दैनिक भास्कर का मालिक कौन है? ये कहा का न्यूज़ पेपर है।

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको Dainik Bhaskar का मालिक कौन है? (Owner of Dainik Bhaskar) और दैनिक भास्कर कहाँ का न्यूज़ पेपर है?

दैनिक भास्कर के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं, आज के लेख में हम आपको बताएंगे की दैनिक भास्कर का मालिक कौन है? और दैनिक भास्कर कहाँ का न्यूज़ पेपर है?

इसके साथ ही आपको हम दैनिक भास्कर से जुड़ी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी भी इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, जिससे की आपको दैनिक भास्कर से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।

एक ऐसा समय था जब लोगों के पास Mobile phone नहीं हुआ करते थे, तो उस समय लोगों को हर दिन उस news paper का इंतजार रहता है जिससे उनको अपने शहर की हर खबर पढ़ने को मिले, लेकिन समय के साथ साथ इसमें काफी बदलाव हुआ है और अब बहुत से लोग मोबाइल पर ही हर खबर सबसे पहले देख सकते है।

क्योंकि आज के इस दौर में हर किसी के पास मोबाइल फ़ोन है और हर फ़ोन में youtube पहले से ही मौजूद रहता है जिसके जरिये लोग कहीं भी बैठे अपने शहर या देश-विदेश की न्यूज़ अपने फ़ोन पर ही देख लेते है।

इसके अलावा दैनिक भास्कर जैसे news paper अपनी site के जरिये अपने user को paper में छपने वाली हर खबर पहले ही Dainik Bhaskar की site पर upload कर देते है जहाँ से कोई भी व्यक्ति इनकी साईट पर जाकर खबर पढ़ सकता है।

परन्तु आज भी बहुत से लोग ऐसे है जो मोबाइल में News ना देखकर news paper पढ़ना ज्यादा पसंद करते है क्योंकि पेपर में उन्हें कोई भी खबर पढ़ना आसान लगता है।

और उन्हें ज्यादा इधर उधर देखने की जरुरत नहीं पड़ती है क्योंकि एक न्यूज़ पेपर में खास ख़बरें देखने के लिए मिल जाती है लेकिन फ़ोन में कई बार उस खबर तक नहीं पहुँच पाते है।

दैनिक भास्‍कर भारत का एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र है। भारत के 12 राज्‍यों (व संघ-क्षेत्रों) में इसके 65 संस्‍करण प्रकाशित हो रहे हैं। भास्कर समूह के प्रकाशनों में दिव्य भास्कर (गुजराती) और डीएनए (अंग्रेजी) और पत्रिका अहा ज़िंदगी भी शामिल हैं।

2015 में यह देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला समाचार-पत्र बना। वर्ष 2021 में पत्र द्वारा कोरोनावायरस महामारी पर लेख प्रकाशित करने के कारण इसे सरकारी छापे का सामना करना पड़ा।

तो चलिए दोस्तों अब हम आपको बताने वाले हैं की Dainik Bhaskar का मालिक कौन है? (Owner of Dainik Bhaskar) और दैनिक भास्कर कहाँ का न्यूज़ पेपर है? तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Dainik Bhaskar का मालिक कौन है?

Dainik Bhaskar का मालिक

दैनिक भास्कर के मालिक सुधीर अग्रवाल हैं। और दैनिक भास्कर न्यूज़पेपर की स्थापना सुधीर अग्रवाल के पिता रमेशचंद्र अग्रवाल ने की थी।

इस न्यूज़ की शुरुआत सबसे पहले 1948 में सुबह सवेरा के नाम से भोपाल में की गई थी और 1957 में Good morning के नाम से ग्वालियर में की गई थी। इसके बाद 1958 में दैनिक भास्कर या दैनिक समाचार के नाम से की गई थी।

अगर इस समय की बात की जाये तो Dainik Bhaskar अब पुरे देश में अपने समाचार पत्र वितरित करता है और कुछ राज्यों में उस राज्य की भाषा के नाम से भी न्यूज़ पेपर दिए जाते है।

जिसमे दिव्या भास्कर और दिव्या मराठी नाम भी शामिल है। आज के समय में दैनिक भास्कर दुनिया में सबसे बड़ा 4th न्यूज़ पेपर है जो करीब 45 लाख कॉपी का प्रसारण करता है।

दैनिक भास्कर कहाँ का न्यूज़ पेपर है?

