हुंडई का मालिक कौन है (Owner of Hyundai Company)

Hyundai का मालिक कौन है, Hyundai ka malik kaun hai, Hyundai car ka owner kaun hai, Hyundai car kaha ki company hai

नमस्कार दोस्तों, आज हम आप लोगों को बताने वाले है Hyundai का मालिक कौन है और हुंडई कंपनी की शुरुवात कहा से और कब की गयी थी इसकी पूरी जानकार आपको हम आज बताने वाले हैं।

भारतीय कार बाज़ार में आप हुंडई की मार्केट को सफलता से देख सकते हैं हुंडई सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपना योगदान स्थापित किया है। और बड़ी बड़ी कंपनीस को टक्कर देने में भी कामयाब रही है और बहुत सारे सेगमेंट्स में तो सबसे आगे भी है।

हुंडई कंपनी की आपने काफी सारी गाड़ियाँ देखी होगी वैसे तो ये साउथ कोरियाई कंपनी है लेकिन भारत के लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करते है क्योंकि इनकी गाड़ी दिखने में काफी अच्छी होती है

आज के समय में हुंडई को लोग एक विश्वसनीय ब्रांड के तौर पर भी खूब पसंद करते हैं हुंडई कार अपने डिजाइन और ग्राहक की जरूरत और सुविधा पर काफी ध्यान रखती है इसीलिए हुंडई 4 लाख से लेकर 50-60 लाख तक अपने ग्राहकों को उपलब्ध कार उपलब्द करवाती है ताकि ग्राहक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार कार को चुन सके।

तो आइये अब बात करते हैं हुंडई का मालिक कौन है, इस तरह की जानकारी आज हम हुंडई कंपनी के बारे विस्तार से जानेंगे । तो आप इस आर्टिकल के अंत तक बने रहिए। और जानेंगे कंपनी के इतिहास के बारे में भी।

Hyundai का मालिक कौन है?

Hyundai का मालिक

हुंडई कार कम्पनी के मालिक चुंग जु-युंग (Chung Ju-Yung ) है। इनका जन्म 25 नवम्बर 1915 को नार्थ कोरिया में हुआ था, जिन्होंने हुंडई मोटर की स्थापना 29 दिसम्बर 1967 में दक्षिण कोरिया के सियोल शहर में की थी। चुंग मोंग-कू (Chung Mong-Koo​) है वर्तमान में हुंडई मोटर कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं।

चुंग जु-युंग (Chung Ju-Yung ) पिता किसान थे। चुंग जू-युंग सात बच्चों मै सबसे बड़े थे। इनके ऊपर जयादा जिम्मेदारी थी इनका मन एक स्कूल मे शिक्षक बन कर पढ़ने का था।

पहले वे बहुत गरीब घर से थे आज वे सबसे आमिर बन गए है। उनका देहांत 21 मार्च 2001 मे हो गया था। वे 85 साल की उम्र मे चल बसे थे।

चुंग जू-युंग ने 1947 में हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी की स्थापना की। बाद में 1967 में हुंडई मोटर कंपनी की स्थापना की गई। कंपनी का पहला मॉडल, कॉर्टिना, 1968 में फोर्ड मोटर कंपनी के सहयोग से जारी किया गया था।

जब हुंडई अपनी कार विकसित करना चाहती थी , उन्होंने ब्रिटिश लेलैंड में ऑस्टिन मॉरिस के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉर्ज टर्नबुल को काम पर रखा था।

बदले में उन्होंने पांच अन्य शीर्ष ब्रिटिश कार इंजीनियरों को काम पर रखा वे केनेथ बार्नेट बॉडी डिज़ाइन, इंजीनियर जॉन सिम्पसन और एडवर्ड चैपमैन, चेसिस इंजीनियर के रूप में जॉन क्रॉस्वाइट पूर्व-बीआरएम और मुख्य विकास इंजीनियर के रूप में पीटर स्लेटर थे।

जापान की मित्सुबिशी मोटर्स द्वारा प्रदान की गई इटालडिजाइन और पावरट्रेन तकनीक। अगले वर्ष इक्वाडोर में निर्यात शुरू हुआ और उसके तुरंत बाद बेनेलक्स देशों में।

Hyundai कंपनी के बारे में (About Hyundai Motors)

स्थापना1967
मुख्यालयसेऔल, साउथ कोरिया
संस्थापकचुंग जु-युंग
सीईओचुंग मोंग-कू
मूल कंपनीHyundai Motors
वेबसाइट hyundai.co.in

एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय सियोल में है। कंपनी की स्थापना 1967 में हुई थी और इसकी 32.8% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किआ मोटर्स और इसकी 100% स्वामित्व वाली सहायक सहायक कंपनी जेनेसिस मोटर्स को मिला कर, ह्यंडै मोटर समूह स्थापित की गई थी।

हुंडई एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो अपने डिजाइन और सुविधा के लिए जाना जाता है| हुंडई कारों की बात करें तो भारत में लगभग 11 तरह के मॉडल बाजार में उपलब्ध है| हुंडई की सबसे सस्ती कार 4 लाख में और सबसे महंगी कार 24 लाख तक आती है।

हुंडई मोटर्स का इतिहास (History of Hyundai Motors)

हुंडई का नाम Hanja शब्द से लिया गया है। यह एक कोरियन शब्द है जिसका मतलब मोडेरनिटी है। हिन्दी मे इसका आधुनिकता बोला जाता है।

अगर इसकी लोगो की बात करे तो अंडाकार आकृति की बीच मे अंग्रेजी वर्णमाला के H जैसा दिखाई देता है पर यह H नहीं बल्कि दो लोगों आपस मे हाथ मिला रहे है।

जो यह दिखाता है कि कंपनी और ग्राहक के बीच मे कितने अच्छे संबंध है। हुंडई कंपनी के पूरी दुनिया में 6 केंद्र हैं। कोरिया मे तीन, जर्मनी, जापान और भारत में एक एक केंद्र है।

इसके अलावा हुंडई मोटर का डिजाइन केंद्र अमेरिका के कैलिफोर्निया मे स्थित है। इतना ही नहीं हुंडई दुनिया की पहली ऐसी कार कंपनी है जिन्होंने अपने ग्राहकों को वारंटी देने की शुरुआत की थी।

वारंटी की समय सीमा 10 साल या फिर 1 लाख मील तक होती थी। हुंडई कार अपने ही द्वारा बनाई गई हुंडई स्टील कंपनी से कार को बनती है।

वर्तमान समय मे इस कंपनी का मुख्यालय Seoul में स्थित है। दुनिया को एक से एक, बेहतरीन कारे प्रदान करने वाली KIA कंपनी के मालिकाना हक में भी इसकी 32.8 Percent की हिस्सेदारी है।

इसके अतिरिक्त luxury वाहनों के निर्माता Genesis Motor तथा Electric Vehicle बनाने वाले Ioniq पर इस कंपनी का पूर्ण हिस्सेदारी है।

इस संगठन के संस्थापक के बेटे Chung Mong-koo​, आज के समय मे इसके Chairman है। इनके साथ Lee Won-एचee ने इस निगम के अध्यक्ष तथा सीईओ पद की बागडोर संभाली हुई है।

हुंडई की सबसे सस्ती कार 4 लाख से और सबसे महंगी कार 24 लाख तक जाती हैं। हुंडई मोटर्स की गाडियाँ भारत में बिकने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

पहले नंबर की बात करें तो मारुति सुजुकी का नाम आता है। वर्तमान समय की बात की जाये तो हुंडई कम्पनी की कारे 193 देश में बेची जा रही है।

इन सब बातों के अलावा हुंडई दुनिया की पहली कार निर्माता कंपनी है, जिसने अपने ग्राहकों को वारंटी देना प्रारंभ किया था। इस warranty की अवधि 10 वर्ष या 1 लाख मील होती थी। दुनिया की कार निर्माता कंपनियां जहाँ दूसरे देशों या निगमो से स्टील खरीदकर कारे बनाती है।

वही यह संगठन अपनी कारो को स्वयं के स्टील से बनाती है, जो साउथ कोरिया से इसकी ही स्टील फैक्टरी से आता है, जिसको हुंडई स्टील कंपनी के नाम से पहचाना जाता है। यही कुछ बाते इसको अलग बनाती है, जो इसे सभी रूप से कामयाबी के पथ पर अग्रसर कर रही है।

हुंडई मोटर्स कार की लिस्ट ( Hyundai motors car list )


हुंडई कार के नाम
कीमत लाख में (पेट्रोल कार की)कीमत लाख में (डीज़ल)
हुंडई ग्रैंड ₹ 4.58 – ₹ 6.82₹ 7.15 – ₹ 8.45
हुंडई सैंट्रो₹ 4.77 – ₹ 6.45₹ 6.00 – ₹ 6.21
हुंडई ऑरा₹ 6.00 – ₹ 8.72₹ 7.91 – ₹ 9.36
हुंडई i20₹ 6.85 – ₹ 11.34₹ 8.21 – ₹ 10.76
हुंडई वेन्यू₹ 6.99 – ₹ 11.85₹ 9.52 – ₹ 11.80
हुंडई वेरना₹ 9.28 – ₹ 14.23₹ 10.88 – ₹ 15.32
हुंडई क्रेटा₹ 10.15 – ₹ 17.86₹ 10.62 – ₹ 17.77
हुंडई अल्काजार₹ 16.30 – ₹ 20.00₹ 16.53 – ₹ 20.15
हुंडई एलांट्रा₹17.85 – ₹20.10₹18.87 – ₹21.12

FAQ

Q: हुंडई कंपनी कहां की है?

Ans: हुंडई साउथ कोरिया की कंपनी है।

Q: हुंडई कंपनी की शुरुआत कब हुई?

Ans: हुंडई कंपनी की शुरुआत 29 दिसंबर 1967 को हुई थी।

निष्कर्ष-

इस तरह से आज आपको पता चला होगा Hyundai का मालिक कौन है, और हुंडई कंपनी के बारे में और भी बहौत सारी बाते पता चली होगी।

अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो, और अच्छी जानकारी मिली हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें-

Go to Homepage >

Leave a Comment