ABP न्यूज़ का मालिक कौन है? (Owner of ABP News)

आज आप यहाँ ये जानते हुए आये हैं की ABP News का मालिक कौन है (ABP channel owner) आज हम आपको एबीपी न्यूज़ चैनल के बारे में बहुत कुछ बताने वाले हैं।

आज इस लेख में आपको एबीपी न्यूज़ चैनल के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

वैसे तो भारत में बहुत सारे न्यूज़ चैनल्स हैं। लेकिन जब बात अच्छी है सभी न्यूज़ की और सबसे पहले न्यूज़ की तो कुछ पुराने और अच्छे न्यूज़ चैनल्स हैं, जिनका की नाम हमारे दिमाग में आता है।

हम सभी को अलग-अलग न्यूज़ चैनल को देखना पसंद है, किसी को देखना पसंद होता है तो, किसी को पढ़ना, और हम सभी न्यूज़ से और ताज़ा ख़बरों से इन न्यूज़ चैनलों की मदद से जुड़े रहते हैं।

देश दुनिया में क्या चल रहा है, ये हमे इन्ही न्यूज़ चैनलों से पता चलता है। हमे अपने आस पास से लेकर देश विदेश तक की सभी जानकारी न्यूज़ की मदद से मिल जाती है।

इसी तरह से abp न्यूज़ चैनल भी हमारे देश का एक बड़ा और पुराना न्यूज़ चैनल है, जोकि TV और Online Media की मदद से न्यूज़ अपने users तक पहुँचाती है।

तो आइए आज जानते हैं की आखिर ABP न्यूज़ का मालिक कौन है और साथ ही कब हुई इसकी शुरुआत और भी बहुत कुछ चलिए आपको आगे बताते हैं।

ABP न्यूज़ का मालिक कौन है? (Who is the owner of ABP News)

ABP न्यूज़ का मालिक कौन है

ABP न्यूज़ चैनल का मालिक ABP Group है। और ABP Group के Owner अशोक कुमार सरकार हैं। ABP ग्रुप की शुरुआत 1922 में कोलकाता वेस्ट बंगाल से हुई थी।

2003 तक यह स्टार टीवी के नेतृत्व में तथा एनडीटीवी के निर्देशन में प्रसारित होता था। परन्तु 2003 में एनडीटीवी से समझौता खत्म होने के बाद स्टार टीवी द्वारा इसे एक पूर्ण हिन्दी भाषीय चैनल पर स्थानान्तरित कर दिया गया।

16 अप्रैल 2012 को एबीपी समूह ने स्टार टीवी से समझौता रद्द होने के बाद स्टार न्यूज़ को एबीपी न्यूज़ बना दिया।

एबीपी न्यूज वर्तमान में एबीपी न्यूज नेटवर्क के स्वामित्व में है जो एबीपी प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया (बीएआरसी) इंडिया रेटिंग्स के मुताबिक, एबीपी न्यूज 2018 में शीर्ष पांच हिंदी समाचार चैनलों में था।

Also Read- Aajtak का मालिक कौन है? आजतक का ओनर कौन है।

एबीपी न्यूज को न्यूज चैनल ऑफ द ईयर (जूरी चॉइस), न्यूज टेलीविजन सीईओ ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स 2019 में अविनाश पांडे। चैनल के कुछ लोकप्रिय कार्यक्रमों में शामिल हैं, वायरल सच (द वायरल ट्रुथ), पहली खबर (फर्स्ट न्यूज)।

एबीपी न्यूज़ के बारे में (About ABP News)

स्थापना1922
मुख्यालयमुंबई, भारत
मालिकअशोक कुमार सरकार
सीईओअविनाश पांडेय
मूल कंपनीABP Group
उत्पाद न्यूज़ मीडिया
वेबसाइट abplive.com

ABP न्यूज़ किन-किन भाषाओं में न्यूज़ चलाते हैं।

  • एबीपी न्यूज – हिंदी न्यूज – पूर्व में स्टार न्यूज
  • एबीपी आनंद – बंगाली – पूर्व में स्टार आनंद
  • एबीपी माझा – मराठी – पूर्व में स्टार माझा
  • एबीपी अस्मिता – गुजराती
  • एबीपी सांझा – पंजाबी – डिजिटल रूप से उपलब्ध
  • एबीपी गंगा – हिंदी
  • एबीपी लाइव – अंग्रेजी – केवल डिजिटल रूप से उपलब्ध
  • एबीपी नाडु – तमिल – डिजिटल रूप से उपलब्ध

ABP न्यूज़ से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब।

Q. ABP Channel का मालिक कौन है?

Ans. ABP Channel का मालिक ABP Group हैं।

Q. ABP न्यूज़ चैनल का CEO कौन हैं?

Ans. अविनाश पांडे एबीपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के वर्तमान सीईओ हैं।

Q. ABP न्यूज़ चैनल कहाँ का न्यूज़ चैनल है?

Ans. ABP न्यूज़ चैनल भारत का न्यूज़ चैनल है।

Q. ABP न्यूज़ पहले किस नाम से जाना जाता था?

Ans. ABP न्यूज़ पहले Star News के नाम से जाना जाता था।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से अब आपको पता चल गया होगा की ABP न्यूज़ का मालिक कौन है, और साथ ही आपको आज ABP न्यूज़ चैनल के बारे में और भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

अगर आपको आजका ये लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment