आईपीएल विजेता टीम लिस्ट | IPL Winners List from 2008 to 2024

आईपीएल विजेता टीम लिस्ट 2008 to 2024, आईपीएल के अभी तक के सभी विजेता टीमों के नाम, आईपीएल चैंपियन लिस्ट, आईपीएल विनिंग टीम लिस्ट, आईपीएल विजेता टीम लिस्ट all। IPL winners list from 2008 to 2024 with captain in Hindi, List of IPL Winners from 2008-2024

दोस्तों क्या आपको पता है की कौनसी टीम कब आईपीएल विजेता बनी थी। आज हम आपको सभी IPL Winners List बताने वाले हैं। आज इस पोस्ट में आपको IPL Winners List हिंदी में।

दोस्तों चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 मई 2023 को गुजरात टाइटन्स को हराकर टाटा आईपीएल 2023 का खिताब जीता। और सबसे पहला आईपीएल राजस्थान रॉयल्स ने 1 जून 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर जीता था।

आज हम आपको 2008 से 2024 तक के आईपीएल विजेताओं की सूची (IPL Winners List) के बारे में बताने वाले है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2008 में शुरू हुई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच-पांच बार टूर्नामेंट जीता है।

Logo of All IPL teams with a IPL Trophy in the Middle, for the IPL Team Winners List

आगे जानिये आईपीएल विजेताओं की सूची (IPL Winners List) जानिए कब किस आईपीएल टीम ने आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किआ था।

Table of Contents

आईपीएल विजेता टीम लिस्ट 2008 to 2024 (IPL Winners List)

YearIPL Winners Team
2008राजस्थान रॉयल्स
2009डेक्कन चार्जर्स
2010चेन्नई सुपर किंग्स
2011चेन्नई सुपर किंग्स
2012कोलकाता नाइट राइडर्स
2013मुंबई इंडियंस
2014कोलकाता नाइट राइडर्स
2015मुंबई इंडियंस
2016सनराइजर्स हैदराबाद
2017मुंबई इंडियंस
2018चेन्नई सुपर किंग्स
2019मुंबई इंडियंस
2020मुंबई इंडियंस
2021चेन्नई सुपर किंग्स
2022गुजरात टाइटन्स
2023चेन्नई सुपर किंग्स
2024TBA

आईपीएल विजेता और उप विजेता (IPL Winners and Runner Ups List)

YearWinnerRunner UpVenue
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटन्सअहमदाबाद
2022गुजरात टाइटन्सराजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदुबई
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सदुबई
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सहैदराबाद
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादमुंबई
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंटहैदराबाद
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबैंगलोर
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स XI पंजाबबैंगलोर
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नई
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसमुंबई
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरजोहान्सबर्ग
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्समुंबई

आईपीएल विजेताओं के बारे में (About IPL Winners)

IPL Winner 2008- राजस्थान रॉयल्स

शेन वार्न के नेतृत्व में पहला इंडियन प्रीमियर लीग का ख़िताब राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने नाम किया था।

युसुफ पठान ने 39 गेंदों में 56 रनों की तेज पारी खेली थी और 3 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए थे। राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही बहौत अच्छी रही थी।

प्लेयर ऑफ द मैचयुसुफ पठान
प्लेयर ऑफ द सीरीजशेन वॉटसन

IPL Winner 2009- डेक्कन चार्जर्स

एडम गिलक्रिस्ट के नेतृत्व में डेक्कन चार्जर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा कर जीता था।

हर्शल गिब्स, एंड्रयू साइमंड्स, अनिल कुंबले, और रोहित शर्मा जैसे खिलाडी इस मैच में शामिल थे। एडम गिलक्रिस्ट ने 16 मैचों में कुल 495 रन बनाए थे।

मैन ऑफ द मैचअनिल कुंबले
मैन ऑफ द सीरीजएडम गिलक्रिस्ट

IPL Winner 2010- चेन्नई सुपर किंग्स

2010 में एम एस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला आईपीएल जीता था। सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, एल्बी मोर्केल, मुरलीधरन और खुद धोनी जैसे बड़े खिलाडी मैच में शामिल थे।

सुरेश रैना ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और टीम की बल्लेबाजी लाइनअप की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम किया।

मैन ऑफ द मैचसुरेश रैना
मैन ऑफ द सीरीजसचिन तेंदुलकर

IPL Winner 2011- चेन्नई सुपर किंग्स

2011 में फिर से एम एस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का दूसरा ख़िताब अपने नाम किआ।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हसी और मुरली विजय की 159 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने चेन्नई सुपर किंग्स को फिर से आईपीएल का ख़िताब दिलाया था।

मैन ऑफ द मैचमुरली विजय
मैन ऑफ द सीरीजक्रिस गेल

IPL Winner 2012- कोलकाता नाइट राइडर्स

2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पहला आईपीएल ख़िताब जीता था। मनविंदर बिस्ला ने फाइनल में 48 गेंदों में 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और चेन्नई सुपर किंग से सुरेश रैना ने 38 गेंदों में 73 रनो की पारी खेली थी।

मैन ऑफ द मैचमनविंदर बिस्ला
मैन ऑफ द सीरीजसुनील नारायण

IPL Winners 2013- मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का पहला ख़िताब 2013 में जीता था। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ऐसा किया था। कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा और मिशेल जॉनस जैसे बड़े खिलाडी टीम में शामिल थे।

मैन ऑफ द मैचकीरोन पोलार्ड
मैन ऑफ द सीरीजशेन वॉटसन

IPL Winner 2014- कोलकाता नाइट राइडर्स

2014 फिर एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब को हराकर आईपीएल का ख़िताब दूसरी बार अपने नाम किआ था। मनीष पांडे की धुआंधार 50 गेंदों में 94 रोनो की पारी खेली थी, और KKR को जीत दिलाई थी।

मैन ऑफ द मैचमनीष पांडे
मैन ऑफ द सीरीजग्लेन मैक्सवेल

IPL Winner 2015- मुंबई इंडियंस

2015 में मुंबई इंडियंस दूसरी बार आईपीएल जीतने वाली टीम बनी, सीएसके और केकेआर के बाद एक से ज्यादा बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

सिमंस, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू और कीरोन पोलार्ड ने बल्लेबाजी ने टीम को आगे बढ़ाया। लसिथ मलिंगा ने टूर्नामेंट में 24 विकेट लिए लेकिन पर्पल कैप हासिल नहीं कर सके। ड्वेन ब्रावो दो अतिरिक्त विकेट लेकर उनसे आगे निकल गए।

मैन ऑफ द मैचरोहित शर्मा
मैन ऑफ द सीरीजआंद्रे रसेल

IPL Winner 2016- सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 8 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

डेविड वॉर्नर ने एक कप्तान के रूप में ये जीत दिलाई थी। इस मैच में विराट ने 16 पारियों में 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।

मैन ऑफ द मैचबेन कटिंग
मैन ऑफ द सीरीजविराट कोहली

IPL Winner 2017- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में दो से अधिक बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी, 2017 में तीसरी बार आईपीएल फाइनल जीता। पहली जीत 2013 में और दूसरी 2015 में मिली थी। टीम के कैप्टन फिर से रोहित शर्मा थे।

मैन ऑफ द मैचकुणाल पांड्या
मैन ऑफ द सीरीजबेन स्टोक्स

IPL Winner 2018- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियन के अलावा आईपीएल में दो से ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। दिग्गज अंबाती रायडू और शेन वॉटसन की बल्लेबाजी अहम् रही।

सीएसके की गेंदबाजी इकाई एमएस धोनी, कप्तान और द्वन्ये ब्रावो से इनपुट प्राप्त करने के लिए भाग्यशाली थी।

मैन ऑफ द मैचशेन वॉटसन
मैन ऑफ द सीरीजसुनील नारायण

IPL Winner 2019- मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2019 के फाइनल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत एक बार फिर हुई, जिसमे मुंबई इंडियंस एक बार फिर विजयी हुई।

इसके साथ मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनी। साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई और चौथा आईपीएल खिताब जीता।

मैन ऑफ द मैचजसप्रीत बुमराह
मैन ऑफ द सीरीजआंद्रे रसेल

IPL Winner 2020- मुंबई इंडियंस

लगातार दूसरी बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब जीता, और कुल मिलाकर 5वीं बार आईपीएल का ख़िताब जीतने वाली टीम बन गयी।

फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैचट्रेंट बोल्ट
मैन ऑफ द सीरीजजोफ्रा आर्चर

IPL Winner 2021- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स फिर एक बार आईपीएल 2021 की विजेता बनी। आईपीएल 2021 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया था और सीएसके ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया था।

आईपीएल 2021 में अपनी जीत के साथ, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता, और मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बन गयी जिसने चार बार आईपीएल का ख़िताब जीता।

मैन ऑफ द मैचफाफ डु प्लेसिस
मैन ऑफ द सीरीजहर्षल पटेल

IPL Winners 2022- गुजरात टाइटन्स

अपना पहला आईपीएल खेलने वाली टीम गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का ख़िताब जीता। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) आईपीएल 2022 प्वॉइंट टेबल में 20 अंकों के साथ टॉप पर है और पहली टीम बनी।

आईपीएल 2022 का फाइनल मैच 29 मई 2022 को गुजरात टाइटंस (क्वालीफायर 1) बनाम राजस्थान रॉयल्स (क्वालीफायर 2) के बीच खेला गया था और गुजरात टाइटंस ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया था।

मैन ऑफ द मैचहार्दिक पांड्या
मैन ऑफ द सीरीजजोस बटलर

IPL Winner 2023- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स फिर एक बार आईपीएल से 2023 की विजेता बनी। आईपीएल 2023 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया था और सीएसके ने यह मैच 5 विकट से जीत लिया था।

आईपीएल 2023 में अपनी जीत के साथ, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवा आईपीएल खिताब जीता, और मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बन गयी जिसने पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीता।

मैन ऑफ द मैचडेवॉन कॉनवे
मैन ऑफ द सीरीजशुबमन गिल

सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम (Most IPL Wins Team)

IPL Teamकितनी बारईयर
चेन्नई सुपर किंग्स5 बार2010, 2011, 2018, 2021, 2023
मुंबई इंडियंस5 बार2013, 2015, 2017, 2019, 2020
कोलकाता नाइट राइडर्स2 बार2012, 2014
सनराइजर्स हैदराबाद1 बार2016
राजस्थान रॉयल्स1 बार2008
डेक्कन चार्जर्स1 बार2009
गुजरात टाइटन्स1 बार2022

FAQ

Q: सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम कौन सी है?

Ans: सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस है, जिन्होंने 5-5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है।

Q: 2023 का आईपीएल कौन जीता?

Ans: 2023 का आईपीएलचेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था।

Q: आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कौन है?

Ans: आईपीएल का सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, इन्होने 5 बार आईपीएल के ख़िताब कप्तान के रूप में जीते हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आपने आज आईपीएल विजेताओं की सूची (IPL Winners List) के बारे में जाना। हम आशा करते होंगे की आपको ये लेख जिसमे सभी IPL Winners के बारे में बताया गया है, ये पसंद आया होगा।

अगर आपको आज कुछ अच्छा जानने को मिला हो, और कुछ सीखने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें, और उन्हें भी इसके बारे में जानकारी दें।

यह भी पढ़ें-

Go to Homepage >

Leave a Comment