हेलोवीन क्या है? (Halloween Meaning in Hindi)

हेलोवीन क्या है, हेलोवीन का मतलब क्या होता है, हेलोवीन का हिंदी मीनिंग, हेलोवीन क्यों मनाया जाता है, हेलोवीन की कहानी, हेलोवीन दिवस का इतिहास व कहानी (Halloween kya hai? Day, History and Story In Hindi)

दोस्तों क्या आप भी जनन चाहते हैं की हेलोवीन क्या है? और हेलोवीन क्यों और कैसे मनाया जाता है तो। आज हम आपको हेलोवीन क्या है और इसके बारे में और भी बहौत साड़ी बाते बताने वाले हैं।

वैसे तो हेलोवीन एक तरह का त्योहार ही है लेकिन फिर भी हेलोवीन क्या है, इसका जवाब और इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।

हैलोवीन (Halloween 2024) दुनिया में हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

हेलोवीन क्या है

हेलोवीन क्या है? (Halloween in Hindi)

हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाने वाला एक त्योहार है। लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। कथाओं के अनुसार आइरिश लोग हैलोवीन पर जैक ओ लैंटर्न बनाते हैं।

हैलोवीन पर लोग डरावनी वेशभूषा पहनते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। इस दिन दोस्त और परिवार मिलकर कई गेम खेलते हैं। ऐसा ही एक गेम है एप्पल बोबिंग।

जहां पानी के टब में एप्पल रहते हैं। जो दांत से सबसे पहले बाहर फेकता है वो विनर होता है, लोग तरह-तरह से हैलोवीन पर एन्जॉय करते हैं।

लोग कद्दू (Pumpkin) को खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और अंदर मोमबत्ती रखते हैं। जिसके घर के बाहर या फिर पेड़ों पर लटका दिया जाता है।

जिसके बाद उसे दफना दिया जाता है। बच्चे इस दिन पड़ोसी और रिश्तेदारों से चॉकलेट्स लेते हैं। कई देशों में इस त्यौहार को मानाने की अलग-अलग प्रथा है।

हेलोवीन दिवस 2024 में कब है? (Halloween Day 2024 Date)

हेलोवीन दिवस हर साल अक्टूबर महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस साल 2024 मे हेलोवीन डे 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जायेगा।

हेलोवीन क्यों मनाया जाता है?

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए इस त्यौहार को मनाया जाता है। वैसे तो लोग त्यौहारों में नए-नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन इस त्यौहार में लोग ऐसे कपड़े और मेकअप करते हैं जिससे वो डरावने लगें।

हर साल ये त्योहार 31 अक्टूबर को ही मनाया जाता है। ईसाई इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। पश्चिमी देशों में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

हैलोवीन (Happy Halloween) को Hallows Eve, All Saints Eve, All Hallow Evening, All halloween भी कहा जाता है। इस त्यौहार को दुनिया भर में कई जगह गैर-ईसाई लोग भी धूमधाम से मनाते हैं।

हेलोवीन का इतिहास (Halloween History in Hindi)

हेलो एक पुराना शब्‍द है इसे सेंट्स के ल‍िए प्रयोग क‍िया जाता था। यह सेंट्स के ल‍िए नया साल माना जाता था। लेक‍िन चौथी सेंचुरी के दौरान शहीद‍ियों की याद में यह पर्व मई-जून की शुरुआत में मनाया जाता था।

आठवीं सदी में पॉप क्रगौरी द थर्ड ने इसे 1नवंबर को मनाना शुरू क‍िया। वक्‍त आगे बढ़ा और 16वीं सदी के र‍िफॉरमेशन के बाद हेलोवीन और ऑल सेंट्स डे को इंग्‍लैंड में पूरी तरह भुला द‍िया गया।

लेक‍िन स्‍कॉटलैंड और आयरलैंड में काफी प्रचल‍ित था। मानते हैं क‍ि यह वह द‍िन होता है जब स्प्रिुचअल दुन‍िया और हमारी दुन‍िया के बीच की दीवार काफी कमजोर हो जाती है। इससे भटकी हुई आत्‍माएं धरती पर आ जाती हैं।

गैल‍िक परंपरा को मानने लोग एक नवंबर को अपना न्‍यू ईयर मनाते हैं। लेक‍िन इस द‍िन से एक द‍िन पहले की रात यानी क‍ि 31 अक्‍टूबर की रात को हेलोवीन पर्व के नाम से मनाते हैं।

इस द‍िन लोग डरावने कपड़ों में नजर आते हैं। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन जब स्प्रिचुअल दुनिया और हमारी दुन‍िया की दीवार काफी कमजोर हो जाती है तब अतृप्‍त या फ‍िर बुरी आत्‍माएं धरती पर प्रवेश करती हैं और वह इंसानों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं।

इसील‍िए इस द‍िन घर के बाहर कद्दू में डरावनी आकृत‍ि बनाकर उसमें मोमबत्‍ती जलाकर रख देने की परंपरा शुरू हुई। मान्‍यता है क‍ि इससे बुरी आत्‍माएं घर में प्रवेश नहीं कर पातीं और न ही इंसानों को कोई नुकसान पहुंचा पाती हैं।

हेलोवीन कैसे मनाया जाता है?

हेलोवीन पर घर के बाहर भी डरावनी डेकोरेशन की जाती है। लोग कपड़े भी डरावने ही पहनते हैं। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन घर के बाहर की गई डेकोरेशन को ब‍िल्‍कुल भी खराब नहीं करना चाह‍िए। अन्‍यथा पर‍िणाम बुरा हो सकता है।

इस दिन लोग हेलोवीन दिवस की पार्टी में बहुत से खेल खेलते हैं जिसमे से सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल डंकिंग या एप्पल बोबिंग है जिसे स्कॉटलैंड में डूकिंग कहा जाता है।

जिसमें सेब को एक टब या पानी के बड़े बेसिन में तैराते है और फिर प्रतिभागियों को अपने दांतों से इसे निकालना होता है। इसके अलावा भी बहुत से खेल खेले जाते है।

हैलोवीन के लिए वेशभूषा (Halloween costumes)

हेलोवीन पर लोग डरावनी वेशभूषा पहनते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। इस दिन दोस्त और परिवार मिलकर कई गेम खेलते हैं।

ऐसा ही एक गेम है एप्पल बोबिंग जहां पानी के टब में एप्पल रहते हैं। जो दांत से सबसे पहले बाहर फेकता है वो विनर होता है। लोग तरह-तरह से हैलोवीन पर एन्जॉय करते हैं।

इसके अलावा हेलोवीन के द‍िन बच्‍चे कद्दू जैसी आकृति के बैग्‍स लेकर लोगों के घर जाते हैं और ट्रिक्‍स ऐंड ट्रीट्स गेम खेलते हैं। इसमें वह घर की खुशहाली के ल‍िए प्रार्थना करते हैं और घर के सदस्‍यों द्वारा बच्‍चों को कैंडीज और केक ख‍िलाया जाता है।

हेलोवीन का कद्दू

इस द‍िन लोग कद्दू को खोखला करके उसमें डरावने चेहरे बनाते हैं और उसके अंदर जलती हुई मोमबत्‍ती रख देते हैं। ताकि अंधेरे में ये डरावने दिखें।

कई देशों में ऐसे हेलोवीन को घर के बाहर अंधेरे में पेड़ों पर लटका दिया जाता है। त्‍योहार खत्‍म होने के बाद कद्दू को दफना दिया जाता है। हेलोवीन के द‍िन कद्दू से बनीं म‍िठाईयां और कैंडीज खाना शुभ माना जाता है।

FAQ

Q: हेलोवीन 2024 में कब है?

Ans: इस साल 2024 मे हेलोवीन डे 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार को मनाया जायेगा।

Q: हेलोवीन कब मनाया जाता है?

Ans: हैलोवीन दुनिया में हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आपने जाना की हेलोवीन क्या है, (halloween) हमने आपको हेलोवीन क्या है और इसके बारे में और भी बहौत साड़ी बाते बताई हैं।

अगर आपको भी हेलोवीन क्या है और इसके बारे में कोई अन्य जनकारी हो तो हमने भी निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताये। और इस लेख को और भी लोगों के साथ शेयर करें और उन्हें भी बताये की हेलोवीन क्या है।

Also Read-

Go to Homepage >

Leave a Comment