भारत के राज्य और राजधानी 2024 (List of States and Capitals of India)

भारत के राज्य और राजधानी, भारत के राज्य और उनकी राजधानी, Bharat Ke Rajya Aur Rajdhani 2024, List Of Indian states and their capitals in hindi 2024

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहें हैं भारत के सभी राज्यों की राजधानी 2024 (Capital of states of India)

इसके साथ ही हम आपको भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश और उनकी राजधानी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, जिससे की आपको भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश और उनकी राजधानी से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। एशिया के दक्षिणी हिस्से में भारत स्थित है भारत को आधिकारिक तौर पर भारतीय गणराज्य के रूप में जाना जाता है।

इस विशाल देश में देश को छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित किया गया है जिससे शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने योग्य रहे। जिसे भारत सरकार के संसदीय स्वरूप द्वारा शासित किया जाता है।

राज्यों को उपयुक्त बनाने के लिए भारतीय संविधान द्वारा केंद्र सरकार को उचित अधिकार दिया गया है। इस लेख में भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी की सूची के साथ ही भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है

पहले भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35A हटने के बाद अब भारत में कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग – अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।

Table of Contents

भारत के राज्य (States of India)

वर्तमान में भारत में 28 राज्य है राज्य की शासन व्यवस्था के लिए प्रत्येक राज्य में एक मुख्यमंत्री की नियुक्ति की गई है प्रत्येक राज्य में मुख्यमंत्री का शासन होता है इसके अलावा राज्य की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य में राज्यपाल एवं उपराज्यपाल नियुक्ति की गई है इसके अतिरिक्त भारत के प्रत्येक राज्य की एक विधायी, प्रशासनिक और न्यायिक राजधानी है।

भारत के राज्य और राजधानी

भारत के राज्य और राजधानी 2024 (List of Indian states and their capitals)

क्रमांकराज्यराजधानीस्थापना दिवस
1आंध्र प्रदेशअमरावती1 नवम्बर 1956
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर20 फरवरी 1987
3असमदिसपुर26 जनवरी 1950
4बिहारपटना26 जनवरी 1950
5छत्तीसगढ़रायपुर1 नवम्बर 2000
6गोवापणजी30 मई 1987
7गुजरातगांधीनगर1 मई 1960
8हरियाणाचंडीगढ़1 नवम्बर 1966
9हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971
10झारखण्डरांची15 नवम्बर 2000
11कर्नाटकबेंगलुरु1 नवम्बर 1956
12केरलतिरुवनंतपुरम1 नवम्बर 1956
13मध्य प्रदेशभोपाल1 नवम्बर 1956
14महाराष्ट्रमुंबई1 मई 1960
15मणिपुरइम्फाल21 जनवरी 1972
16मेघालयशिलांग21 जनवरी 1972
17मिजोरमअइज़ोल20 फरवरी 1987
18नागालैंडकोहिमा1 दिसम्बर 1963
19ओडिशाभुवनेश्वर26 जनवरी 1950
20पंजाबचंडीगढ़1 नवम्बर 1956
21राजस्थानजयपुर1 नवम्बर 1956
22सिक्किमगंगटोक16 मई 1975
23तमिलनाडूचेन्नई26 जनवरी 1950
24तेलंगानाहैदराबाद2 जून 2014
25त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972
26उत्तर प्रदेशलखनऊ26 जनवरी 1950
27उत्तराखंडदेहरादून (शीतकालीन)
गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)
9 नवम्बर 2000
28पश्चिम बंगालकोलकाता1 नवम्बर 1956

भारत के केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories of India) –

केंद्र शासित प्रदेश की अवधारणा को पहली बार सन् 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत पेश किया गया था। भारत में वर्तमान में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकार होती हैं, लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है।

भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक ‘सरकारी प्रशासक’ या ‘उप राज्यपाल’ नामित करता है। केंद्र शासित प्रदेशों का शासन राष्ट्रपति द्वारा चलाया जाता है।

अंडमान-निकोबार, दिल्ली और पांडिचेरी के प्रशासकों को उपराज्यपाल कहा जाता है, जबकि चंडीगढ़ का प्रशासक हैं।

दादरा और नगर हवेली का प्रशासक दमन और दीव का कार्य भी देखता है। लक्षद्वीप का अलग प्रशासक है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्रशासित प्रदेश पांडिचेरी की अपनी-अपनी विधानसभाएँ और मंत्रिपरिषद हैं।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी 2024 (List of Indian union territories and their capitals in hindi 2024) 

