आपने कभी न कभी फ्रैंचाइज़ी के बारे में जरूर सुना होगा, क्या आपको पता है की फ्रैंचाइज़ी क्या होती है?

फ्रैंचाइज़ी एक प्रकार का लाइसेंस है जो फ़्रैंचाइज़र के स्वामित्व वाले व्यावसायिक ज्ञान, प्रक्रियाओं और ट्रेडमार्क तक फ़्रैंचाइजी पहुंच प्रदान करता है।

इस प्रकार फ़्रैंचाइजी को फ़्रैंचाइज़र के व्यावसायिक नाम के तहत उत्पाद या सेवा बेचने की इजाजत देता है। 

फ्रैंचाइज़ी प्राप्त करने के बदले में, फ़्रैंचाइजी आमतौर पर फ़्रैंचाइज़र को प्रारंभिक स्टार्ट-अप शुल्क और वार्षिक लाइसेंस शुल्क का भुगतान करता है।

किस भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने से पहले बजट तय करना होता है, कितने रुपये तक की फ्रेंचाइजी लेनी है, आप कितना पैसा फ्रेंचाइजी लेने के लिए लगा सकते हैं।

कंपनी का फ्रेंचाइजी देने के लिए एक शुल्क निर्धारित होता है, जो कि हर कम्पनी के अनुसार अलग-अलग होता है। 

अगर आप चाहे तो इस शुल्क को कम भी करवा सकते हैं, लेकिन ये आपकी व्यापार करने की समझ पर निर्भर करेगा। 

आपको अपने उत्पाद को बेचने की मंजूरी देने के बदले, कुछ कंपनी आपसे उस उत्पाद को बेचने में हुए लाभ की कुछ प्रतिशत राशि भी लेती हैं।

कई बड़ी कंपनियां फ्रेंचाइजी मॉडल पर कारोबार करती हैं, इनमें कई सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई जा सकती है।

फ्रैंचाइज़ी के बारे में और जानने के लिए निचे लिंक में क्लिक करें।