Instagram Reels क्या है? इसमें Video कैसे बनाएं।

Social media के इस दौर में बहौत सारे नए apps आते रहते हैं, उसी तरह से इंस्टाग्राम का एक फीचर आया है, Instagram Reels जो बहौत पॉपुलर हो रहा है, आज हम आपको बताएँगे की Instagram Reels app क्या है, कैसे करें इस्तेमाल और Instagram Reel पर विडियो कैसे बनाएं।

इस लेक को आप अच्छे से पूरा पढ़ते रहें, और इंस्टाग्राम रील्स के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

इंस्टाग्राम सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जहाँ पर करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसी के साथ अभी कुछ सालों में इंस्टाग्राम में बहौत सारे नए फीचर्स जैसे Story, IGTV और reels जैसे खास फीचर्स लाए गए, जोकी बहौत पसंद किए गए।

क्या आप TikTok को मिस कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो Instagram आपके लिए नया फीचर Reels ले आया है, जहां आप शॉर्ट विडियो बना सकते हैं। आइए instagram reels के बारे में आपको बताते हैं।

Instagram Reels क्या है?

Instagram Reels एक शार्ट वीडियो शेयरिंग फीचर है, जिसमे 15 सेकॅन्ड तक के वीडियो गाने के साथ शेयर किए जा सकते हैं। इंस्टाग्राम रील्स में आप अपनी पसंद का कोई भी गाना चुनकर उसपर वीडियो बना सकते हैं।

इसमें भी tiktok की तरह ही बहौत सारे फीचर्स दिए गए हैं, जिनका की उपयोग करके वीडियो बनाया जा सकता है। और इसके बाद इसे इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किआ जा सकता है।

इंस्टाग्राम का यह फीचर इंस्टाग्राम की ऐप के अंदर ही मिलेगा। इसके लिए यूजर को अलग से ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यह फीचर दुनिया के कुछ अन्य देशों में पहले से उपलब्ध है। अब यह फीचर भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।

TIKTOK जैसे विडियो बना सकते हैं instagram reels से

जबसे भारत में Tiktok बैन हुआ था, तबसे इसके जैसी ऐप बहौत साड़ी कंपनियों ने बनाई है। और इसकी के साथ इंस्टाग्राम ने भी इसका फायदा उठाते हुए इंस्टाग्राम रील्स को लांच किआ।

आपको बता दें की इससे पहले इंस्टाग्राम में एक 60 सेकंड का वीडियो और उससे ज्यादा का वीडियो IGTV से अपलोड करने का फीचर दिया जाता था। लेकिन अब एक और वीडियो शेयरिंग फीचर इसमें ऐड किआ गया है, जोकी है, इंस्टाग्राम रील्स।

Instagram Reels में क्या खास है?

इंस्टाग्राम के रील्स फीचर के जरिए यूजर्स टिकटॉक की तरह 15 सेकेंड के विडियो बना सकेंगे। विडियो के बैकग्राउंड में बदलाव कर सकेंगे। टिकटॉक की तरह विडियो की स्पीड कंट्रोल कर सकेंगे।

Also Read- YouTube Shorts क्या है? इसमें विडियो कैसे बनाएं?

इस सर्विस में टिकटॉक का ‘Duet’ फीचर भ यूजर्स को मिलेगा। पूरा विडियो बनाने के बाद यूजर इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर कर सकेंगे।

इसके अलावा यूजर अपने फ्रेंड्स को यह विडियो डायरेक्ट भी भेज सकेंगे। और साथ ही रील्स का एक अलग सेक्शन यूजर की प्रोफाइल में भी देखा जा सकता है।

Instagram reels में वीडियो कैसे बनाएं?

आपने ये तो जान लिए की, instagram reels क्या है, आइए अब आपको बताते हैं की इसका उपयोग कैसे करें, वैसे तो इसका उपयोग करना आसान है, लेकिन आइए आपको बताते हैं, बस आप निचे दिए गए स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करते जाएँ।

1- सबसे पहले तो, आप ये देख लें की आपका इन्स्टाग्राम अपडेट है, या नहीं, और वो आप प्ले स्टोर में जाकर के देख सकते हैं। अपडेट करने के बाद, इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें।

2- ऐप को ओपन करने के बाद आपको जहाँ पर स्टोरी वाला ऑप्शन दिखाई देगा, या जहाँ पर कैमरा बना रहता है, वहां पर क्लिक करें, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Instagram Reels क्या है
reels kya hai

3- जब आप स्टोरी में क्लिक करेंगे, तो उसके बाद आपके सामने वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा, अब यहाँ पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे, Live, Story, और Reels, तो आपको Reels वाले ऑप्शन में क्लिक करना है, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

Instagram Reels क्या है

4- जब आप Reels में क्लिक करेंगे तो आपके सामने वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन मिलेगा, जहाँ पर आप वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

Instagram Reels क्या है

5- अगर आपको आपके वीडियो में कोई गाना लगाना हो तो, उसके लिए आपको म्यूजिक वाले ऑप्शन में क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप अपनी पसंद का कोई भी गाना अपने वीडियो में लगा सकते हैं।

तो इस तरह से आप इंस्टाग्राम रील्स में वीडियो बना सकते हैं, और उसको अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

वैसे इंस्टरगम रील्स से पहले भी और भी ऐसी शार्ट वीडियो शेयरिंग ऐप आ चुकी हैं, जिमे भारत की ऐप Roposo और Chingari ऐप शामिल हैं। और ये भी बहौत पसंद की जा रही हैं। लेकिन अब इंस्टाग्राम रील्स के आने से सायद इनका यूज़ कम होगा।

तो अब आप समझ गए होंगे की, instagram reels क्या है, और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। हमने आपको इन्स्टाग्राम रील्स के बारे में लगभग सभी जानकारी दी हैं, फिर भी अगर आपको कोई चीज़ समझ नहीं आयी हो, तो आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपकी मदद करने की पूरी कोसिस करेंगे।

और अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी जरूर शेयर करें, और उन्हें भी रील्स के बारे में जानकारी दें, धन्यबाद.

Read More-

Leave a Comment