दिल्ली के सभी जिलों के नाम (List of Districts in Delhi) 2024

दिल्ली में कितने जिले हैं, दिल्ली में कितने जिले हैं उनके नाम, दिल्ली के सभी जिलों के नाम हिंदी में (how many districts in Delhi, district name list in hindi, Districts in Delhi 2024 List)

क्या आप जानते है की दिल्ली में कितने जिले हैं? अगर नहीं जानते तो आज हम आपको दिल्ली के पूरे जिलों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइये जानते है पूरे विस्तार से पूरा व्लोग देखिये।

क्या आपको पता है की दिल्ली में कितने जिले (Districts in Delhi) हैं? या फिर आपने कभी जानने की कोशिश की, अगर नहीं तो आज हम आपको दिल्ली के सभी जिलों के नाम बनाते वाले हैं।

आज हमने ये लिस्ट बनाई है, जिसमे हम आपको दिल्ली में सभी जिलों के नाम बताने वाले हैं। ताकि आपको भी पता चल सके की दिल्ली में कितने जिले हैं।

किसी भी देश को राज्यों में भाषा और संस्कृति के आधार पर विभाजित किया जाता है जिससे देश में इम्प्रूवमेंट हो सके। इसके बाद प्रत्येक राज्य को जिलों में विभाजित किया जाता हैं।

दिल्ली, आधिकारिक तौर पर दिल्ली का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT), भारत का एक शहर और केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें भारत की राजधानी नई दिल्ली शामिल है।

यमुना नदी के किनारे, मुख्य रूप से इसके पश्चिमी या दाहिने किनारे पर, दिल्ली पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य के साथ और शेष दिशाओं में हरियाणा राज्य के साथ सीमा साझा करती है।

Map of Districts in Delhi

आइये अब बात करते है Delhi के बारे में और उसके बाद जाने की दिल्ली में कितने जिले हैं।

दिल्ली के बारे में (About Delhi)

स्थापना दिवस1956
क्षेत्रफल1,484 Sq km
कुल जिले11
राजधानीदिल्ली (Delhii)
कुल जनसंख्या (2011)16,787,941
आधिकारिक वेबसाइटdelhi.gov.in

दिल्ली में कितने जिले हैं? (List of Districts in Delhi)

दिल्ली में कुल 11 जिले हैं उनके नाम इस प्रकार है: (Districts in Delhi)

क्रमांकजिलों के नाम
1सेंट्रल दिल्ली
2पूर्वी दिल्ली
3शाहदरा
4नई दिल्ली
5उत्तरी दिल्ली
6उत्तर पूर्वी दिल्ली
7उत्तर पश्चिम दिल्ली
8दक्षिण दिल्ली
9दक्षिण पश्चिम दिल्ली
10दक्षिण पूर्वी दिल्ली
11पश्चिमी दिल्ली

दिल्ली का इतिहास (History of Delhi)

दिल्ली को 1 नम्बर 1956 को केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल किया गया है। दिल्ली, भारत की राजधानी हैं। यह जनसँख्या के तौर पर भारत में दूसरा बड़ा नगर है. यहाँ की जनसँख्या लगभग 1 करोड़ 70 लाख है।

दिल्ली’ या ‘दिल्लिका’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम उदयपुर में प्राप्त शिलालेखों पर पाया गया, जिसका समय 1170 ईसवी निर्धारित किया गया।

परंपरागत रूप से सात शहरों को दिल्ली के क्षेत्र से जोड़ा गया है। यमुना नदी के किनारें स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का बहुत प्राचीन नगर है।

इसके इतिहास का प्रारंभ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आस-पास के क्षेत्रों में खुदाई के दौरान यह पाया गया है. महाभारत काल में इस क्षेत्र का नाम इन्द्रप्रस्थ था।

महाकाव्य-महाभारत काल से ही दिल्ली का विशेष उल्लेख रहा है। दिल्ली का शासन एक वंश से दूसरे वंश को हस्तांतरित होता गया।

एक चौहान राजपूत विशाल देव द्वारा 1153 में इसे जीतने के पूर्व लाल कोट पर लगभग एक शताब्दी तक तोमर राजाओं का आधिपत्य रहा।

विशाल देव के पौत्र पृथ्वीराज तृतीय या राय पिथोरा ने 1164 ई. में लाल कोट के चारों ओर विशाल परकोट बनाकर इसका विस्तार किया।

1206 ई. के बाद दिल्ली “दिल्ली सल्तनत” की राजधानी बना था. इस पर खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैय्यद वंश तथा लोदी वंश के समरत कुछ अन्य वंशों ने शासन किया था।

ऐसा माना जाता है की आज की आधिनिक दिल्ली बनने से पहले दिल्ली सात बार उजड़ी तथा विभिन्न स्थानों पर बसी, जिनके कुछ आधुनिक दिल्ली में आज भी देखे जा सकते है।

दिल्ली का अंतिम मुग़ल शासक बादशाह बहादुरशाह जफर था. इसकी मृत्यु निर्वासन में ही रंगून में ही हुई थी. 1857 ई. के सिपाही विद्रोह के बाद दिल्ली पर ब्रिटिश शासन के हिसाब से शासन चलने लगा था।

1947 ई. में भारत की आजदी के बाद इसे अधिकारिक रूप से भारत की राजधानी घोषित कर दिया गया था. दिल्ली की राजभाषा हिंदी है।

दिल्ली की संस्कृति इसके लंबे इतिहास और भारत की राजधानी के रूप में ऐतिहासिक जुड़ाव से प्रभावित रही है। हालाँकि 1947 में विभाजन के बाद बड़ी संख्या में आए शरणार्थियों द्वारा लाए गए भाषा, पोशाक और भोजन में एक मजबूत पंजाबी प्रभाव देखा जा सकता है।

अन्य शहरों की तरह दिल्ली में भी त्योहारों को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है धार्मिक त्योहारों में दिवाली (रोशनी का त्योहार), महावीर जयंती, गुरु नानक का जन्मदिन, रक्षा बंधन, दुर्गा पूजा, होली, लोहड़ी, चौथ, कृष्ण जन्माष्टमी, महा शिवरात्रि, ईद उल-फितर, मोहर्रम और बुद्ध जयंती शामिल हैं।

कुतुब महोत्सव एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है जिसके दौरान पूरे भारत के संगीतकारों और नर्तकियों के प्रदर्शन रात में कुतुब मीनार की पृष्ठभूमि के रूप में दिखाए जाते हैं।

भारत की राष्ट्रीय राजधानी और सदियों पुरानी मुगल राजधानी के रूप में, दिल्ली ने इसके निवासियों की भोजन की आदतों को प्रभावित किया और यहीं से मुगलई व्यंजनों की उत्पत्ति हुई।

भारतीय व्यंजनों के साथ, विभिन्न प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व्यंजन निवासियों के बीच लोकप्रिय हैं कबाब, बिरयानी, तंदूरी जैसे व्यंजनों के साथ।

शहर के क्लासिक व्यंजनों में बटर चिकन, दाल मखनी, शाही पनीर, आलू चाट, चाट, दही भल्ला, कचौरी, गोल गप्पे, समोसा, छोले भटूरे, छोले कुलचे, गुलाब जामुन, जलेबी और लस्सी शामिल हैं।

दिल्ली के बारे में रोचक तथ्य (Facts About Delhi)

  • दिल्ली, भारत की राजधानी हैं। दिल्ली को 1 नम्बर 1956 को केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल किया गया था।
  • दिल्ली की आबादी लगभग 14 मिलियन है। भारत के सभी महानगरों में आबादी के हिसाब से दिल्ली दूसरे नंबर पर है।
  • दिल्ली पर कई राजाओं ने राज किया मुगल और हिंदू दोनों ने इसे अपनी राजधानी बनाया। कहा जाता है कि दिल्ली सात बार उजड़ी और दोबारा 7 बार बनाई गई।
  • साल 2014 में दिल्ली मेट्रो को दुनिया के दूसरे सबसे प्रसिद्द सिस्टम का स्थान मिला था। यह यहाँ के निवासियों की जीवन रेखा और देश की सबसे बड़ी मेट्रो सुविधा है।
  • दिल्ली का कमल मंदिर, दुनिया के 8 प्रसिद्द बहाई मंदिरों में से एक है। भारत के अलावा पुरे एशिया में यह इकलौता बहाई मंदिर है।
  • दिल्ली क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर भी है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1,484 वर्ग किलोमीटर है।
  • वर्ष 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से हटाकर दिल्ली कर दिया गया और भारत के स्वतंत्रता के बाद दिल्ली को ही भारत की राजधानी बनाई गई।
  • वित्त वर्ष 2018-19 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income of Delhi) 402,173 रुपये थी। गोवा के बाद यह सबसे ज्यादा है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय इसी अवधि में प्रतिवर्ष 502,425 थी।

FAQ

Q: दिल्ली कुल कितने क्षेत्रफल फैला हुआ है?

Ans:-दिल्ली कुल 1,484 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें कुल 11 जिले हैं।

Q: दिल्ली का गठन कब हुआ था?

Ans: दिल्ली राज्य की स्थापना 1956 को हुई थी

निष्कर्ष-

तो इस तरह से आज आपने जाना की दिल्ली में कितने जिले हैं (Districts in Delhi) साथ ही आज आपको दिल्ली के बारे में और भी कई बाते पता चली होगी।

आज हमने आपको दिल्ली में कितने जिले हैं (Districts in Delhi) इसके साथ-साथ और भी बहुत सारी बाते बताई है। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो, और कुछ अच्छा सीखने को मिला हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Read More

Go to Homepage >

Leave a Comment