भारत की सबसे लंबी नदियों के नाम 2024 (Longest River in India)

भारत की सबसे लंबी नदी, Top 10 List Bharat ki sabse lambi nadi. bharat ki sabse lambi nadi ke lambai, India ki sabse badi river, india ki sabse lambi nadi

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम जानेंगे की भारत की टॉप 10 सबसे लंबी नदियों (Top 10 Longest River in India) के बारे में तो दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, हम आपको इस लेख में बहुत सी जानकारी देने वाले है।

दोस्तों आपने देश और दुनिया की नदियों और झीलों के बारे में तो सुना होगा लेकिन भारत में भी कई लंबी नदियां मौजूद हैं जिन्होंने अपना अस्तित्व प्राचीन समय से बनाया हुआ है।

भारत को नदियों की भूमि भी कहा जाता है क्योंकि देश भर में असंख्य नदियाँ बहती हैं। भारत में कई बड़ी और छोटी नदियां हैं। ये नदियाँ भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हमारा देश भारत हमेशा से ही एक कृषि प्रधान देश रहा है। प्राचीन काल से ही हमारे देश के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में नदियों का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भारत के लगभग 57% किसान नदियों के जल पर निर्भर रहते हैं। भारत में छोटी-बड़ी सभी नदियों को मिलाकर लगभग 200 से अधिक प्रमुख नदियां हैं।

भारत एक विविधता वाला देश है। भारत में हिमालय और प्रायद्वीपीय नदियों का एक विशाल नेटवर्क है और इसे नदियों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है।

कई नदियाँ हैं जो पूरे देश में बहती हैं। गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी भी है।

भारत में नदियों के किनारे कई प्राचीन सभ्यताओं का विकास हुआ। भारत में नदियों की पूजा की जाती है क्योंकि वे हर जीवित प्राणी की जीवन रेखा हैं।

Also Read- दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदी कौन सी है? Longest River in the World

अपने उद्गम के स्रोत के अनुसार, भारत में नदियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है- हिमालयी नदियाँ और प्रायद्वीपीय नदियाँ। भारत की अधिकांश नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

बता दें की भारत में केवल तीन नदियाँ हैं जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं। सिंधु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ हिमालयी नदियाँ हैं तथा महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं।

भारत की सबसे लंबी नदी

भारत की सबसे लंबी नदी (Longest River in India)

रैंकनदी का नाम उद्गम स्थानलम्बाई (किमी.)
1गंगागंगोत्री ग्लेशियर2510 किलोमीटर
2गोदावरीत्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्र1465 किलोमीटर
3कृष्णामहाबलेश्वर, महाराष्ट्र 1400 किलोमीटर
4यमुनायमुनोत्री ग्लेशियर1376 किलोमीटर
5नर्मदाअमरकंटक, मध्य प्रदेश 1312 किलोमीटर
6सिंधुकैलाश रेंज, तिब्बत1114 किलोमीटर
7ब्रह्मपुत्रएगंसी ग्लेशियर, तिब्बत916 किलोमीटर
8महानदीदक्षिणीपूर्वी की पहाड़ियां, छत्तीसगढ़890 किलोमीटर
9कावेरीतालकवेरी, कर्नाटक805 किलोमीटर
10ताप्तीसतपुड़ा रेंज मुलताई के पास से, मध्य प्रदेश724 किलोमीटर

भारत की 10 सबसे लंबी नदी (Top 10 Longest Rivers in India)

1. गंगा नदी (Ganga River)

भारत में पहले स्थान पर सबसे लंबी नदी गंगा नदी है, इसकी लंबाई 2510 किलोमीटर है। इस नदी को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र नदी मानी जाती है और इसे गंगा मैया के नाम से पूजा भी जाता है।

गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। गंगा नदी भारत के कई राज्यों से होकर बहती है।

ये नदी उतर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है। गंगा नदी का बहाव लाखों लोगों का जीने की सहारा है। गंगा की प्रमुख धारा उत्तराखंड के देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदियों के संगम से शुरू होती है।

