और खाना पकाने के सामान, Milk based products, pharmaceuticals और नेत्र संबंधी सामान, baby food और अनाज का निर्माण, आपूर्ति और उत्पादन करती है।

  • नेस्ले कंपनी products की पेशकश करती है, जिसमें Cerelac, Nestum, Gerber Graduates और Gerber Brands के तहत — baby food शामिल हैं।
  • Perrier, Poland Spring, S.Pellegrino और Pure Life brands के तहत — बोतलबंद पानी।
  • ChokaPic, Astralitas, Fitness, Nesquik Breakfast Cereal और ChokaPic brands के तहत — अनाज।
  • Aero, Crunch, Kit Kat, Butterfinger और Calor brands के तहत — चॉकलेट और कन्फेक्शनरी।
  • Nescafe Cappuccino, Nescafe Classic, Nescafe Decaf और Nescafe Dolce Gusto brands के तहत — कॉफी।
  • Buitoni, Hot Pockets, Herta, Lean Cuisine और Maggi ब्रांड के तहत — कलिनरी, ठंडा और फ्रोजन फूड।
  • Nestlé Coffee-Mate, Nestlé Nido और Carnation ब्रांडों के तहत — डेयरी, जूसी जूस।
  • Nestly, Nesquick और Milo brands के तहत — पेय।
  • Chef, Miners, Milo और Sojora Brands के तहत — फूड सर्विस-नेस्ले प्रोफेशनल।
  • Boost, Nutrain Jr., Resource और Peptamine Brands के तहत — हेल्थकेयर न्यूट्रिशन।
  • Dreyers, Extreme, Mövenpick और Haagen-Dazs brands के तहत — आइसक्रीम।
  • Alpo, Beniful, Cat Chow और Dog Chow Brands के तहत — पेटकेयर।
  • Powerbar brand के तहत — खेल पोषण।
  • Jenny Craig Brand के तहत — वजन प्रबंधन।

नेस्ले chocolate और malt-based drink, break fast अनाज, भुना हुआ और ग्राउंड कॉफी, दूध, सोया दूध, आहार संबंधी खाद्य पदार्थ, coffee creamer, Ice Cream, जमे हुए खाद्य पदार्थ, ठंडे मांस उत्पाद और ठंडा पास्ता, भोजन और होटल उद्योगों के लिए सामग्री भी प्रदान करता है।

Chocolate और confectionery products. नेस्ले उत्पादों को छह खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें पेय पदार्थ, दूध उत्पाद पोषण और आइसक्रीम, तैयार व्यंजन और खाना पकाने के उपकरण, confectionery, पेटकेयर और pharmaceutical उत्पाद शामिल हैं।

नेस्ले की सहायक कंपनियां कौन सी हैं?

नेस्ले की कुछ सहायक कंपनियां हैं, जैसे –

• Nespresso,
• Nescafe,
• Kit Cat,
• Smarties,
• Nesquik,
• Stouffer’s,
• Garden Gourmet,
• Gerber Products Company,
• Vittel,
• Maggi

भारत में Nestle से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी

1912 – नेस्ले ने भारत में The NESTLÉ Anglo-Swiss Condensed Milk Company (Export) Limited शुरू किया और भारत के मार्केट में Finished Products बेचने लगा।
1961 – कंपनी ने भारत में Local Production की जरूरत को देखते हुए मोगा , पंजाब में सबसे पहली फैक्टरी सेटअप की।
1987 – नेस्ले India कंपनी ने कर्नाटक के नंजांगुड में instant coffee manufacturing के लिए नयी फैक्टरी को सेटअप किया।
1989 – कंपनी ने 24 अप्रैल को अपना नाम Food Specialities Ltd से Nestle India Ltd कर लिया।
1990 – कंपनी ने Nestle premium chocolates को introduce करते हुए चॉकलेट बिजनेस की शुरुआत की।
1994 – कंपनी ने इस साल ढेरों नए प्रोडक्ट्स जैसे Cerelac Soya, Milk maid, Dessert Mixes, Maggo Tonit’s Special Cooking Bases, Maggi 1-2-3 noodles इत्यादि लॉन्च किया।
1999 – कंपनी ने Campco कंपनी के साथ 10 साल का agreement sign किया जिसमें चॉकलेट और कोकोआ प्रोडक्ट्स की भारी मात्रा में manufacturing शामिल थी।
2004 – कंपनी ने दिल्ली , पंजाब और हरियाणा में स्वीट लस्सी को introduce किया।
2014 – नेस्ले India कंपनी ने Magic Bus India Foundation के साथ हाथ मिलाया।
2017 – नेस्ले India कंपनी ने NESCAFE Ready-to-Drink को introduce किया।

FAQ

Q: नेस्ले का मुख्यालय कहां है?

Ans: Nestle का मुख्यालय Vevey के Switzerland में स्थित है।

Q: नेस्ले की स्थापना कब हुई?

Ans: Nestle की स्थापना 1866 में स्विट्ज़रलैंड से किया गया था।

Q: नेस्ले कंपनी का संस्थापक कौन है?

Ans: Nestle कंपनी के संस्थापक Henri Nestle हैं।

Q: नेस्ले कंपनी का सीईओ कौन है?

Ans: Nestle कंपनी के सीईओ Ulf Mark Schneider हैं।

Q: नेस्ले कहां की कम्पनी है?

Ans: स्विट्ज़रलैंड

निष्कर्ष –

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं, की आज हमने जो जानकारी आपको दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको आज जानने को मिला होगा की Nestle का मालिक कौन है? नेस्ले किस देश की कंपनी है? साथ ही आज आपको नेस्ले कंपनी के बारे में और भी कई बाते जानने को मिली होगी।

आज हमने आपको इसके बारे में बहुत कुछ बताया अगर फिर भी हमसे कोई बात छूट गयी हो, तो आप हमे नीचे comment box के माध्यम से जरूर बतलाएं, या फिर अगर आपका कोई सवाल हो तो वो भी आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, और आपको इससे कुछ अच्छा जानने को मिला हो, तो आप इसे अपने social media platforms में जरूर शेयर करें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द!

Read More

Go to Homepage >

Leave a Comment