गूगल डॉक्स क्या है? (What is Google Docs in Hindi 2024)

गूगल डॉक्स क्या है, गूगल डॉक्स इन हिन्दी, Google Docs Kya hota hai, What is google docs in hindi

क्या आपको पता है कि गूगल डॉक्स क्या है? और गूगल डॉक्स को कैसे इस्तेमाल करते हैं? गूगल डॉक्स का इतिहास क्या है? और इसे किसने बनाया? अगर आप इस बातों को जानना चाहते हैं तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ कर आप इन सब बातों को जान सकते हैं।

अगर आप एक कंटेंट राइटर हैं तो गूगल डॉक्स के बारे में आपको पता ही होगा। क्योंकि लगभग हर कंटेंट राइटर गूगल डॉक्स का इस्तेमाल करके अपने आर्टिकल या ब्लॉक को लिखता है।

अगर आप कंटेंट राइटर नहीं है और जानना चाहते हैं कि गूगल डॉक्स क्या है तो चिंता ना करें हम आगे आर्टिकल में गूगल डॉक्स के बारे में बहुत सारी रोचक बातें बताएंगे और बताएंगे कि गूगल डॉक्स का इस्तेमाल भी कैसे किया जाता है।

गूगल डॉक्स क्या है? (What is Google Docs)

गूगल डॉक्स क्या है

गूगल डॉक्स गूगल द्वारा विकसित किया गया एक वेब टूल है। इसका उपयोग करके आप वर्ड एडिटिंग कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स का उपयोग करके आप डॉक्यूमेंट बना सकते हैं, संपादित कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे किसी एक डॉक्यूमेंट पर सामूहिक चर्चा कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स को अपने पर्सनल तथा बिज़नेस यूज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स का पूरा नाम गूगल डॉक्यूमेंट भी है। गूगल डॉक्स गूगल द्वारा संचालित G-suit बिजनेस सर्विस का हिस्सा है। जिसमें लोगों को ऑनलाइन रूप से बिजनेस suit प्रदान किया जाता है।

गूगल डॉक्स के बारे में (About Google docs in Hindi)

जैसा कि हमने ऊपर देखा कि गूगल डॉक्स क्या है?अब हम गूगल डॉक्स के बारे में और अधिक रोचक बातें जान लेते है –

गूगल डॉक्स प्रोग्राम में गूगल शीट्स, गूगल स्लाइड, गूगल ड्राइंग्स, गूगल फॉर्म शामिल है। गूगल डॉक्स को आप इंटरनेट की सहायता से एक्सेस कर सकते है।

गूगल डॉक्स मोबाइल एप, Web Application तथा डेस्कटॉप एप्लीकेशन के रूप में गूगल क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी उपलब्ध है।

गूगल डॉक्स का उपयोग करके आप अपनी टीम के साथ साझा किए गए डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर सकते हैं और ऑनलाइन रियल टाइम में एडिट और कुछ भी क्रिएट कर सकते हैं।

जैसे मान लीजिए कि आपने गूगल डॉक्स में कोई नया डॉक्यूमेंट बनाया और उसमें आपने कुछ एडिट किया अब आप चाहते हैं कि आपके साथ-साथ आपकी टीम भी उस डॉक्यूमेंट को रियल टाइम में एडिट और देख पाए,

तो आप गूगल डॉक्स में अपने टीम मेंबर को वह डॉक्यूमेंट शेयर करके उन्हें एडिटर, view की अनुमति अपनी सुविधा के अनुसार दे सकते हैं।

गूगल डॉक्स में आप कई सारी फाइल फॉर्मेट बना सकते हैं। अगर आप अपने लिए एक अच्छा डॉक्यूमेंट बनाना चाहते हैं तो गूगल डॉक्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसमें बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं जो MS Word में मिलते हैं। इसमें आप कई तरीके के टेक्स्ट, स्टाइल, फॉन्ट का उपयोग करके अपने डॉक्यूमेंट को बेहतरीन बना सकते हैं।

गूगल डॉक्स का एक और सबसे अच्छा फीचर है कि जो डॉक्यूमेंट आप बना रहे हैं उसे आपको बार-बार सेव नहीं करना पड़ता बसरते आपका इंटरनेट ऑन होना चाहिए।

यह डॉक्यूमेंट हमारे गूगल ड्राइव में अपने आप सेव होता रहता है। जिसे हम कहीं भी किसी भी डिवाइस में अपनी ईमेल आईडी लॉगिन करके एक्सेस कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स में कई तरह के पहले से बनाए गए टेंपलेट हैं जिसका उपयोग करके भी आप अपना डॉक्यूमेंट बना सकते हैं।

गूगल डॉक्स का इतिहास (History of Google Docs in Hindi)

गूगल डॉक्स दो अलग-अलग उत्पादों (Products) ‘Writely और XL2web‘ को मिलाकर बनाया गया है।

राइटली (writely) एक वेब आधारित वर्ड प्रोसेसर था जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी Upstartle द्वारा बनाया गया था। जिसे अगस्त 2005 में लांच किया गया।

यह प्रोग्राम सैम शिलेस (Sam schillace), स्टीव न्यूमैन (Steve Newman) और क्लाउडिया कारपेंटर (Claudia Carpenter) द्वारा एक प्रोग्राम के रूप में शुरू किया गया था।

फिर 9 मार्च 2006 को गूगल ने घोषणा किया कि उसने Upstartle का अधिग्रहण कर लिया है। फिर 5 महीने बाद ही गूगल ने जुलाई 2009 में गूगल डॉक्स का beta version टेस्टिंग के लिए लांच किया।

फिर मार्च 2010 में गूगल ने एक ऑनलाइन दस्तावेज सहयोग कंपनी DoCverse का अधिग्रहण किया जो कि कई सारे यूज़र को ऑनलाइन सामूहिक चर्चा की अनुमति माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, माइक्रोसॉफ्ट एक्सल और माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइंट में देता था।

जून 2012 में गूगल मी मोबाइल उपकरणों के लिए Quickoffice का भी अधिग्रहण किया। अक्टूबर 2012 में गूगल ने गूगल ड्राइव प्रोडक्ट का नाम बदलकर गूगल डॉक्स कर दिया फिर फरवरी 2019 में गूगल ने ग्रामर सजेशन फीचर को डॉक्स में शामिल किया।

गूगल डॉक्स के फीचर्स (Features of Google Docs)

  • गूगल डॉक्स का सबसे अच्छा फीचर है कि आप गूगल डॉक्स फाइल को एक से अधिक व्यक्तियों तक शेयर कर सकते हैं।
  • तथा शेयर किए गए सभी वव्यक्ति एक साथ रियल टाइम में इंटरनेट की सहायता से उस डॉक्यूमेंट को एडिट कर सकते हैं या देख सकते हैं।
  • गूगल डॉक्स में किए गए चेंज अपने आप ही सेव होते हैं। इसमें आपको अन्य एप्लीकेशंस की तरह बार-बार सेव नहीं करना पड़ता है।
  • इसमें आप जितने चेंज करते हैं उन सबका एक हिस्ट्री बन जाता है। ताकि अगर आप चाहे तो उस किए गए चेंज को वापस ला सकते हैं।
  • एक एडिटर की वर्तमान स्थिति को एक विशिष्ट रंग या सर्सर के साथ दर्शाया जाता है।
  • यदि कोई अन्य एडिटर डॉक्यूमेंट के किसी हिस्से को एडिट कर रहा है तो वह एडिट होते ही देख सकते हैं।
  • गूगल डॉक्स का एक अन्य फीचर है कि यदि आप एक टीम के साथ काम कर रहे हैं तो गूगल डॉक्स के बगल में एक चैट का विकल्प मिलता है जहां पर सभी टीम के लोग उस डॉक्यूमेंट पर वार्तालाप कर सकते हैं।
  • गूगल डॉक्स में बनाई गई डॉक्यूमेंट को यूजर अपने कंप्यूटर या डिवाइस में कई सारे ट्रांसफार्मर जैसे ODF, HTML, PDF, RTF, TEXT, XML में एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स का उपयोग कैसे करें (How to use Google Docs in Hindi)

गूगल डॉक्स को आप कई तरीकों से एक्सेस कर उसका उपयोग कर सकते हैं क्योंकि यह एक वेब बेस्ड वर्ड एडिटर है। इसके लिए आपको किसी खास मशीन या अन्य किसी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती।

आप गूगल डॉक्स का उपयोग किसी भी इंटरनेट से जुड़े हुए डिवाइस में कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किन-किन तरीकों से गूगल डॉक्स का उपयोग कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स एप से (Google Docs App)

अगर आपके पास लैपटॉप या कोई कंप्यूटर नहीं है फिर भी आप गूगल डॉक्स का उपयोग अपने मोबाइल फोन में करना चाहते हैं तो आप के लिए यह सबसे आसान तरीका है कि आप गूगल प्ले स्टोर से गूगल डॉक्स ऐप को डाउनलोड करके उसका उपयोग कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स की रेटिंग प्ले स्टोर 4.3/5 पर तथा इसके कुल डाउनलोड्स 100+ करोड़ हैं। गूगल डॉक्स ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स वेबसाइट से (Google Docs Website)

गूगल डॉक्स का उपयोग करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। गूगल डॉक्स का उपयोग करने के लिए आपके कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र होना चाहिए तथा आपका कंप्यूटर इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए।

अब आपको सिंपल सर्च बॉक्स में करना है- गूगल डॉक्स। और गूगल डॉक्स की वेबसाइट पर क्लिक करना है और फिर अगर आपका ईमेल लॉगइन नहीं है तो ईमेल लॉगइन करके आप गूगल डॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल ड्राइव से (Google Drive)

गूगल डॉक्स का इस्तेमाल आप गूगल ड्राइव से भी कर सकते हैं। यह तरीका बहुत कम लोगों को ही पता होता है गूगल ड्राइव से गूगल डॉक्स को एक्सेस करने के लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करना होगा-
स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल ड्राइव ओपन करना है।
स्टेप 2- उसके बाद आपको नीचे की ओर प्लस आइकन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3- फिर आपको गूगल डॉक्स का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स का इस्तेमाल ऑफलाइन कैसे करें (How to use Google Docs offline)

गूगल डॉक्स को अगर आप किसी ब्राउज़र में उपयोग कर रहे हैं तो इसे ऑफलाइन उपयोग करने के लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप गूगल क्रोम ब्राउजर में google docs offline chrome extension इंस्टॉल करें।
  • अब आपको गूगल डॉक्स वेबसाइट के होमस्क्रीन को ओपन करें।
  • सबसे ऊपर बाएं तरफ जाकर मुख्य मेनू पर क्लिक करें।
  • मुख्य मेनू में सेटिंग पर क्लिक करें।
  • सेटिंग से ऑफलाइन एक्सेस ऑन करें।
  • इसके बाद क्रोम ब्राउजर में गूगल डॉक्स ओपन करें और अब आप ऑफलाइन इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप गूगल डॉक्स का इस्तेमाल मोबाइल फोन में कर रहे हैं तो आपको किसी डॉक्यूमेंट को ऑफलाइन सेव करने तथा ऑफलाइन एडिट करने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करना होगा –

  • आपको प्ले स्टोर से गूगल डॉक्स ऐप को डाउनलोड करना है।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद उसे ओपन करें अब आपको बाएं तरफ सबसे ऊपर 3 लाइंस दिखाई देंगे उस लाइंस पर क्लिक करें।
  • फिर सेटिंग पर क्लिक करें।
  • अब आपको एक ऑप्शन ‘Make recent files available offline’ दिख रहा होगा इस ऑप्शन को ऑन करें। अब आप गूगल डॉक्स का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन में ऑफलाइन कर सकते हैं और सभी फाइल को ऑफलाइन भी एक्सेस कर सकते हैं।

FAQ

Q: गूगल डॉक्स का उपयोग क्यों किया जाता है?

Ans: गूगल डॉक्स एक ऑनलाइन वर्ड प्रोसेसर है। जो आपको दस्तावेज बनाने में सहायक होता है तथा इसकी सहायता से एक ही दस्तावेज पर कई लोग एक साथ जोड़ कर एक ही समय में काम कर सकते हैं।

Q: गूगल डॉक्स कब लांच हुआ था?

Ans: गूगल डॉक्स सबसे पहले 2005 में राइटली के नाम से लांच हुआ। फिर 1 साल बाद इसे गूगल ने खरीद कर इसका नाम गूगल डॉक्स रखा।

Q: गूगल डॉक्स कितने भाषा सपोर्ट करता है?

Ans: गूगल डॉक्स 100 से भी अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। और आप इन 100 से अधिक भाषाओं में अपने दस्तावेज को बना सकते हैं।

Q: क्या गूगल डॉक्स को ऑफलाइन उपयोग कर सकते हैं?

Ans: हां, गूगल डॉक्स को ऑफलाइन भी अपने कंप्यूटर और फोन दोनों में उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की गूगल डॉक्स क्या है, और Google Docs के बारे में और भी बहोत सारी जानकारी आज आपको पता लगी होगी।

अगर आपको और भी कोई जानकारी गूगल डॉक्स के बारे में जानना हो, या फिर हमसे कुछ पूछना हो, तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

आज अपने गूगल डॉक्स के बारे में जाना, अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Read More-

Go to Homepage >

Leave a Comment