G20 क्या है? (What is G20 Summit) 2024

जय हिन्द दोस्तों, दोस्तों आज हम आपको G20 शिखर सम्मलेन क्या है?, G20 kya hai (What is G20 Summit) के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं, आज के लेख में हम आपको बताएंगे की G-20 शिखर सम्मलेन क्या है?

इसके साथ ही हम आपको G-20 शिखर सम्मलेन (G-20 Summit) से जुड़ी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी भी इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं, जिससे की आपको G-20 शिखर सम्मलेन (G20 Summit) से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

जी 20 ( Group of Twenty) जहाँ 19 देश शामिल हैं और एक संगठन शामिल है जिसका नाम है – यूरोपियन यूनियन जिसको मिलकर जी 20 का निर्माण करते है।

इसमें 20 देशों के अध्यक्षों की वार्षिक बैठक होती है जिसको जी 20 शिखर सम्मेलन के नाम से जाना जाता है। इन देशों में स्पेन एक ऐसा देश है जिसे स्थायी अतिथि के रूप में हर वर्ष शामिल किया जाता है।

इस सम्मेलन में सभी देशों के मुख्य विषय यानी आतंकवाद, आर्थिक परेशानी, ग्लोबल वार्मिंग, स्वस्थ और भी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

पूरे दुनिया में जितना भी आर्थिक उत्पादन होता है उसमें 80% योगदान इन्हीं जी 20 देशों का होता है , पूरे दुनिया की जितनी भी आबादी है उसकी दो तिहाई आबादी इन जी 20 देशों के पास है और पूरे दुनिया में जितना भी अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड होता है उसमें तीन चौथाई हिस्सा इन जी 20 देशों का होता है।


1977 में एक वित्तीय संकट आया था उस संकट को ध्यान में रखते हुए ,दुनिया की जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं थी, उनको इसका विचार आया कि एक समूह बनना चाहिए और उसके बाद वर्ष 1999 में जी 20 समूह की स्थापना की गई।

Vector Image of G20 Summit meeting between countries with their flag image.

और इसका मुख्य उद्देश्य था वित्तीय व्यवस्था, आर्थिक स्थिति में सुधार लाना। तो दोस्तों, नीचे लेख में आपको G20 के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई है। इस लेख को अंत तक जरुर पढ़िएगा।

G20 शिखर सम्मलेन क्या है? (What is G20 Summit?)

G-20 यानी “Group of Twenty” यूरोपियन संघ और 19 देशों का एक समूह है, जिसका मुख्य कार्य वैश्विक आर्थिक सहयोग प्रदान करना और आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखना है।

यह समूह दुनिया की 85 प्रतिशत अर्थव्यवस्था और 75 वैश्विक व्यापार को नियंत्रित करता है। इसके अलावा ये देश जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी बात करते हैं।

जी20 में वे देश शामिल हैं, जो अर्थव्यवस्था के मामले में शीर्ष पर हैं। प्रत्येक वर्ष इन देशों द्वारा एक सम्मेलन (समिट) किया जाता है।

इस दौरान अलग-अलग देशों के टॉप लीडर्स प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री आदि सम्मेलन में हिस्सा लेते हैं। मंत्री स्तर की बैठक में मंत्री, गवर्नर आदि शामिल होते हैं। इसलिए इसे एक अहम समिट का दर्जा दिया गया है।

समिट के दौरान हर देश अपना दृष्टिकोण रख सकता है और कई व्यापार समझौतों पर अलग-अलग देशों से बात कर सकता है। समिट में देशों के बीच शांतिप्रिय माहौल को कायम रखने पर भी बल दिया जाता है।

G20 का उद्देश्य क्या है? (Purpose of G20 Summit)

इस मंच का सबसे बड़ा उद्देश्य आर्थिक सहयोग है। मालूम हो कि इसमें शामिल देशों की कुल जीडीपी दुनिया भर के देशों की 80 फीसदी है।

समूह साथ में आर्थिक ढांचे पर तो काम करते ही है। साथ ही आर्थिक स्थिरता, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर भी बातचीत करता है।

इसके केंद्र में आर्थिक स्थिति को कैसे स्थिर और बरकरार रखें, होता है। इसके साथ ही मंच विश्व के बदलते हुए परिदृश्य को भी ध्यान में रखता है और इससे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

इसमें व्यापार, कृषि, रोगार, ऊर्जा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, आतंकवाद जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

G20 की स्थापना (Establishment of G20 )

विश्व के प्रमुख देशो के संगठन G7 ने एक नए संगठन की शुरुआत की जिसका नाम G20 रखा गया, इसकी स्थापना 25 सितम्बर 1999 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में की गयी थी।

एशिया के वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों ने इस बैठक का आयोजन किया था, पहला शिखर सम्मेलन 2008 में 14-15 नवंबर को आयोजित किया गया था।

एशिया में आये वित्तीय संकट को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस सम्मेलन का आरम्भ किया था। तभी से प्रतिवर्ष G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने लगा था।

G20 के अध्यक्ष प्रत्येक वर्ष कई अतिथि देशों को भी इस शिखर सम्मेलन की बैठक में सम्मिलित करने के लिए आमंत्रित करते है। G20 के अध्यक्षों द्वारा 2008 के बाद से शिखर सम्मलेन की कई बार बैठके हो चुकी है।

G20 के सदस्य देशों की सूची (List of G20 Member Countries)

क्रमांकसदस्य देशों के नाम
1भारत
2रूस
3जापान
4फ्रांस
5अमेरिका
6ऑस्ट्रेलिया
7सऊदी अरब
8कनाडा
9जर्मनी
10ब्राज़ील
11यूनाइटेड किंगडम
12चीन
13दक्षिण अफ्रीका
14अर्जेंटीना
15मेक्सिको
16इंडोनेशिया
17इटली
18रिपब्लिक ऑफ कोरिया
19तुर्की
20यूरोपीय संघ

G20 शिखर सम्मलेन पहले कहाँ कहाँ हो चुके हैं?

क्रमांकदेशशहरवर्ष
1यूएसएवॉशिंगटन2008
2यूकेलंदन2009
3यूएसएपिट्सबर्ग2009
4कनाडाटोरंटो2010
5दक्षिण कोरियासियोल2010
6फ्रांसकाँस2011
7मैक्सिकोलॉस काबोस2012
8रशिया सेंट पीटरबर्ग2013
9ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन2014
10तुर्की अंताल्या2015
11चीन हांगझोऊ2016
12जर्मनी हैमबर्ग2014
13अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स2018
14जापान ओसाका2019
15साऊदी अरबरियाद2020
16इटलीरोम2021
17इंडोनेशियाबाली2022
18भारतनई दिल्ली2023

G20 का मुख्यालय कहां है? (G-20 Headquarters in Hindi)

G-20 का मुख्यालय कहीं नहीं है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष जी20 (G-20) शिखर सम्मेलन का आयोजन अलग-अलग देशों में किया जाता है।

इसमें सभी देशों को एक अतिथि के रूप में बुलाया जाता है, जो बैठक में अपनी-अपनी राय रखते हैं और सबकी सहमति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाते हैं।

FAQ

Q: G20 की स्थापना कब हुई थी?

Ans: G20 की स्थापना 25 सितम्बर 1999 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में की गयी थी।

Q: क्या भारत जी-20 समूह का सदस्य है?

Ans: हाँ, भारत जी-20 समूह का सदस्य है।

Q: G20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

Ans: मंत्रालय के मुताबिक भारत अपनी अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Q: G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कब -कब किया जाता है ?

Ans: G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हर साल किया जाता है।

निष्कर्ष-

तो इस तरह से आज आपने जाना की G20 शिखर सम्मेलन क्या है? (What is G20 Summit in Hindi) साथ ही आज आपको G20 शिखर सम्मेलन क्या है? (What is G20 Summit in Hindi) के बारे में और भी कई बाते पता चली होगी।

अगर आपको कोई चीज़ जो आज हमने बताई वो समझ में न आई हो, तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। और अगर आपको ये लेख G20 शिखर सम्मेलन क्या है? (What is G20 Summit in Hindi) पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द!

यह भी पढ़े- जी-7 शिखर सम्मेलन क्या है? (What is G7 Summit in Hindi)

Go to Homepage >

Leave a Comment