Akaay Meaning in Hindi | विराट अनुष्का न्यू बेबी अकाय के नाम का अर्थ क्या है?

Akaay Meaning in Hindi, Virat Anushka Baby Name Meaning, Virat Kohli Son Akaay Name Meaning in Hindi, Akkay meaning in Hindi, Akaay name meaning, Akaay kohli meaning in Hindi

क्या आपको भी Akaay Meaning in Hindi जानना है? तो दोस्तों आज हम आपको Akaay Meaning क्या है। और इसका क्या मतलब होता है इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम उन्होंने अकाय (Akaay) रखा है। आज हम आपको इस नाम का अर्थ बताने वाले हैं की इसका क्या मतलब है और ये कैसे रखा गया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर डाले अपने एक पोस्ट में लिखा कि

“हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है।

हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

Akaay Meaning in Hindi

अकाय का अर्थ हिंदी में (Akaay Meaning in Hindi)

अकाय (Akaay) का अर्थ होता है जिसका शरीर ना हो, जो देहरहित हो, जिसका कोई आकार ना हो, जो निराकार हो।

Akaay का हिंदी मतलब है “जिसका कोई आकार नहीं है वो” होता है। शिव सहस्रनाम लिंग पुराण के अनुसार ‘अकाय’ भगवान शिव का भी एक नाम है।

अकाय का अर्थ क्या होता है? (Akaay Meaning)

अर्थ: जिसका शरीर न हो।

पर्यायवाची: अकाय, शरीरविहीन, शरीरहीन, अगात्र, अतनु, अदेह, अनंग, अनंगी, अपांग, अपिंडी, अशरीर, अशरीरी, पिंडरहित, विदेह

अकाय” मूलत: सस्कृत का शब्द है जो कि एक विशेषण के तौर पर इस्तेमाल होता है। अकाय का अर्थ होता है जिसका कोई निर्धारित आकार ना हो अर्थात वो निराकार हो। हिंदू धर्म में भगवान शिव को निराकार माना गया है। जिनका कोई आकार नहीं है, जो निराकार हैं।

अलग-अलग भाषाओं में अकाय का मतलब।

अलग-अलग भाषाओं में इसके मतलब अलग हैं।

तुर्की भाषा में भी अकाय शब्द देखने को मिलता है, जिसका मतलब ‘शाइनिंग मून’ भी होता है।
फिलीपीनो भाषा में इस शब्द का मतलब ‘गाइडेंस’ से होता है।

इंटरनेट पर मिली जानकारी के मुताबिक, अकाय = जिनका शरीर नहीं है (Incorporeal)

आपको बता दें, आप्टे कोश के अनुसार यह परम ब्रह्म का नाम है क्योंकि उनका कोई शरीर नहीं है। वहीं शिव सहस्रनाम लिंग पुराण के अनुसार ‘अकाय‘ भगवान शिव का भी एक नाम है।

तो दोस्तों आपने Akaay का मतलब हिंदी में जाना। हमने आपको अकाय नाम के बारे में बताया है। आपको अकाय का मतलब क्या होता है, इसके बारे में जानकारी मिली होगी। अगर आपको Akaay के बारे में और जानकारी चाइये तो निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Go to Homepage

Leave a Comment