Realme का मालिक कौन है? रियलमी किस देश की कंपनी है?

Realme का मालिक कौन है, realme ka malik kaun hai, realme kaha ki company hai

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको Realme कंपनी के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं, आज के लेख में हम आपको बताएंगे की Realme के मालिक कौन हैं और Realme किस देश की कंपनी है।

इसके साथ ही आपको हम रियलमी फोन से जुड़ी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी भी इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, जिससे की आपको Realme फ़ोन से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।

Realme फ़ोन अपने फीचर्स और लुक के लिए काफी जाना जाता है। इसके फ़ोन एक नया लुक लेकर मार्केट में आतें हैं। इस समय दुनियाभर में मोबाइल कंपनियों की लाइन लगी हुई है।

लेकिन आपको भी यह अच्छे से पता है की लोग सबसे ज्यादा किस कम्पनी का फ़ोन पसंद करते हैं। जिस कंपनी के फ़ोन सबसे ज्यादा बिकते हैं उसमें लगभग 4 से 5 कंपनियां ही हैं जिसमें Realme कंपनी भी आती है।

कस्टमर को लुभाने के लिए कंपनियां अपनी अपनी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल और नए नए फीचर्स को ऐड करती है और एक अच्छे से अच्छा लुक देने की कोशिश करती है

ताकि उनके कस्टमर को उनका मोबाइल फ़ोन अच्छा लगे और पसंद आये जिससे ज्यादा से ज्यादा उनका फ़ोन मार्केट में बिके। वैसे हर कंपनी का यही टारगेट होता है की उनका फ़ोन ज्यादा से ज्यादा बिके और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।

वैसे रियलमी को मोबाइल इंडस्ट्री में आए हुए काफी समय नहीं हुआ है लेकिन इसने बहुत कम समय में अपनी लोकप्रियता बढ़ा ली है, भारत में इनके फ़ोन काफी ज्यादा सेल होते हैं।

Realme का मालिक कौन है?

Realme का मालिक कौन है

Realme कंपनी के संस्थापक स्काई ली (Sky Li) हैं, स्काई ली ने मई 2018 में रियल मि कंपनी की स्थापना की थी। Sky Li इससे पहले Oppo कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट थे, Sky Li ने Oppo से इस्तीफा देकर Realme कंपनी की शुरुआत की थी, अब ये Realme के ग्लोबल CEO है।

Realme की पैरेंट कंपनी BBK Electronics है जो पूरा कार्य भर संभालती है और एक तरह से ये भी कहा जा सकता है की रियलमी पर मालिकाना हक़ बी बी के इलेक्ट्रॉनिक्स (BBK Electronics) का है।

भारत मे Realme कंपनी के CEO माधव शेठ (Madhav Sheth) हैं, इन्ही के देख रेख मे कंपनी भारतीय बाजार मे आगे बढ़ रही है, ये काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति है, इन्होंने अपनी मैनेजमेंट की पढ़ाई NMIMS मुंबई से की है।

Madhav Sheth का कहना है की Realme एक इंडियन स्टार्टअप है जो की अब एक मल्टीनेशनल कंपनी है। अपने बयान में जोड़ते हुए, माधव शेठ ने कहा कि सभी रियलमी स्मार्टफोन भारत में बन रहे हैं

और विनिर्माण सुविधा (ग्रेटर नोएडा में ओप्पो की फैक्टरी में हो रही है ) ने 7,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार बनाए हैं। जो 2020 के अंत तक बढ़कर 10,000 हो जाएंगे।

माधव शेठ ने यह भी कहा कि कंपनी 5,000 से अधिक “बिक्री प्रमोटरों” की भर्ती के साथ भारत में ऑफ़लाइन उपस्थिति का विस्तार करने की कोशिश कर रही है।

माधव शेठ ने कहा, “हम भारतीय उपयोगकर्ताओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। अब हम भविष्य में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।”

Realme किस देश की कंपनी है?

Realme एक चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है जिसका मुख्यालय बीजिंग चाइना मे है, Realme कंपनी को 4 मई 2018 मे Sky Li (स्काई ली) द्वारा बनाया गया था।

ये कंपनी स्मार्टफोन के अलावा वायरलेस इयरफोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ स्पीकर, फिटनेस बैंड, बैग, आदि भी बनाती है।

Sky Li जिन्होंने Realme कंपनी की स्थापना की थी वो पहले Oppo के वाइस प्रेसिडेंट थे, Oppo कंपनी भी BBK Electronics नामक कंपनी की एक सहायक कंपनी है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा की Realme, Oppo, Vivo, OnePlus, और iQOO BBK Electronics चाइनीज कंपनी की सहायक कंपनियां है।

Realme नाम सबसे पहले चाइना मे 2010 मे Oppo के एक स्मार्टफोन के साथ आया जिसका नाम था Oppo Real, इसके बाद कुछ सालों तक Realme Oppo का सहायक ब्रांड बनकर रहा।

4 मई 2018 को Realme की ऑफिशियल रूप से शुरुआत हुई और 30 जुलाई 2018 को Realme Oppo से अलग होकर एक स्वतंत्र ब्रांड बन गया।

Realme के बारे में (About Realme)

स्थापना मई 4, 2018
मुख्यालय Shenzhen, China
संस्थापकSky Li
CEOSky Li
मालिक BBK Electronics
भारत में सीईओे माधव सेठ
मूल कंपनी BBK Electronics
उत्पाद Smartphones, Tablet, Computers, Earphones, Powerbanks, Realme UI, Phone cases, AIoT products, Bags, Smart TVs
वेबसाइट www.realme.com

भारत में Realme का पहला स्मार्टफोन

मई 2018 में Realme ने रियलमी 1 को लॉन्च किया, जिसे लोग Oppo F7 यूथ ग्लोबल भी कहते हैं। ये स्मार्टफोन ऑनलाइन Amazon के प्लेटफार्म पर बेचा गया था। देखते ही देखते ये फ़ोन 30 दिनों के भीतर 4,00,000 लाख यूनिट से भी ज्यादा बिक गया।

रियलमी 1 3 वेरियंट के साथ लॉन्च हुआ था, पहला 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और इसकी कीमत ₹8,990 था। दूसरा 4GB रैम,64GB स्टोरेज और कीमत ₹10,990 था।

तीसरा 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और इसकी कीमत ₹13,990 था। Realme 1 डिस्प्ले 6.0 इंच का था और FHD + रिज़ॉल्यूशन साथ था। कैमरा के लिए इसमें 13 मेगापिक्सेल रियर और 8 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा था।

फ़ोन को पावर देने के लिए इसमें 3410 mah का बैटरी था। इसके अलावा फ़ोन को हैंडल करने के लिए Media Tek का प्रोसेसर MTK Helio P60 चिपसेट लगा हुआ था।

उस समय के लिये ये स्पेसिफिकेशन बिल्कुल परफेक्ट था, क्योंकि इसके लिए ज्यादा पैसे भी पे नही करने पड़ते। उस समय पर इस फ़ोन ने लगभग सभी कंपनी को टक्कर दिया था।

30 दिन में 4,00,000 लाख यूनिट बेचने के बाद रियलमी लोगो में और ज्यादा प्रचलित हो गया और एक ब्रांड बन गया। फिर Realme ने एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च करने लगी।

Realme का इतिहास

सबसे पहले Realme नाम Oppo द्वारा लॉन्च किए गए एक स्मार्टफोन OPPO Real से आया, ये स्मार्टफोन चाइना मे 2010 मे लॉन्च किया गया था। इसके बाद 4 मई 2018 को Realme ब्रांड की शुरुआत Sky Li द्वारा की गई जो Oppo के वाइस प्रेसिडेंट भी थे।

मई 2018 मे ही Realme ने अपना पहला फोन Realme 1 लॉन्च किया, ये स्मार्टफोन सबसे पहले भारत के बाजार मे ही लॉन्च किया गया था जिसे केवल Amazon पर सेल किया गया, लॉन्च के पहले 30 दिनों मे ही 4 लाख फोन की बिक्री हुई।

इसके बाद 30 जुलाई 2018 को Oppo के वाइस प्रेसीडेंट ने Oppo कंपनी को अलविदा कह दिया और Realme कंपनी पर अपना पूरा ध्यान लगाया, इन्होंने कंपनी की एक टैगलाइन दी Dare to Leap इस लाइन के पीछे इन्होंने मतलब बताया की Realme फ्यूचर मे अच्छे परफॉरमेंस और अच्छी डिजाइन वाले स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमे टेक्नॉलजी और ब्यूटी दोनों होंगे।

15 नवंबर 2018 को Realme ने अपना नया लोगों दुनिया के सामने पेश किया, देखते ही देखते भारत मे Realme बहुत से लोगों की पसंद बन गया।

15 मई 2019 को Realme ने बीजिंग चाइना मे अपनी पहली कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने चाइना के मार्केट मे एंटर करने की घोषणा की और Realme X, Realme X Lite व Realme X Master Edition स्मार्टफोन लॉन्च किए।

July 2019 तक Realme सफलतापूर्वक 20 देशों मे अपनी सेवाएं शुरू कर चुका था इसके बाद Realme का नाम दुनिया के टॉप 10 मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट मे शामिल किया गया। 2019 तक Realme के 10 मिलियन से भी ज्यादा यूजर थे।

फरवरी 2020 में सलमान खान को रियलमी का ब्रांड एम्बेसडर बना दिया गया था।

FAQ

Q: Realme कहा की कंपनी है?

Ans: Realme एक चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है जिसका मुख्यालय बीजिंग चाइना मे है।

Q: Realme का CEO कौन है?

Ans: Realme के ग्लोबल सीईओ स्काई ली हैं और भारत में Realme के सीईओ माधव शेठ हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की Realme कंपनी का मालिक कौन है? (owner of Realme) साथ ही Realme किस देश की कंपनी है, इसके अलावा और भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी Realme कंपनी के बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Read more-

Go to Homepage >

Leave a Comment