सभी वंदे भारत ट्रेनों की सूची (List of All Vande Bharat Trains) 2024

वंदे भारत ट्रेनों की सूची, वंदे भारत ट्रेनें, अभी तक कितनी वंदे भारत ट्रेनें चालू हो गई हैं, वंदे भारत एक्सप्रेस किराया, वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल (list of Vande Bharat trains, list of all Vande Bharat train, list of all Vande Bharat express in india)

वंदे भारत ट्रेनों के चलने का सिलसिला बहुत तेज़ी से चल रहा है। देश में अब 20 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेने (Vande Bharat Trains) चालू हो चुकी हैं। और भी ट्रेने इस साल चालू होने वाली हैं। लगभग सभी राज्यों में अब वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंच रही है।

तो आइए आपको सभी वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) की लिस्ट बताते हैं। जहाँ पर आपको सभी ट्रेनों की जानकारी भी मिल जाएगी। और ये लिस्ट हम जब भी कोई वंदे भारत ट्रैन लांच होती है तो यहाँ पर अपडेट करते रहते हैं।

Table of Contents

वंदे भारत ट्रेनों की सूची (List of All Vande Bharat Trains)

1वाराणसी – नई दिल्ली (22435)नई दिल्ली – वाराणसी (22436)
2नई दिल्ली – SMVD कटरा (22439)SMVD कटरा – नई दिल्ली (22440)
3मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर CAP (20901)गांधीनगर CAP – मुंबई सेंट्रल (20902)
4नई दिल्ली – अंब अंदौरा (22447)अंब अंदौरा – नई दिल्ली (22448)
5चेन्नई – मैसूर (20607)मैसूर- चेन्नई (20608)
6बिलासपुर जंक्शन – नागपुर जंक्शन (20825) नागपुर जंक्शन – बिलासपुर जंक्शन (20826) 
7हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी (22301)न्यू जलपाईगुड़ी – हावड़ा (22302)
8सिकंदराबाद – विशाखापट्टनम (20834)विशाखापट्टनम -सिकंदराबाद (20833)
9मुंबई – साईनगर शिरडी (22223)साईनगर शिरडी – मुंबई (22224)
10मुंबई – सोलापुर (22225)सोलापुर – मुंबई (22226)
11भोपाल – दिल्ली (20171)दिल्ली – भोपाल (20172)
12सिकंदराबाद – तिरुपति (20701)तिरुपति – सिकंदराबाद (20702)
13MGR चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर (20643)कोयंबटूर – MGR चेन्नई सेंट्रल (20644)
14दिल्ली कैंटोनमेंट – अजमेर (20978)अजमेर- दिल्ली कैंटोनमेंट (20977)
15तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – कासरगोड (20634)कासरगोड – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (20633)
16 पुरी – हावड़ा (22896)हावड़ा – पुरी (22895)
17आनंद विहार टर्मिनल – देहरादून (22457)देहरादून – आनंद विहार टर्मिनल (22458)
18न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी (22227)गुवाहाटी – न्यू जलपाईगुड़ी (22228)
19धारवाड़ – बेंगलुरु (20662)बेंगलुरु – धारवाड़ (20661)
20पटना – रांची (22349)रांची – पटना (22350)
21भोपाल – इंदौर (20911)इंदौर – भोपाल (20912)
22भोपाल – जबलपुर (20173)जबलपुर – भोपाल (20174)
23मुंबई – गोवा (22229)गोवा – मुंबई (22230)
24गोरखपुर – लखनऊ (22549)लखनऊ – गोरखपुर (22550)
25अहमदाबाद – जोधपुर (12462)जोधपुर – अहमदाबाद (12461)
List of All Vande Bharat Trains

सभी वंदे भारत ट्रेनों की जानकारी (About all Vande Bharat Trains)

1. Varanasi – New Delhi (22435) / New Delhi – Varanasi (22436)

18 फरवरी 2019 को सबसे पहली वन्दे भारत ट्रैन (Vande Bharat Train) की शुरुआत हुई। सबसे पहली वन्दे भारत देश की राजधानी से लेकर वाराणसी, उत्तर प्रदेश के लिए सुरु हुई थी। ये ट्रैन त्यागराज और कानपुर में भी रूकती है।

2. New Delhi – SMVD KATRA (22439) / SMVD KATRA – New Delhi (22440

सप्ताह के 6 दिन NDLS (नई दिल्ली) से SVDK (श्री माता वैष्णो देवी कटरा) तक चलती है। 22439 mail express ट्रेन, नई दिल्ली से 06:00 बजे निकलती है और 02:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुँचती है। 22439 ट्रेन, कुल 8hr में यह सफ़र तय करती है एवं यात्रा के दौरान 5 स्टेशनों पर रुकती है।

