e-RUPI क्या है? जानिये इसके बारे में सब कुछ

क्या आप भी जानना चाहते हैं की e-RUPI क्या है? और इससे आपको क्या फायदा होगा। तो आज इस लेख में आपको e-RUPI के बारे में पूरी जानकारी मिलने वाली है। आप इस लेख को अच्छे से और पूरा पढ़ें।

आप UPI के बारे में तो जानते ही होंगे, UPI की मदद हम सब कही भी किसी को भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। और ये बेहद ही आसान है, आप कही भी भारत में दूर बैठे आदमी को ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं।

e-RUPI को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने UPI प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है. इसे वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से डेवलप किया गया है। आइए आपको आगे बताते हैं की e-RUPI क्या है, और ये कैसे काम करता है।

e-RUPI क्या है?

e-RUPI क्या है

e-RUPI एक प्रीपेड वाउचर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन है। e-RUPI के जरिए कैशलेस और कॉनटैक्टलेस तरीके से डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने विकसित किया है।

यह ऑनलाइन भुगतान का कांटैक्टलेस माध्यम है। इसके लिए किसी डेबिट-क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआईकी भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके जरिए यह सुनिश्चित होगा कि लाभ उस तक ही पहुंचेगा, जिस तक पहुंचना चाहिए. इसे लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर क्यूआर कोड या एसएमएस के रूप में ट्रांसफर किया जा सकता है।

इस वन टाइम पेमेंट सिस्टम के यूजर बिना किसी कार्ड, डिजिटल पेमेंट ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के इस वाउचर को सर्विस प्रोवाइडर के पास रिडीम कर पाएंगे।

e-RUPI के लिए किसी बैंक अकाउंट, डिजिटल पेमेंट जैसे यूपीआई (UPI) या स्मार्टफोन भी नहीं है, तो भी वो लाभार्थी इसका इस्तेमाल कर सकेगा।

यानी आम आदमी तक सीधे पैसा पहुंचाने में सहूलियत होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य योजनाओं के लिए ये वाउचर सरकार जारी कर सकती है। कंपनियां, संस्थान भी तोहफे के तौर पर कर्मचारियों के लिए ऐसे ई वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

e-RUPI कैसे काम करता है?

e-RUPI सर्विस के स्पांसर और बेनिफिशियरी को बिना किसी फिजिकल इंटरफेस के डिजिटल तरीके से कनेक्ट करता है। यह साथ ही साथ इस चीज को भी सुनिश्चित करता है कि ट्रांजैक्शन पूर्ण होने के बाद सर्विस प्रोवाइडर को पेमेंट हो। यह प्रीपेड पेमेंट सॉल्यूशन है।

How e-RUPI works in hindi

लाभार्थी अपने मोबाइल फोन पर एक क्यूआर कोड या एक एसएमएस-आधारित इलेक्ट्रॉनिक वाउचर पा सकते हैं. ई-वाउचर का लाभ उठाने के लिए उन्हें कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या यहां तक ​​कि इंटरनेट बैंकिंग की जरूरत नहीं है।

उदाहरण के तौर पर आपने एक प्रोडेक्ट खरीदा और खरीदारी पर वाउचर मिला। e-RUPI में आपको वाउचर को हार्ड कॉपी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी. वाउचर आपके मोबाइल फोन पर क्यूआर कोड या एसएमएस के रूप में भेजा जा सकता है।

एक ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि यह कल्याणकारी योजनाओं की लीक प्रुफ डिलिवरी की दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।

इसका इस्तेमाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सेवाओं की डिलिवरी के लिए किया जा सकता है। साथ-ही-साथ प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को वेलफेयर प्रोग्राम के तहत डिजिटल वाउचर उपलब्ध करा सकती हैं।

e-RUPI का इस्तेमाल कैसे करें?

इसको इस्तेमाल करना काफी आसान है। मान लीजिए आपको किसी हॉस्पिटल में भुगतान करना है, इसके लिए आपके पास वाउचर होगा।

इसे सरकार या कोई व्यक्ति भेज सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले e-RUPI ऐप को ओपन करके वाउचर निकालना होगा, इसके बाद आपको हॉस्पिटल में e-RUPI वाउचर को दिखाना होगा।

आपका वाउचर QR कोड में बदल जायेगा। इसके बाद हॉस्पिटल के कर्मचारी QR कोड को स्कैन करेंगे. स्कैन करते ही आपके पास एक वेरिफिकेशन कोड आता है, एक वेरिफिकेशन कोड आपको बताना होगा। वेरिफिकेशन कोड बताते ही आपका वाउचर रिडीम हो जाता है।

इसके बाद आपका भुगतान सफल हो जाता है। शुरुआती स्तर में इसे हेल्थ सेक्टर में यूज किया जा रहा है। समय के साथ इसमें और भी चीजें जुड़ती चली जायेगी।

इसका सबसे बड़ा फायदा सरकारी योजनाओं को लेकर होगा। इससे सरकार जन कल्याण के योजना के लिए सीधे रिडीम कोड भेज सकेगी। सरकार ही नहीं अगर कोई सामान्य संगठन किसी के इलाज या दूसरे काम में मदद करना चाहता है वो कैश की बजाय e-RUPI में दे पाएगा।

e-RUPI के क्या फायदे हैं?

e-RUPI in hindi. eRUPI ke fayde

e-RUPI के बहौत सारे फायदे है, जैसे की-

  • यह एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस तरीका है। ये सेवा देने और लेने वालों को सीधे तौर पर जोड़ता है।
  • इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिलेगा। इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
  • यह एक QR कोड या SMS स्ट्रिंग-बेस्ड ई-वाउचर है, जिसे सीधे लाभार्थियों के मोबाइल पर भेजा जाता है।
  • e-RUPI के जरिए सरकारी योजनाओं से जुड़े विभाग या संस्थान बिना फिजिकल कॉन्टैक्ट के सीधे तौर पर लाभार्थियों और सर्विस प्रोवाइडर से जुड़े रहेंगे।
  • इस वन टाइम पेमेंट सर्विस में यूजर्स बिना कार्ड, डिजिटल पेमेंट ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के बावजूद वाउचर को रिडीम कर सकेंगे।
  • इस डिजिटल वाउचर का उपयोग प्राइवेट सेक्टर में अपने इम्प्लॉई वेलफेयर और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकता है।
  • यह प्रणाली सरकार की कल्याणकारी सेवाओं को बिना किसी गड़बड़ी के सुनिश्चित करने में भी बहुत उपयोगी है।

e-RUPI एक तरह से Person के साथ-साथ Purpose Specific भी है। जिस मकसद से कोई मदद या कोई बेनिफिट दिया जा रहा है, वो उसी के लिए प्रयोग होगा, ये e-RUPI सुनिश्चित करने वाला है।

समय के साथ-साथ e-RUPI में और भी चीजें जुड़ती जाएंगी. जैसे कोई किसी के इलाज में खर्च करना चाहता है, कोई टीबी के मरीज को सही दवाओं और भोजन के लिए आर्थिक मदद देना चाहता है, या फिर बच्चों को भोजन और पर्यावरण से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाना चाहता है तो e-RUPI उनके के लिए बहुत सहयोगी होगा।

e-RUPI पर बैंक दो तरह से काम करेंगे. एक वो बैंक जो e-RUPI वाउचर जारी करेंगे. दूसरे वो जो इन्हें स्वीकार करेंगे. कुछ बैंक ऐसे भी हैं, जो दोनों काम करते हैं. फिलहाल 11 बैंक ऐसे हैं जो e-RUPI को सपोर्ट करेंगे।

अच्छी बात ये है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, HDFC बैंक, PNB एक्सिस बैंक और बैक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े बैंक इस वाउचर को इश्यू भी करते हैं और स्वीकार भी. कैनरा बैंक, इंड्सइंड बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ e-RUPI वाउचर इश्यू करते हैं, स्वीकार नहीं करते।

वीडियो में जाने e-RUPI के बारे में।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की e-RUPI क्या है, और ये कैसे काम करता है। आज हमने आपको e-RUPI के बारे में बहौत साड़ी जानकारी दी है। और आपको भी आज e-RUPI के बारे में बहौत कुछ जानने को मिला होगा।

अगर आपको कोई चीज़ जोकि इस लेख में समझ में ना आई हो, तो आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

और अगर आपको भी इसके बारे में और भी कुछ पता हो, तो आप वो भी साझा कर सकते हैं। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें, और उन्हें भी e-RUPI के बारे में जानकारी दें।

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए HindiMeInfo को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को 

Leave a Comment