JSW का मालिक कौन है? जेएसडब्ल्यू कहाँ की कंपनी है

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको JSW का मालिक कौन है? (JSW owner in Hindi), JSW कहाँ की कंपनी है? JSW के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं, आज के लेख में हम आपको बताएंगे की JSW का मालिक कौन है? और JSW कहाँ की कंपनी है?

इसके साथ ही आपको हम JSW से जुड़ी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी भी इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, जिससे की आपको JSW से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।

दोस्तों आपने बहुत बार देखा होगा जब JSW Group या JSW Steel से जुड़े कोई भी items लेते हैं, तो उस पर जेएसडब्ल्यू ग्रुप या जिन्दल स्टील लिखा होता है, जेएसडब्ल्यू ग्रुप काफी रिचेस्ट फॅमिली है और इनका बिज़नेस भी काफी समय चल रहा है।

खास कर हरियाणा के लोग इनके बारे में काफी अच्छी तरह से जानते है क्योंकि इनका बिज़नेस हरियाणा से शुरू हुआ था। इनकी फैक्ट्री में स्टील और लोहे के कई प्रोडक्ट्स निर्माण किया जाता था।

जैसे सरिया और स्टील एंगल्स और भी बहुत से आइटम्स जो ज्यादातर घर बनाने में इस्तेमाल किये जाते हैं।

तो चलिए दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं की JSW का मालिक कौन है (JSW owner in Hindi) और JSW कहाँ की कंपनी है? तो दोस्तों जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।

JSW का मालिक कौन है?

JSW का मालिक कौन है

JSW कंपनी के मालिक सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) हैं। सज्जन जिंदल JSW कंपनी के चेयरमैन और फाउंडर भी हैं। इनके पिता का नाम ओमप्रकाश जिंदल (Omprakash Jindal) हैं। जिन्होंने जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी। जिन्होंने कंपनी को आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाई है।

सज्जन जिंदल की माता का नाम सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) हैं। यह जिंदल ग्रुप का नेतृत्व करतीं हैं। इसके बाद सन 1982 में सज्जन जिंदल ने JSW कंपनी की स्थापना की और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाया।

JSW एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, पहले इसका नाम जिंदल साउथ वेस्ट था। जो आज JSW स्टील, JSW एनर्जी, JSW इस्पात स्टील और JSW सीमेंट JSW ग्रुप के नाम से जानी जाती है।

जेएसडब्ल्यू कहाँ की कंपनी है?

JSW एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है, इस कंपनी की शुरुआत 1982 में हुई थी। जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह कंपनी पूरे भारत में स्टील, ऊर्जा, खनिज, बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे, और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है।

JSW पूरे भारत में, JSW स्टील, JSW एनर्जी, JSW इस्पात स्टील और JSW सीमेंट JSW ग्रुप के नाम से जानी जाती है। साथ ही JSW ग्रुप की एक आईपीएल टीम भी है जिसका नाम, दिल्ली कैपिटल्स है।

JSW कंपनी के बारे में (About JSW Company)

स्थापना1982
मुख्यालयमुंबई
संस्थापकसज्जन जिंदल
मालिकसज्जन जिंदल
उत्पादस्टील, सीमेंट, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स, पेंट
वेबसाइटjsw.in

JSW कंपनी का इतिहास

दोस्तों, JSW एक करोड़ टन सालाना Steel Produce करने वाली भारत की पहली कम्पनी है। ये भारत की सबसे तेज आगे बढ़ने वाली steel company है। 1996 में देश की पहली कोरेक्स फरनेस यूनिट बनाई गई और दो साल के अंदर ये चालू भी हो गई।

Corex unit वो यूनिट होती है जिसमें जब स्टील प्रोड्यूस किया जाता है तो pollution बहुत कम होता है। JSW में पहला ऑक्सीजन प्लांट 1999 में लगाया गया। इसमें खास बात यह है की JSW में निकलने वाला वेस्ट सीमेंट के रूप में तैयार किया जाता है।

जिसके लिए एक अलग से सीमेंट प्लांट है। स्टील के अलावा एयर सेपरेशन से JSW ऑक्सीजन, हाइड्रोजन व नाइट्रोजन के प्लांट भी लगाती है। ये कंपनी करीब 1700 मेगावाट की इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस करती है, जिसे तोरणगलु के अलावा महाराष्ट्र तक सप्लाई किया जाता है।

ये भारत की पहली स्टील कंपनी है। जिसने Total Integrated Resource Planning Solution के तहत काम किया। 2009 में JSW सबसे ज्यादा स्टील प्रोड्यूस करनी वाली कंपनी बन गई। जेएसडब्ल्यू के स्टील प्लांट में हर दिन 500 टन स्टील बनता है।

भारत में सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस जेएसडब्ल्यू प्लांट विजयनगर में है। इस प्लांट के लिए ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया से कोयला और बाकी चीजें लाई जाती है। ये कंपनी Make in India में बड़ी भूमिका निभा रही है।

जेएसडब्ल्यू के फाउंडर सज्जन जिंदल को Man of Steel कहा जाता है। सज्जन जिंदल देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी जिंदल स्टील वर्क्स के चेयरमैन हैं। ये हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे और देश के मशहूर बिज़नेसमैन ओपी जिंदल और सावित्री जिंदल के बेटे हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे नवीन जिंदल उनके सबसे छोटे भाई हैं। कोविड महामारी की दूसरी लहर जब पीक पर थी और हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन की कमी थी तब वो मदद के लिए आगे आए थे उन्होंने कहा था कि लोगों कि जान किसी भी फायदे या घाटे से ऊपर है।

JSW ऑक्सीजन कि कमी को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेगी। भले ही इस काम में स्टील उत्पादन में कमी लानी पड़े और वादे के मुताबिक JSW ने काम कि जगह लोगों कि जान को हमेशा ऊपर रखा। जेएसडब्ल्यू लगातार देश कि उन्नति में अपना योगदान दे रहा है।

FAQ

Q: JSW का पूरा नाम क्या है?

Ans: JSW का पूरा नाम Jindal South West है।

Q: JSW कहाँ की कंपनी है?

Ans: JSW भारत की कंपनी है।

Q: जेएसडब्ल्यू का फुल फॉर्म

Ans: JSW- Jindal South West

Q: JSW कंपनी की स्थापना कब हुई?

Ans: JSW कंपनी की स्थापना 1982 में हुई।

Q: JSW का मुख्यालय कहाँ है?

Ans: JSW का मुख्यालय मुंबई में है।

निष्कर्ष-

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं, की आज हमने जो जानकारी आपको दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको आज जानने को मिला होगा की JSW का मालिक कौन है? (JSW owner in Hindi) JSW कहाँ की कंपनी है? साथ ही आज आपको JSW कंपनी के बारे में और भी कई बाते जानने को मिली होगी।

आपको बता दें की इसमें से JSW का मालिक जानकारी wikipedia से ली गई है। अगर आपका कोई सवाल हो तो वो भी आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, और आपको इससे कुछ अच्छा जानने को मिला हो, तो आप इसे अपने social media platforms में जरूर शेयर करें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द!

यह भी पढ़ें –

Go to Homepage >

Leave a Comment