हर घर तिरंगा अभियान क्या है? (What is Har Ghar Tiranga Campaign)

हर घर तिरंगा अभियान क्या है, हर घर तिरंगा अभियान बैनर (har ghar tiranga abhiyan in hindi, har ghar tiranga kya hai, har ghar tiranga abhiyan banner)

आपने सोशल मीडिया में कही न कही हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) के बारे में देखा होगा, या फिर इसके बारे में सुना होगा।

क्या आपको पता है की हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) क्या है? और ये किसलिए इतना ज्यादा चर्चा में है। अगर नहीं तो आज आपको यहाँ पर इसके बारे में बहौत साड़ी जानकारी मिलेगी।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी प्रयासों की देखरेख कर रहे गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे ध्वज का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को स्वीकृति दे दी है। यह हर भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है।

ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है।

इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

हर घर तिरंगा अभियान क्या है? (Har Ghar Tiranga Abhiyan)

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक प्रत्येक घर, ऑफिस, स्कूल आदि सभी जगहों पर तिरंगा फहराने के लिए अभियान चलाया गया है, जिसे हर घर तिरंगा अभियान कहा गया है।

हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) के तहत 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा फहराने के लिए 27 करोड़ तिरंगे की उपलब्धता का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने लोगों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 76वें वर्ष के दिन इसे फहराने की अपील की है।

क्या करना होगा हर घर तिरंगा अभियान में?

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस अवसर पर अगले महीने तक तीनों दिन तक ( 13 अगस्त से 15 अगस्त तक) देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर इस अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासकों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा की है। इस अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य क्या है?

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भारत में राष्ट्रीय ध्वज को कैसे नियंत्रित किया जाता है यह भारत के ध्वज संहिता 2002 भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है।

यह राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, प्रदर्शनी और फहराने पर गाइडलाइन प्रोवाइड करता है। भारत का ध्वज संहिता 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था। जो कि प्राइवेट पब्लिक और गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ध्वज के प्रदर्शन को नियंत्रित करता है।

हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा कैसे बने?

अगर आपको भी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनान है तो आप भी बन सकते हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा योजना के लिए लोगों को और अधिक उत्साहित एवं जागरूक करने के लिए एक वेबसाइट जोकि है (harghartiranga.com) लॉन्च की है।

जिसमें देश का कोई भी नागरिक झंडा लगा सकता है और अपने देशभक्ति को दिखाने के लिए तिरंगा झंडा के साथ सेल्फी लेकर इस वेबसाइट पर पोस्ट कर सकता है।

इस साल स्वतंत्रता दिवस के 76 साल पूरा होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव का पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। भारत के आजादी के 76 गौरवशाली सालों को मनाने के लिए इस महोत्सव की शुरुआत की गई है।

जिसमें देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और 150 से अधिक देशों में 50,000 से अधिक इस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सफलतापूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जो कि अब तक का सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration)

हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन करना बहौत आसान है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसे आप अपने Social Media प्लैटफॉर्म्स में शेयर कर सकते है। आइये होने हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें।

सबसे पहले आपको harghartiranga.com ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।

(1) इसके बाद होम पेज पर “PIN A FLAG” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसा की आप निचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।
(2) इसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर Next पर क्लिक करना है। इसके अलावा आप सीधे जीमेल से भी लॉगिन कर सकते हैं। जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिया गया है।

har ghar tiranga abhiyan registration

(3) अब इसके बाद आपकी लोकेशन दिखाई देगी, यहां पर PIN A FLAG पर क्लिक करना है। जैसा की ऊपर स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
(4) अब आप का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। अब आप Download Certificate पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा फहराने के लिए 27 करोड़ तिरंगे की उपलब्धता का लक्ष्य रखा है। सरकार ने व्यापारियों के संगठन किया है, व्यापारियों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने ध्वज विनिर्माताओं से उत्पादन बढ़ाने को कहा है ताकि बढ़ती मांग पूरी की जा सके, साथ ही कहा गया है कि वे राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रावधानों का सख्ती से पालन करें।

Har Ghar Tiranga Banner Images Download

आप भी har ghar tiranga abhiyan poster, banner download कर सकते हैं।

और फोटोज वॉलपेपर लोगो डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

FAQ

हर घर तिरंगा अभियान प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त करें?

हर घर तिरंगा अभियान प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आपको harghartiranga.com वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद आपको इसका प्रमाणपत्र मिल जायेगा।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन आप harghartiranga.com पर कर सकते हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से अब आप समझ गए होंगे की हर घर तिरंगा अभियान क्या है? (What is Har Ghar Tiranga Campaign) और साथ ही इससे जुडी हुई अहम जानकारी भी आज आपको मिली होगी।

दोस्तों आप भी आज़ादी का अमृत महोत्सव के लिए हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने और, दुनिया भर में इसके लिए लोगों की जाग्रत करें। अगर आपका कोई सुझाव हो तो निचे कमेंट करें। HindiMeInfo वेबसाइट के साथ जुड़े रहने के लिए आपका धन्यबाद!!!!

Read More- Happy Independence Day Images, Wishes, and Status Download 

Leave a Comment