दोस्तों आपका स्वागत है, हमारे नए लेख में। क्या आप भी जानना चाहते हैं की Mahindra का मालिक कौन है? (Owner of mahindra group) तो आज हम आपको इस के बारे बताने वाले हैं साथ ही और बहौत सारी चीज़ें आज आपको महिंद्रा कंपनी के बारे में पता चलेंगी।
अगर आप खेती और किसानी वाले घर से जुड़े हुए हैं तो अपने अपने गाँव में खेती करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले ट्रैक्टर्स को जरूर देखा होगा। और साथ ही आपने ज्यादा तर ट्रैक्टर्स महिंद्रा कंपनी के ही देखे होंगे।
तो आज हम आपको इस ट्रेक्टर वाली महिंद्रा कंपनी के बारे में बताने वाले हैं। और ये कंपनी सिर्फ ट्रेक्टर नहीं बांटो बल्कि और भी बहौत सारी गाड़ियां और जरुरत के और भी कई सामान बनाते हैं।
साथ ही दोस्तों आपने Scorpio एवं Bolero जैसी कारो का नाम बहौत सुना होगा और आपके अस पास खास कर गाँव में इनका ज्यादा इस्तेमाल किआ जाता है। और अपने आप में ये गाड़ियां बहौत लोकप्रिय भी हैं।
महिंद्रा की करें तो ऑटो सेक्टर में सबसे बड़े नामों में आता है। वहीं इस कंपनी के बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। जिसे आजादी से पहले शुरू किया गया था।
जिसके मालिक महिंद्रा बंधुओं के अलावा मलिक गुलाम मोहम्मद भी थे। उस वक्त कंपनी का नाम महिंद्रा एंड मोहम्मद था।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा भारत की बड़ी कंपनियों में से एक है। ये भारत की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। आज इसका कारोबार अरबों डॉलर में है।
हमारे कृषि प्रधान देश भारत में किसानों कि साथी मजबूत ट्रैक्टर की बात करे पहला नाम Mahindra tractor की बात जरूर होती है।
महिंद्रा कंपनी का सफ़र भारतीय बाजार में बहुत पुराना है, आइए आज आपको आगे बताते हैं की, Mahindra का मालिक कौन है? और साथ ही महिंद्रा कंपनी के बारे में और भी रोचक जानकारियां।
Table of Contents
Mahindra का मालिक कौन है?

Mahindra कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हैं। कंपनी की शुरुआत महिंद्रा और मलिक मोहम्मद ने 2 अक्टूबर 1945 में लुधिअना में की थी।
गुलाम मोहम्मद और के.सी. महिंद्रा ने 1945 में ‘मोहम्मद एंड महिंद्रा’ नाम से कंपनी की नींव रखी थी। भारत विभाजन के बाद गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया।
उनके जाने के बाद इस कंपनी का नाम बदलकर ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ रख दिया गया। विभाजन के बाद गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान के पहले वित्त मंत्री बने थे।
महिंद्रा कंपनी की शुरुआत 2 October 1945 में एक Steel Trading Company के तौर पर लुधियाना में हुई थी।
जिसको पूर्व में Mahindra & Muhammed के नाम से पहचाना जाता था, क्योंकि इसकी स्थापना तीन महिंद्रा भाइयों हरीकृष्णन, जयकृष्णन, जगदीश चंद्र महिंद्रा एवं मलिक घुलम मुहम्मद ने मिलकर की थी।
शुरूवात के समय में कम्पनी स्टील का कारोबार करती थी लेकिन समय के साथ बदलाव करते हुए मोटर वाहन निर्माण कार्य की ओर अपने कदम रखने शुरू कर दिए ओर आज भारत की सबसे बड़ी ट्रेक्टर निर्माता कंपनी है ओर इसके साथ साथ बहुत सारे लग्ज़री गाड़ियों भी इस कम्पनी में बनाई जाती है।
महिंद्रा कंपनी के बारे में (About Mahindra)
स्थापना | 1945 |
मुख्यालय | मुंबई |
मालिक | आनंद महिंद्रा |
सीईओ | अनीश शाह |
मूल कंपनी | Mahindra Group |
उत्पाद | ऑटोमोटिव कंपनी |
वेबसाइट | mahindra.com |
महिंद्रा कंपनी की शुरुआत।
महिंद्रा कंपनी की शुरुआत सन 1945 में 2 अक्टूबर को हुई थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा आजादी से पहले ना तो गाड़ियां बनाती थी और ना ही इसका नाम मौजूदा समय वाला था।
साथ ही महिंद्रा परिवार के अलावा एक और परिवार इस कंपनी का मालिका था। जिसके सरमाएदार थे गुलाम मलिक मोहम्मद। ये वो ही मलिक मोहम्मद थे जो पाकिस्तान के पहले वित्त मंत्री और तीसरे गवर्नर जनरल बने।

महिंद्रा और मलिक मोहम्मद ने 1945 में एक कंपनी की नींव रखी थी। जिसका नाम रखा गया महिंद्रा एंड मोहम्मद। महिंद्रा बंधुओं केसी महिंद्रा और जेसी महिंद्रा और मोहम्मद मलिक तीनों कंपनी को अच्छे से चला रहे थे।
किसी ने भी नहीं सोचा था यह स्टील कंपनी कभी इस मोड़ पर आकर खड़ी होगी कि पार्टनर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान में से किसी एक को चुनना होगा।
महिंद्रा एंड मोहम्मद कंपनी भी तेजी के साथ आगे बढ़ रही थी। पार्टनर्स काफी मेहनत कर रहे थे। वहीं महिंद्रा बंधुओं को इस बात का नहीं पता था कि गुलाम मोहम्मद के दिल में क्या चल रहा है।
भारत पाकिस्तान के बंटवारे की घोषणा हुई और गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान की ओर रुख कर गए।
Also Read- कोटक महिंद्रा बैंक का मालिक कौन है? Owner of Kotak Mahindra Bank
वो अब भी कंपनी के बड़े शेयर होल्डर्स में से थे। महिंद्रा बंधुओं को इस बात का गहरा झटका लगा था कि आखिर गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान जाने का मन क्यों बनाया।
जबकि वो धर्मनिरपेक्ष इनसान थे। सभी का आदर करते थे। 1948 में गुलाम मोहम्मद कंपनी से अलग हो गए।
गुलाम मोहम्मद के जाने के बाद के.सी. महिंद्रा ने 1948 में कंपनी का नाम बदलकर ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ कर दिया था। कंपनी ने पहले यूके की कंपनियों के साथ स्टील का व्यापार शुरू किया।
इसी वर्ष में कंपनी ने भारत में विलिस जीप के उत्पादन का भी लाइसेंस प्राप्त कर लिया।
महिंद्रा ने 1949 में विलिस CJ3A जीप का उत्पादन शुरू कर दिया था। यह देश की पहली ऑफरोडर कार थी जो 4-व्हील ड्राइव तकनीक के साथ आती थी। कुछ वर्षों के बाद महिंद्रा ने विलिस जीप का लाइसेंस एक जापानी कंपनी को सौंप दिया था।
Mahindra कहाँ की कंपनी है?