दैनिक भास्कर न्यूज़ पेपर की शुरुआत सन 1958 को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से किया गया था। उस समय इसका नाम सुबह सवेरा रखा गया था लेकिन उसके कुछ साल 1959 को ग्वालियर में गुड मॉर्निंग के नाम से एक दूसरा न्यूज़ पेपर शुरू किया गया था।

दैनिक भास्कर के बारे में (About Dainik Bhaskar)

स्थापना1958
मुख्यालयभोपाल, मध्यप्रदेश
संस्थापकरमेश चन्द्र अग्रवाल
मालिकसुधीर अग्रवाल
सीईओसुधीर अग्रवाल
सेवान्यूज़ पेपर
वेबसाइट bhaskar.com

दैनिक भास्कर का इतिहास (History of Dainik Bhaskar)

वर्ष 1956 में Dainik Bhaskar ने अपना पहला समाचार-पत्र को Bhopal में प्रकाशित किया। परंतु उस समय इसका नाम सुबह सवेरे रखा गया था। वर्ष 1957 में ग्वालियर में अग्रेजी नाम गुड मॉर्निंग इंडिया (Good Morning India) से प्रकाशित किया।

एक वर्ष पश्चात वर्ष 1958 में पुनः नाम परिवर्तित कर इसे भास्कर समाचार रख दिया गया। वर्ष 2010 में इसका नाम पुनः परिवर्तित कर दैनिक भास्कर रखा गया, जो वर्तमान में भी है। उस समय से अब तक यह भारत का शीर्ष एक दैनिक समाचार-पत्र है।

1995 को यह मध्य प्रदेश का शीर्ष समाचार पत्र बन गया। इसके बाद हुए पाठकों में सर्वेक्षण के पश्चात इसे सबसे अधिक बढ़ता हुआ दैनिक समाचार-पत्र कहा गया।

इसके बाद इसने निर्णय लिया की मध्य प्रदेश के बाहर भी इसका प्रसार करना चाहिए। इसके लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर को उपयुक्त समझा गया।

1996 में इसने जयपुर में समाचार पत्र शुरू किया। यहाँ उसने एक ही दिन में 50,000 प्रतियाँ बेच कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके लिए 2,00,000 समाचार पत्र लेने वाले परिवारों के मध्य सर्वेक्षण कराया।

यह कार्य 700 सर्वेक्षक द्वारा किया गया था। उसके बाद इसने एक उदाहरण के लिए समाचार पत्र दिया और आगे के लिए केवल 1.50 रुपये लिए।

जबकि इसके लिए 2 रुपये होता था। इसके बाद दैनिक भास्कर ने मध्य प्रदेश के बाहर पहली बार 19 दिसम्बर 1996 में समाचार-पत्र प्रकाशित किया।

इस दिन 1,72,347 प्रतियाँ बेचकर यह इससे पहले शीर्ष पर रहे राजस्थान पत्रिका को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आ गया। इसके बाद 1999 में यह राजस्थान में पहले स्थान पर आ गया।

इसके बाद यह चंडीगढ़ में समाचार पत्र प्रकाशित करने के बारे में सोचा। यहाँ हिन्दी समाचार-पत्र की तुलना में अंग्रेज़ी समाचार-पत्र 6 गुणा अधिक बिकता था। इसने सर्वेक्षण का कार्य जनवरी 2000 में शुरू किया। इसने कुल 2,20,000 घरों में जाकर यह कार्य किया।