क्रमांक केन्द्र शासित प्रदेशराजधानीस्थापना दिवस
1अंडमान व निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर1 नवम्बर 1956
2चंडीगढ़चंडीगढ़1 नवम्बर 1966
3दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीवदमन26 जनवरी 2020
4दिल्लीनई दिल्ली9 मई 1905
5लक्षद्वीपकवरत्ती1 नवम्बर 1956
6पुडुचेरीपुडुचेरी1 नवम्बर 1954
7जम्मू कश्मीरश्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)
जम्मू (शीतकालीन)
31 अक्टूबर 2019
8लद्दाखलेह31 अक्टूबर 2019

भारत के राज्य और राजधानी के बारे में (About the states of India and their Capital)

1. आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। इस राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1956 में हुई थी। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।

आंध्र प्रदेश क्षेत्र के अनुसार यह भारत का सातवा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से, जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र पांचवा सबसे बड़ा राज्य है।

सबसे बड़ा शहर विशाखपट्नम है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है।

अमरावती

अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। यह कृष्णा नदी के दक्षिणी तट पर निर्मित किया जाएगा। “अमरावती” शब्द को अमरावती मंदिर के ऐतिहासिक शहर, जो की सतवाहन राजवंश के तेलगु राजाओं की प्राचीन राजधानी थी, से लिया गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उदंडरायणपालम इलाके में 22 अक्टूबर 2015 को नींव का पत्थर रखा था। गुंटूर और विजयवाड़ा का महानगरीय क्षेत्र मिला कर अमरावती महानगर क्षेत्र का निर्माण किया जायेगा।

2. अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इस राज्य की स्थापना 20 फरवरी 1987 में हुई थी। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी में “उगते सूर्य का पर्वत” है (अरूण + अचल ; ‘अचल’ का अर्थ ‘न चलने वाला’ = पर्वत होता है।)।

प्रदेश की सीमाएँ दक्षिण में असम दक्षिणपूर्व में नागालैंड पूर्व में बर्मा/म्यांमार पश्चिम में भूटान और उत्तर में तिब्बत से मिलती हैं। ईटानगर राज्य की राजधानी है।

प्रदेश की बोलचाल की मुख्य भाषा हिन्दी है। अरुणाचल प्रदेश चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के साथ 1,129 किलोमीटर सीमा साझा करता है।

ईटानगर

ईटानगर भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। प्रशासनिक दृष्टि से यह पपुम पारे ज़िले में स्थित है और दिकरोंग नदी के किनारे बसा हुआ है।

ईटानगर हिमालय की तराई में बसा हुआ है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 350 मी. है।

3. असम

असम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। इस राज्य की स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। असम राज्य की राजधानी दिसपुर है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है।

असम भारत का एक सीमान्त राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। सम्पूर्ण राज्य का क्षेत्रफल 78,466 वर्ग कि॰मी॰ है। भारत – भूटान तथा भारत – बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है।

दिसपुर

दिसपुर भारत के असम राज्य के कामरूप महानगर ज़िले में स्थित एक शहर है, जो असम राज्य की राजधानी भी है। यह गुवाहाटी का एक उपनगर है।

4. बिहार

बिहार भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है और इसकी राजधानी पटना है। इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 में हुआ।

यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से बारहवां सबसे बड़ा प्रदेश है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है।

पटना

पटना भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है और राज्य की राजधानी है। यह बिहार का सबसे बड़ा नगर है। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर था।

5. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। इसका गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। पहले यह मध्य प्रदेश के अन्तर्गत था। डॉ॰ हीरालाल के मतानुसार छत्तीसगढ़ ‘चेदीशगढ़’ का अपभ्रंश हो सकता है।

कहते हैं किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। किंतु गढ़ों की संख्या में वृद्धि हो जाने पर भी नाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे ‘महतारी'(मां) का दर्जा दिया गया है।

रायपुर

रायपुर भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एक नगर है। यह छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी है और रायपुर ज़िले का मुख्यालय है। रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ राज्य का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और व्यापारिक केन्द्र है।

छत्तीसगढ़ के विभाजन के पूर्व रायपुर मध्य प्रदेश राज्य का अंग था। रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 मे भारत का 6वां सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।रायपुर को व्यापार के लिए देश के सबसे अच्छे शहरों मे से एक माना जाता है।

6. गोवा

गोवा या गोआ (कोंकणी: गोंय), क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। इस राज्य का गठन 30 मई 1987 में किया गया था। इस राज्य की राजधानी पणजी है।

पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था।

पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।

पणजी

पणजी भारत के गोवा राज्य की राजधानी और उत्तर गोवा ज़िले का मुख्यालय है। प्रशासनिक रूप से यह तिस्वाड़ी तालुका में स्थित है।

पणजी मांडवी नदी के ज्वारनदीमुख पर बसा हुआ है। पणजी वास्को द गामा और मडगाँव के बाद गोवा का सबसे बड़ तीसरा शहर है।

7. गुजरात

गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इस राज्य की स्थापना 1 मई 1960 में हुई थी। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है।

इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,024 किलोमीटर है।

गांधीनगर

गाँधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी है। यह अहमदाबाद से उत्तर में साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। चंडीगढ़ के बाद, यह भारत का दूसरा ऐसा शहर था जिसे पूरी तरह आयोजन से बसाया गया।

इसे ‘हरित नगर’ (ग्रीन सीटी) कहा जाता है। सचिवालय और मंत्रियों के निवास भी यहाँ पर हैं। महात्मा गाँधी की याद में इस शहर का नाम ‘गांधीनगर’ रखा गया है।

8. हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इस राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 में हुई थी।

इस राज्य का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं।

यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है।

चंडीगढ़

चण्डीगढ़, भारत का एक संघ राज्यक्षेत्र है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला।

यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर से कुछ दूर हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है।

9. हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इस राज्य की राजधानी शिमला है। इस राज्य की स्थापना 25 जनवरी 1971 में हुई थी। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला हुआ है,

तथा उत्तर में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ “बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत” है। हिमाचल प्रदेश को “देव भूमि” भी कहा जाता है।

शिमला

शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शिमला ज़िले का मुख्यालय भी है।

सन् 1864 से 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक यह भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे “पहाड़ों की रानी” भी कहा जाता है।

10. झारखण्ड

झारखण्ड भारत का एक राज्य है। राँची इसकी राजधानी है। इस राज्य की स्थापना 15 नवम्बर 2000 में हुई थी। झारखंड की सीमाएँ उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओड़िशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं।

लगभग संपूर्ण प्रदेश छोटानागपुर के पठार पर अवस्थित है। संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है।

राँची

राँची भारत के झारखण्ड राज्य की राजधानी है और उस राज्य के राँची ज़िले का मुख्यालय है। राँची को झरनों का शहर भी कहा जाता है। राँची एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र भी है।

जहाँ मुख्य रूप से एच ई सी (हेवी इंजिनियरिंग कारपोरेशन), भारतीय इस्पात प्राधिकरण, मेकन इत्यादि के कारखाने हैं। राँची भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर होने के लिए प्रसिद्ध है।

11. कर्नाटक

कर्नाटक जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य की राजधानी बेंगलुरु है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था।

पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। 1973 में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसका कुल क्षेत्रफल 74,122 वर्ग मील (1,91,976 वर्ग किमी) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 5.83% है। यह राज्य छठा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कन्नड़ है।

बेंगलुरु

बेंगलूरु भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है। बेंगलूरु शहर की जनसंख्या 84 लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या 89 लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पाँचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है।

भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊँचाई सबसे ज़्यादा है। देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) निर्यातक के रूप में अपनी भूमिका के कारण बेंगलूरु को व्यापक रूप से “भारत की सिलिकॉन वैली” (या “भारत की आईटी राजधानी”) के रूप में माना जाता है।

12. केरल

केरल भारत का एक प्रान्त है। इस राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 में किया गया था। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है।

हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है।

तिरुवनन्तपुरम

तिरुवनन्तपुरम या त्रिवेन्द्रम भारत के केरल राज्य का सबसे बड़ा नगर और राजधानी है। यह तिरुवनन्तपुरम ज़िले का मुख्यालय भी है। केरल की राजनीति के अलावा शैक्षणिक व्यवस्था का केन्द्र भी यही है।

कई शैक्षणिक संस्थानों में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र कुछ प्रसिद्ध नामों में से हैं। भारत की मुख्य भूमि के सुदूर दक्षिणी पश्चिमी तट पर बसे इस नगर को महात्मा गांधी ने “भारत का नित हरा नगर” की संज्ञा दी थी।

13. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। इस राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 में किया गया था। मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था।

1 नवंबर, 2000 को मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर इंदौर है जो सबसे स्वच्छ शहर के मामले में भारत में पहला स्थान प्राप्त है।

खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य ने वर्ष 2010-11 के लिये राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीता था।

भोपाल

भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल जनपद का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को राजा भोज की नगरी तथा ‘झीलों की नगरी’ भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बड़े तालाब हैं।

यह नगर अचानक चर्चा में तब आ गया। जब 1984 में अमरीकी कम्पनी, यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग 20,000 लोग मारे गये थे। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है।

हाल ही में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केन्द्र ने अपना दूसरा ‘मास्टर कण्ट्रोल फ़ैसिलटी’ यहाँ स्थापित किया है। भोपाल में ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी है जो भारत में वन प्रबन्धन का एकमात्र संस्थान है।

14. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इस राज्य का गठन 1 मई 1960 में किया गया था। महाराष्ट्र की गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है।

महाराष्ट्र शब्द संस्कृत का है जो दो शब्दों द्वारा मिलकर बना है महा तथा राष्ट्र इसका अर्थ होता है महान देश। यह नाम यहाँ के संतों की देन है।

इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है।

मुंबई

मुम्बई, जिसका पुराना नाम बम्बई (Bombay) था, यह भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। सन् 2018 में यह दिल्ली के बाद जनगणना की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा और विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा शहर था।

मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम आर्थिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र भी है, जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है।

मुंबई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है।यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं, इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है।

मुम्बई को सपनों का शहर भी कहा जाता है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं।

इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है।

15. मणिपुर

मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। इस राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 में किया गया था। इसकी राजधानी इंफाल है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहाँ के मूल निवासी मैतै जनजाति के लोग हैं, जो यहाँ के घाटी क्षेत्र में रहते हैं।

इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यहाँ के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते ह

मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है। मणिपुर का शाब्दिक अर्थ ‘आभूषणों की भूमि’ है। भारत की स्वतंत्रता के पहले यह रियासत थी।

इंफाल

इम्फाल भारत के मणिपुर राज्य की राजधानी है। इस ऐतिहासिक नगर के केन्द्र में भूतपूर्व मणिपुर राज्य की गद्दी, कंगला महल, के खण्डहर उपस्थित हैं।

इम्फाल नगर इम्फाल पश्चिम ज़िले और इम्फाल पूर्व ज़िले दोनों में विस्तारित है, और शहर की अधिकांश आबादी इसके पश्चिमी भाग में निवास करती है। इम्फाल भारत सरकार द्वारा अनुसूचित स्मार्ट नगरों में से एक है।

16. मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है जिसका शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर। राज्य की राजधानी शिलांग है। इस राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 में किया गया था। 2016 के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 32,11,474 है।

एवं विस्तार 220 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौड़ाई अनुपात लगभग 3:1 का है। राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है।

भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे “पूर्व का स्काटलैण्ड” संज्ञा दी गयी थी।

शिलांग

शिलांग पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय में स्थित एक पर्वतीय स्थल एवं मेघालय की राजधानी है। यह ईस्ट खासी हिल्स जिले का मुख्यालय भी है। जनसंख्या की दृष्टि से 2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार 1,43,229 के आंकड़े के साथ शिलांग का भारत में 330वां स्थान है।

शहर के बारे में कहा जाता है कि नगर को घेरे हुए घूमती पहाड़ियां इसे ब्रिटिश लोगों को स्कॉटलैण्ड की याद दिलाती थीं। इसलिए वे इसे स्कॉटलैण्ड ऑफ़ द ईस्ट कहा करते थे।

17. मिजोरम

मिज़ोरम भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। यहाँ की राजधानी आईजोल है। इस राज्य का गठन 20 फरवरी 1987 में किया गया था। 2001 में यहाँ की जनसंख्या लगभग 8,90,000 थी। मिजोरम में साक्षरता का दर भारत में सबसे अधिक 91.03% है।

आईजोल

अइज़ोल भारत के मिज़ोरम प्रान्त की राजधानी है। यहाँ की जनसंख्या 2,93,416 है, जिसके कारण यह मिज़ोरम का सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है।

18. नागालैंड

नागालैण्ड (नागालैंड) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, इस राज्य का गठन 1 दिसम्बर 1963 में किया गया था। जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है।

नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या 19,80,602 है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है।

कोहिमा

कोहिमा, भारत के उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड की राजधानी है। लगभग 100,000, की आबादी के साथ, यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

मूल रूप से केवीरा के नाम से जाना जाने वाले, कोहिमा की स्थापना 1878 में हुई थी जब ब्रिटिश साम्राज्य ने यहाँ तत्कालीन नागा पहाड़ियों का मुख्यालय स्थापित किया था।

1963 में नागालैंड राज्य के उद्घाटन के बाद से यह शहर आधिकारिक तौर पर राज्य की राजधानी बन गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोहिमा में सबसे खूनी लड़ाइयों में से एक लड़ी गई थी।

इस लड़ाई को अक्सर ‘पूर्व का स्टेलिनग्राद’ भी कहा जाता है। 2013 में, ब्रिटिश नेशनल आर्मी म्यूजियम ने कोहिमा की लड़ाई को ‘ब्रिटेन की सबसे बड़ी लड़ाई’ बताया था।

19. ओडिशा

ओड़िशा, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। इस राज्य की राजधानी भुवनेश्वर है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 में हुआ था।

ओड़िशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।

यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था।

आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे।

राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है।

भुवनेश्वर

भुवनेश्वर भारत के ओड़िशा राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह खोर्धा ज़िले में स्थित है।

यह पूर्व भारत का एक महत्वतपूर्ण आर्थिक व सांस्कृतिक केन्द्र है। भुवनेश्वर महानदी से दक्षिणपश्चिम में स्थित है। नगर के दक्षिण में दया नदी और पूर्व में कुआखाई नदी बहती है।

20. पंजाब

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल।

पंजाब राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है और इस राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ था। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था।

आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ।

उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात् सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ।

चंडीगढ़

चण्डीगढ़, भारत का एक संघ राज्यक्षेत्र है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है।

यह मंदिर आज भी शहर से कुछ दूर हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है।

चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, 2020 ईसवी से पूर्व चण्डीगढ में सेक्टर 13 नाम से कोइ सेक्टर नहीं था क्योंकि चण्डीगढ़ शहर के शिल्पकार ली कार्बूजियर इस अंक को अशुभ मानते थे। किन्तु फ़रवरी 2020 में संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन द्वारा नगर के 8 क्षेत्रों को क्षेत्रक 13 अधिसूचित किया गया।

21. राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। जयपुर राज्य की राजधानी है। इसका गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ। इस राज्य की एक अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ 1070 km लगती है।

जिसे रेड क्लिप रेखा के नाम से जानते है| इसके अतिरिक्त यह देश के अन्य पाँच राज्यों से भी जुड़ा है।इसके दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है।

राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132140 वर्ग मील) है। 2011 गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 70% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है।

विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात देलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है।

जयपुर

जयपुर शहर भारत संघ के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर राजस्थान का सबसे बडा शहर है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते है, इसको सबसे पहले स्टैनली रीड ने पिंक सिटी बोला था।

जयपुर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने की थी। यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है।

22. सिक्किम

सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। गंगटोक (गङ्गटोक) सिक्किम की राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। इस राज्य का गठन 16 मई 1975 में हुआ।

अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है।

भारत का पश्चिम बंगाल(बङ्गाल) राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, गोर्खा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिम्बू तथा हिंदी आधिकारिक भाषाएँ हैं। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं।

गंगटोक

गंगटोक या स्थानीय नाम गान्तोक भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम की राजधानी है। एक बहुत आकर्षक शहर है जो रानीपूल नदी के पश्चिम ओर बसा है।

कंचनजंघा शिखर की संपूर्ण शृंखला की सुंदर दृश्यावली यहां से दिखाई देती है। गंगटोक के प्राचीन मंदिर, महल और मठ आपको सपनों की दुनिया की सैर कराएंगे।

23. तमिलनाडू

तमिल नाडु, भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 में हुआ। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं।

इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। ब्रिटिश शासनकाल में यह प्रान्त मद्रास प्रेसिडेंसी का भाग था।

स्वतन्त्रता के बाद मद्रास प्रेसिडेंसी को विभिन्न भागों में बाँट दिया गया, जिसका परिणति मद्रास तथा अन्य राज्यों में हुई। 1968 में मद्रास प्रान्त का नाम बदलकर तमिल नाडु कर दिया गया।

चेन्नई

चेन्नई (पूर्व नाम मद्रास) बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित यह दक्षिण भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षिक केंद्रों में से सबसे प्रमुख है। चेन्नई भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है।

2011 की भारतीय जनगणना (चेन्नई नगर की नई सीमाओं के लिए समायोजित) के अनुसार, यह चौथा सबसे बड़ा नगर है और भारत में चौथा सबसे अधिक आबादी वाला नगरीय ढांचा है।

आस-पास के क्षेत्रों के साथ नगर चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया है, जो दुनिया की जनसंख्या के अनुसार 36 वां सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। चेन्नई विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा जाने-माने भारतीय नगरो में से एक है यह वर्ष 2015 के लिए दुनिया में 43 वें सबसे अधिक का दौरा किया गया था।

लिविंग सर्वेक्षण की गुणवत्ता ने चेन्नई को भारत में सबसे सुरक्षित नगर के रूप में दर्जा दिया। चेन्नई भारत में आने वाले 45 प्रतिशत स्वास्थ्य पर्यटकों और 30 से 40 प्रतिशत घरेलू स्वास्थ्य पर्यटकों को आकर्षित करती है।

जैसे, इसे “भारत का स्वास्थ्य पूंजी” कहा जाता है एक विकासशील देश में बढ़ते महानगरीय नगर के रूप में, चेन्नई पर्याप्त प्रदूषण और अन्य सैन्य और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का सामना करता है।

24. तेलंगाना

तेलंगाना, भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का 29वाँ राज्य है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा। यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक रजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है।

तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 में हुआ था। ‘तेलंगाना’ शब्द का अर्थ है – ‘तेलुगूभाषियों की भूमि’। राठवाडा तेलंगाना का अविभाज्य हिस्सा है। मराठवाडा तेलंगाना में सामिल होने वाला है।

यह जनता कि 75 सालों से मांग है। 5 दिसम्बर 2013 को मन्त्रिसमूह(मंत्रिसमूह) द्वारा बनाये गए प्रारूप विधेयक को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना विधेयक लोक सभा से पारित हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी।

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वाँ राज्य बन गया है। हालाँकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था।

हैदराबाद

हैदराबाद भारत के राज्य तेलंगाना कि राजधानी है। यह नगर दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। हैदराबाद शहर की आबादी 6.9 मिलियन है, हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन रीजन में लगभग 9.7 मिलियन के साथ, यह भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और भारत में छठा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी समूह है।

74 बिलियन अमेरिकी डॉलर के उत्पादन के साथ, हैदराबाद भारत के समग्र सकल घरेलू उत्पाद में पांचवां सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। 1956 से, हैदराबाद शहर ने भारत के राष्ट्रपति के शीतकालीन कार्यालय को रखा है।

20वीं शताब्दी के दौरान दक्कन का पठार और पश्चिमी घाट के बीच हैदराबाद के केंद्रीय स्थान और औद्योगिकीकरण ने प्रमुख भारतीय अनुसंधान, विनिर्माण, शैक्षिक और वित्तीय संस्थानों को आकर्षित किया।

1990 के दशक के बाद से, शहर फार्मास्यूटिकल्स और जैव प्रौद्योगिकी के भारतीय केंद्र के रूप में उभरा है। सूचना प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित विशेष आर्थिक क्षेत्रों और हाईटेक सिटी के गठन ने अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को हैदराबाद में परिचालन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

शहर में स्थित तेलुगु फिल्म उद्योग देश का दूसरा सबसे बड़ा चलचित्र निर्माता है। कहा जाता है कि किसी समय में इस ख़ूबसूरत शहर को क़ुतुबशाही परम्परा के पांचवें शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था। हैदराबाद को ‘निज़ाम का शहर’ तथा ‘मोतियों का शहर’ भी कहा जाता है।

25. त्रिपुरा

त्रिपुरा उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 10,491 वर्ग किमी है। अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। इस राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 में हुआ।

इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है जबकि पूर्व में असम और मिजोरम स्थित हैं। सन 2012 में इस राज्य की जनसंख्या लगभग 36 लाख 71 हजार थी। बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषायें हैं।

ऐसा कहा जाता है कि राजा त्रिपुर, जो ययाति वंश का 39वाँ राजा था के नाम पर इस राज्य का नाम त्रिपुरा पड़ा।जिसके वंशज अहीरो ने यहाँ प्राचीन काल में शासन किया था।

अगरतला

अगरतला भारत के त्रिपुरा प्रान्त की राजधानी है। इसकी स्थापना 1850 में महाराज राधा कृष्ण किशोर माणिक्य बहादुर द्वारा की गई थी। बांग्लादेश से केवल दो किमी दूर स्थित यह शहर सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है।

अगरतला त्रिपुरा के पश्चिमी भाग में स्थित है और हरोआ नदी शहर से होकर गुजरती है। पर्यटन की दृष्टि से यह एक ऐसा शहर है, जहां मनोरंजन के तमाम साधन हैं, एंडवेंचर के ढेरों विकल्प हैं और सांस्कृतिक रूप से भी बेहद समृद्ध है।

इसके अलावा यहां पाए जाने वाले अलग-अलग प्रकार के जीव-जन्तु और पेड़-पौधे अगरतला पर्यटन को और भी रोचक बना देते हैं।

26. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और प्रयागराज न्यायिक राजधानी है।

इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 में हुआ। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा शहर कानपुर है।

राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

लखनऊ

लखनऊ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। प्रशासनिक रूप से यह लखनऊ ज़िले के अंतर्गत आता है। लखनऊ शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं।

लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है।

27. उत्तराखंड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 9 नवंबर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था।

जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था।

पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है।

राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।

देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है।

देहरादून

देहरादून जिले का मुख्यालय है जो भारत की राजधानी दिल्ली से 230 किलोमीटर दूर दून घाटी में बसा हुआ है। 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य को विभाजित कर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया गया था, उस समय इसे उत्तराखण्ड (तब उत्तरांचल) की अंतरिम राजधानी बनाया गया। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

28. पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार हैं। इस राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ। इसकी राजधानी कोलकाता है।

इस राज्य में 23 जनपद है। यहाँ की मुख्य भाषा बांग्ला है। बंगाल पर इस्लामी शासन 13वीं शताब्दी से प्रारम्भ हुआ तथा 13वीं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ।

15वीं शताब्दी के अन्त तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा 18वीं शताब्दी के अन्त तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नियन्त्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ।

1947 में भारत स्वतन्त्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिन्दू प्रधान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ।

कोलकाता

कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है और भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। प्रशासनिक रूप से यह कोलकाता ज़िले में स्थित है। कोलकाता हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बांग्लादेश की सीमा से 80 किमी दूर बसा हुआ है।

यह बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से 180 किलोमीटर दूर स्थित है। कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। इस शहर का इतिहास प्राचीन है।

महलों के इस शहर को ‘आनन्द का शहर’ भी कहा जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को ‘पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार’ भी कहा जाता है।

यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी के बारे में (About Union Territories of India and their Capitals)

1. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं।

इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। इसका गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है।

पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है। यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है और प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अण्डमान ज़िले में आता है।

2. चंडीगढ़

चण्डीगढ़, भारत का एक संघ राज्यक्षेत्र है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसका गठन 1 नवम्बर 1966 में हुआ। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है।

यह मंदिर आज भी शहर से कुछ दूर हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं।

3. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव पश्चिमी भारत में स्थित एक केंद्रशासित प्रदेश है जिसकी स्थापना पहले के दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के विलय द्वारा हुई। यह 26 जनवरी 2020 से अस्तित्व में आया। इसकी राजधानी दमन में स्थित है।

दमन

दमन भारतीय केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दमन जिले का एक नगरपालिका क्षेत्र और नगर है।

दमन गंगा नदी द्वारा दो भागों में विभाजित है – नानी-दमन (नानी का अर्थ यहाँ छोटा है) और मोटी-दमन (मोटी मतलब बड़ा)। विडम्बना यह है कि नानी-दमन बड़ा है।

नगर में अस्पताल, बड़े बाजार और बड़े निवास स्थान स्थित हैं। मोटी-दमन मुख्यतः पुराना नगर है।

4. दिल्ली

दिल्ली, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (National Capital Territory of Delhi) भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है।

इसका गठन 9 मई 1905 में हुआ। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों – कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं। दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है।

इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी।

स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है।

नई दिल्ली

नई दिल्ली (New Delhi) भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करती है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है।

भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है।

5. लक्षद्वीप

लक्षद्वीप, भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से 200 से 440 किमी (120 से 270 मील) दूर लक्षद्वीप सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। पहले इन द्वीपों को लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि द्वीप के नाम से जाना जाता था।

इसका गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ। यह द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक जिला भी है। पूरे द्वीपसमूह को लक्षद्वीप के नाम से जाना जाता है, हालाँकि भौगोलिक रूप से यह केवल द्वीपसमूह के केन्द्रीय उपसमूह का नाम है।

यह द्वीपसमूह भारत का सबसे छोटा केंद्र-शासित प्रदेश है। कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है, और यह द्वीपसमूह केरल उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

यह द्वीपसमूह लक्षद्वीप-मालदीव-चागोस समूह के द्वीपों का सबसे उत्तरी भाग है, और यह द्वीप एक विशाल समुद्रमग्न पर्वत-शृंखला चागोस-लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति के सबसे उपरी हिस्से हैं।

कवरत्ती

कवरत्ती भारत के केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है। यह लक्षद्वीप द्वीप-समूह का भाग है। यह जिस द्वीप पर स्थित है उसका नाम भी कवरत्ती है। यहाँ अधिकतर लोग मलयालम बोलते हैं।

6. पुडुचेरी

पुदुचेरी (Puducherry), जो पोंडीचेरी (Pondicherry) भी कहलाता है, भारत के पुदुचेरी केन्द्र-शासित प्रदेश की राजधानी है। इसका गठन 1 नवम्बर 1954 में हुआ। पहले पुदुचेरी भारत में फ़्रान्सीसी भारत कहलाने वाले फ्रांसीसी उपनिवेश का मुख्य शहर था और पोंडीचेरी कहलाता था।

सितम्बर 2006 में पोंडीचेरी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर पुदुचेरी कर दिया गया जिसका स्थानीय तमिल भाषा में अर्थ “नया गाँव” होता है। यह बंगाल की खाड़ी पर बसा हुआ है।

7. जम्मू कश्मीर

जम्मू और कश्मीर 5 अगस्त 2019 तक भारत का एक राज्य था जिसे अगस्त 2019 में द्विभाजित कर जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख नमक दो केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित कर दिया गया।

इसका गठन 31 अक्टूबर 2019 में हुआ। यह राज्य पूर्वतः ब्रिटिश भारत में जम्मू और कश्मीर रियासत नामक शाही रियासत हुआ करता था।

इस राज्य का क्षेत्र भारत के विभाजन के बाद से ही भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवादित रहा है, जिनमे से तीनों ही पूर्व रियासत के विभिन्न हिस्सों पर आज भी नियंत्रण रखते हैं।

जम्मू और कश्मीर हिमालय पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे हिस्सों में स्थित है, और इसे अपनी प्राकृतिक सौंदर्य एवं संसाधनों के लिए जाना जाता है।

साथ ही जम्मू , कश्मीर और लद्दाख का इलाका अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ स्थित वैष्णो देवी तथा अमरनाथ की गुफाएँ हिंदुओं के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ का केंद्र है।

8. लद्दाख

लद्दाख भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में है। यह भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है। इसकी राजधानी लेह है।

भारत गिलगित बलतिस्तान और अक्साई चिन को भी इसका भाग मानता है, जो वर्तमान में क्रमशः पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में है। यह पूर्व में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, दक्षिण में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में जम्मू और कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बल्तिस्तान से घिरा है।

सुदूर उत्तर में क़ाराक़ोरम दर्रा पर शिंजियांग। यह काराकोरम रेंज में सियाचिन ग्लेशियर से लेकर उत्तर में दक्षिण में मुख्य महान हिमालय तक फैला हुआ है। पूर्वी छोर, जिसमें निर्जन अक्साई चिन मैदान शामिल हैं, भारत सरकार द्वारा लद्दाख के हिस्से के रूप में दावा किया जाता है, और 1962 से चीनी नियन्त्रण में है।

अगस्त 2019 में, भारत की संसद ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 पारित किया जिसके द्वारा 31 अक्टूबर 2019 को लद्दाख एक केन्द्र शासित प्रदेश बन गया। लद्दाख क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश है। लद्दाख सबसे कम आबादी वाला केन्द्र शासित प्रदेश है।

लेह

लेह (Leh) भारत के लद्दाख़ केन्द्र शासित प्रदेश की राजधानी है। यह लेह ज़िले का मुख्यालय है और ज़िले तथा पूरे लद्दाख़ प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।

लेह समुद्र तल से 3,524 मीटर (11,562 फुट) की ऊँचाई पर, श्रीनगर से 160 मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग 300 मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल में, ऊपरी सिंधु नदी के दाहिने तट से 4 मील दूर स्थित है।

FAQ

Q: वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्य हैं? 2024

Ans: भारत में कुल 28 राज्य हैं।

Q: वर्तमान में भारत में कुल कितने केन्द्र शासित प्रदेश हैं? 2024

Ans: भारत में कुल 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की भारत के सभी राज्यों की राजधानी 2024 (Capital of states of india) इसके अलावा आपको भारत के राज्य और उनकी राजधानी के बारे में और भारत के केन्द्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी सभी राज्यों की राजधानी 2024 (Capital of states of india) के बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द!

Read More-

Go to Homepage >

2 thoughts on “भारत के राज्य और राजधानी 2024 (List of States and Capitals of India)”

Leave a Comment