महिंद्रा एक भारतीय मल्टीनेशनल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसको Mahindra & Mahindra Limited के नाम से जाना जाता है।
और जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 1945 को लुधियाना में हुई थी। कंपनी की स्थापना वैसे तो पंजाब के लुधियाना में हुई थी, किंतु इसका मुख्यालय वर्तमान समय मे Mumbai में स्थित है।
आनंद महिंद्रा के बारे में।
आनंद महिंद्रा अभी महिंद्रा कंपनी के मालिक और चेयरमैन है। आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई, 1955 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक प्रसिद्ध एवं संम्पन्न व्यवसायी परिवार में हुआ था।
इनके पिता का नाम हरीश महिंद्रा और मां का नाम इंदिरा महिंद्रा था। वर्ष 1977 में इन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड कॉलेज (कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स) के ‘डिपार्टमेंट ऑफ विज्युल एंड एनवायरॉनमेंटल स्टडीज’, से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
वर्ष 1981 में इन्होंने ‘हार्वर्ड बिजनेस स्कूल’ (एचबीएस), बोस्टन, मैसाचुसेट्स से ‘बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में स्नातकोत्तर (एमबीए) की शिक्षा प्राप्त की।
आगे चलकर इनका विवाह अनुराधा महिंद्रा से हुई, जिनसे इनकी दो बेटियां हैं। पत्नी अनुराधा प्रसिद्ध पत्रिका ‘वर्व’ और ‘मेंस वर्ल्ड’ की संपादक तथा ‘रोलिंग स्टोन इंडिया’ की एडिटर-इन-चीफ हैं।
कंपनी का चेयरमैन बनाने को आनंद महिंद्रा केवल अपने परिश्रम और कड़ी मेहनत का नतीजा मानते हैं। उन्होंने 1981 में फाइनेंस असिस्टेंट के तौर पर कंपनी ज्वाइन की थी।
उनकी 16 वर्ष की कड़ी मेहनत और लगातार बेहतर करने की ललक के चलते कंपनी को सफलता के नए शिखर पर पहुंच गई। आनंद महिंद्रा हमेशा अपनी कंपनी के कर्मचारियों और टीम को सफलता का कारण मानते हैं।
Mahindra Company Faq
Q: महिंद्रा ट्रैक्टर किस देश की कंपनी है?
Ans: महिंद्रा ट्रैक्टर भारत की कंपनी है।
Q: महिंद्रा कंपनी की स्थापना कब हुई?
Ans: महिंद्रा कंपनी की स्थापना 2 अक्टूबर 1945 को हुई।
निष्कर्ष-
तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की Mahindra का मालिक कौन है (owner of mahindra company), और साथ ही आज आपको महिंद्रा कंपनी के बारे में और भी बहौत सारी बाते पता चली होंगी।
आज हमने आपको महिंद्रा कंपनी के बारे में बहौत सारी बातें बताने की कोसिसि की, अगर आपको भी कंपनी के बारे में और भी कुछ पता हो तो हमे जरूर बताएं, और अगर आपका कोई सवाल हो, तो आप निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इससे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।
Read More-
- Kia कंपनी का मालिक कौन है?
- Hero कंपनी का मालिक कौन है? और हीरो कंपनी किस देश की हैं?
- Ashok Leyland का मालिक कौन है?
- Maruti Suzuki का मालिक कौन है? मारुती सुजुकी किस देश की है?
- TVS का मालिक कौन हैं? और टीवीएस कहां की कंपनी है
- Bajaj का मालिक कौन है? Bajaj किस देश की कंपनी है?
- TCS का मालिक कौन है? Owner of TCS Company
- Infosys का मालिक कौन है? Owner of Infosys Company
- DMart का मालिक कौन है? जानिए डी-मार्ट के बारे में सबकुछ।
Kya company kisi bande Ko mauka deti hai gadi ka average
Average badhane ke liye
9993950687
6260954220
Main banaa sakta hun duniya ki Sabse jyada mileage Dene wali gadi kripya company Mera Sahyog Kare
9993950687
6260954220