उतराखंड, उतरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश देश में प्रवेश करती है। फिर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। यह नदी भारत के एक-चौथाई भाग में ही बहती है।

गंगा नदी लाखों लोगों की लाइफलाइन है। ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, भागलपुर, फरक्का बैराज (मालदा) इसके तट पर स्थित प्रमुख शहर है।

गंगा की दो प्रमुख सहायक नदियाँ बहुत महत्वपूर्ण हैं। पश्चिम बंगाल में फरक्का बांध की एक सहायक नदी भागीरथी और हुगली नदियों के नाम से बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

एक अन्य सहायक नदी भारत-बांग्लादेश सीमा को पार कर पद्मा नदी के नाम से बांग्लादेश में प्रवेश कर गई है। पद्मा नदी की मछली बहुत प्रसिद्ध है।

अफसोस की बात है कि यह दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है।

2. गोदावरी नदी (Godavari River)

भारत में दुसरे स्थान पर सबसे लंबी नदी गोदावरी नदी है, इसकी लंबाई 1464 किलोमीटर है। गोदावरी दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी है।

गोदावरी दक्षिणी भारत की सबसे लंबी नदी है और इस नदी को दक्षिण भारत में “दक्षिण गंगा” के नाम से जाना जाता है। गोदावरी नदी भी हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार पूजनीय मानी जाती है।

यह नदी महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर, नासिक से निकलती है और आंध्रप्रदेश, तेलांगना और छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती है और बंगाल की खाड़ी में जानकर मिल जाती है।

इस नदी की सात प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। जिनमे गौतमी, वसिस्था, कौशिकी, आत्रेयी, वृध्गौतामी, तुल्या, भारद्वाजी है। गोदावरी नदी के किनारे घूमने के लिए कई जगह हैं।

गोदावरी नदी के बेसिन में अन्य नदियों की तुलना में कई अधिक बांधों का निर्माण किया गया है। इस बांध का पानी मुख्य रूप से कृषि कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

3. कृष्णा नदी (Krishna River)

भारत में तीसरे स्थान पर सबसें लंबी नदी कृष्णा नदी है, इसकी लंबाई 1300 किलोमीटर है। कृष्णा नदी का उद्गम स्थान महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से हुई।

यह नदी महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों से होकर गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। कृष्णा नदी को कृष्णवान के नाम से भी जाना जाता है।

कृष्णा नदी को भारत में सबसे महत्वपूर्ण प्रायद्वीपीय नदियों में से एक माना जाता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है की इस नदी में खुदाई के दौरान इसमें हीरे भी निकलते हैं।

कृष्णा नदी की कई सहायक नदियाँ हैं। तुंगभद्रा नदी कृष्णा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। तुंगभद्रा और भावनासी नदियाँ आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के संगमेश्वरम में कृष्णा नदी में मिल जाती है और यहाँ संगमेश्वरम मंदिर है। यह हिंदू धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।

4. यमुना नदी (Yamuna River)

भारत में चौथे स्थान पर सबसे लंबी नदी यमुना नदी है, इसकी लंबाई 1376 किलोमीटर है। यमुना नदी का उद्गम स्थल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बंदरपूंछ चोटी पर जलेशियार से हुई है।

यमुना नदी गंगा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है। उतरप्रदेश के प्रयागराज में इस नदी का संगम गंगा नदी के साथ हो जाता है।

यह नदी दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उतर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

5. नर्मदा नदी ( Narmada River)

भारत में पाँचवें स्थान पर सबसें लंबी नदी नर्मदा नदी है, इसकी लंबाई 1312 किलोमीटर है। नर्मदा नदी की उद्गम स्थान मध्य प्रदेश के अमरकंटक पर्वत से होती है।

नर्मदा नदी को रेवा भी कहा जाता है। ये नदी की पश्चिम दिशा में बहने वाली नदी है। भारत के इस नदी को सात पवित्र नदियों में से एक माना गया है।

इस नदी का वर्णन हिन्दुओं की विभिन्न प्राचीन लिपियों में किया गया है। नर्मदा नदी की कुल 41 सहायक नदियाँ हैं। इनमें से 22 सहायक नदियाँ दाहिने किनारे पर बहती हैं।

शेष 19 सहायक नदियाँ बाएं किनारे से होकर बहती हैं। ये नदी अरब सागर में जाकर मिल जाती है।

6. सिंधु नदी (Indus River)

भारत में छठे स्थान पर सबसें लंबी नदी सिन्धु नदी है, इसकी लंबाई 1114 किलोमीटर है। दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता सिंधु घाटी इसी सिंधु नदी के तट पर स्थित थी।

यह भारत की प्राचीनतम नदियों में से एक है। ये नदी मानसरोवर झील से निकलकर लद्दाख और बालटिस्तान तक जाती है। सिंधु नदी की कुछ सहायक नदियां में सतलज, काबुल, झेलम, रावी, चिनाब, और ब्यास नदियाँ शामिल है।

सिंधु नदी की कुल लम्बाई 3180 किलोमीटर है जबकि यह भारत में 1114 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पाकिस्तान के बीचों बीच से निकलती है। यह पाकिस्तान की राष्ट्रीय नदी है।

कई बार सिंधु नदी की जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान में विवाद भी हो चूका है। यह नदी पकिस्तान की सबसे बड़ी नदी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि भारत को सिंधु नदी द्वारा किए गए कुल पानी का 20 प्रतिशत उपयोग करने की अनुमति देती है।

सिंधु नदी की कुछ प्रमुख सहायक नदियों में काबुल (नदी), झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज नदी शामिल हैं। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में शताद्रु नदी के पानी का उपयोग कृषि के लिए किया जाता है।

यह चीन, भारत और पाकिस्तान से होकर बहती है और अरब सागर में मिल जाती है। वर्तमान में कृष्णा नदी के तट पर दो जलप्रपात बने हुए हैं जिसमे पहला शिवसमुन्द्रम जलप्रपात और श्रीरंगपट्टनम जल प्राप्त हैं, शिवसमुन्द्रम जल प्राप्त से भारी मात्रा में बिजली का उत्पादन किया जाता हैं।

7. ब्रह्मपुत्र नदी (Brahamputra River)

भारत में सातवें स्थान पर सबसें लंबी नदी ब्रह्मपुत्र नदी है, यह नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है, वैसे तो इस नदी की कुल लम्बाई 3848 किलोमीटर है, लेकिन यह भारत में 916 किलोमीटर तक ही बहती है।

इस नदी का उद्गम स्थान तिब्बत में हिमालय के ऐगेंसी ग्लेशियर से हुई है। इस नदी को तिब्बत में यार लुग त्संगपो नदी के नाम से जाना जाता है।

ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश से होकर भारत में प्रवेश करते करती है और यहाँ से गुजरती हुई बांग्लादेश में पहुँच जाती है जिसके बाद यह बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

भारत की अधिकांश नदियों के नाम महिलाओं के नाम पर हैं। लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी के मामले में यह अलग है। ब्रह्मपुत्र एक पुरुष नाम है। संस्कृत में, “ब्रह्मपुत्र” का अर्थ है ब्रह्मा का पुत्र।

ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे कुछ बड़े शहर हैं। ये शहर हैं डिब्रूगढ़, तेजपुर और गुवाहाटी। पिछले कुछ वर्षों में असम राज्य ने ब्रह्मपुत्र नदी के पानी में भीषण बाढ़ देखी है।

ब्रह्मपुत्र डेल्टा 130 मिलियन लोगों का निवास है और नदी के द्वीपों पर रहने वाले 6, 00, 000 लोगों का निवास स्थान है और नदी को ‘असम की जीवन रेखा’ के रूप में जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश में इस नदी को सियांग कहते हैं।

8. महानदी (Mahanadi)

भारत में आठवें स्थान पर सबसें लंबी नदी महानदी नदी है, इसकी लंबाई 890 किलोमीटर है। महानदी संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है।

जहाँ महा का अर्थ महान और नदी एक योगिक है। जिसका अर्थ महान नदी होता है। इस नदी में भारत की अन्य नदियों की तुलना में सबसे अधिक गाद जमा रहती है।

महानदी छत्तीसगढ़ के सिहावा पहाड़ों में से निकलती है और उड़ीसा राज्य से गुजरती हुई बहती है। आपको बता दें की दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध: हीराकुंड बांध का निर्माण उड़ीसा में महानदी पर किया गया है।

महानदी का प्राचीन नाम मंदवाहिनी हैं। उड़ीसा राज्य की एक महत्वपूर्ण नदी है महानदी। अतीत में इस नदी के पानी ने उड़ीसा में कई भयानक बाढ़ का कारण बना।

इसलिए इस नदी को उड़ीसा में दुख की नदी कहा जाता था। महानदी को हीराकुंड बांध के लिए भी जाना जाता है। यह बांध उड़ीसा में बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया था।

9. कावेरी नदी (Kaveri River)

भारत में नौवें स्थान पर सबसें लंबी नदी कावेरी नदी है, इसकी लंबाई 805 किलोमीटर है। यह तमिलनाडु की सबसे बड़ी नदी है, कावेरी तमिलनाडु की सबसे बड़ी नदी है।

कावेरी कर्नाटक के कोडागु जिले के तालकवेरी में पश्चिमी घाट की तलहटी से निकलती है। यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के माध्यम से एक दक्षिण-पूर्वी दिशा में बहती है, और बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु में मिल जाती है।

कोडगु पहाड़ियों से दक्कन के पठार तक की अपनी यात्रा के साथ, कावेरी नदी श्रीरंगपटना और शिवानसमुद्र में दो द्वीप बनाती है।

हिन्दुओ का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थान तिरुचिरापल्ली भी इसी नदी के किनारे पर बसा हुआ हैं, इस नदी के जन को लेकर भारत के दो राज्यों में विवाद है, जिसे हम कावेरी जल विवाद के नाम से जानते है।

10. ताप्ती नदी (Tapti River)

भारत में दसवें स्थान पर सबसें लंबी नदी ताप्ती नदी है, इसकी लंबाई 724 किलोमीटर है। ताप्ती नदी ताप्ती प्रायद्वीपीय भारत में उत्पन्न होती है।

ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर महाराष्ट्र और गुजरात से होकर अरब सागर में मिल जाती है। यह भारत में केवल तीन प्रायद्वीपीय नदियों में से एक है जो पूर्व से पश्चिम तक चलती हैं।

ताप्ती नदी मेलघाट के जंगल में वन्यजीवों का पोषण और समर्थन करती है जो अपने समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के लिए प्रसिद्ध है।

इस नदी को सूर्यपुत्री के नाम से भी जाना जाता है। सूरत का बंदरगाह इस नदी के मुहाने पर स्थित है। इसकी कई छोटी सहायक नदियाँ हैं। मुख्य सहायक नदी का नाम पूर्णा है। ताप्ती नदी के किनारे के शहर गुजरात में मुलताई, नेपानगर, बैतूल, भुसावल और सूरत हैं।

FAQ

Q. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Ans: गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है।

Q. गंगा नदी की लंबाई कितनी है?

Ans: गंगा नदी की लंबाई 2510 किलोमीटर है।

Q. किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है?

Ans: गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है।

Q. सिंधु नदी की कुल लंबाई कितनी है?

Ans: सिंधु नदी की कुल लंबाई 3180 किलोमीटर है।

Q. प्रायद्वीपीय भारत में पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

Ans: नर्मदा नदी (जिसे रेवा भी कहा जाता है) प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है।

Q. दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध किस नदी में किया गया है?

Ans: दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध का निर्माण उड़ीसा में महानदी पर किया गया है। जिसे हीराकुंड बांध के नाम से जाना जाता है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? (Longest river of India) साथ ही इसके अलावा और भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी इस बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment