भारत की सबसे ऊंची मूर्ति 2024 (Tallest Statue in India List)

Tallest Statue in India, Bharat ki sabse unchi murti, sabse unchi murti in india, भारत की सबसे ऊंची मूर्ति, List of tallest statue in India

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको भारत की सबसे ऊंची मूर्ति (Tallest Statues in India) के बारे में बताने वाले हैं, आज आप जानेंगे भारत की टॉप 10 सबसे ऊँची मूर्तियां कौन-कौन सी हैं? तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

भारत एक धर्म प्रधान देश है। भारत के कई जगहों पर अलग-अलग धर्म से संबंधित बहुत सी मूर्तियां देखने को मिल जाती हैं। धर्म की अपनी अलग महत्वपूर्णता भारत के हर क्षेत्र में है। सबसे ज्यादा मंदिर भारत में पाए जाते हैं।

वो इसलिए क्योंकि भारत में ज्यादातर हिन्दू धर्म के अनुयाई हैं। भारत में कुछ ऐसी मूर्तियां हैं जो प्राचीन काल में बनी हुईं हैं जो आज तक सुरक्षित है और इन्ही मूर्तियों में भारत के काफी लोगो कि श्रद्धा और भक्ति बसी हुई है।

ये जो हम आप Tallest Statues in India की लिस्ट बताने वाले हैं। ये भारत की सबसे बड़ी मूर्तियां हैं। और इनमे से कुछ दुनिया की 10 सबसे बड़ी मूर्तियों में भी शामिल हैं।

भारत के हर राज्य हर क्षेत्र में भगवान, महान क्रांतिकारी या किसी अद्भभुत व्यक्ति की मूर्ति जरूर देखने को मिल जाती है।

कुछ ऐसी मूर्तियां भी हैं जिन्हें मीलो दूर से देखा जा सकता है और इन्ही सबसे बड़ी मूर्तियों में से भारत में टॉप 10 के स्थान में रखा गया है।

तो चलिए जानते हैं भारत की टॉप 10 सबसे बड़ी मूर्तियां (Tallest Statue in India) कौन-कौन सी हैं।

Tallest Statue in India

भारत की सबसे ऊंची मूर्ति (Top 10 Tallest Statue in India)

रैंक मूर्ति का नामसंबंधितस्थानराज्य ऊंचाई मीटर (फीट)
1स्टैच्यू ऑफ यूनिटीसरदार वल्लभभाई पटेलसाधु बेट, सरदार सरोवर बांध के पास, नर्मदा जिलागुजरात 182 मीटर (597 फीट)
2समानता की मूर्तिसंत रामानुजाचार्यहैदराबाद तेलंगाना 65.8 मीटर (216 फीट)
3भगवान हनुमान प्रतिमाहनुमानवामसाधारा नदी के किनारे, मदापमीआन्ध्र प्रदेश 52 मीटर (171 फीट)
4वीरा अभय अंजनेय हनुमान स्वामीहनुमानविजयवाड़ाआन्ध्र प्रदेश 41 मीटर (135 फीट)
5तिरुवल्लुवर की मूर्तितिरुवल्लुवरकन्याकुमारीतमिलनाडु 40.5 मीटर (133 फीट)
6तथागत त्सालीबुद्धारवंगलासिक्किम 39 मीटर (128 फीट)
7ध्यान बुद्ध प्रतिमाबुद्धाअमरावती गांव, गुंटूर जिलाआन्ध्र प्रदेश 38.1 मीटर (125 फीट)
8पद्मसंभव की प्रतिमागुरु रिनपोछेरेवलसरहिमाचल प्रदेश 37.5 मीटर (123 फीट)
9मुरुदेश्वर के शिवशिवमुरुदेश्वर, उत्तर कन्नड़ जिलाकर्नाटक37 मीटर (121 फीट)
10साईं बाबा की मूर्तिशिरडी के साईं बाबारेपुरु, काकीनाडाआंध्र प्रदेश35.5 मीटर (116 फीट)