3. Mumbai Central – Gandhinagar CAP (20901) / Gandhinagar CAP – Mumbai Central (20902)

तीसरी वन्दे भारत 30 सितंबर, 2022 को शुरू की गई थी। जिसने गांधीनगर (गुजरात) से मुंबई (महाराष्ट्र) तक का मार्ग छह घंटे से कम समय में तय किया है।

4. New Delhi – Amb Andaura (22447) / Amb Andaura – New Delhi (22448)

13 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रूट को कवर करते हुए चौथी ट्रेन शुरू की गई थी। ये ट्रैन हफ्ते में 6 दिन चलती है।

5- Chennai – Mysuru (20608) / Mysuru – Chennai (20607)

देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस 10 नवंबर, 2022 को लॉन्च की गई थी। काटपाडी और केआरएस बेंगलुरु में इसके दो स्टॉप हैं। यह ट्रेन 479 किमी की दूरी तय करती है, और सप्ताह में छह दिन चलती है और बुधवार को नहीं चलती है।

6- Bilaspur Junction – Nagpur Junction (20825) / Nagpur – Bilaspur Junction (20826)

देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 दिसंबर, 2022 को शुरू की गई थी। यह बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से नागपुर (महाराष्ट्र) तक चलती है और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।

7- Howrah – New Jalpaiguri (22301) / New Jalpaiguri Junction – Howrah (22302)

भारत की सातवीं एक्सप्रेस 30 दिसंबर 2023 को लॉन्च की गई थी और इसे अपनी यात्रा पूरी करने में सात घंटे 30 मिनट का समय लगता है। सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।

8- Secunderabad – Visakhapatnam (20834) / Visakhapatnam – Secunderabad (20833)

देश की आठवीं एक्सप्रेस सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस है। इसका ठहराव आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों पर और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर है। इस ट्रेन को 8 घंटे और 30 मिनट के भीतर अपने गंतव्य तक पहुंचना है।

9- Mumbai -Sainagar Shirdi (22223) / Sainagar Shirdi – Mumbai (22224)

देश की नौवीं वनडे भारत मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी) और साईंनगर शिरडी के बीच चलती है। दूरी 5 घंटे 20 मिनट में तय करती है। सप्ताह में 6 दिन चलता है, लेकिन मंगलवार को नहीं चलती है।

10- Mumbai – Solapur (22225) / Solapur- Mumbai (22226)

दसवीं वन्दे भारत मुंबई सीएसटी से प्रस्थान कर सोलापुर पहुंचती है। दूरी 6 घंटे 35 मिनट में तय करती है। सप्ताह में छह दिन चलता है, लेकिन बुधवार को नहीं।

11- Bhopal – Delhi (20171) / Delhi – Bhopal (20172)

देश की ग्यारवी वन्दे भारत ट्रैन रानी कमलापति भोपाल और हज़रत निज़ामुद्दीन नई दिल्ली के बीच चलती है। ये ट्रैन सप्ताह में छह दिन चलती है, लेकिन शनिवार को नहीं। 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी सिर्फ 7 घंटे और 45 मिनट में तय करता है।

12- Secunderabad -Tirupati (20701) / Tirupati – Secunderabad (20702)

सिकंदराबाद – तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस, जो आईटी सिटी, हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर, तिरुपति के निवास स्थान से जोड़ती है, तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रैन 8 घंटे 30 मिनट में 660.77 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) जोन के लिए दूसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन भी है।

13- MGR Chennai Central – Coimbatore (20643) / Coimbatore – MGR Chennai Central (20644)

देश की तेरवी वन्दे भारत ट्रैन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से कोयंबटूर के लिए हफ्ते में 6 दिन चलती है।

14- Delhi Cantt – Ajmer (20977) / Ajmer – Delhi Cantt (20978)

देश की चौदहवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-जयपुर-अजमेर के बीच चलेगी। यह ट्रेन 5 घंटे 15 मिनट में 429 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

15- Thiruvananthapuram Central – Kasaragod (20634) / Kasaragod -Thiruvananthapuram Central (20633)

