Jio का मालिक कौन है? जिओ सिम का मालिक कौन है।

क्या आपको पता है की Jio का मालिक कौन है (Owner of Jio company) या Jio सिम का मालिक कौन है? आज इस लेख में हम आपको जिओ कंपनी के मालिक से लेकर कंपनी के बारे सभी चीज़ें बताने वाले हैं।

आपके पास भी जिओ की सिम होगी। अगर नहीं है तो पहले रही होगी। या फिर आपके परिवार में किसी न किसी के पास तो जरूर होगी। और आपने जिओ के बारे में भी बहौत सुना होगा की कैसे इतना जल्दी वो देख की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गयी।

दोस्तों आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते ही होंगे, और आपके पास Jio या Airtel के सिम होगी, या फिर आईडिया, वोडाफोन की, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों के पास जिओ या एयरटेल की ही सिम है।

एक समय था जब हमे इंटरनेट चलाने के लिए बहौत पैसे देने पड़ते थे, और साथ ही हमे डाटा भी बहौत कम मिला करता था। जहाँ हमे पहले 1 GB का डाटा पुरे एक महीने के लिए मिला था, वही अब हमे एक दिन में 1 GB से ज्यादा डाटा मिल जाता है, और इसके श्रेय जिओ कंपनी को जाता है।

जिओ की वजह से ही आज हम सब सब इंटरनेट को अच्छे से चला पा रहे हैं। और आज गाँव – गाँव तक लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा पहुंच रही है। और लोग इसका अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं।

Also Read:- Airtel का मालिक कौन है? जानिए एयरटेल के बारे में

कोरोना काल में सभी लोगो को इंटरनेट की ताकत और अहमियत के बारे में बारे में पता चल गया। जहाँ सभी काम ऑनलाइन होने लगे, और लोग आपने घरों से काम करने लगे यहाँ तक की बच्चो को भी ऑनलाइन क्लास लेनी पड़ी। और ये सब हुआ है Internet की वजह से।

भारत में इंटरनेट को और आगे ले जाने में जिओ का बहौत बड़ा हाथ है। तो चलिए जानते हैं की Jio का मालिक कौन है? और भी कई बाते आज आपको जिओ के बारे में पता चलेंगी।

Jio का मालिक कौन है?

Jio का मालिक कौन है

Jio के मालिक मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) हैं। जिओ 27 दिसंबर 2015 को सबसे पहले अपने कर्मचारियों के लिए लॉच किआ गया था, और फिर 5 सितम्बर 2016 को ये पुरे भारत में आम जनता के लिए लांच किआ गया।

जिओ भारत का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है, और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है। और दुनिया भर में जिओ के 42.62 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। मुकेश अम्बानी दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी में शुमार हैं, और वो भारत के सबसे अमीर आदमी आदमी हैं।

Jio भारत के लोगों के लिए फ्री में सेवा की शुरुआत की, लोगों को विश्वास नहीं होता था जिसे भी कहा जाता की भाई जिओ हर दिन 4 GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा और फ्री कालिंग सेवा दे रहा है वो भी बिलकुल फ्री में।

जिओ इतना जल्दी इतना फेमस हुआ था की जिओ की सिम लेने के लिए लोगों के लम्बी लम्बी लाइन लगा रक्खी थी।

जिओ कंपनी के बारे में (About Jio)

स्थापना2015
मुख्यालयमुंबई
मालिकमुकेश अम्बानी
सीईओमुकेश अम्बानी
मूल कंपनीJio Platforms
उत्पाद मोबाइल नेटवर्क कंपनी
वेबसाइट jio.com

Jio की शुरुआत कैसे हुई? जियो का आइडिया कैसे आया?

मुकेश अम्बानी ने बताया की 2011 में मेरी बेटी ईशा अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। छुटि्टयों में वह कुछ दिनों के लिए घर आई थी। उसे यूनिवर्सिटी में कुछ कोर्स वर्क भेजना था, लेकिन इंटरनेट स्लो होने की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रही थी।

उनके बेटे आकाश ने भी उनसे कहा था कि पहले लोगों के लिए टेलीकॉम मतलब सिर्फ वॉयस कॉलिंग होता था, लेकिन अब सब कुछ डिजिटल हो गया है।

इसमें बातों के अलावा बहुत सारे काम इंटरनेट से ही किए जा सकते हैं। बेटी की परेशानी और बेटे के सुझाव के बाद ही उनके दिमाग में टेलीकॉम सेक्टर में वापसी की बात आई और जियो शुरू करने का आइडिया आया।

27 दिसंबर 2015 को रिलायंस जियो ने अपनी 4G सर्विस के बारे में खुलासा किया। इस सर्विस को शुरुआत में सिर्फ रिलांयस इंडस्ट्रीज़ के कर्मचारियों के लिए ही शुरू किया गया था।

jio ka malik kaun hai

5 सितंबर 2016 को रिलायंस जियो की 4G सर्विस को पूरे देश में शुरू कर दिया गया। शुरुआत में सभी को जियो सिम फ्री में दी गई और इसमें 4GB डेटा रोजाना तीन महीने तक के लिए फ्री दिया गया। साथ ही फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज रोजाना की सुविधा भी कंपनी ने अपने यूजर्स को दी।

5 सितंबर से 31 दिसंबर 2016 अक्टूबर में जियो ने ‘जियो वेलकम ऑफर’ के साथ टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को तीन महीनों के लिए फ्री 4GB इंटरनेट डेटा के साथ-साथ फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेज की सुविधा दी। इसकी वैलिडिटी 31 दिसंबर को खत्म होने थी। 

Jio की कौन-कौन सी Apps हैं?

जिओ की प्ले स्टोर में बहौत सारी Apps हैं, जिनकी लिस्ट आप निचे देख सकते हैं।

  • Jio TV
  • My Jio
  • Jio Mart
  • Jio Call
  • Jio Chat
  • Jio POS
  • Jio Meet
  • Jio Cloud
  • Jio Security

इनके अलावा और भी बहौत सारी ऐप हैं।

Jio किस देश की कंपनी है?

Jio पूरी तरह से भारत की कंपनी है, इसकी इस्थापना से लेकर इसके मालिक तक सब कुछ भारत का ही है, हालाँकि कंपनी अलग-अलग देशों में अपना बिज़नेस करती है। लेकिन इसका हेड ऑफिस और मालिक भारत में हैं।

इन देशों को अभी Jio कंपनी की मोबाइल सर्विस प्राप्त नहीं हो रही है लेकिन मोबाइल नेटवर्क के अलावा इन्हें फिक्स्ड लाइन, ब्रॉडबैंड, सैटेलाइट टीवी, डिजिटल टीवी, आईपीटीवी जैसी सर्विस मिल रही हैं।

FAQ

Q: Jio का full form क्या है?

Ans: Jio का फुल फॉर्म Joint Implementation Opportunities है।

Q: जिओ किसकी कंपनी है?

Ans: जिओ मुकेश अम्बानी की कंपनी है।

Q: जिओ के कितने ग्राहक है?

Ans: जिओ के 42.62 करोड़ ग्राहक है।

Q: Jio और किन देशों में सर्विस देती है।

Ans: Jio भारत अलावा 9 देशों में भी काम करता है, जिसमें US, UK, China और Singapore शामिल हैं।

निष्कर्ष-

इस तरह से अब आपको पता चल गया होगा की, Jio का मालिक कौन है (Jio Company Owner) और भी कई चीज़ें आज आपको जिओ कंपनी के बारे में पता चली होगी।

अगर आपको कोई चीज़ जो आज हमने बताई वो समझ में न आई हो, तो आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। और अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Related-

Go to Homepage >

Leave a Comment