ओयो का मालिक कौन है? जानिए OYO कंपनी के बारे में सब कुछ।

क्या आपको पता है की, OYO का मालिक कौन है? आज हम आपको बताने वाले हैं की, OYO Rooms का मालिक कौन है, और साथ ही आज जानिए OYO Rooms के बारे में सब कुछ।

कहते हैं, अगर कोई परेशानी को अगर आप एक काम में बदल देते हैं, और लोगों को उससे मदद मिलती है, तो फिर वो काम अपने आप ही बहौत आगे और तेज़ी से आगे बढ़ने लगता है, एसा ही कुछ है OYO Rooms के लिए, जोकि आज आपको आगे इस लेख में पता चलेगा, तो इससे अच्छे से और पूरा पढ़ें और जाने OYO के बारे में बहौत रोचक जानकारी।

OYO का मालिक कौन है? (OYO Owner)

OYO Rooms के मालिक रितेश अग्रवाल है जो ओडिशा के रायगड़ा जिला के रहने वाले हैं। इनका जन्म 16 नवंबर 1993 को बिस्सम कुट्टक में हुआ था। ये भारत के सबसे काम उम्र के करोड़पति हैं, जिन्होंने थिएल फ़ेलोशिप भी जीती है।

इन्होने काफी कम उम्र में OYO का काम शुरू कर दिया था जिसके लिए इन्होने अपना कॉलेज भी छोड़ दिया था।

OYO का मालिक कौन है

रितेश के परिवार में माता,पिता और तिन भाई बेहेंन हैं.बिज़नेस करने की काबिलियत तो उनके रोम-रोम में बस्ता होगा. उनके पिताजी Infrastructure Corporation के साथ मिल कर काम करते हैं और उनकी माँ एक हाउस वाइफ है।

आपको बता दें की रितेश अग्रवाल ने अपना बिज़नेस करियर लगभग 17 साल की उम्र में शुरू किया था, जो की बहुत ही कम लोग छोटी सी उम्र में कर पाते हैं, और साथ ही उसमे कामियाबी हासिल कर पाते हैं। और ये बहौत गर्व की बात है।

सन 2012 में Ritesh Agarwal ने Oravel Stays को Launch किया जिसका मकसद था कम कीमत पर Hotels को List करना और Book करना। Ritesh Agarwal ने इस चीज़ पर कई महीनो तक Research किया, अलग अलग Hotels के Room में रहकर देखा,

भारत के कई छोटे छोटे Hotels में भी रहे। फिर इन्होने 2013 में इस कंपनी को OYO Rooms के नाम से रख दिया।

OYO कंपनी के बारे में [About OYO Company]

स्थापना2013
मुख्यालयगुरुग्राम, हरयाणा
संस्थापकरितेश अग्रवाल
सीईओरितेश अग्रवाल
उत्पादHotel Chain Company
वेबसाइटoyorooms.com

Oyo का फुल फॉर्म क्या है? हिंदी

oyo ka malik kon hai

OYO यानि की (On Your Own room) है, ये एक इंडिया का सबसे अच्छा ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफार्म है, जो Online Hotel Booking का काम करती है इस कम्पनी को सन 2013 में रितेश अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया था।

OYO Rooms के पास हज़ारो की संख्या में Hotels, Vacation Homes है और करीब 10 लाख से भी ज्यादा Rooms है।

ये कंपनी भारत, मलेशिया, UAE, नेपाल, चीन, UK, फिलिपींस, जापान, सऊदी अरब, श्रीलंका, इंडोनेशिया, विएतनेम और अमेरिका सहित और भी कई देशो में अपना Hotels का काम कर रहे है।

ओयो से बुक करने के बहुत सारे फायदे जैसे आप बिना ओयो के लोकल आई० डी० पर रूम नहीं बुक कर सकते थे लेकिन ओयो से किसी की आई डी से रूम बुक किया जा सकता है.

चाहे वो लोकल का हो या कही अलग हो बुकिंग हो जाती है दूसरा फायदा आपके बजट के हिसाब से सस्ता से सस्ता और महगा से महगा रूम ओयो से आप ले सकते है और ऑनलाइन घर बैठे बुक कर सकते है ऐसे बहुत सारे फायदे ओयो रूम से होटल बुक करने का है।

OYO की शुरुआत कैसे हुई?

रितेश अग्रवाल ओडिशा के रायगढ़ जिले के भीषमकटक में पैदा हुए। स्कूली दिनों से ही एंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे। घरवालों ने IIT एंट्रेंस की तैयारी के लिए कोटा भेजा, लेकिन रितेश का मन वहां नहीं लगता था। उन्होंने ट्रैवल करना शुरू किया।

वो होटल वालों से रिक्वेस्ट करते कि मुझे अपने यहां रुकने दें। मैं होटल इंडस्ट्री की एक बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व करना चाहता हूं। कई लोग उन्हें डिस्काउंट दे देते और कई दुत्कार देते। इस दौरान उन्होंने करीब 100 जगहों के 200 होटल्स में स्टे किया।

ट्रैवल करने और होटल्स में रुकने के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री की एक बड़ी प्रॉब्लम्स को पकड़ लिया था। उनके दिमाग में एक आइडिया आया और उन्होंने 2012 में ओरावेल स्टेज नाम का स्टार्टअप शुरू कर दिया।

इसमें वो सस्ते होटल वालों से जाकर मिलते थे। उनके कमरे का लुक एंड फील ठीक करते थे। उसके बाद उसके लिए कस्टमर खोजते थे।

काम चला नहीं और उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। उसी दौरान महज 30 रुपए लेकर वो दिल्ली की मोठ मार्केट में बैठे भविष्य के बारे में सोच रहे थे। और आज ओयो कहा से कहा आगया है।

  • OYO ने लोकेशन, क्वालिटी और प्राइस पर फोकस किया। एक एग्रीगेटर बिजनेस मॉडल खड़ा किया यानी नया होटल न बनाकर पहले से मौजूद होटल के साथ पार्टनरशिप की।
  • होटल सर्च से लेकर आसान बुकिंग, बिना रुकावट के चेक-इन और चेक-आउट और कस्टमर सेटिस्फैक्शन पर पूरा ध्यान दिया।
  • टेक्नोलॉजी के जरिए कस्टमर और पार्टनर दोनों की जिंदगी आसान बनाई। तीन क्लिक और पांच सेकेंड में कमरा बुक कर सकते हैं।
  • मौजूदा स्टाफ से ही उम्दा काम के लिए स्टाफ की ट्रेनिंग पर भारी पैसा खर्च किया।
  • जरूरत के हिसाब से अपनी स्ट्रैटजी प्लान की। मसलन भारत में कपल्स को रूम मिलने में कठिनाई होती है। इसे देखते हुए OYO को कपल्स फ्रेंडली होटल की तरह प्रमोट किया।

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की OYO का मालिक कौन है, और ओयो कंपनी के बारे में हमने आपको कुछ जानकारी दी है, तो अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

FAQ

Q. OYO का मतलब हिंदी में

Ans. OYO यानि की (On Your Own Room)

Q. OYO कहाँ कंपनी है?

Ans. OYO एक भारतीय कंपनी है।

Also Read-

3 thoughts on “ओयो का मालिक कौन है? जानिए OYO कंपनी के बारे में सब कुछ।”

Leave a Comment