दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा 2024 (Most Spoken Language)

सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा, sabse jyada boli jane wali bhasha, duniya mein sabse jyada boli jane wali bhasha, Top 10 languages in the world

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (Most Spoken Language in The World) के बारे में बताने जा रहे हैं, दोस्तों आज आप जानेंगे दुनिया की टॉप 10 सबसे ज्यादा कौन सी भाषाएँ बोली जाती हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

हम सभी लोग कोई न कोई भाषा (language) बोलते हैं। हम सभी अपने-अपने गाओ या अपने शहर की बोली बोलते हैं। और हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है।

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या चीन, भारत और अमेरिका में है। लकिन इसका ये मतलब नहीं हुआ की सबसे ज्यादा भाषाएँ यहाँ हे बोली जाती हों।

दुनिया में 195 देश है और इन सभी देशों में बहुत से राज्य है और हर एक राज्य में बहुत से शहर हैं। तो इसी प्रकार से भाषा भी है।

हर देशों में अपनी एक मातृभाषा होती है जैसे भारत की मातृभाषा हिंदी। उदाहरण के लिए भारत की बात करें तो भारत में कु 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

जैसा की आपको पता ही है की भारत की मातृभाषा हिंदी है और भारत में जितने भी राज्य हैं सभी राज्यों की एक अपनी राजभाषा होती है और हर राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रीय भाषा होती है।

इसी प्रकार विश्व के हर देशों में राज्यों में और क्षेत्रों में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती है। यूएन के अनुसार, दुनिया भर में 6809 भाषाएँ बोली जाती है।

इनमें 90 प्रतिशत भाषाओं को बोलने वालों की संख्या 1 लाख से कम है और लगभग 150 से 200 भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें 10 लाख से ज्यादा लोग बोलते हैं।

तो चलिए दोस्तों आज दुनिया की टॉप 10 कौन सी भाषा दुनिया भर में सबसे ज्यादा बोली जाती है।

सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (Top 10 Most Spoken Languages ​​in The World)

रैंकभाषाबोलने वालों की संख्या
1अंगेजी 1.452 अरब
2मंदारिन चाइनिस1.118 अरब
3हिन्दी60.22 करोड़
4स्पेनिश54.83 करोड़
5फ्रेंच27.41 करोड़
6अरबी27.40 करोड़
7बंगाली27.27 करोड़
8रूसी25.82 करोड़
9पुर्तगाली25.77 करोड़
10उर्दू23.13 करोड़

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के बारे में (About The Most Spoken Language in The World)

1. अंगेजी (English)

english 8301

इस लिस्ट पहले स्थान पर अंगेजी भाषा है यह भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। अंग्रेजी भाषा को दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है।

इसके अलावा यह दुनिया के कई देशों की राजभाषा भी है। इस भाषा का हिंदी, उर्दू और फारसी की ही तरह दूर-दूर तक संबंध है।

अब दुनिया का शायद ही ऐसा कोई देश होगा जो अंग्रेजी भाषा के बारे में नहीं जनता होगा। लगभग सभी देशों में अधिकतर लोग अंग्रेजी को second language के रूप में बोलते हैं, जैसे हिंदी भाषा के साथ अंग्रेजी भाषा को भी मिक्स करके बोली जाती है।

यह भाषा विज्ञान, कंप्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की मुख्य भाषा है। यह 53 देशों में बोली जाने वाली सामान्य भाषा है।

इस भाषा का उपयोग अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। पूरे विश्व में अंग्रेजी भाषा का उपयोग 1.452 अरब लोगों द्वारा की जाती है।

2. मंदारिन चाइनिस (Mandarin Chinese)

chinese 8314

मंदारिन चाइनिस भाषा दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन की राजकीय भाषा है। यह चीन में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। जो मूल रूप से अधिकांश उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी चीन में बोली जाती है।

मंदारिन भाषा चीन, ताइवान और सिंगापुर की एक आधिकारिक भाषा है। मंदारिन चाइनिस भाषा दुनिया में 1.118 अरब द्वारा बोली जाती है।

3. हिन्दी (Hindi)

hindi 3 1

हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में तीसरे स्थान पर है। हिंदी भाषा विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की एक राजभाषा है। हिंदी में संस्कृत के तत्सम और तद्भव शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।

यह भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। यह भाषा नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरिशस, फिजी, गयाना, सूरीनाम में हिंदी भाषी समुदाय मौजूद हैं। इसके अलावा इसे अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर में भी बोला जाता है।

बता दें कि न्यूजीलैंड में हिंदी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। पुरे विश्व में हिंदी भाषा 60.22 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।

4. स्पेनिश (Spanish)

spanish 8301

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर स्पेनिश भाषा है। स्पेनिश भाषा स्पेन देश की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह भाषा अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सेल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला आदि में बोली जाती है।

स्पैनिश भाषा की उत्पत्ति स्पेन के कैस्टिला क्षेत्र के पास हुई, यही वजह है कि इस भाषा को कैस्टिलियन भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में यह भाषा 54.83 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।

5. फ्रेंच (French)

french 831

फ्रेंच भाषा दुनिया की पांचवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसे फ्रांसीसी भाषा भी कह सकतें है। फ़्रांसीसी या फ्रेंच भाषा एक रोमन भाषा है। यह भाषा यूरोप के देश फ्रांस की आधिकारिक भाषा है और इसके अलावा यह 28 देशों की भी आधिकारिक भाषा है।

यह भाषा मुख्य रूप से फ्रांस, बेल्जियम, कनाडा, कैमरून में सर्वाधिक तौर पर बोली जाती है। यह पश्चिमी और मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों में कई कैरिबियन द्वीपों पर और यहां तक ​​कि दक्षिण अमेरिकी मुख्य भूमि पर भी व्यापक रूप से बोली जाती है। यह भाषा दुनिया के 27.41 करोड़ लोगों द्वारा का प्रयोग किया जाता है।

6. अरबी (Arabic)

arbaic 914

इस लिस्ट में छटवें स्थान पर अरबी भाषा है। यह भाषा इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें कुरान-ए-शरीफ लिखी गई है। यह अरब के कई देशों की राजभाषा भी है। यह भाषा 20 से अधिक देशों की आधिकारिक भाषा है। यह भाषा इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है।

यह भाषा सऊदी अरब, सीरिया, यमन, मिस्त्र, जॉर्डन, इराक, अल्जीरिया, लीबिया, सूडान, कतर, ट्यूनिशिया, मोरक्को और माली आदि में बोला जाता है।

अरबी का जन्म अरब प्रायद्वीप के रेगिस्तानी क्षेत्र में खानाबदोश जनजातियों में हुआ था। शब्द “अरब” का अर्थ खानाबदोश है। यह भाषा पूरी दुनिया में 27.40 करोड़ द्वारा बोली जाती है।

7. बंगाली (Bengali)

bangali 831

बंगाली भाषा दुनिया में में सातवें स्थान पर है। यह बांग्लादेश और भारत के पश्चिमी बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत के असम, त्रिपुरा में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसके अलावा यह विश्व के कई देशों द्वारा भी बोली जाती है।

बंगाली का दूसरा नाम बांग्ला है। यह बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा है और भारत में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। पूरी दुनिया में बंगाली भाषा 27.27 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।

8. रूसी (Russian)

russian 14

रुसी भाषा दुनिया में आठवें स्थान पर है। रूसी दुनिया के सबसे बड़े देश रूस की आधिकारिक भाषा है। इसके अलावा बेलारूस, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान देश की भी आधिकारिक भाषा है। पुरे विश्व में रुसी भाषा 25.82 करोड़ द्वारा बोली जाती है।

9. पुर्तगाली (Portuguese)

portuguese 391

इस लिस्ट में पुर्तगाली भाषा विश्व में नौवें स्थान पर है। यह एक यूरोपीय भाषा है। यह मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशकों में भी बोली जाती है।

यह भाषा पुर्तगाल के अलावा ब्राजील, अंगोला, वेनेजुएला, मोजांबिक आदि देशों में बोली जाती है। समान मूल के कारण, स्पेनिश और पुर्तगाली बहुत समान भाषाएं हैं। विश्व में कुल 25.77 करोड़ लोग पुर्तगाली भाषा बोलते है।

10. उर्दू (Urdu)

urdu 830 1

उर्दू भाषा दुनिया में दसवें स्थान पर है। भाषा विज्ञान के आधार पर हिंदी और उर्दू एक ही भाषा है। नस्तालीक़ लिपि में लिखी गई हिंदी भाषा को उर्दू कहा जाता है। उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है।

उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भाषा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है।

इसके अलावा उर्दू भाषा भारत, मॉरिशस, बहरीन, फ़िजी, क़तर, ओमान, संयुक्त अरब अमिरात, इरान, अफ़्ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान में भी बोली जाती है।

‘उर्दू’ शब्द मूलतः तुर्की भाषा का है तथा इसका अर्थ है- ‘शाही शिविर’ या ‘खेमा’(तम्बू)। उर्दू भाषा दुनिया में 23.13 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।

FAQ

Q. दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

Ans. दुनिया में सबसे ज्यादा अंग्रेजी (English) भाषा बोली जाती है।

Q. दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

Ans. पूरी दुनिया भर में दूसरी ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन चाइनिस भाषा है।

Q. दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

Ans. दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी भाषा है।

Q. एशिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

Ans. एशिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन चाइनिस भाषा है। जो चीन की प्रमुख भाषा है।

Q. एशिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

Ans. एशिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी भाषा है, यह भारत की राजभाषा है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (Most Spoken Language in The World) कौन सी हैं, और साथ ही हमने आज आपको सभी भाषाओं के बारे में बताया है।

हम आशा करते हैं की, आज हमने आपको जो कुछ भी जानकारी दी है, वो आपके काम आई होगी, और आपको इसके बारे में भी पता चल गया होगा।

अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें। इस लेख में जो लिस्ट ली गयी है, वो विकिपीडिया सी ली गयी है।

Read More-

Leave a Comment