इसके बाद सर्वेक्षण से यह पता लगा, कि वहाँ अंग्रेज़ी समाचार-पत्र को उसके गुणवत्ता के कारण लिया जाता था। इसके बाद इसने अपने कागज आदि की गुणवत्ता को और सुधारा।

इसने हिन्दी के साथ साथ अंग्रेज़ी को मिलाकर मई 2000 में अपना प्रकाशन शुरू किया। यहाँ शीर्ष पर रहे अंग्रेज़ी समाचार-पत्र द ट्रीबिउन, जिसकी 50,000 प्रतियाँ बिकती थी। उसे पीछे छोड़ कर 69,000 प्रतियाँ बेची और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

से लेकर 2015 तक केवल अंग्रेज़ी समाचार-पत्र ही देश में सबसे अधिक पढ़े जाने वाले समाचार-पत्र होते थे। 2015 में पहली बार दैनिक भास्कर देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला समाचार-पत्र बना।

दैनिक भास्कर का प्रकाशन स्थल

दैनिक भास्कर का समाचार पत्र निम्नलिखित राज्यों व संघ-क्षेत्रों से प्रकाशित होता है।

  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • बिहार
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • जम्मू और कश्मीर
  • दिल्ली (राष्ट्रीय संस्करण)
  • चंडीगढ़
  • महाराष्ट्र

दैनिक भास्कर की पत्रिकाएँ

दैनिक भास्कर समाचार पत्र के साथ कई पत्रिकाएँ भी होती है। जैसे रसरंग, नवरंग आदि। इसमें कुछ ऐच्छिक भी हैं। जैसे बाल भास्कर आदि।

मधुरिमा – यह दैनिक भास्कर के साथ मिलने वाली एक साप्ताहिक पत्रिका है। यह हर बुधवार को प्रकाशित होती है। इसमें लघुकथा, मुस्कुराहट, चर्चित शब्द, अपनी हिंदी, मंजूषा आदि अनुभाग होते हैं।

बाल भास्कर – एक ऐच्छिक बाल पत्रिका है, जो दो सप्ताह में एक बार शुक्रवार के दिन आती है।

दैनिक भास्कर का रेडियो संचालन

समाचार पत्रों के अलावा यह यह 17 रेडियो चैनल संचालित करता है। इसके अलावा इसके जालस्थल भी चार भाषाओं में उपलब्ध है।

इन सभी को मिला कर इसके पास 50 करोड़ बार इस जालस्थल को देखा जाता है। इसमें 1 करोड़ 20 लाख नए लोग आते हैं।

FAQ

Q: Dainik Bhaskar की स्थापना कब हुई?

Ans: 1958

Q: दैनिक भास्कर का मुख्यालय कहां है?

Ans: भोपाल, मध्यप्रदेश

Q: दैनिक भास्कर कहाँ का न्यूज़ पेपर है?

Ans: यह भारत के मध्यप्रदेश राज्य शुरू किया गया न्यूज़ पेपर है।

Q: Dainik Bhaskar का फाउंडर कौन है?

Ans: रमेश चंद्र अग्रवाल

Q: Dainik Bhaskar का ओनर कौन है?

Ans: सुधीर अग्रवाल

Q: दैनिक भास्कर का CEO कौन है?

Ans: सुधीर अग्रवाल

निष्कर्ष-

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं, की आज हमने जो जानकारी आपको दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको आज जानने को मिला होगा की Dainik Bhaskar का मालिक कौन है? (Owner of Dainik Bhaskar) और दैनिक भास्कर कहाँ का न्यूज़ पेपर है? साथ ही आज आपको दैनिक भास्कर कंपनी के बारे में और भी कई बाते जानने को मिली होगी।

आपको बता दें की इसमें से कुछ जानकारी wikipedia से ली गई है। अगर आपका कोई सवाल हो तो वो भी आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, और आपको इससे कुछ अच्छा जानने को मिला हो, तो आप इसे अपने social media platforms में जरूर शेयर करें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द!

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment