Aajtak का मालिक कौन है? (Owner of AajTak)

हेलो दोस्तों क्या, आपको पता है की, देश के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ चैनल Aajtak का मालिक कौन है? owner of aaj tak news channel कौन है? अगर नहीं तो आज हम आपको आजतक के बारे में ही बहोत कुछ जानकरी देने वाले हैं, जिसे पढ़कर आपको बहोत कुछ जानने को मिलेगा।

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसकी ओनरशिप इण्डिया टुडे ग्रुप नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। और साथ ही ये बहोत पॉपुलर भी है।

आजतक में दुनिया भर की ख़बरों से लेकर भारत के छोटे -से- छोटे गाँव और कस्बों की न्यूज़ दिखाई जाती है। और इसके जो न्यूज़ एंकर हैं वो भी बहोत पॉपुलर हैं।

आजतक अपनी ब्रेकिंग न्यूज़ और अच्छी क्वालिटी के साथ -साथ अच्छा न्यूज़ कवरेज करने के मामले में भी बाकी न्यूज़ चैनलों से आगे है। और इसका TRP भी ज्यादा है।

अगर कही सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी समाचार चैनलों में की बात आती है तो, आजतक का नाम सबसे पहले आता है, सभी लोग आजतक का नाम लेते हैं की वो इस न्यूज़ चैनल को देखते हैं।

आजतक टीवी से लेकर के अपने वेबसाइट के माध्यम से भी समाचार को लोगों तक पहुंचाता है। और साथ ही बहुत सारी और भी चीज़ें करता है।

Aajtak का मालिक कौन है?

Aajtak का मालिक कौन है

आजतक के मालिक अरूण पूरी (Aroon Purie) हैं। इन्होने आजतक की शुरुआत 31 दिसम्बर 2000 को की थी। अरुण पुरी और उनका परिवार इंडिया टुडे ग्रुप के संस्थापक और मालिक हैं।

उनकी पत्नी रेखा पुरी और उनकी बेटियों, कल्ली पुरी भंडल, कोएल पुरी रिंचेट और उनके बेटे अंकुर पुरी का वर्ल्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी के साथ नियंत्रण है।

इनकी लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड, लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड में 48.15% की हिस्सेदारी है, टीवी टुडे नेटवर्क में 56.92% की हिस्सेदारी है, जो इंडिया टुडे टीवी, आज तक, दिल्ली आजतक और तेज (हिंदी समाचार चैनल) जैसे टेलीविजन चैनलों का प्रसारण करती है।

परिवार समूह के कई अलग-अलग व्यवसायों में शामिल है जिसमें शिक्षा (वसंत वैली स्कूल, नई दिल्ली), प्रकाशन (इंडिया टुडे, बिजनेस टुडे, टाइम, रीडर्स डाइजेस्ट, कॉस्मोपॉलिटन), संगीत (म्यूज़िक टुडे), मुद्रण (थॉमसन प्रेस), और इवेंट्स (बीटी इवेंट्स) जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

आजतक के बारे में (About Aajtak)

स्थापना31 दिसम्बर 2000
मुख्यालयनोएडा, उतर प्रदेश
मालिकअरुण पुरी
सीईओअरुण पुरी
मूल कंपनीLiving Media
कार्यNews Media
वेबसाइट aajtak.in

आज तक का सर्वप्रथम प्रसारण दूरदर्शन के डीडी मैट्रो पर वर्ष 1995 में किया गया था। तब यह रात्री 10 बजकर 20 मिनट के समाचार क्रार्यक्रम के रूप में प्रसारित किया जाता था।

आज तक एक स्वतन्त्र समाचार चैनल के रूप में दिसम्बर 2000 में अस्तित्व में आया और तब यह चौबीस घण्टे प्रसारित होने वाला देश का सर्वप्रथम सम्पूर्ण हिन्दी समाचार चैनल बना।

Aajtak का मालिक कौन है

जिस समय आज तक चैनल अस्तित्व में आया तब इसकी पहुँच 52 लाख घरों तक थी और तबसे लेकर अब तक यह 3 करोड़ घरों में प्रसारित होने वाला चैनल बन चुका है और समाचार चैनलों में इसकी दर्शक संख्या की भागीदारी 55% हैं।

Aajtak.in का इस news site के खोलने के पीछे सिर्फ एक ही मकसद रहा है की कैसे लोगों को सठिक और Informative Content हिंदी में प्रदान की जा सके।

Also Read:- ABP न्यूज़ का मालिक कौन है? (Owner of ABP News)

Aajtak के पुरुस्कार और पहचान (Awards)

S.Noपुरुस्कारमिलने का साल
1इण्डियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड में न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।2001
2सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड आज तक को मिला।
इण्डियन टेली अवॉर्ड में आज तक को न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।
2002
3आज तक को सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
आज तक को आईटीए अवार्ड मिला।
2003
4सर्वश्रेष्ठ मीडिया कैम्पेन का अवॉर्ड आज तक को मिला।
आज तक को हीरो हॉण्डा आईटीए अवॉर्ड मिला।
2004
5आज तक लगातार दूसरे वर्ष सूपर ब्राण्ड बना।
इण्डियन टेली अवॉर्ड का सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का अवॉर्ड आज तक को मिला।
2004
6सुपर ब्राण्ड इण्डिया ने आज तक को सर्वश्रेष्ठ सुपर ब्राण्ड चुना।
आज तक को लगातार चौथे वर्ष इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
2006
7आज तक को गोल्ड अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।
एनटी अवॉर्ड में आज तक को सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी समाचार न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड मिला।
2008
8वर्ल्ड ब्राण्ड कांग्रेस ने आज तक को ग्लोबल अवॉर्ड फॉर ब्राण्ड एक्सीलेन्स से समानित किया।2009
9आज तक को लगातार ग्यारहवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ हिन्दी समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।2011

आजतक के वर्तमान में प्रसारित कार्यक्रम।

अगस्त 2012 की स्थिति तक आज तक पर प्रसारित होने वाले कुछ कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-

  • धर्म – धर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यक्रम।
  • चक्के पे चक्का – गाड़ियों से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • मूवी मसाला – हिन्दी फ़िल्मों या बॉलीवुड से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • वारदात – अपराध जगत से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • विशेष – किसी भी एक मुद्दे, विषय, घटना इत्यादि से सम्बन्धित जानकारियाँ प्रस्तुत करने वाला कार्यक्रम।
  • सीधी बात – एक कार्यक्रम जिसपर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से उसके क्षेत्र से सम्बन्धित मुद्दों पर वार्ता की जाती है।
  • सास बहू और बेटियाँ – हिन्दी मनोरंजन चैनलों के कलाकारों और कार्यक्रमों से सम्बन्धित कार्यक्रम।

FAQ

Q. आज तक चैनल का मालिक कौन है?

Ans. आज तक चैनल के मालिक अरुण पूरी है।

Q. आज तक की स्थापना कब हुई?

Ans. आज तक की स्थापना 31 दिसम्बर 2000 को हुई।

निष्कर्ष –

इस तरह से आज आपको पता चल गया होगा की Aajtak का मालिक कौन है। और साथ ही आज आपको और भी बहुत कुछ आजतक के बारे में जानने को मिला होगा।

और अगर आपको और भी कुछ आज तक के बारे में पता हो तो आप हमे निचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यबाद।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment