YouTube Shorts क्या है? इसमें विडियो कैसे बनाएं?

आजकल Short video का ट्रेंड बहौत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और लोग भी इसे बहौत पसंद कर रहे हैं, जैसा की टिकटोक था वैसा ही अब यूट्यूब ने शार्ट वीडियो फीचर बनाया है, आज हम यही जानेगे की YouTube Shorts क्या है? और इसमें विडियो कैसे बनाया जा सकता है।

YouTube Shorts Google के मालिकाना हक वाली कंपनी YouTube शॉर्ट वीडियो के लिए एक नया प्‍लैटफॉर्म YouTube Shorts लेकर आ चुकी है। जिसमे Tiktok जैसे छोटे वीडियो बनाए जा सकते हैं।

इससे पहले Instagram भी Short Video का फीचर ला चुका है, जिको Instagram reels कहा जाता है, और इसमें भी शार्ट वीडियो बनाए जाते हैं, अब Youtube में भी शार्ट वीडियो बनाए जा सकते हैं।

क्या आपको मालूम है की आखिर YouTube Shorts में video कैसे बनायें? और YouTube Shorts क्या है, यदि नहीं तब आपको आज का यह article जरुर से पढना चहिये, क्यूंकि आज हम आप लोगों इसी विषय में जानकारी प्रदान करने वाले हैं, तो इस आर्टिकल को अच्छे से पूरा पढ़ें और, Youtube Shorts के बारे में जाने।

YouTube Shorts क्या है? What is YouTube Shorts in Hindi

Youtube Shorts एक Short Video Making फीचर है, जिसकी मदद से 15 seconds के शार्ट वीडियो कैमरा से रिकॉर्ड करके और 60 seconds तक के रिकार्डेड वीडियो को अपलोड किआ जा सकता है।

आप Youtube Shorts में कोई भी वीडियो बना सकते है, यूज़ ट्रिम कर सकते हैं, उसकी स्पीड और टाइमर सेट कर सकते हैं, और साथ ही आप वीडियो में कोई भी म्यूजिक को ऐड कर सकते हैं।

वीडियो बनने के बाद आप अपने, वीडियो को शेयर कर सकते हैं, जिसके बाद वो यूट्यूब पर दिखाई, देने लगेगा और साथ ही सभी लोगों को भी वीडियो दिखाई देगा।

यूट्यूब ने अपना शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube Shorts लॉन्च किया है। इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

बल्कि, यह उसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल आप करते आए हैं, यानी की आप अपने यूट्यूब के एप्प से ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Youtube के इस शार्ट प्लेटफॉर्म पर Tiktok की तरह ही छोटे-छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे. साथ ही इनकी एडिटिंग करके Youtube के लाइसेंस वाले गानों को जोड़ा जा सकेगा.

YouTube Shorts में विडियो कैसे बनाएं?

आइए अब आप को बताते हैं की YouTube Shorts में विडियो कैसे बनाएं, इसमें वीडियो बनाना बिलकुल आसान है, एप्प बहौत आसानी से इसमें वीडियो बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं। निचे दिए गए सभी स्टेप्स को अच्छे से पढ़ें और जाने की, YouTube Shorts में विडियो कैसे बनाएं।

1- सबसे पहले तो अपनी YouTube App को Play Store में जा कर के Update करलें, अगर नहीं है तो, अब आपको अपने मोबाइल में Youtube App को ओपन करना है, एप्प ओपन करने के बाद आपको निचे एक Plus (+) का आइकॉन दिखाई देगा, जैसा की आप निचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं, उस बटन में क्लिक करें।

YouTube Shorts क्या है

2- जब आप Plus (+) बटन में क्लिक करेंगे तो आपके सामने कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे, जहाँ पर आपको एक Create a Short वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उसमे क्लिक करें, जिस की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

YouTube Shorts क्या है

3- अब यहाँ पर आपको वीडियो रिकॉर्ड करना है, या फिर अपलोड करना है, आप दोनों कर सकते हैं। अगर आपको वीडियो को रिकॉर्ड करना है, तो उसके लिए आपको निचे रेड वाली बटन में क्लिक करना होगा, और लेफ्ट साइड में बटन से आप फ्रंट और बैक कैमरा के लिए स्विच कर सकते हैं।

अगर आपको कोई वीडियो को अपलोड करना है, तो इसके लिए आपको निचे राइट साइड में एक Upload वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उसमे क्लिक करके आप अपने Mobile से कोई भी वीडियो को अपलोड कर सकते हैं।

How to upload YouTube Shorts videos in hindi

अगर आपको आपके वीडियो में कोई म्यूजिक ऐड करना है तो, उसके लिए आपको ऊपर दीगयी Add Music वाले ऑप्शन में क्लिक करना होगा, जैसा की ऊपर स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

अगर आपको आपके वीडियो में टाइमर लगाना है, और वीडियो रिकॉर्ड करना है, तो उसके लिए आप Timer बटन में क्लिक कर सकते हैं, जो राइट साइड में दीगयी है।

अगर आपको आपके वीडियो में स्पीड को मैनेज करना है, तो वो भी आप Speed बटन में क्लिक करके कर सकते हैं, वो भी राइट साइड में दीगयी है।

अब इसके बाद आपको Next बटन में क्लिक करके आगे बढ़ना है, जहाँ पर आप वीडियो को ट्रिम कर सकते हैं, और साथ ही दिए गए इफ़ेक्ट का भी यूज़ कर सकते हैं, इसके साथ ही आप आप वीडियो का टाइटल और उसका डिस्क्रिप्शन भी डाल सकते हैं।

निचे दिए गए वीडियो में भी आप देख सकते हैं की YouTube Shorts में वीडियो कैसे बनाते हैं।

यदि आपको शॉर्ट्स कैमरे का एक्सेस नहीं है तो क्या करें? YouTube Shorts विडियो बनाने का तरीका

अगर आपको अब तक शॉर्ट्स कैमरे का एक्सेस नहीं मिला है, तब भी आप अपने वर्टिकल वीडियो अपलोड कर सकते हैं, लेकिन यह 60 सेकंड से छोटे होने चाहिए। ऐसे वीडियो को अपलोड करने के बाद टाइटल और डिस्क्रिप्शन में #Shorts का इस्तेमाल जरूर करें।

आपको हमेशा ऐसा नहीं करना पड़ेगा। कुछ समय में आप तक भी यूट्यूब शॉर्ट्स का अपडेट पहुंच जाएगा। उसके बाद आप भी शॉर्ट्स कैमरा टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Youtube Shorts वीडियो कहाँ पर दिखाई देते हैं?

YouTube ने नयी Short video की row को add किया है YouTube के homepage पर ख़ास short videos के लिए. वहीँ केवल आपको YouTube Shorts के content आपको नज़र आने वाले हैं.

वैसे तो आपको शार्ट वीडियो के ऑप्शन सामने ही दिखाई देते होंगे, अगर नहीं तो वो कुछ इस तरह से होंगे, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

About YouTube Shorts in hindi

Youtube Shorts का आपको एक सेक्शन दिखाई देगा, जहाँ पर लिखा हॉग, Shorts और वहां पर निचे आपको वीडियो दिखाई देंगे, आपको जिस भी वीडियो को देखना हो, आप उसमे क्लिक करके देख सकते हैं। और फिर स्क्रॉल कर के नेक्स्ट वीडियो भी देख सकते हैं।

FAQ

Q. यूट्यूब शॉर्ट्स का क्या इस्तेमाल है?

Ans. यूट्यूब शॉर्ट्स का इस्तेमाल शार्ट वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किआ जाता है।

Q. क्या यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कमा सकते हैं?

Ans. जी हाँ आप यूट्यूब शॉर्ट्स फण्ड से पैसे कमा सकते हैं।

तो दोस्तों अब आप समझ गए होंगे की YouTube Shorts क्या है? और YouTube Shorts में विडियो कैसे बनाएं, या कैसे अपलोड करें?

वैसे तो हमे आपको सभी जानकरी के बारे में सब कुछ अच्छे से बताने की कोसिस की है, अगर फिर भी आपको कोई चीज़ जो की समझ में नहीं आरही हो, तो आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपकी मदद करने की पूरी कोसिस करेंगे।

अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो, और आज आपको इससे कुछ अच्छा और वैल्युएबल सीखने को मिला हो, तो इससे जरूर शेयर करें, अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में, अपने फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ, और उन्हें भी इसके बारे में अच्छी जानकारी दें।

Read More-

Go to Homepage >

2 thoughts on “YouTube Shorts क्या है? इसमें विडियो कैसे बनाएं?”

Leave a Comment