CTET क्या होता है? (What is CTET in Hindi) 2024

CTET क्या होता है, CTET क्या होता है, (What is CTET in Hindi, CTET Full Form) Inforrmation About CTET in Hindi.

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों जैसा की आप जानते ही होंगे की अपना भारत देश युवाओं का देश कहलाता हैं। और भारत के युवा शान शौक के साथ-साथ एजुकेशन यानि पढ़ाई लिखाई में भी आगे बढ़ रहे हैं।

जिससे ही वे अपने भविष्य का ध्यान रखते हुए, सरकारी नौकरी पाने की एक इच्छा होती है। दोस्तों सरकारी नौकरी का सपना लगभग हर किसी का होता है, लेकिन इसे हासिल कर पाना आसान नहीं होता है।

इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और कई परीक्षाएं भी देनी पड़ती हैं। अगर आप सरकारी टीचर यानि सरकारी शिक्षक बनने में अपनी रूचि रखते हैं।

या फिर आप सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो आपको सर्वप्रथम सीटीईटी (CTET) का एग्जाम देना होता है। देशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की पात्रता हासिल करने के लिए CTET परीक्षा देना जरूरी है।

दोस्तों अगर आप नहीं जानते की सीटीईटी क्या होता है? ctet kya hota hai? तो इस लेख में हमने बताया है की CTET क्या होता है? CTET kya hota hai?

दोस्तों अगर इस लेख में आप यह जानने आएं हैं की CTET क्या होता है? (What is CTET in Hindi) तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं।

ctet क्या होता है

इस लेख में आपको बताया गया है की CTET क्या होता है? (CTET kya hota hai) इसके अलावा इस लेख में CTET के बारे में और भी जानकारियां दी गई हैं, जिससे आपको CTET क्या होता है? और CTET के बारे में सही जानकारी मिल सके।

CTET क्या होता है? (What is CTET in Hindi)

सीटीईटी (CTET) परीक्षा का पूरा नाम “सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट” (Central Teacher Eligibility Test) है जिसे हिन्दी में “केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा” कहा जाता है।

इस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई (CBSE) यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाता है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों के पास सीटीईटी सर्टिफिकेट (CTET Certificate) होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

CTET परीक्षा पास करने के बाद, आपके पास नौकरी प्राप्त करने के लिए कई अवसर होते हैं। CTET प्रमाणित करता है कि आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्य को समझते हैं और छात्रों को उच्चतम स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए योग्य हैं।

CTET पास करने के बाद, आप विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। CTET प्रमाण पत्र दो स्तरों पर प्राप्त किया जा सकता है।

पहले स्तर (प्राइमरी स्तर) में वे शिक्षक जो बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा में रुचि रखते हैं वे कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ा सकते हैं।

दूसरे स्तर (अपर प्राइमरी स्तर) में वे शिक्षक जो 6 से 8 तक के छात्रों में रुचि रखते हैं वे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ा सकते हैं।

CTET Central Teacher Eligibility Test
Websitectet.nic.in

CTET की योग्यता क्या है? (CTET Qualification in Hindi)

CTET की योग्यता को यहाँ पर 2 भागों में विभाजित किया गया है, पेपर I और पेपर II के लिए अलग-अलग योग्यता का प्रावधान होता है। CTET की योग्यता निम्नलिखित रूप में होती है:

CTET पेपर I के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for CTET Paper I)

CTET पेपर I पास करने के बाद आपको कक्षा 1 से 5 तक (प्राइमरी स्तर) के छात्रों को पढ़ाने का मौका मिलता है। अगर आप निम्नलिखित योग्यता प्राप्त करते हैं तो आप केवल CTET Paper I की परीक्षा दे सकते हैं।

किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में पास होना चाहिए और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.ed) में पास होना चाहिए या फिर अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

CTET पेपर II के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for CTET Paper II)

CTET पेपर II पास करने के बाद आपको कक्षा 6 से 8 तक (प्राथमिक स्तर) के छात्रों को पढ़ाने का मौका मिलता है। अगर आप निम्नलिखित योग्यता प्राप्त करते हैं तो आप केवल CTET Paper II की परीक्षा दे सकते हैं।

किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा को पास करें, जिसमें कम से कम 60% अंक होने चाहिए। 12वीं पास होने के बाद, ग्रेजुएशन को पूरा करें, जिसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए। अब इसके बाद आपको B.Ed करना जरुरी है जिसके बाद आप CTET के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CTET प्रमाणपत्र की वैधता अवधि क्या है? (Validity of CTET Certificate in Hindi)

CTET प्रमाण पत्र की वैधता पहले 7 साल थी, लेकिन अब CTET प्रमाण पत्र की वैधता 7 साल से बढ़ाकर आजीवन (Lifetime) कर दी गई है, जो हर कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए समान होती है।

सबसे अच्छी बात यह है कि आप अगर पहले प्रयास में अच्छे अंक नहीं प्राप्त कर पाए हैं, तो आप फिर से इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। आप जितनी बार चाहें CTET परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं, यानी CTET परीक्षा की कोई भी सीमा नहीं है।

CTET के लिए आयु सीमा (Age Limit for CTET in Hindi)

CTET एप्लीकेशन फॉर्म भरने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। CTET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

CTET का महत्व क्या है? (Importance of CTET in Hindi)

केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए CTET पास करना न्यूनतम योग्यता है। CTET सर्टिफिकेट होने पर केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, ERDO और आर्मी स्कूलों में सरकारी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। कई प्राइवेट स्कूल भी CTET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को चयनित करते हैं।

CTET के बाद प्रमोशन कैसे मिलेगा?

उम्मीदवार प्राइमरी और सेकंडरी स्कूलों में हेडमास्टर बन सकते हैं। किसी प्राइमरी या सेकंडरी स्कूल में सीनियर टीचर या असिस्टेंट टीचर की पद मिल सकती है।

इसके अलावा, उच्च प्राइमरी स्कूलों में सीनियर टीचर के तौर पर पोस्टिंग प्राप्त की जा सकती है। हायर स्कूलों में प्रिंसिपल बनने का भी अवसर मिल सकता है।

CTET पास करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

CTET पास उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलती है। PRT शिक्षकों की शुरुआती सैलरी 35,000 से 37,000 के बीच होती है, TGT शिक्षकों की 43,000 से 46,000 के बीच होती है, और PGT शिक्षकों की 48,000 से 50,000 रुपये के बीच होती है। इसके अलावा, शिक्षकों को कई सुविधाएं भी मिलती हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की CTET क्या होता है? (What is CTET in Hindi) इसके अलावा आपको CTET के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा।

साथ ही अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको भी CTET क्या होता है? (CTET kya hota hai?) के बारे में जानकारी दें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द

Read More

Go to Homepage >

Leave a Comment