भारत की सबसे ऊंची मूर्ति के बारे में (About Tallest Statue in India)

1. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की सबसे ऊंची मूर्ति (Tallest Statue in India) है और साथ ही इसे दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति का भी रिकार्ड हांसिल है। यह मूर्ति भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की है। जो आजादी से पहले भारत के गृह मामलों के मंत्री और उप मंत्री थे।

यह मूर्ति जिला नर्मदा, साधु बेट, सरदार सरोवर बांध के पास स्थित है। यह बेहद सुंदर, प्रतिमा और भव्य मूर्ति है। आधार सहित इस मूर्ति की कुल ऊँचाई 240 मीटर है जिसमे 58 मीटर का आधार है और सिर्फ मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है। यह मूर्ति इस्पात साँचे, प्रबलित कंक्रीट तथा कांस्य लेपन से युक्त है।

इसका निर्माण 31 अक्टूबर 2013 को शुरू हुआ था जो 2018 तक पूरा हो गया था। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 31 अक्टूबर 2018 को इस मूर्ति का उद्घाटन किया। इसकी कुल लागत ₹2,063 करोड़ (US$301.2 मिलियन) है। इसका कुल वजन 1700 टन है।

2. समानता की मूर्ति (Statue of Equality)

भारत की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति (Tallest Statue in India) समानता की मूर्ति है। यह मूर्ति संत रामानुजाचार्य जी की मूर्ति है।

संत रामानुजाचार्य जी विशिष्टाद्वैत वेदान्त के प्रवर्तक थे। वह ऐसे वैष्णव सन्त थे जिनका भक्ति परम्परा पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है। इसे रामानुज प्रतिमा भी कहते हैं।

यह मूर्ति मुचिन्तल, हैदराबाद, तेलंगाना राज्य में स्थित है। यह प्रतिमा 65.8 मीटर (216 फीट) ऊँची है। इस मूर्ति का निर्माण कार्य 2014 में शुरू हुआ और 2022 में पूरा हुआ। इसके निर्माण में कुल ₹1000 करोड़ की लागत आई है।

3. भगवान हनुमान प्रतिमा (Lord Hanuman Statue).

भगवान हनुमान प्रतिमा भारत की तीसरी सबसे ऊँची मूर्ति है। यह मूर्ति वामसाधारा नदी के किनारे, मदापमी, आन्ध्र प्रदेश में स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 52 मीटर (171 फीट) है।

4. वीरा अभय अंजनेय हनुमान स्वामी (Veera Abhaya Anjaneya Hanuman Swami)

वीरा अभय अंजनेय हनुमान स्वामी मूर्ति भारत की सबसे बड़ी मूर्ति में चौथे स्थान पर है। यह भगवान हनुमान जी की मूर्ति है। यह आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्थित है। इस प्रतिमा की ओपनिंग 22 जून 2003 में की गई थी। यह मूर्ति की ऊंचाई 41 मीटर (135 फीट) है।

5. तिरुवल्लुवर की मूर्ति (Thiruvalluvar Statue)

तिरुवल्लुवर की मूर्ति भारत की पांचवीं सबसे बड़ी मूर्ति है। यह मूर्ति प्रसिद्ध सन्त और तमिल कवि थिरूवल्लूवर को समर्पित है। यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है।

यह पत्थर की बनी एक विशाल खड़ी प्रतिमा है। इस प्रतिमा का निर्माण कार्य 1990 में शुरू हुआ और 1999 में पूरा हो गया। इस प्रतिमा की ओपनिंग 1 January 2000 में की गई। इसकी ऊंचाई 40.5 मीटर (133 फीट) है।

6. तथागत त्साली (Tathagata Tsal)

भारत की सबसे ऊंची मूर्ति में छटवें स्थान पर तथागत त्साली की मूर्ति है। इसे बुद्ध पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा है।

