108 names of lord shiva, 108 names of shiva, lord shiva 108 names in hindi, ,shiv ke 108 naam, shiv ji ke 108 naam, 108 names of lord shiva in hindi, shiv 108 names in hindi, भगवान शिव के 108 नाम
जय महाकाल दोस्तों, भगवान शिव जिन्हे देवों के देव महादेव कहा जाता है। जिन्हे परमपिता परमेश्वर भी कहा जाता है, जिनकी छाया मात्रा से सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। भगवान शिव हिंदू धर्म के त्रिदेव देवताओं मे से एक हैं।
भगवान शिव जिन्हे, महादेव, महाकाल, शंकर, भोलेनाथ, उमापति, देवो के देव, विषधर, शेषधर, गंगाधर इत्यादि नामों (108 Names of Lord Shiva) से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार भगवान शिव कैलाश पर्वत (हिमालय) पर रहते है।
माता पार्वती भगवान शिव की अर्धांगिनी तथा पुत्र श्रीगणेश व श्रीकार्तिक हैं। भगवान शिव नंदी (बैल) की सवारी करते हैं। भगवान श्रीगणेशजी मूसक (चूहा) की सवारी करते हैं और भगवान श्री कार्तिकेय जी मोर की सवारी करते हैं।
भगवान भोलेनाथ का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि है, जिसे देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मामलों के जानकारों की मानें तो आज शिव जी बेहद प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं।
ऐसे में यदि उनका विशेष वर पाना है तो आज विधि-विधान से उनकी पूजा करनी चाहिए, व्रत रखना चाहिए और पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन, अन्य धार्मिक स्थानों पर मंत्र उच्चारण के स्वरुप मे किया जाता है।
जिसमें महामृत्युंजय मंत्र इस प्रकार है – ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।
यह महामृत्युंजय मंत्र है, जिसे मृत संजीवनी मंत्र भी कहते हैं।

इसके अलावा भगवान शिव जी के 108 नामों का जाप करना चाहिए। दरअसल, उनके नामों में ही सारा संसार बसता है।
ऐसे में आइए इस शिवरात्रि पर यहां से देखें भगवान शिव के 108 नाम (108 Names of Lord Shiva)। यहां नीचे भगवान शिव के 108 नाम (108 Names of Lord Shiva) बताए गए हैं।
Table of Contents
भगवान शिव के 108 नाम (108 Names of Lord Shiva)
क्रमांक | शिव के नाम | नाम का अर्थ |
---|---|---|
1 | शिव | कल्याण स्वरूप |
2 | महेश्वर | माया के अधीश्वर |
3 | शम्भू | आनंद स्वरूप वाले |
4 | शशिशेखर | सिर पर चंद्रमा धारण करने वाले |
5 | पिनाकी | पिनाक धनुष धारण करने वाले |
6 | कपर्दी | जटाजूट धारण करने वाले |
7 | विरूपाक्ष | विचित्र आंख वाले( शिव के तीन नेत्र हैं) |
8 | वामदेव | अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले |
9 | नीललोहित | नीले और लाल रंग वाले |
10 | शंकर | सबका कल्याण करने वाले |
11 | शूलपाणी | हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले |
12 | खटवांगी | खटिया का एक पाया रखने वाले |
13 | विष्णुवल्लभ | भगवान विष्णु के अति प्रिय |
14 | शिपिविष्ट | सितुहा में प्रवेश करने वाले |
15 | श्रीकण्ठ | सुंदर कण्ठ वाले |
16 | अंबिकानाथ | देवी भगवती के पति |
17 | भक्तवत्सल | भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले |
18 | भव | संसार के रूप में प्रकट होने वाले |
19 | शर्व | कष्टों को नष्ट करने वाले |
20 | त्रिलोकेश | तीनों लोकों के स्वामी |
21 | शितिकण्ठ | सफेद कण्ठ वाले |
22 | शिवाप्रिय | पार्वती के प्रिय |
23 | उग्र | अत्यंत उग्र रूप वाले |
24 | कपाली | कपाल धारण करने वाले |
25 | कामारी | कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले |
26 | गंगाधर | गंगा जी को धारण करने वाले |
27 | ललाटाक्ष | ललाट में आंख वाले |
28 | सुरसूदन | अंधक दैत्य को मारने वाले |
29 | महाकाल | कालों के भी काल |
30 | कृपानिधि | करूणा की खान |
31 | भीम | भयंकर रूप वाले |
32 | परशुहस्त | हाथ में फरसा धारण करने वाले |
33 | मृगपाणी | हाथ में हिरण धारण करने वाले |
34 | जटाधर | जटा रखने वाले |
35 | कैलाशवासी | कैलाश के निवासी |
36 | कठोर | अत्यंत मजबूत देह वाले |
37 | वृषांक | बैल के चिह्न वाली ध्वजा वाले |
38 | कवची | कवच धारण करने वाले |
39 | त्रिपुरांतक | त्रिपुरासुर को मारने वाले |
40 | सामप्रिय | सामगान से प्रेम करने वाले |
41 | त्रयीमूर्ति | वेदरूपी विग्रह करने वाले |
42 | भस्मोद्धूलितविग्रह | सारे शरीर में भस्म लगाने वाले |
43 | वृषभारूढ़ | बैल की सवारी वाले |
44 | स्वरमयी | सातों स्वरों में निवास करने वाले |
45 | सोमसूर्याग्निलोचन | चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले |
46 | सर्वज्ञ | सब कुछ जानने वाले |
47 | अनीश्वर | जो स्वयं ही सबके स्वामी है |
48 | परमात्मा | सब आत्माओं में सर्वोच्च |
49 | सोम | उमा के सहित रूप वाले |
50 | यज्ञमय | यज्ञस्वरूप वाले |
51 | हवि | आहूति रूपी द्रव्य वाले |
52 | वीरभद्र | वीर होते हुए भी शांत स्वरूप वाले |
53 | विश्वेश्वर | सारे विश्व के ईश्वर |
54 | पंचवक्त्र | पांच मुख वाले |
55 | सदाशिव | नित्य कल्याण रूप वाल |
56 | दुर्धुर्ष | किसी से नहीं दबने वाले |
57 | गिरीश | पर्वतों के स्वामी |
58 | अनघ | पापरहित |
59 | गिरिश्वर | कैलाश पर्वत पर सोने वाले |
60 | प्रजापति | प्रजाओं का पालन करने वाले |
61 | गणनाथ | गणों के स्वामी |
62 | हिरण्यरेता | स्वर्ण तेज वाले |
63 | मृत्युंजय | मृत्यु को जीतने वाले |
64 | भगवान् | सर्वसमर्थ ऐश्वर्य संपन्न |
65 | पुराराति | पुरों का नाश करने वाले |
66 | गिरिधन्वा | मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले |
67 | भुजंगभूषण | सांपों के आभूषण वाले |
68 | भर्ग | पापों को भूंज देने वाले |
69 | गिरिप्रिय | पर्वत प्रेमी |
70 | कृत्तिवासा | गजचर्म पहनने वाले |
71 | प्रमथाधिप | प्रमथगणों के अधिपति |
72 | व्योमकेश | आकाश रूपी बाल वाले |
73 | महासेनजनक | कार्तिकेय के पिता |
74 | जगद्व्यापी | जगत् में व्याप्त होकर रहने वाले |
75 | सूक्ष्मतनु | सूक्ष्म शरीर वाले |
76 | जगद्गुरू | जगत् के गुरू |
77 | दिगम्बर | नग्न, आकाशरूपी वस्त्र वाले |
78 | अहिर्बुध्न्य | कुण्डलिनी को धारण करने वाले |
79 | भूतपति | भूतप्रेत या पंचभूतों के स्वामी |
80 | चारुविक्रम | सुन्दर पराक्रम वाले |
81 | रूद्र | भयानक |
82 | स्थाणु | स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले |
83 | देव | स्वयं प्रकाश रूप |
84 | अव्यय | खर्च होने पर भी न घटने वाले |
85 | महादेव | देवों के भी देव |
86 | अव्यग्र | कभी भी व्यथित न होने वाले |
87 | शुद्धविग्रह | शुद्धमूर्ति वाले |
88 | सात्त्विक | सत्व गुण वाले |
89 | अष्टमूर्ति | आठ रूप वाले |
90 | अनेकात्मा | अनेक रूप धारण करने वाले |
91 | पाशविमोचन | बंधन से छुड़ाने वाले |
92 | मृड | सुखस्वरूप वाले |
93 | अज | जन्म रहित |
94 | खण्डपरशु | टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले |
95 | पशुपति | पशुओं के स्वामी |
96 | शाश्वत | नित्य रहने वाले |
97 | पूषदन्तभित् | पूषा के दांत उखाड़ने वाले |
98 | हरि | विष्णुस्वरूप |
99 | सहस्रपाद | हजार पैरों वाले |
100 | अपवर्गप्रद | कैवल्य मोक्ष देने वाले |
101 | अव्यक्त | इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले |
102 | भगनेत्रभिद् | भग देवता की आंख फोड़ने वाले |
103 | दक्षाध्वरहर | दक्ष के यज्ञ को नष्ट करने वाले |
104 | हर | पापों व तापों को हरने वाले |
105 | तारक | सबको तारने वाले |
106 | सहस्राक्ष | हजार आंखों वाले |
107 | परमेश्वर | सबसे परम ईश्वर |
108 | अनंत | देशकालवस्तु रूपी परिछेद से रहित |
FAQ
Q: 2024 में महाशिवरात्रि कब है?
Ans: 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च फरवरी दिन शुक्रवार को है।
Q: भगवान शिव के कितने नाम है?
Ans: भगवान शिव को बहुत सारे नामो से जाना जाता है, जैसे की- विस्वनाथा, महादेवा, महांदेव, महासू, महेश्वरा, रूद्र, नीलकण्ठा।
निष्कर्ष-
इस तरह से अब आपको पता चल गया होगा की, हमने आपको भगवान शिव के 108 नाम (108 Names of Lord Shiva ) और शिव के नाम का अर्थ भी बताया गया है।
अगर आपको कोई चीज़ जो आज हमने बताई वो समझ में न आई हो, तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
और अगर आपको ये लेख (108 Names of Lord Shiva) पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। जय महाकाल!
Also Read-