जैसा की आप जानते ही होंगे की हमारे देश में IPL कितना लोकप्रिय खेल है। और हम भारतियों के लिए आईपीएल एक त्योहार से कम नहीं है। हम सभी को हर साल आईपीएल का इंतज़ार होता है।

आईपीएल में पहले 8 टीम हुआ करती थी लेकिन अब 10 टीम हो गयी हैं। जिसमे लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल की गयी हैं। 

आज आपको आगे बताते हैं की लखनऊ सुपर जाइंट्स का मालिक कौन है, और ये टीम कहा के राज्य के लिए बनाई गयी हैं। 

लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका है जोकि RPSG Group के भी मालिक हैं। गोयनका ग्रुप ने 7090 रुपए की बड़ी बोली लगाकर लखनऊ फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

इससे पहले गोयनका ग्रुप ने 2016 में पुणे फ्रेंचाइजी भी खरीदी थी। तब भी उन्होंने अपनी टीम का नाम ‘राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स’ ही रखा था। 

दो साल बाद यानी 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल में वापसी के बाद पुणे की टीम आईपीएल से हट गई थी।

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने नाम पर फैसला लेने के लिए सोशल मीडिया पर एक प्रतियोगिता रखी थी। इसका नाम उन्होंने ‘नाम बनाओ और नाम कमाओ’ रखा था।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कैप्टन केएल राहुल और कोच एंडी फ्लावर हैं। और घरेलु मैदान BRSABV Ekana Cricket Stadium, Lucknow है।

आपने जाना की लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम का मालिक कौन हैं। टीम बारे में और जानने के लिए निचे लिंक में क्लिक करें।