यह प्रतिमा सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम जिले में रवंगला के पास स्थित है। इसका निर्माण कार्य 2006 से 2013 के दौरान किया गया। यह पार्क 3 एकड़ में फैला है। जिसकी ऊँचाई 39 मीटर (128 फीट) है।

7. ध्यान बुद्ध प्रतिमा (Meditation Buddha Statue)

ध्यान बुद्ध प्रतिमा भारत की सातवीं सबसे बड़ी मूर्ति है। यह मूर्ति ध्यान में बैठे भगवान बुद्ध जी की मूर्ति है। यह मूर्ति आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला के अमरावती गांव में स्थित है। इसे बनाने में 12 साल लगे और 2015 में पूरा हो गया।

इस प्रतिमा की ऊंचाई 38.1 मीटर (125 फीट) है। ध्यान बुद्ध की प्रतिमा गुंटूर जिले के समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आर मल्लिकार्जुन राव द्वारा बनाई गई थी। यह 50 मूर्तियों के डिजाइन और ईंटों और कंक्रीट से बना है।

8. पद्मसंभव की प्रतिमा (Statue of Padmasambhava)

पद्मसंभव की प्रतिमा भारत की सबसे बड़ी मूर्ति में आठवें स्थान पर है। यह प्रतिमा गुरू रिन्पोछे की है, यह भारत के एक साधुपुरुष थे जिन्होने आठवीं शती में तांत्रिक बौद्ध धर्म को भूटान एवं तिब्बत में ले जाने एवं प्रसार करने में महती भूमिका निभायी।

वहाँ उनको “गुरू रिन्पोछे” (बहुमूल्य गुरू) या “लोपों रिन्पोछे” के नाम से जाना जाता है। यह मूर्ति हिमाचल प्रदेश के रेवलसर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 37.5 मीटर (123 फीट) है।

9. मुरुदेश्वर के शिव (Shiva of Murudeshwar)

मुरुदेश्वर के शिव की प्रतिमा भारत की सबसे ऊँची प्रतिमा में नौवें स्थान पर है। यह भगवान शिव की प्रतिमा है। यह प्रतिमा दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड जिले के भटकल तहसील में स्थित है।

यह कस्बा अरब सागर के तट पर स्थित है और मंगलुरु से 165 किलोमीटर दूर अरब सागर के किनारे बहुत ही सुन्दर एवं शांत स्थान पर बना हुआ है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 37 मीटर (121 फीट) है।

10. साईं बाबा की मूर्ति (Sai Baba Statue)

इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश के रेपुरु, काकीनाडा में स्थित साई बाबा की मूर्ति भारत की सबसे ऊंची मूर्ति में दसवें स्थान पर है। इस मूर्ति की ऊंचाई 35.5 मीटर (116 फीट) है।

FAQ

Q. भारत की सबसे ऊंची मूर्ति कहां है?

Ans. भारत की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भी है। जोकि गुजरात में बना है।

Q. भारत की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है?

Ans. भारत की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति समानता (Statue of Equality) की मूर्ति है।

Q. भारत की सबसे लंबी मूर्ति कौन सी है?

Ans. भारत की सबसे लंबी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है।

Q. विश्व में सबसे बड़ी मूर्ति कौन सी है?

Ans. विश्व में सबसे बड़ी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की भारत की सबसे ऊंची मूर्ति (Tallest Statues in India) कौन सी हैं, और साथ ही हमने आज आपको सभी मूर्तियों के बारे में बताया है।

हमने ये लिस्ट जो आपको बताई है, इसे विकिपीडिया के अनुसार बनाई है। जिसमे आपको भारत की सबसे मूर्तियों (Tallest Statue in India) के बारे में बताया गया है।

हम आशा करते हैं की, आज हमने आपको जो कुछ भी जानकारी दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको भारत की सबसे ऊँची मूर्तियाँ कौन सी है, इसके बारे में भी पता चल गया होगा।

अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment