मणिपुर में कितने जिले हैं, मणिपुर में कितने जिले हैं उनके नाम, मणिपुर के सभी जिलों के नाम हिंदी में (how many districts in Manipur district name list in hindi, Districts in Manipur 2025 List)
क्या आप जानते है की मणिपुर में कितने जिले हैं? अगर नहीं जानते तो आज हम आपको मणिपुर के पूरे जिलों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइये जानते है पूरे विस्तार से पूरा व्लोग देखिये।
क्या आपको पता है की मणिपुर में कितने जिले (Districts in Manipur) हैं? या फिर आपने कभी जानने की कोशिश की, अगर नहीं तो आज हम आपको MN के सभी जिलों के नाम बनाते वाले हैं।
आज हमने ये लिस्ट बनाई है, जिसमे हम आपको मणिपुर में सभी जिलों के नाम बताने वाले हैं। ताकि आपको भी पता चल सके की मणिपुर में कितने जिले हैं।
किसी भी देश को राज्यों में भाषा और संस्कृति के आधार पर विभाजित किया जाता है जिससे देश में इम्प्रूवमेंट हो सके। इसके बाद प्रत्येक राज्य को जिलों में विभाजित किया जाता हैं।
मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी इंफाल है। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है।
आइये अब बात करते है मणिपुर के बारे में और उसके बाद जाने की मणिपुर में कितने जिले हैं (Districts in Manipur)

Table of Contents
मणिपुर के बारे में (About Manipur)
स्थापना दिवस | 21 जनवरी 1972 |
क्षेत्रफल | 22,327 Sq km |
कुल जिले | 16 |
राजधानी | इंफाल (Imphal) |
कुल जनसंख्या (2011) | 2,855,794 |
आधिकारिक वेबसाइट | manipur.nic.in |
मणिपुर में कितने जिले हैं? (List of Districts in Manipur)
मणिपुर में कुल 16 जिले हैं उनके नाम इस प्रकार है:
S No. | जिलों के नाम |
1 | बिश्नुपुर |
2 | चंदेल |
3 | छुरछंदपुर |
4 | इंफाल पूर्व |
5 | इंफाल पश्चिम |
6 | जिरीबाम |
7 | काकिंग |
8 | कमजोंग |
9 | कांगपोकपी |
10 | नोनेय |
11 | फेरज़ावल |
12 | सेनापति |
13 | तामेंगलांग |
14 | टेंग्नौपाल |
15 | थौबल |
16 | उखरुल |
मणिपुर का इतिहास (History of Manipur)
मणिपुर की स्थापना 21 जनवरी 1972 में हुई थी। मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी इंफाल है।
मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है।
मणिपुर का शाब्दिक अर्थ है रत्नों की भूमि, और यह वास्तव में इसके दिलचस्प इतिहास, विशिष्टता और संस्कृति को देखते हुए दिया गया है। भारत की आजादी के पहले यह अग्रेज़ों की रियासत थी। आजादी के बाद यह भारत का एक केंद्रशासित राज्य बना हुआ है।
अनेक राजाओं ने मणिपुर पर शासन किया उनकी संप्रभुता 19वीं सदी के आरंभ तक बनी रही। बर्मी शासकों ने भी सात साल (1819 से 1825) तक मणिपुर पर शासन किया था। उसके पश्चात् सन् 1891 में पहले एंग्लो-मणिपुरी युद्ध के बाद यह राज्य ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया।
1947 में जब अंग्रेजों ने मणिपुर छोड़ा तब से मणिपुर का शासन महाराज बोधचन्द्र के कन्धों पर पड़ा। 21 सितम्बर 1949 को हुई विलय संधि के बाद 15 अक्टूबर 1949 से मणिपुर भारत का अंग बना।
26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने पर यह एक मुख्य आयुक्त के अधीन भारतीय संघ में भाग ‘सी’ के राज्य के रूप में शामिल हुआ।
मणिपुर राज्य से ही रासलीला की उत्पत्ति हुई है। मणिपुर के लोग नृत्य गायन में बहुत रूचि रखते है। मणिपुर को उत्सव की भूमि के नाम से जाना जाता है।
मणिपुर के खास उत्सव में से कुछ प्रमुख त्यौहार इस प्रकार है – डोल यात्रा, रथ यात्रा, कुट, लाइ हरोबा, चुमफा तथा दशहरा आदि है। पर्यटकों के लिए भी यह त्यौहार बहुत ही अलग अनुभव देने वाले है।
मणिपुर की वेशभूषा काफी पारंपरिक मानी जाती है, मणिपुर में पुरुषों की पोशाक में मुख्य रूप से सफ़ेद कलर की धोती कुरता और सफ़ेद पगड़ी होती है।
महिलाए एक विशेष प्रकार की ड्रेस पहनती है जिसे इंनाफी के नाम से जाना जाता है और यह एक शोल की तरह होता है। जिसमे चारो तरफ आकर्षक रंग की बॉर्डर और बहुत ही सुन्दर डिजाइन होती है।
मणिपुर राज्य खूबसूरत पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है, प्रकृति की गोद में स्थित मणिपुर अपने घने जंगलो, ऊँची पहाड़ियों और झीलों के लिए जाना जाता है।
मणिपुर में आने वाले पर्यटक इन स्थानों की यात्रा जरूर करते है। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन सभी जगहों की जानकारी प्रदान कर रहे है जहां घूम कर आप की यात्रा बहुत यादगार बन जाएगी।
मणिपुर के स्थानीय भोजन में मुख्य रूप से चावल तथा मछली प्रसिद्ध है। मणिपुर के लोग मछली की करी जिसे नगा थोंगबा के नाम से जाना जाता है लोगो को बहुत अधिक पसंद हैं।
शाकाहारी खाने के रूप में मणिपुर का प्रसिद्ध ऊटी खाना है। चामथोंग जो सब्जियों के साथ बनाया जाता है मणिपुर का सबसे खास व्यंजन है।
मणिपुर में मैतेई और अँग्रेजी ऐसे दो भाषाओ को आधिकारिक भाषा के रूप स्वीकृत किया गया है इसके अलावा कुकी चीन भाषा समूहों के अधिकतर भाषाओ का यहाँ पर आम बोलीचाली में प्रयोग किया जाता है,जिसमे ठाडो भाषा प्रमुख है।
मणिपुर के बारे में रोचक तथ्य (Facts About Manipur)
- 1947 के मणिपुर राज्य संविधान अधिनियम द्वारा सरकार का एक लोकतांत्रिक रूप स्थापित किया गया था।
- नोंगडा लैरेन पाखंगबा को 33 ईस्वी में मणिपुर का पहला राजा माना जाता है। हालाँकि, मणिपुर ने प्राचीन ग्रंथ महाभारत में इस राज्य की राजकुमारी के रूप में ख्याति अर्जित की, चित्रांगदा, पांडव योद्धा-राजकुमार अर्जुन की पत्नियों में से एक थीं।
- इंफाल के मैपल कांगजीबंग में मणिपुर में दुनिया का सबसे पुराना पोलो ग्राउंड है। ऐसा कहा जाता है कि मणिपुर के देवता-राजा कंगबा ने 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व में इस खेल का आविष्कार किया था और 33 ईस्वी में राजा नोंगडा पखंगबा ने पहले पोलो मैच की मेजबानी की थी।
- मणिपुर का पहला सशस्त्र विपक्षी समूह 1964 में स्थापित किया गया था और इसे संयुक्त राष्ट्र लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के रूप में जाना जाता था।
- मणिपुर का राजकीय पशु संगई, राजकीय पक्षी नोंगयीन और राजकीय फूल शिरुई लिली है।
FAQ
Q: मणिपुर में कितने जिले हैं?
Ans:- मणिपुर में 16 जिले हैं ।
Q: मणिपुर का गठन कब हुआ था?
Ans:- मणिपुर का गठन 21 जनवरी 1972 में हुआ था।
Q: मणिपुर का क्षेत्रफल कितना है?
Ans:- मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है।
निष्कर्ष-
तो इस तरह से आज आपने जाना की मणिपुर में कितने जिले हैं (Districts in Manipur) साथ ही आज आपको मणिपुर के बारे में और भी कई बाते पता चली होगी।
आज हमने आपको मणिपुर में कितने जिले हैं (Districts in Manipur) इसके साथ-साथ और भी बहौत सारी बाते बताई है। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो, और कुछ अच्छा सीखने को मिला हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें-