Republic Day Speech in Hindi 2024 (गणतंत्र दिवस पर भाषण)

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण, छात्रों के लिए हिंदी में गणतंत्र दिवस भाषण, गणतंत्र दिवस भाषण हिंदी में, republic day speech short in Hindi, short republic day speech in Hindi, republic day speech short mein

Republic day speech in Hindi 2024: 75 साल पहले 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। हर साल 26 जनवरी को देश में संविधान का सम्मान करने के लिए इसे मनाया जाता है।

यह वह दिन भी है जब भारत ने 1930 में ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी बच्चे और बड़े लोग विभिन्न कार्यक्रमों के हिस्सा लेते है, और इस अवसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण भी दिए जाते है।

आज हम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर Short और Long भाषण (26 January Republic Day Speech in Hindi) आपके लिए लेकर आये हैं। हमने यहाँ पर आपके लिए 26 जनवरी पर शानदार भाषण 2024 के लिए कई भाषण तैयार किये हैं।

26 जनवरी 2024 के लिए छोटे भाषण

आप इन भाषण में से अपने लिए कोई अच्छा गणतंत्र दिवस पर भाषण लिख सकते हैं और उन्हें अपने स्कूल, कॉलेज, या ऑफिस के कार्यक्रम के लिए तैयार कर सकते हैं।

तो आइये जानते हैं कुछ अच्छे 26 जनवरी पर शानदार भाषण जिनको आप अपने लिए उपयोग में ला सकते हैं।

26th january republic day speech in hindi

Republic Day Speech 2024

कौन सा गणतंत्र दिवस है75वां गणतंत्र दिवस
तारीख26 जनवरी 2024
महत्वभारत के संविधान की स्थापना
मुख्य अतिथिअब्देल फतह अल सीसी

गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day Speech in Hindi 2024)

नमस्ते शिक्षकों और मेरे सहपाठियों। 

आज मैं आपको गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आपको इससे जुड़ा इतिहास और महत्व बताने जा रहा हूं या रही हूं। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज के दिन ही साल 1950 में देश में संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस हमें हमारे वीरों और उनके संघर्ष की याद दिलाता है। 

कैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने युवाओं की मदद से पूर्ण स्वराज की मांग को प्राप्त किया। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होता है। राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। 

राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। राजपथ पर निकलने वाली झांकियों में भारत की विविधता में एकता की झलक दिखती है। परेड में भारत की तीनों सेना- नौ सेना, थल सेना और वायु सेना की टुकड़ी शामिल होती हैं और सेना की ताकत दिखती है। 

जय हिंद।

गणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण (Republic Day Short Speech in Hindi)

26 जनवरी 2024 को भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस को भारत में राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।

संविधान के लागू होने के बाद भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजों के चंगुल से भारत को मुक्ति मिली थी। इसके बाद से डॉक्टर भीम रॉव अंबेडकर को भारत का संविधान ड्राफ्ट करने की जिम्मेदारी मिली। 

डॉ अंबेडकर ने संविधान को लिखा। 4 नवंबर 1947 में डॉ अंबेडकर ने संविधान को सभा के सामने पेश किया जिसे सभी की सहमति से पास होने में काफी दिनों का समय लग गया। यह संविधान पूर्ण स्वराज के आधार पर बना था। 26 जनवरी 1950 को भारत के पहले संविधान के रूप में स्वीकार किया गया।

26 जनवरी पर देशभक्ति भाषण

दोस्तों, 

गणतंत्र दिवस के दिन देश भर के विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों व सभी राज्यों की राजधानियों में झंडा रोहण व राष्ट्रगान का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने देशप्रेम को प्रदर्शित करते हैं और स्वादिष्ट मिठाइयों से एक दुसरे का मुंह मीठा कराते हैं।

इस दिन हर छोटा-बड़ा आदमी दुकानों में मिलने वाले छोटे-छोटे राष्ट्र ध्वजों को अपने घर व वाहनों पर सुशोभित कर अपने ही ढंग से इस दिन को मनाता है।

और इन सब आयोजनों में प्रमुख है दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह जिसकी कोई तुलना नहीं है। इस समारोह की शुरुआत इंडिया गेट से होती है, जहाँ भारत के प्रधानमंत्री देश के लिए मर-मिटने वाले शहीद सैनिकों की स्‍मृति में बने अमर जवान ज्‍योति पर पुष्‍प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। 

इसके बाद भारत के राष्ट्रपति राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराते हैं और २१ तोपों की सलामी के बीच राष्ट्र गान गाया जाता है। और इसके बाद शुरू होती वीर भारतीय सेना की परेड जिसे देखने के लिए लिए हजारों लोग देश-विदेश से इकठ्ठा होते हैं और करोड़ों लोग अपने घरों में टीवी के सामने बैठ कर इसका आनंद उठाते हैं। 

हर साल इस अवसर पर महामहिम राष्‍ट्रपति के साथ एक प्रभावशाली राष्ट्र अध्यक्ष या विशिष्ट व्यक्ति को मुख्‍य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। दोस्तों, भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्‍त्र बल, के मुख्‍य कमांडर भी हैं और वह ही परेड की सलामी लेते हैं। 

इस परेड के माध्यम से भारत अपनी सामरिक शक्ति का प्रदर्शन करता है और अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों व टैंकों को राजपथ पर बड़े गर्व के साथ पूरी दुनिया को दिखाता है। 

परेड के बाद राष्ट्रपति द्वारा वीर सैनिकों व साहसी नागरिकों को उनकी बहादुरी के लिए मैडल देकर सम्मानित करते हैं। इसी दौरान हेलीकाप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश सबके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती है।

हमारे देश की अखंडता और एकता इसी प्रकार बानी रहे, इसी के साथ में विराम लेता हूँ/लेती हूँ। 

जय हिंदी, जय भारत। 

गणतंत्र दिवस पर बड़ा भाषण (Republic Day Long Speech)

आप सभी को सुप्रभात। 

मेरा नाम _____है और मैं____कक्षा में पढता हूँ /पढ़ती हूँ/ शिक्षक हूँ। 

जैसे की हम सब जानते हैं आज हम साब यहाँ इस विशेष अवसर पर एकत्र हुए हैं जिसे हम भारत के गणतंत्र दिवस के नाम से जानते हैं।

मैं आज के इस महान दिन में आप सभी लोगों को भारत के गणतंत्र दिवस के विषय में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता हूँ। आप सभी लोगों का मैं शुक्रिया करना चाहता हूँ की आप लोगों ने मुझे यह अद्भुत अवसर दिया ताकि में अपने प्यारे देश के विषय में इस महान दिन पर अपने कुछ शब्द आप लोगों के समक्ष रख सकूं।

हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 से स्वराज्य बन चूका है। भारत को ब्रिटिश सरकार / हुकूमत से 15 अगस्त को आज़ादी मिली थी। परन्तु हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ और हम उस दिन को पूर्ण रूप से आजादी मानते हैं इसलिए हम अपनी आज़ादी की ख़ुशी में प्रतिवर्ष यह उत्सव मनाते हैं।

इस वर्ष 2024 को हम भारतवासी, हमारे देश भारत का 75वां गणतंत्र दिवस आज मना रहे हैं। रिपब्लिक या गणतंत्र का मतलब होता है लोगों की सर्वोच्च शक्ति यानि की देश में लोगों के ऊपर अपने राजनीतिक नेता को चुनने का अधिकार होता है। 

हमारे महान स्वतंत्रता सेनानीयों के कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज मिला। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके।

हमारे कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और नेताओं के नाम हैं महात्मा गाँधी, भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री। 

उन्होंने लगातार कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार का सामना किया और हमारे वतन को आज़ाद कराया। उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं और उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए क्योंकि उन्ही की वजह से आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं।

हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिन्होंने कहा था, ” हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को को हमने एक ही संविधान और संघ में पाया है जो देश में रहने वाले 320 लाख पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है।

यह बहुत ही शर्म की बात है की इतने वर्षों के आज़ादी के बाद भी आज हम अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा से लड़ रहे हैं। अब हमें दोबारा मिल कर अपने देश को इन बुरी चीजों से दूर करना होगा और एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। 

हमें गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, आदि जैसे चीजों को समझना होगा और इनका हल भी खोजना होगा। भारत देश के नागरिक होने के कारण हमें सोचना चाहिए की हम अपने देश को किस हद तक सफल बना सकते हैं।

जय हिंदी!

तिरंगे से जुड़ी रोचक जानकारी भाषण

नमस्ते मेरे शिक्षकों और साथियों। 

आज मैं आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे से जुड़ी रोचक बातें बताने जा रहा हूं या जा रही हूं। तिरंगे को 15 अगस्‍त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाया गया। 

इसके बाद भारतीय गणतंत्र ने इसे अपनाया। तिरंगे की चौड़ाई का अनुपात इसकी लंबाई के साथ 2 और 3 का है। सफेद पट्टी के मध्‍य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है। 

यह चक्र अशोक की राजधानी के सारनाथ के शेर के स्‍तंभ पर बना हुआ है। भारत के संविधान को बनाने में दो साल और 11 महीने लगे। 1955 में गणतंत्र दिवस पर पहली परेड आयोजित की गई थी। 

जय हिंद।
republic day photo 5853

गणतंत्र दिवस के महत्व और इतिहास पर भाषण

नमस्ते शिक्षकों और मेरे सहपाठियों। 

आज मैं आपको गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आपको इससे जुड़ा इतिहास और महत्व बताने जा रहा हूं या रही हूं। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज के दिन ही साल 1950 में देश में संविधान लागू हुआ था। 

गणतंत्र दिवस हमें हमारे वीरों और उनके संघर्ष की याद दिलाता है। कैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने युवाओं की मदद से पूर्ण स्वराज की मांग को प्राप्त किया। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होता है। राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। 

अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। राजपथ पर निकलने वाली झांकियों में भारत की विविधता में एकता की झलक दिखती है। परेड में भारत की तीनों सेना- नौ सेना, थल सेना और वायु सेना की टुकड़ी शामिल होती हैं और सेना की ताकत दिखती है। 

जय हिंद, भारत माता की जय!

छात्रों के लिए हिंदी में गणतंत्र दिवस भाषण (Republic Day Speech for Students)

आजादी एक ऐसा शब्द है जिसे किसे पसंद नही होता है लेकिन दुर्भाग्य से हमारे देश भारत को लगभग 200 वर्षो तक अंग्रेजो का गुलाम रहना पड़ा।  

लाखो लोगो को कुर्बानी देनी पड़ी और न जाने कितने शहीद हो गये और न जाने कितने संघर्षो के बाद तब जाकर 15 अगस्त 1947 को हमारे देश भारत को आजादी मिली। 

फिर इसी आजादी को बनाये रखने के लिए 26 जनवरी 1950 को देश का सविंधान लागू हुआ यानि देश को चलाने के लिए कानून बनाये गये और सभी को समानता का अधिकार दिया। 

जिस दिन हमारा सविंधान लागू हुआ उस दिन गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी के रूप में मनाते है जो की 26 जनवरी भारत का राष्ट्रीय पर्व भी घोषित किया गया है। 

26 जनवरी पूरे देश के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी भवनों, सार्वजानिक स्थानों पर पूरे जोश के साथ मनाया जाता है इस दिन हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रीय गान जन-गण मन और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गाये जाते है जिसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमे सभी स्कूल के बच्चे भाग लेते है। 

पूरे देश में हर जगह इस 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजन होते है सबसे पहले स्कूलों में इस दिन तिरंगा झंडा फहराया जाता है।  

और फिर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान का आयोजन होता है इसके बाद देशभक्ति के नारे लगाये जाते है जिसे देखकर मन में उर्जा और रोमांच का अनुभव प्राप्ति होती है। 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण

सुप्रभात, 

हम सभी आज अपने देश के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्रित हैं। यह घटना हम में से प्रत्येक के लिए एक बहुत ही अद्भुत और प्रशंसनीय घटना है। इस घटना के दिन, हमें अपने देश को बढ़ाने और हम सभी का स्वागत करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। 

हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्योंकि भारत का संविधान 1950 में इसी दिन लागू हुआ था। भारत एक बहुत ही लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण राष्ट्र है जहाँ प्रत्येक नागरिक को उस नेता को चुनने की अनुमति है जो राष्ट्र का नेतृत्व करने का हकदार है। 

हालांकि अब तक कई सुधार हुए हैं, लेकिन इसके साथ कुछ गिरावट भी आई है, जैसे कि बेरोजगारी, साक्षरता की कमी, प्रदूषण, गरीबी, और इसी तरह। आज हम इस देश के लोगों को एक साथ इस प्रकार के मुद्दों को हल करने का वादा कर सकते हैं ताकि यह देश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक बन सके।

जय हिंद, भारत माता की जय!

गणतंत्र दिवस पर छोटा भाषण

सुप्रभात, 

गणतंत्र दिवस एक ऐसा दिन है जो पूरे देश में उत्साह से मनाया जाता है। यह हम भारतीयों के लिए संवैधानिक महत्व का है। यह हमारे संविधान के कार्यान्वयन का दिन है। यह हमारे लिए बहुत खास है क्योंकि देश की संवैधानिक प्रणाली इसके द्वारा शासित है। 

26 जनवरी 1950 से, यह हर साल लगातार मनाया जाता रहा है। इससे पहले, देश में लंबे समय तक अंग्रेजों का शासन था। वर्षों की गुलामी के बाद, हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को आखिरकार स्वतंत्र हो गया। तीन साल बाद, इसे पूरी तरह से लोकतांत्रिक देश का दर्जा भी मिला। 

देश में हमारा कानून चलता है। पहले, ब्रिटिश कानून काम करता था। भारतीय संविधान देश की संसद द्वारा इस दिन 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन पूरे करने के बाद पारित किया गया था। इसके बाद, भारत ने खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। यह दिन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का केंद्र है। हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक होने का गौरव प्राप्त है।

जय हिंद, भारत माता की जय!

Republic Day Speech in Hindi Videos

FAQ

Q: इस बार कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?

Ans: 2024 में देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

Q: 26 जनवरी 2024 कौन सा गणतंत्र दिवस है?

Ans: 26 जनवरी 2024 में देश का 75वां गणतंत्र दिवस है।

Q: पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था?

Ans: पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।

Q: गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Ans: गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया जिस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों ये थे कुछ अच्छे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण। आप इन सभी Republic Day Speech में से अपने लिए अपनी पसंद की कोई स्पीच को उपयोग में ला सकते हैं।

रिपब्लिक डे की ये सभी स्पीच हमने ख़ास कर आपके लिए बनाई है, अगर आपको ये पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें- Happy Republic Day 2024 Images, Status Download Free

India Flag DP Download (Tiranga DP Republic Day 2024)

Tiranga DP, Profile Picture Download 2024

Go to Homepage >

Leave a Comment