केरल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन तिरुवनंतपुरम और कन्नूर के बीच किया गया। दोनों डेस्टिनेशन के बीच की दूरी 501 किलोमीटर है जिसे 7.5 घंटे में पूरा किया जाता है। केरल वंदे भारत ट्रेन अपने सफर में कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, थ्रिसर, टिरूर, कोझिकोड स्टेशन पर रूकती है।

16- Puri – Howrah Vande Bharat (22896) / Howrah – Puri Vande Bharat (22895)

हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई 2023 से शुरू हुआ। गुरुवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.10 बजे निकलती और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुँचती और वापसी में यह पुरी से दोपहर 1.50 बजे निकलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुँचती।

17- Anand Vihar Terminal – Dehradun (22457) / Dehradun – Anand Vihar Terminal (22458)

ये ट्रेन हफ्ते में सिर्फ छह दिन ही चलती है। आनंद विहार से देहरादून की दूरी सिर्फ पौने पांच घंटे में पूरी हो जाती है। ये ट्रेन देहरादून पहुंचने से पहले पांच स्टॉप पर रूकती है, जिसमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ भी शामिल हैं।

18- New Jalpaiguri – Guwahati (22227) / Guwahati – New Jalpaiguri (22228)

यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच 5 स्टेशनों पर रूकती है। ये स्टेशन न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या हैं। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है।

19- Bengaluru – Dharwad (20661) / Dharwad – Bengaluru (20662)

केएसआर बेंगाकुरु से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 05:45 बजे प्रस्थान करेगी और 12:10 बजे धारवाड़ स्टेशन पहुँचती है। और यह ट्रैन भी हफ्ते में 6 दिन चलती है।

20- Patna – Ranchi (22349) / Ranchi – Patna (22350)

पटना से रांची वनडे भारत ट्रैन पटना से सुबह 7 बजे चलती है, गया- सुबह 8:25 बजे, कोडरमा- सुबह 9:35 बजे, हजारीबाग- सुबह 10:33 बजे, बरकाकाना- सुबह 11:35 बजे, बीआईटी मेसरा- दोपहर 12:20 बजे, रांची- दोपहर 1 बजे पहुँचती है।

21- Indore – Bhopal (20991) / Bhopal – Indore (20992)

ये ट्रैन भोपाल से शाम 07 बज कर 25 मिनट पर चलती है। इसके बाद 09:30 उज्जैन पहुँचती और 09:35 पर उज्जैन से रवाना होकर 10:45 पर इंदौर पहुँचती। इसी तरह वापसी में ये ट्रेन सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर इंदौर से चलेने के बाद 06 बजकर 40 मिनट पर उज्जैन पहुँचती। यहां से 6 बजकर 45 मिनट में रवाना होकर 09 बजकर 15 मिनट में भोपाल पहुँचती है।

22- Jabalpur – Bhopal (20173) / Bhopal – Jabalpur (20174)

जबलपुर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होकर 6:55 बजे नरसिंहपुर, 7:55 बजे पिपरिया, 8:55 बजे इटारसी, 9:23 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10:35 बजे रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) पहुँचती है।

23- Mumbai – Goa (22229) / Goa – Mumbai (22230)

यह ट्रेन सीएसएमटी से वंदे भारत ट्रेन नंबर 22229 बनकर हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर मडगांव पहुंचेगी।

24- Gorakhpur – Lucknow (22549) / Lucknow – Gorakhpur (22550)

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन संख्या 22549) गोरखपुर से सुबह 06.05 बजे चलेगी. इसके बाद सहजनवा, खलीलाबाद, बभनान, मनकापुर, अयोध्या और बाराबंकी होते हुए लखनऊ जंक्शन सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। लखनऊ – गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन संख्या 22550) लखनऊ से शाम 7:15 पर चलेगी और रात 11.25 पर गोरखपुर पहुंचेगी।

25- Ahmedabad (Sabarmati) – Jodhpur (12461) / JodhpurAhmedabad (12462)

अहमदाबाद (साबरमती) – जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 9 जुलाई 2023 से शुरू हुई। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 12462 अहमदाबाद (साबरमती) – जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद (साबरमती) से 16.45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आपने ऊपर सभी वंदे भारत ट्रेनों की सूची (List of All Vande Bharat Trains) के बारे में जाना। हम आशा करते हैं की ये पोस्ट आपके काम आई होगी, और आपको इससे बहुत सारी चीज़ें जानने को मिली होगी।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी, लगी हो और इससे कुछ अच्छा सीखने को मिला हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इस पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका धन्यबाद।

Also Read- भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन (Largest Railway Station in India)

Go to Homepage >

Leave a Comment