एशियन पेंट्स का मालिक कौन है (Owner of Asian Paints in Hindi)

एशियन पेंट्स का मालिक कौन है? Asian paints का मालिक कौन है? Who is the owner of Asian paints, Asian paints owner, Asian paints ka malik, Asian paints founder, एशियन पेंट्स किस देश की कंपनी है?

Asian paints यह नाम आपने सुना ही होगा और इस कंपनी का पेंट शायद आपके घर के दीवारों पर भी लगे होंगे, लेकिन आपको यह पता नहीं होगा कि एशियन पेंट्स का मालिक कौन है?

और एशियन पेंट्स किस देश की कंपनी है? और आपको बता दें कि एशियन पेंट्स केवल पेंट के फील्ड में नहीं है बल्कि यह कंपनी कई और अलग-अलग क्षेत्रों में फैली हुई है।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम इन सब बातों पर प्रकाश डालेंगे की एशियन पेंट्स का मालिक कौन है और एशियन पेंट्स किस देश की कंपनी है तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि मेरा आपसे वादा है कि आप आज इस आर्टिकल से आप कुछ नया जानकर जाएंगे।

दोस्तों जैसे हमें अच्छा दिखने के लिए अच्छे कपड़े पहने होते हैं वैसे ही घर को ही अच्छा दिखाने के लिए उसको पेंट करना पड़ता है। और जब घर के लिए पेंट्स की बात आती है तो सबसे पहले एशियन पेंट्स का ही नाम आता है क्योंकि एशियन पेंट्स हर भारतीय की पहली पसंद होती है।

और इस कंपनी के अन्य प्रोडक्ट भी इसके पेंट्स की तरह बेहतरीन होते हैं तो आइए जानते हैं कि इस कंपनी का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है।

एशियन पेंट्स कंपनी का मालिक कौन है? (Owner of Asian Paints Company)

एशियन पेंट्स का मालिक

एशियन पेंट्स के मालिक चार दोस्त चंपकलाल चोकसे, चिमनलाल चोकसी, सूर्यकांत दाणी और अरविंद वकील हैं। इन्होने एक छोटे से गराज से मुंबई शहर में 1942 में Asian Paints की शुरुआत की थी।

एशियन पेंट्स लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी (Indian multinational company) है। और यह केवल पेंट्स के क्षेत्र में नहीं बल्कि यह कंपनी रंग, घर की सजावट, घर की फिटिंग आदि सेवाएं भी प्रदान करती हैं।

आज इन चारो दोस्तों की मेहनत और लगन की वजह से आप देख ही सकते हैं कि यह कंपनी व्यवसाय के क्षेत्र में की ऊंचाइयों को छू रही है। और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रही है।

इस कंपनी का वित्तीय वर्ष 2022 में एशियन पेंट्स लिमिटेड का परिचालन राजस्व( Operating revenue) ₹250 बिलियन से अधिक था। संचालन से उत्पन्न में होने वाले राजस्व में लगातार वृद्धि हुई थी।

कंपनी की वित्तीय वर्ष 2018 से 2022 के बीच राजस्व के हिसाब से 36% की चक्रवृद्धि वार्षिक(Compound annual) वृद्धि दर थी। और केवल वर्ष 2021 में कंपनी ने ₹22016 करोड़ ($2.9 बिलियन) का राजस्व (revenue) बनाया था।

1957-67 के बीच में कंपनी ने कई विदेशी कंपनियों के साथ काम किया। लगातार मिल रही सफ़लता के बाद कंपनी ने 1967 में फ़िजी में पहला विदेशी प्लांट लगाया।

इस तरह धीरे-धीरे मुंबई की गलियों से निकलकर ये पेंट कंपनी आज दुनिया भर में अपना डंका बजा रही है। आज एशियन पेंट्स हज़ारों कलर, थीम, टेक्सचर और शेड के पेंट्स का व्यापार कर रही है।

एशियन पेंट्स कंपनी के बारे में (About Asian Paints)

स्थापना1942
मुख्यालयMumbai, Maharashtra
संस्थापकChampaklal Choksey, Chimanlal Choksi, Suryakant Dani, Arvind Vakil
मालिकAshwin Dani, Manish Choksi, Amit Syngle, Abhay Vakil
सीईओAmit Syngle
मूल कंपनीAsian Paints Limited
उत्पादPaints Company
कर्मचारियों की संख्या7,160 (2021)
वेबसाइटasianpaints.com

एशियन पेंट्स कंपनी का इतिहास

एशियन पेंट्स की शुरुआत 1942 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में चार दोस्तों ने मिलकर की थी। यह चारों दोस्त चंपकलाल चोकसे, से सूर्यकांत दाणी, चिमनलाल चोकसी और अरविंद वकील थे।

चारों दोस्तों कि आप से सलाह के बाद चारों ने निर्धारित किया कि चारों साथ में मिलकर काम करेंगे। लेकिन दुर्भाग्य से चारों दोस्तों के अपने पंख फैलाने से पहले ही द्वितीय विश्व युद्ध के कारण पेंट्स कंपनी को अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।

बाधाओं और प्रतिबंधों के बावजूद भी कंपनी ने 23 करोड़ का वार्षिक लाभ कमाया और भारत में एक प्रमुख पेंट निर्माता कंपनी बन गई। और फिर इस कंपनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज यह कंपनी 22 से अधिक देशों में अपने पैर जमाए हुए हैं।

मैं आपको उस समय में पीछे ले चलता हूं जब उन्होंने अपने सबसे सफल उत्पाद को लांच किया था; ‘धोने योग्य डिस्टेंपर’। इस उत्पाद को सस्ते ड्राई डिस्टेंपर और महंगे प्लास्टिक डिस्टेंपर को संतुलित करने के उद्देश्य से लांच किया गया था।

बिक्री को और आकर्षित करने के लिए इन्होंने अपने उत्पाद के साथ ‘ आपा मत खोना’, ‘ट्रैक्टर डिस्टेंपर का इस्तेमाल करें’ और ‘हर घर कुछ कहता है’ जैसे टैगलाइन लगाने लगे।

कंपनी ने बिक्री को और बढ़ाने के लिए ‘ गट्टू’ नाम से अपना शुभंकर भी लांच किया गट्टू एक काल्पनिक बालक था जो हाथ में पेंट की बाल्टी दिए हुए था।

सन 2000 में एशियन पेंट्स ने अपना लोगो ‘AP’ लांच किया था  नए सीखने के तरीके, तकनीकि, रणनीतियों और नई मार्केटिंग रणनीतियों से कंपनी अपने राजस्व को प्रत्येक वर्ष दुगना करती जा रही थी।

जो कंपनी एक छोटे से गराज से शुरू हुई थी वह आज एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है। 2019 में यह कंपनी दुनिया भर में पेंट इंडस्ट्री में 9वें स्थान पर थी।

एशियन पेंट्स ने ज्यादातर लोगों के नजरिए को बदल दिया कि दीवारों की पेंटिंग तभी की जाती है जब दीवारें छिल जाती है। आज दीवारों को रंगना, घर की साज सज्जा और जीवनशैली से अधिक है। कंपनी उन चार मालिकों के सच्चे प्रयासों के कारण लगातार सफलता के मीठे फल को आ रही है जिन्होंने इस पर विश्वास किया।

एशियन पेंट्स की सफ़लता का राज़ है वक़्त के साथ चलना। इसने क्वालिटी के साथ ही मार्केट के ट्रेंड पर भी अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी।

फिर चाहे बात पेंट के लिए बनाए गए पहले टीवी कमर्शियल की हो या फिर अपनी ख़ुद की वेबसाइट लॉन्च करने की। कंपनी हमेशा वक़्त के साथ तो कभी-कभी वक़्त से आगे रही है।

FAQs –

Q: एशियन पेंट्स किस देश की कंपनी है?

Ans: एशियन पेंट्स एक भारतीय कंपनी है।

Q: एशियन पेंट्स कंपनी की स्थापना कब हुई?

Ans: सन् 1942 में एशियन पेंट्स कंपनी की स्थापना हुई।

Q: एशियन पेंट्स कंपनी के संस्थापक कौन हैं?

Ans: चंपकलाल चोकसे, सूर्यकांत दाणी, चिमनलाल चोकसी और अरविंद वकील एशियन पेंट्स के संस्थापक हैं।

Q: एशियन पेंट्स का वर्तमान सीईओ (CEO) कौन है?

Ans: अमित सिंघल (1 Apr 2020 – )

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज आपने जाना की एशियन पेंट्स का मालिक कौन है, और आज हमने आपको Asian paints के बारे में बहुत सी बाते बताई है, हम आशा करते हैं की आज हमने आपको जो कुछ भी बताया है, वो आपके काम आया होगा, और आज आपको बहुत कुछ जानने को भी मिला होगा।

अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, और आपको इससे कुछ अच्छा जानने को मिला हो, तो आप इसे अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में जरूर शेयर करे।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment