दुनिया की सबसे पुरानी भाषा 2024 (Oldest Language in the World)

दुनिया की सबसे पुरानी भाषा 2024, world’s oldest language, sabse purani language, oldest language in the world, sabse old language, duniya ki sabse purani bhasha kaun si hai

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं, दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है? (Oldest Language in the World in Hindi) आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे पुरानी भाषाओं के बारें में जानकारी देने वाले हैं। तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ियेगा।

दुनिया की कितनी भाषाएं हैं इसका बिलकुल सटीक उत्तर देना संभव नहीं है। यहाँ क्लिक करें और जाने दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएँ

एक अनुमान के अनुसार दुनिया में कुल भाषाओं की संख्या लगभग 6809 है, इनमें से 90 फीसदी भाषाओं को बोलने वालों की संख्या 1 लाख से भी कम है।

लगभग 200 से 150 भाषाएं ऐसी हैं जिनको 10 लाख से अधिक लोग बोलते हैं। लगभग 357 भाषाएं ऐसी हैं जिनको मात्र 50 लोग ही बोलते हैं। इतना ही नहीं आप जानकर हैरान हो जाएंगे की, 46 भाषाएं ऐसी भी हैं जिनको बोलने वालों की संख्या मात्र 1 ही है।

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या चीन, भारत और अमेरिका में है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं हुआ की सबसे ज्यादा भाषाएँ यहाँ हे बोली जाती हों।

लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन-सी है? यदि आप नहीं जानतें हैं तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान जाएंगे कि विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन-सी है, क्योंकि इस लेख में हम उत्पत्ति के अनुसार विश्व की 10 सबसे प्राचीन भाषाओं के बारे में बताने जा रहें हैं।

सबसे पुरानी भाषा (Oldest Language)

दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है? (List of Oldest Languages ​​in the World)

क्रमांकभाषा
1लैटिन भाषा
2संस्कृत
3तमिल
4हिब्रू
5इजिप्टियन भाषा
6ग्रीक
7चीनी मंदारिन
8अरेमिक
9कोरियन
10आर्मेनियन भाषा

दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं के बारे में (About the World’s Oldest Languages)

लैटिन भाषा (Latin language)

लैटिन भाषा प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। वर्तमान समय में यह रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी की राजभाषा है। संस्कृत की ही तरह यह एक शास्त्रीय भाषा है।

लैटिन हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई, पुर्तगाली और वर्तमान समय की सबसे लोकप्रिय भाषा अंग्रेजी का उद्गम हुआ है।

यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लैटिन भाषा लगभग सारे यूरोप की अंतरराष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं।

संस्कृत (Sanskrit)

संस्कृत भारत की सबसे पुरानी भाषा मानी जाती है। इसे भगवान की भाषा भी बोला जाता है। संस्कृत भाषा को देवभाषा कहा जाता है। हमारे सारे वेद-पुराण संस्कृत में ही लिखे गए हैं। आज भारत में इसे धार्मिक कार्यों के लिए ही इस्तेमाल में ज्यादा लाया जाता है।

किन्तु, आपको जानकर हैरानी होगी, कंप्यूटर की बेसिक लैंग्वेज को संस्कृत भाषा के सिद्धांत पर ही बनाया गया है। इसके अलावा यह एक वैज्ञानिक भाषा है। इसे अमेरिका के नासा ने अपनी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के रूप में इस्तेमाल की बात कही है।

आज के कंप्यूटर युग में इसका बहुत महत्व है, क्योंकि यह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे अच्छी भाषा मानी जाती है। यह भारत में और कई पश्चिमी देशों में आज भी यह एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है।

दुनिया भर में फैले तमाम विश्विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान संस्कृत को सबसे प्राचीन भाषा मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया की तमाम भाषाएँ कहीं-ना-कहीं संस्कृत से ही निकली है। संस्कृत भाषा ईसा से 5000 साल पहले से बोली जाती है।

वर्तमान में यह भाषा न के बराबर बोली जाती है, लेकिन पूजा पाठ और किताबों में आज भी संस्कृत का इस्तेमाल किया जाता है।

तमिल (Tamil)

तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा मानी जाती है। क्योंकि एक शोध के मुताबिक तमिल भाषा का उपयोग 5000 साल पहले से किया जा रहा है।

वर्तमान में 1863 अखबार तमिल भाषा में प्रकाशित होते है। यह भाषा भारत, श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया में बोली जाती है। तमिल भाषा को बोलने वालों की आबादी 8 करोड़ है।

हिब्रू (Hebrew)

हिब्रू सामी-हामी भाषा-परिवार की सामी शाखा में आने वाली भाषा है। हिब्रू भाषा लगभग 3000 साल पुरानी है। वर्तमान समय में यह इजरायल की राजभाषा है, जिसके विलुप्त होने के बाद इजरायली लोगों ने दुबारा से इसे जिंदा किया।

इसे यहूदी समुदाय ‘पवित्र भाषा’ मानता है और बाइबिल का पुराना नियम इसी में लिखा गया था। हिब्रू भाषा इब्रानी लिपि में लिखी जाती है, जो दायें से बायें पढ़ी और लिखी जाती है।

पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत काफी लोकप्रिय है. प्रथम महायुद्ध के बाद फिलिस्तीन की राजभाषा भी आधुनिक इब्रानी है।

इजिप्टियन भाषा (Egyptian Language)

जब भी हम इजिप्ट देश के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध पिरामिड आते हैं लेकिन जितने पुराने यहाँ के पिरामिड हैं उनसे भी पुरानी यहाँ की भाषा है।

जी हाँ ऐसा कहा जाता है कि इजिप्ट देश की प्राचीन भाषा इजिप्टियन ईसा से 2600 साल पुरानी है यह किताबों के अलावा पिरामिडों के अंदर भी अंकित दिखाई देती है।

ग्रीक (Greek)

सर्वश्रेष्ठ दार्शनिकों और विद्वानों की भाषा के रूप में जाना जाता है, ग्रीक अभी भी 13 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है।

अभिलेखों से पता चलता है कि भाषा लगभग 1500BC की है और यूरोपीय संघ द्वारा एक आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है।

चीनी मंदारिन (Chinese Mandarin)

भारत के पड़ोसी देश चीन की आधिकारिक भाषा मंदारिन सबसे ज्यादा पुरानी भाषा मानी जाती है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भी है।

यह पूर्वी एशिया के कुछ देशों में मुख्यत बोली जाती है। मैंडरिन भाषा ईसा से करीब 1200 साल पुरानी है। वर्तमान में 1.2 बिलियन लोग चीनी मैंडरिन भाषा बोलते है।

अरेमिक (Aramaic)

यह भाषा आज हिब्रू और अरबी भाषाओं में मिल चुकी है। कभी यह आर्मेनियाई गणराज्य की आधिकारिक भाषा हुआ करती थी।

इसकी मौजूदगी के ईसा से 1000 साल पहले के भी सबूत मिले हैं। आज भी अरेमिक भाषा इराक, इरान, सीरिया, इजरायल, लेबनान और आधुनिक रोम में बोली जाती है।

कोरियन (Korean)

कोरियन भाषा लगभग 600 ईसापूर्व से बोली जाती है। वर्तमान समय में लगभग 8 करोड़ लोग कोरियाई भाषा बोलते है। इस भाषा की लिपि हंगुल (Hangul) है।

प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये कोरियाई भाषा, चीनी भाषा से काफी प्रभावित है।

आर्मेनियन भाषा (Armenian)

आर्मेनिया भाषा आर्मेनिया की राजभाषा है। यह भारतीय यूरोपीय समूह का हिस्सा है। इसकी उपस्थिति बाइबल में मिलती है। आर्मेनिया भाषा की उत्पत्ति 450 ईसापूर्व में हुई थी।

यह भाषा मेसोपोटामिया तथा कॉकस की मध्यवर्ती घाटियों और काले सागर के दक्षिणी पूर्वी प्रदेश में बोली जाती है। करीब 5 फीसदी आबादी इस भाषा का प्रयोग करती है।

FAQ

Q: विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?

Ans: विश्व की प्राचीन भाषा लैटिन भाषा है।

Q: विश्व की पहली भाषा कौन सी है?

Ans: विश्व में कई भाषा सबसे प्राचीन है। इनमे से किसी एक को सबसे पुरानी भाषा नही कहा जा सकता। लेकिन शोध के मुताबिक संस्कृति ईसा से 5000 साल पुरानी भाषा है। इसलिए इसे विश्व की पहली भाषा कह सकते है।

Q: विश्व की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

Ans: विश्व की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा चीन की मैंडरिन भाषा है।

Q: भारत में सबसे ज्यादा भाषा बोली जाने वाली कौन सी है?

Ans: भारत में सबसे ज्यादा भाषा बोली जाने वाली हिंदी भाषा है। भारत की जनसंख्या के लगभग 44 फीसदी लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते है।

Q: विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?

Ans: विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत है। जो भारत की सबसे पुरानी भाषा मानी जाती है। जिसे देवभाषा कहा जाता है।

Q: दुनिया में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा कौन सी है?

Ans: दुनिया में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा अंग्रेजी (English) है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है? (Oldest Language in the World in Hindi) इसके अलावा आपको आपको दुनिया की 10 सबसे पुरानी भाषाओं के बारें में जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है? (Oldest Language in the World in Hindi) के बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द!

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment