BoAt का मालिक कौन है? (BoAt Company Owner)

BoAt ka malik kaun hai, BoAt का मालिक कौन है, BoAt company ka malik kaun hai, Owner of BoAt Company, About BoAt company in Hindi.

क्या आपको पता है की BoAt कंपनी का मालिक कौन है। Boat कहाँ की कंपनी है। तो आज हम इस लेख में आपको बोट कंपनी के बारे में बहौत सारी जानकारी देने वाले हैं।

बोट कंपनी बहौत निचे से ऊपर आयी है। और इसके पीछे कंपनी के मालिकों ने बहौत मेहनत की है। आज बोट कंपनी कहाँ से कहाँ पहुँच गयी है। कंपनी की कहानी भी कुछ इसी तरह की है।

बोट कंपनी अपने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स जैसे की ईरफ़ोन, ब्लूटूथ स्पीकर और स्मार्टवॉच के लिए फेमस है। ये कंपनी कम समय में बहौत ज्यादा फेमस हो चुकी है।

तो आइये आज हम आपको बताते हैं की BoAt का मालिक कौन है, और boat कहाँ की कंपनी है। साथ ही और भी बहौत कुछ हम आपको कंपनी के बारे में बताने वाले हैं।

BoAt का मालिक कौन है?

BoAt का मालिक कौन है

BoAt कंपनी के मालिक अमन गुप्ता और समीर मेहता हैं। इन्होने बोट कंपनी की शुरुआत 2016 में दिल्ली से की थी।

बोट कंपनी ने अपना काम काज 2016 में शुरू किया है और आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स बनती है जैसे की हेडफोन्स, Earbuds, ब्लूटूथ हेडफोन्स और केबल्स इत्यादि। इस कंपनी का लीगल क़ानूनी नाम इमेजिन मार्केटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।

बोट कंपनी के बारे में (About Boat)

स्थापना2016
मुख्यालयदिल्ली
मालिकअमन गुप्ता और समीर मेहता
सीईओअमन गुप्ता
मूल कंपनीImagine Marketing Limited
उत्पाद वेअरएबल डिवाइसेस
वेबसाइट boat-lifestyle.com

BoAt कहा की कंपनी है?

BoAt एक भारतीय कंपनी है। जिसकी शुरुआत 2016 में दिल्ली से हुई थी।

BoAt कंपनी कौन-कौन से प्रॉडक्ट बनाती हैं?

BoAt कंपनी स्मार्टवॉच, वायरलेस स्पीकर, इयरफोन, हैडफ़ोन,स्टीरियो, ट्रेवल चार्जर, इलेट्रिक शेवर, ईयर बड्स और इन सबके अलावा कई तरह के इलेट्रॉनिक्स ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाकर सस्ती कीमत पर बेचती हैं।

कम कीमत में बेहतरीन प्रोडक्ट्स बेचने के कारण boAt कंपनी के प्रोडक्ट्स को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता हैं।

कैसे हुई BoAt कंपनी की शुरुआत?

अमन गुप्ता और समीर मेहता ने 2014 में boAt की मूल कंपनी Imagine Marketing की शुरुआत की, जिसमें परिवार और दोस्तों से 30 लाख रुपये जुटाए और पहला उत्पाद – boAt Bass Heads 225 – डिजाइन किया और 2016 में इसे लॉन्च किया।

BoAt का मालिक कौन है

मई 2018 में, Fireside Ventures ने boAt में निवेश किया और इसके संस्थापक कंवलजीत सिंह कंपनी की ऑफ़लाइन रणनीति में महत्वपूर्ण बन गए।

तब तक, boAt के संस्थापक खुदरा विक्रेताओं और वितरकों के साथ काम करने के लिए अनिच्छुक थे। अमन कहते हैं, “रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन को झेलने के लिए जरूरी वर्किंग कैपिटल हमारे जैसे ब्रांड के लिए बहुत मुश्किल होता क्योंकि रिटेल इकोसिस्टम प्रोडक्ट को लौटा देता है अगर वह बिक नहीं पाता है।”

लेकिन कंवलजीत ने जोर देकर कहा कि भारत की खपत कहानी पर कब्जा करने के लिए, boAt को अपनी ऑफ़लाइन रणनीति लॉन्च करनी चाहिए।

संस्थापकों ने वितरकों से मिलना और उन्हें boAt के मूल्य प्रणाली में प्रशिक्षण देना शुरू किया। अमन का मानना ​​है कि खुदरा विक्रेताओं को “boAt हेड्स” बनने के लिए प्रशिक्षित होना पड़ता था, जो स्टार्टअप के वफादारों के समुदाय के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

जैसा कि किस्मत में था, मुंबई में एक वितरक, boAt की सफलता को देखते हुए, कंपनी से हजारों यूनिट्स को खरीदने के लिए पूरी राशि का भुगतान करने पर सहमत हुआ। अमन ने भरोसा किया और वितरक एक ब्रांड का वफादार बन गया, और अभी भी boAt उत्पादों से करोड़ों कमाता है।

इस कंपनी की शुरूवात एक ऑडिओ इलेट्रॉनिक्स की दुकान के रूप में हुई थी। इस कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स के लिए महत्वपूर्ण पार्ट्स चाइना से बनकर आते हैं। इस कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स पर Made In PRC लिखा जाता हैं।

BoAt दुनिया के टॉप 10 ब्रांड्स में शामिल हैं और इस कंपनी के प्रोडक्ट्स यूज़ करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही हैं। boAt कंपनी के किसी भी प्रोडक्ट को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे Flipkart, Amazon आदि के माध्यम से विशेष ऑफर में खरीदा जा सकता हैं।

निष्कर्ष-

तो दोस्तों इस तरह से आज आपने जाना की BoAt का मालिक कौन है (Boat Company Owner) साथ हे आज आपको और भी बहोत कुछ बोट कंपनी के बारे में जानने को मिला होगा।

अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, तो इसे आपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो वो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Read More-

Leave a Comment